तेलंगाना के राज्यपाल ने राम मंदिर निर्माण के लिये एक लाख एक रुपए दिए
हैदराबाद। तेलंगाना के राज्यपाल टी. सुंदरराजन ने आयोध्या में बनने वाले भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिये शनिवार को एक लाख एक रुपये का योगदान किया। राम जन्मूभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की राज्य समिति के सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। अभियान ने बयान जारी कर बताया कि राज्यपाल ने एक लाख एक रुपये का चेक उन्हें दिया। राज्यपाल ने व्यक्तिगत तौर पर यह योगदान दिया है। राजभवन के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिये योगदान दिया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment