पत्नी के किसी से थे संबंध...! दुखी पति ने नहर में कूदकर दे दी जान...!
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ के एक युवक ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की आरोपी पत्नी, उसके आरोपी प्रेमी और मृतक के आरोपी साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
एएसआई राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक के पिता भजन सिंह ने पुलिस के पास दिए गए अपने बयान में बताया कि उसका बेटा गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी कीरतपुर साहिब में पाठ करता था। जिसकी शादी गांव मैसा टिब्बा थाना नालागढ़ हिमाचल प्रदेश की लड़की के साथ हुई थी। मृतक के पिता की मानें तो विवाह के बाद उसका लड़का और उसकी घरवाली आपस में झगड़ते रहते थे। उसे बाद में पता चला कि उसकी बहु के कई अन्य व्यक्तियों के साथ अवैध संबंध हैं। इन अवैध संबंधों के कारण ही उसके लड़के और उसकी बहु का आपस में झगड़ा होता रहता था।
एएसआई राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों उसका लड़का अपनी आरोपी पत्नी को लेकर अपने ससुराल गया, तो उसके साले आरोपी गुरप्रीत सिंह ने उससे मारपीट की। इस घटना के बाद दुखी होकर मृतक जसबीर सिंह बीती 14 अगस्त को घर से सुबह कहीं चल गया। फिर उसने मृतक जसबीर सिंह का फोन मिलाया, जिसे किसी राहगीर ने उठाकर बताया कि जिस व्यक्ति का मोबाइल फोन है, उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी है। बताया गया कि उसकी स्कूटी व मोबाइल नहर के किनारे पड़े थे। गुरुवार को जसबीर सिंह का शव भाखड़ा नहर गांव पसियाना जिला पटियाला से मिला है।
एएसआई राज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर मृतक की आरोपी पत्नी, साले आरोपी गुरप्रीत और आरोपी गगनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-file photo


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment