ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के कौस्तुव बागची ने तृणमूल की हार के बाद अपना सिर मुंडवा कर रखने का प्रण तोड़ा

कोलकाता. भाजपा नेता कौस्तुव बागची ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार की हार के बाद वह अपना सिर मुंडवा कर रखने का तीन साल पुराना प्रण अब तोड़ देंगे। बागची ने अपने पहले ही चुनाव में उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर सीट जीती थी। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद मार्च 2023 में अपना सिर मुंडवा लिया था। उस समय वह कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कसम खाई थी कि बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने तक वह अपने बाल नहीं बढ़ाएंगे। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार राज चक्रवर्ती को 15,822 मतों से हराने के बाद बागची ने कहा, ''मैंने तीन साल से सिर मुंडवाये रखने का अपना प्रण तोड़ दिया है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''ममता बनर्जी के 'पूर्व मुख्यमंत्री' बनने के बाद से ही मेरे बाल उगने लगे हैं। मैं जल्द ही अपने पुराने रूप में लौट आऊंगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english