पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत...!
मधुबनी। पति के अवैध संबंध का विरोध करने का खामियाजा पत्नी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। घटना सकरी थाना क्षेत्र के बिरसायर की है। यहां विवाहिता बेबी ने अपने पति व ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर गले में फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
मामले का खुलासा करते सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि इस संबंध में दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत पंचोभ के वार्ड चार निवासी मृतका के पिता अनंत के बयान पर सकरी थाना में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि करीब 11 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी बेबी की शादी सकरी थाना क्षेत्र के बिरसायर निवासी अखिलेश से करवाई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शादी के बाद एक लड़का भी हुआ जो अब नौ साल का है। मृतका का पति आरोपी अखिलेश इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है। उन्हीं के साथ वहां उसका बड़ा भाई आरोपी देवेंद्र व उनकी पत्नी आरोपी नम्रता भी रहती है। कुछ माह पूर्व मृतका अपने बच्चे के साथ पति के पास गई थी। तब पता चला कि मृतका के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण वह अपनी सारी कमाई उसी के ऊपर खर्च करता था।
सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि मृतका ने इसका विरोध किया तो उसके आरोपी पति, आरोपी जेठ व आरोपी जेठानी उसे वहां प्रताडि़त करते हुए मारने-पीटने लगे। पुलिस ने बताया कि प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने सोमवार की शाम गले में फांसी लगा आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने यह भी बताया कि घटना की सूचना जैसे ही मृतका के मायके वालों को मिली, वे लोग बिरसायर पहुंचे और सकरी थाना को सूचित किया। तब तक मृतका के ससुराल वाले शव को छोड़ फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।
सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर उसके आरोपी पति, आरोपी जेठ व आरोपी जेठानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई। इधर, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा फैला है।
-file photo


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment