किराएदार से संबंध का शक, ससुर ने बहू समेत किराएदार युवक की पत्नी और 2 बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, 4 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार सुबह एक बड़ा अमंगल सामने आया है। शहर में एक ससुर ने अवैध संबंधों के शक में कथित रूप से पुत्रवधु, किरायेदार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके और सभी शवों को मोर्चरी में भिजवाने के साथ मामले की आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना महानगर के राजेंद्र पार्क थाने के पास की है। मारे गए लोगों में चार के नाम कृष्ण (45), अनामिका (38), सुनीता (32)और सुरभि (9) हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि इलाके में रहने वाले आरोपी ससुर को अपनी पुत्रवधु सुनीता पर किरायेदार कृष्ण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते पिछले करीब डेढ़ साल से घर में अक्सर विवाद रहता था। सोमवार देर रात उसने इसी विवाद की वजह को खत्म करने के लिए उसने अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के परिवार पर उस वक्त हमला कर दिया, जब सभी सोए हुए थे। इस घटना में उसकी पुत्रवधु सुनीता, किरायेदार कृष्ण, उसकी पत्नी अनामिका और सुरभि की मौत हो गई, विधि (3) को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।
सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान मालिक ने राजेंद्र पार्क थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया। वारदात को सुनने के बाद थाने में मौजूद पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment