देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.66 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। कोविड-19 के 32 हजार 80 नए मामलों के साथ भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 97 लाख 35 हजार 850 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 402 लोगों की जानें गई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या एक लाख 41 हजार 360 हो गई है।
देश में संक्रमितों की कुल संख्या अब 3 लाख 78 हजार 909 है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 हजार 635 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 93 लाख 15 हजार 581 है। स्वस्थ होने वालों की दर 94.66 प्रतिशत है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद्- आईसीएमआर ने बताया है कि कल 10 लाख 22 हजार 712 लोगों के नमूनों की जांच की गई।
---
Leave A Comment