ब्रेकिंग न्यूज़

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 9.01 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली.  शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.01 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। जाने माने फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखे हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया है। प्रोडक्शन बैनर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया था। पोस्टर पर लिखा था, ''पहले दिन देश भर में 9.01 करोड़ रुपये की कमाई। सिनेमाघरों में लगी हुई है।'' यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हसीन उस्तरा (जिसका किरदार कपूर ने निभाया है) और अफशा (डिमरी) नाम की महिला के प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म भारद्वाज के साथ कपूर की चौथी फिल्म है, इससे पहले वे 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा करते हुए अपनी नयी फिल्म 'ओ' रोमियो' की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस भूमिका ने उन्हें अपने कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। फिल्म 'एनिमल' की अभिनेत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में उन्होंने किरदार के प्रति पूरी तरह समर्पित होना सीखा। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''अफशान सिर्फ एक किरदार नहीं है, वह एक पल में शोला है तो दूसरे पल में उतनी ही नाजुक है। वह गहराई से महसूस करती है, बेधड़क प्यार करती है और अपनी पूरी ताकत से लड़ती है। ये भूमिका मेरे लिए चुनौतिपूर्ण थी, इस किरदार ने ईमानदारी के साथ, अपनी सहज स्थिति से बाहर निकलकर कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी...।'' उन्होंने फिल्म के प्रति समर्पण के लिए भारद्वाज, अपने सह-कलाकार कपूर और अन्य कलाकारों की भी सराहना की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english