ब्रेकिंग न्यूज़

दो लड़कियों समेत पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत

कोरापुट.  ओडिशा के कोरापुट और मयूरभंज जिलों में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों सहित पांच स्कूली छात्र डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोपहर में स्कूल के पास स्थित कोलाब जलाशय के पश्च जल (बैकवाटर) में कक्षा 10 के तीन छात्र डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पूरी कर ली थी और अपने माता-पिता के आने और उन्हें घर ले जाने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा पूरी होने की खुशी जाहिर करने के लिए वे पानी में खेलने गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने छात्रों को बचाया और उन्हें कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोरापुट के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय मंडल ने बताया, "छात्र हॉस्टल में रहते थे और घटना दोपहर तीन बजे से 3:30 बजे के बीच घटी होगी। आगे की जांच जारी है।" पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लिंगराज खिल (16), स्वास्तिक (15) और ओम प्रकाश (16) के रूप में हुई है, ये सभी कक्षा 10 के छात्र थे। मृतक के परिवार के सदस्यों ने संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया है और घटना की गहन जांच की मांग की है। हालांकि स्कूल अधिकारियों से तत्काल टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। मयूरभंज में एक अन्य घटना में, कप्टीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के नछीपुर गांव के पास एक तालाब में नहाते समय दूसरी कक्षा की दो छात्राएं डूब गईं। छात्राओं की पहचान सात वर्षीय सुभासंध्या नायक और आठ वर्षीय राजलक्ष्मी संखुअल के रूप में हुई है, जो सहपाठी थीं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों सहपाठी स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गई थीं। कप्टीपाड़ा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक मधुमिता मोहंती ने बताया कि लड़कियों के डूबने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तालाब की ओर दौड़े और उन्हें बाहर निकालकर कप्टीपाड़ा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english