ब्रेकिंग न्यूज़

  पत्नी-ससुर के साथ मिलकर कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या!

 औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में एक बेटे पर अपनी पत्नी तथा ससुर के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है।  घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के घेवही गांव की है। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। 
 65 वर्षीय रामसिंहासन सिंह की हत्या होने जाने की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी पूरे गांव में मातम छा गया।  आनन- फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना दाउदनगर थाने को दी। पुलिस ने   शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।  
पुलिस तीनों आरोपियों बेटे जयराम, उसकी पत्नी रंजीता देवी तथा ओबरा थाना क्षेत्र के काशी बीघा निवासी ससुर क्षत्रबली सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के छोटे बेटे चन्दन के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दजऱ् कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 
  जिले के एसपी ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित थानाध्यक्ष को दे दिए गए हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english