पत्नी के दो युवकों से थे संबंध...! पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट...! 3 गिरफ्तार
दो साल पहले भी की थी हत्या
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सिरफिरे आरोपी पति ने पत्नी के कथित अवैध संबंध होने के चलते 2 साल में दो हत्याएं कर डाली। पुलिस ने साकिब हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई हैं।
मेरठ की थाना सरधना पुलिस ने तीन युवकों को साकिब हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त को सरधना इलाके में साकिब के हाथ बांधकर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मृतक साकिब की दोस्ती आरोपी तालिब से थी। मृतक साकिब का आरोपी तालिब के घर आना-जाना था। इसी बीच आरोपी साकिब के अवैध संबंध आरोपी तालिब के भाई आरोपी बिलाल की पत्नी के साथ हो गए थे। एक दिन आरोपी तालिब ने साकिब को अपनी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात को आरोपी ने भाई आरोपी बिलाल को बताया। इसके बाद आरोपी बिलाल ने भाई आरोपी तालिब, आरोपी आजम और उसकी पत्नी के साथ बैठकर साकिब को मारने की योजना बनाई।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आरोपी बिलाल ने अपनी पत्नी से मृतक साकिब को बुलाने के लिए कहा और आरोपी आजम मृतक साकिब को नवाबगढ़ी पर लेकर गया। यहां योजनाबद्ध तरीके से तीनों भाइयों ने मिलकर साकिब की हत्या कर दी। साकिब के दोनों हाथ पीछे बांधकर गला रेत दिया और शरीर में काफी बार चाकू से वार किए। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटना के समय जो कपड़े पहने थे वो और छुरी को अलग-अलग स्थानों पर छुपा दिया। मृतक के मोबाइल को तोड़ कर गांव के पास के तालाब में फेंक दिया था।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में भी आरोपी बिलाल ने मोहसिन की भी हत्या की थी। जहां मृतक मोहसिन के भी आरोपी बिलाल की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। आरोपी बिलाल द्वारा मोहसिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में भी स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामला चल रहा है। इसके बाद पत्नी से अवैध संबंधों के चलते आरोपी बिलाल ने साकिब की भी हत्या कर दी थी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment