वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना-चांदी में हल्की गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी ने शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की। हालांकि, दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,60,903 रुपए के मुकाबले 449 रुपए की कमजोरी के साथ 1,60,454 रुपए पर था।सुबह 10:15 बजे यह 0.17 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,60,622 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,60,197 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,60,962 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं, चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,69,537 रुपए के मुकाबले 1,169 रुपए की कमजोरी के साथ 2,68,368 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,68,018 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,69,400 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,540 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 76 डॉलर प्रति औंस पर था।अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस समझौते का मकसद सीजफायर को बढ़ाने के साथ परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू होना है। साथ ही, इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर भी बातचीत होगी।










Leave A Comment