ब्रेकिंग न्यूज़

आईएनएस ‘तरकश’ और ‘इक्षक’ ने सेशेल्स की सफल यात्रा पूरी, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

  नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ‘तरकश’ और आईएनएस ‘इक्षक’ ने 29 जून, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी सफल यात्रा पूरी की। इस दौरान दोनों युद्धपोतों ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न पेशेवर, औपचारिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत समुद्री सहयोग और रक्षा साझेदारी का प्रतीक रही। यात्रा के दौरान आईएनएस ‘तरकश’ के मार्चिंग दल और नौसेना बैंड ने 28 जून को आयोजित सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस परेड में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय नौसेना की इस सहभागिता ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और मजबूत समुद्री संबंधों को और मजबूती प्रदान की।

 आईएनएस ‘इक्षक’ पर 300 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जहाज की अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमताओं की जानकारी दी गई। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सहयोग के लिए भारतीय नौसेना के योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आईएनएस ‘इक्षक’ के दल ने सेशेल्स में भारतीय उच्चायोग के सहयोग से इंग्लिश रिवर होम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस पहल ने स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति भारत और सेशेल्स की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
 भारतीय नौसेना ने कहा कि आईएनएस ‘तरकश’ और आईएनएस ‘इक्षक’ की यह यात्रा भारत सरकार के ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी एवं समग्र प्रगति) दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस तैनाती से आपसी तालमेल, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ भारत और सेशेल्स के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध एवं रक्षा साझेदारी को भी नई मजबूती मिली है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english