महिला ने अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया...!, खुद भी आत्मदाह कर लिया....!
राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को 28 साल की एक महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और उसके बाद खुद भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुवादवा पुलिस थाने के निरीक्षक एन एन चूड़ासामा ने बताया कि यह घटना शहर के नकरावाडी इलाके में आज सुबह हुयी। उन्होंने बताया कि महिला दयाबेन देदानिया ने खुद पर और अपने दोनों बेटों पर केरोसीन तेल छिड़क कर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि दयाबेन, उसके दोनों बेटों मोहित (7) तथा धवल (4) की झुलस कर मौत हो गयी ।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला दो कमरे के मकान में अपने दो बच्चों, पति, सास और देवर के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर के दोनों पुरूष सदस्य काम पर गये थे और महिला (मृतका) की सास महिला वाशरूम में थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-file photo










Leave A Comment