ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज के जरिए लोगों का विश्वास अर्जित किया है: प्रधान

भोपाल.  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज के जरिए लोगों का विश्वास अर्जित किया है। प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिरता आई और जनता का विश्वास मजबूत हुआ। उन्होंने कहा, ''देश में कामकाज के प्रदर्शन की राजनीति केंद्र में आ गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज के जरिए लोगों का विश्वास अर्जित किया है।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण तथा सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों की आकांक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन इन आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की क्षमता पर जनता का भरोसा भी उतना ही मजबूत है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश की बेटियों ने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और इससे जुड़े कई वैश्विक संकेतक इस प्रगति को दर्शाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार, निर्यात में वृद्धि और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ''स्टार्टअप की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है और भारत ने प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।'' प्रधान ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार और वर्तमान मोदी सरकार ने कुल 18 वर्षों में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर परिणाम दिए तथा भारत के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास'' के मंत्र और जनता के समर्थन के बल पर देश विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english