पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटा
पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ के अमड़ापाड़ा प्रखंड के अलग-अलग गाँवों के छह लोगों को शुक्रवार शाम एक पागल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमड़ापाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर प्रेम कुमार मरांडी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया और समय से उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगा दिया गया।
Leave A Comment