ब्रेकिंग न्यूज़

 श्रीनगर एयरपोर्ट पर 6 अप्रैल से फ्लाइट के समय में बदलाव, शाम 5 बजे तक सीमित होंगी उड़ानें

 नई दिल्ली।  श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे के रखरखाव और विकास कार्य के कारण अप्रैल से उड़ानों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी अपडेट के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक उड़ानों का ऑपरेशन समय शाम 5 बजे (1700 घंटे) तक सीमित रहेगा। वर्तमान में श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लगभग 60 उड़ानें (आगमन और प्रस्थान) संचालित होती हैं।

भारतीय वायु सेना द्वारा जारी एनओटीएएम के मुताबिक, रनवे के काम के चलते अप्रैल के पहले सप्ताह से यह समय सीमा लागू होगी। हालांकि उड़ानों का समय कम हो जाएगा, लेकिन डीजीसीए द्वारा मंजूर ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के अनुसार उड़ानों की कुल संख्या बढ़ने की उम्मीद है। एयरलाइंस अब बदले हुए समय के अनुसार अपनी उड़ानों की योजना बना रही हैं और यात्रियों को इसी अनुसार सूचित किया जाएगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल अस्थायी है और रनवे के बेहतर रखरखाव व आधुनिकीकरण के लिए जरूरी है। प्राधिकरण ने कहा कि सुरक्षित, कुशल और निर्बाध हवाई यात्रा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से पहले एयरलाइंस या श्रीनगर एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप और सोशल मीडिया हैंडल से नवीनतम जानकारी जरूर ले लें। बिना पुष्टि वाली किसी भी खबर या अफवाह पर भरोसा न करें। कश्मीर घाटी में पर्यटन और व्यापार के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रीष्मकाल में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में उड़ानों के समय में यह बदलाव कई यात्रियों को प्रभावित करेगा। खासकर जो लोग शाम की उड़ानों पर निर्भर थे, उन्हें अब अपनी यात्रा की योजना पहले से बदलनी होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि रनवे कार्य पूरा होने के बाद ऑपरेशन समय फिर से सामान्य हो जाएगा। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस अतिरिक्त सुबह की उड़ानों की संख्या बढ़ा सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english