कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि नये कृषि सुधार अधिनियम उनके हित में है
- किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता गुरुवार को नई दिल्ली में होगी
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा है कि संसद से पारित कृषि से संबंधित तीन नए कानून किसानों के हित में हैं।
बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि अगर किसानों को इन कानूनों से कोई आपत्ति है, तो सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करने को तैयार है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे नागरिकों को कठिनाई होती है। सरकार और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चौथे दौर की बातचीत गुरुवार को होगी।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कृषि राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने नई दिल्ली में पंजाब के किसान संघों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर बैठक की। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment