ब्रेकिंग न्यूज़

महिला से संबंध में प्रेमी ने की थी लाइनमैन की हत्या

रुड़की। लाइनमैन से अवैध संबंध होने पर महिला के प्रेमी ने गोली मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी एरिया मैनेजर को गिरफ्तार कर लाइनमैन हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 11 अगस्त की रात लाइनमैन बालेश निवासी गांव लव्वा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लाइनमैन के एक शादीशुदा महिला से संबंध थे। पति से अलग होकर वह दो बच्चों के साथ सिसौना गांव में रहती है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो बालेश और आरोपी रविंद्र से बातचीत की जानकारी मिली। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसने लाइनमैन की हत्या की बात स्वीकारी।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने बताया कि  वह वर्ष 2014 में मानेसर (हरियाणा) से भगवानपुर आया था और एक कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी करने लगा था। भगवानपुर में बीएसएनएल कार्यालय के पास उसने किराये पर कमरा लिया था। वहां एक महिला से उसका प्रेम हो गया। इस बीच महिला ने आरोपी रविंद्र को बताया था कि वह मृतक बालेश के भी संपर्क में थी।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इधर, कुछ महीनों तक आरोपी रविंद्र और महिला के रिश्ते सही रहे, लेकिन इसके बाद महिला और रविंद्र में झगड़ा होने लगा। इस बीच रविंद्र को पता चला कि उसका बालेश से दोबारा संपर्क हो गया है। इसके चलते उसने बालेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 11 अगस्त को अपने दोस्त से बाइक मांगी और रात में लव्वा गांव के पास बालेश का इंतजार करने लगा। जैसे ही बालेश पहुंचा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ विवेक कुमार मौजूद रहे।
--

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english