सरकार ने कहा- भारत में विकसित कोविड का टीका अन्य देशों में तैयार वैक्सीन के समान ही कारगर होगा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में स्वीकृत कोविड 19 का टीका अन्य देशों में विकसित किये गए किसी भी वैक्सीन के समान असरदार है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के टीके से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बार बार पूछे जाने वाले सवालों की एक श्रृंखला प्रकाशित की है।
मंत्रालय ने कहा कि टीके की सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न चरणों में इसके ट्रायल किये गए। प्रारंभिक चरण में उच्चतर जोखिम वाले चुने हुए वरीयता समूहों को टीका प्रदान किया जाएगा।
टीका पाने वाले प्रथम वरीयता समूह में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरे समूह में पचास वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और विभिन्न बीमारियों से पीडित पचास वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड का टीका स्वैच्छिक होगा। परन्तु यह सलाह दी गई है कि इस महामारी से रक्षा के लिए लोगों को कोविड19 टीके की पूरी डोज लेनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों, मित्रों, संबंधियों और साथ काम करने वालों को वायरस के संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment