ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल के लोग मुझसे भी ज्यादा खुश हैं: शुभेंदु की मां ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर कहा

कांठी (पश्चिम बंगाल).  पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मां गायत्री अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य में भाजपा की पहली सरकार की बागडोर उनके बेटे के हाथों में होने से प्रदेश के लोग उनसे भी अधिक खुश है। शुभेंदु और भाजपा के पांच अन्य विधायकों ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में शपथ ली। अपने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व व्यक्त करते हुए गायत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका पुत्र यह सुनिश्चित करे कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म एवं हत्या मामले में पीड़िता को सच्चा न्याय मिले। अपने बेटे के संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शुभेंदु को तीन-चार बार जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा था। शुभेंदु की मां ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं, लेकिन बंगाल की जनता मुझसे भी ज्यादा खुश है।''
 शुभेंदु की अथक मेहनत का जिक्र करते हुए उनकी मां ने कहा, ''उन्होंने अपने पिता से ही जुझारू भावना को आत्मसात किया है, जिसकी वजह से वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके पिता भी ऐसे ही हैं।'' शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी, कांठी लोकसभा क्षेत्र से तीन बार तृणमूल कांग्रेस के सांसद रहे हैं। परिवार 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा कर ली थी। गायत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और समाज के गरीब वर्गों के हितों की रक्षा जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english