ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

 इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह उनकी इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। जकार्ता में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।
 भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।
 इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भाग लेकर दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।
 न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा करेंगे। यह करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और व्यापार, वाणिज्य, रक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा करेंगे। पिछले दो वर्षों में इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
 न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापारिक और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत जन-संपर्कों को रेखांकित करते हुए वह भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english