ऑनलाइन क्लास में साढ़े तीन साल का बेटा ठीक से नहीं पढ़ रहा था, मां ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या की...! फिर खुदकुशी कर ली...!
मुंबई। ऑनलाइन क्लास के दौरान पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज एक मां ने कथित रूप से अपने साढ़े तीन साल के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे पश्चाताप हुआ तो उसने फांसी लगा ली।
सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख ने बताया कि घटना पाथर्डी फाटा इलाके के साईं सिद्धि अपार्टमेंट की है। सोमवार रात करीब 9:30 बजे 30 साल की शिखा सागर पाठक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि इन दोनों मौतों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। दोनों की लाश कमरे के अंदर थी। कमरा बाहर से बंद था और बच्चे की नाक से खून बह रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख ने बताया कि महिला के माता-पिता ने भी अपने नाती की हत्या किए जाने की पुष्टि की है।
मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख ने बताया कि शिखा ने सोमवार शाम 5 बजे के आसपास तकिये से मुंह दबा कर अपने बेटे की हत्या की थी। इस मामले में हत्या और आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)

Leave A Comment