ब्रेकिंग न्यूज़

शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने के लिए एनआईटी-जमशेदपुर का आईआईटी-रुड़की के साथ समझौता

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और आईआईटी-रुड़की ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को एनआईटी-जमशेदपुर के निदेशक गौतम सूत्रधार और आईआईटी-रुड़की के निदेशक कमल किशोर पंत ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों प्रमुख संस्थानों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करना है।
 बयान में बताया गया कि इससे संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, संयुक्त पीएचडी पर्यवेक्षण, छात्र व संकाय विनिमय कार्यक्रमों, इंटर्नशिप के अवसरों और 'स्टार्टअप इनक्यूबेशन' पहल को बढ़ावा मिलेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english