2011 की जनगणना में भारत की 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी जनसंख्या का 8. 6 प्रतिशत
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया वेव-1 यानी लासी पर भारत की रिपोर्ट जारी की। इसमें स्वास्थ्य, आर्थिक तथा सामाजिक निर्धारकों और भारत में बढ़ती उम्र की जनसंख्या के परिणामों की वैज्ञानिक जांच का व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया गया है।
रिपोर्ट के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 2011 की जनगणना में 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी का आंकड़ा भारत की जनसंख्या का 8 दशमलव 6 प्रतिशत है। लगभग तीन प्रतिशत वार्षिक की वृद्धि के साथ, बुजुर्गों की आबादी की संख्या 2050 में 31 करोड़ 90 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत बुजुर्ग कुछ पुरानी बीमारियों से पीडि़त हैं। 40 प्रतिशत बुजुर्गों में एक या दो विकलांगता है और 20 प्रतिशत में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हैं।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह रिपोर्ट बुजुर्ग आबादी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कार्यक्रमों और नीतियों को आधार प्रदान करेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बुजुर्गों को सबसे अच्छी चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित, विश्व का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम- लासी को शुरू किया है। इस कार्यक्रम में हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और राष्ट्रीय ब्लॉग के सहयोग से और मुंबई के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज के माध्यम से किया गया है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment