ब्रेकिंग न्यूज़

 बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 56 लाख रुपये

आगरा (उप्र)। आगरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 56.98 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर गए। 
पुलिस को सूचना मिली तो उसने पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के मुताबिक, थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार शाम पांच बजे तक कर्मचारी मौजूद थे। बैंक के लेन देन का कार्य बंद हो चुका था। अचानक चार बदमाश बैंक में घुस गए, जो कि तमंचे और चाकू लिए हुए थे। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और स्ट्रांग रूम को खुलवाकर उसमें रखे 56.98 लाख रुपये बैग में रखने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गये। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीजी अजय आनंद ने कहा कि  बैंक के अंदर बैंककर्मी थे और वे कैश का मिलान कर रहे थे। बैंक का चैनल खुला था जिसमें से चार बदमाश अंदर घुसे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों ने बदमाशों का जो हुलिया बताया है, पुलिस उसके अनुसार तलाश कर रही है। (सांकेतिक फोटो)

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english