बेटा लाया दूसरी पत्नी, ससुर के भी बहू से बन गए थे संबंध...! विरोध करती थी पत्नी, पति ने पत्नी पर चलाई गोली...!
एटा। एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पुत्रवधू से अवैध संबंध में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी (सास) पति के पुत्रवधू से अवैध संबंधों का विरोध करती थी। मृतका के भाई ने बहनोई सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार रात करीब नौ बजे 55 वर्षीय महिला की हत्या उसके ही पति ने गोली मारकर कर दी। आरोपी को बंदूक सहित ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि मृतका के भाई ने बताया कि बहन के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी कर दी गई है। गांव में दो मकान है, दोनों पुत्र अलग-अलग मकान में रहते हैं। आरोप है कि छोटे पुत्र की करीब छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। करीब तीन साल पहले पुत्र दूसरी महिला को पत्नी बनाकर ले आया। इसके साथ आरोपी ससुर के अवैध संबंध हो गए। इसका पत्नी विरोध करती थी। बदनामी के चलते पत्नी अपने मायके चली आई, यहां पर दो वर्ष तक रही।
महिला को उसके बड़े पुत्र ने बताया कि उसके हिस्से की जमीन भी पिता छोटी बहू के नाम करने जा रहे हैं। इस पर वह गांव में आ गई और उसने सिविल कोर्ट में एक वाद दायर कर जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या उसके पति ने की है। पति का आचरण सही नहीं था और वह जमीन बिक्री करना चाहता था। इसका महिला विरोध करती थी। महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी पिता और साजिश में आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment