तमिलनाडु में एक करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव बरामद
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु वन विभाग और तटरक्षक ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव (सी कुकंबर) बरामद किया है, जिसे तस्करी कर श्रीलंका ले जाये जाने की आशंका थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गश्त लगाने के दौरान, यहां पम्बन के पास संदिग्ध रूप से जाती हुई एक नौका दिखाई पड़ी, जिसकी जानकारी तटरक्षक को दी गई।
उन्होंने कहा कि जब तटरक्षक कर्मियों ने नाव की जांच की तो उस पर कोई व्यक्ति नहीं था और डेढ़ किलोग्राम का ‘सी कुकंबर’ बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है। कीड़े की तरह दिखने वाले समुद्री जीव सी कुकुंबर की दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ चीन में भी काफी डिमांड है। इनका इस्तेमाल भोजन और पारंपरिक दवाएं बनाने में किया जाता है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के शेडयूल 1 के तहत सी कुकुंबर का व्यापार प्रतिबंधित है। पर्यावरण मंत्रालय ने 2001 में सी कुकुंबर के शिकार और निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। file photo


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment