भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद
देहरादून. उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने देहरादून के ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से बनाई जा रही भारी मात्रा में नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद कीं हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में एक मकान में उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रण विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जांच में बकंपनियों के नाम से तैयार की गई नकली दवाएं बरामद हुईं। इनमें गैबापिन-100, जोरिल एम-2 और सेफोलैक-200 समेत कई दवाएं शामिल हैं । अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है । व रिष्ठ औषधि निरीक्षक मनेंद्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी मामले की जांच कर रहे हैं तथा संदिग्धों से पूछताछ जारी है। आयुक्त पांडेय ने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









.jpg)
Leave A Comment