कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा। नामांकन दाखिला के समय दिग्विजय सिंह की पत्नी और बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे।
राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को, 3 सीटों के लिए वोटिंग
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। अभी भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा में कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है।
---
Leave A Comment