अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या...!
खातेगांव। मध्यप्रदेश पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। 22 दिन पहले संदिग्ध हालत में पत्थरों से बंधा शव मिला था। मामले में पर्दाफाश करते हुए एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी ज्योति उमठ ने बताया कि व्यक्ति की हत्या कथित अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। मृतक के जिस महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह भी आरोपी पति के साथ हत्या में शामिल निकली। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खातेगांव थाने में प्रेसवार्ता कर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी ज्योति उमठ ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया। जिसमें बताया गया कि व्यक्ति की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 28 नवंबर को मृतक के बेटे ने बताया था कि उसके 45 वर्षीय पिता सवाईसिंह 26 नवंबर को खेत में पानी फेरने गए थे। तब से घर नहीं लौटे। जिसके बाद मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। इसी बीच 1 दिसंबर को सवाईसिंह का शव खेत के पास वाले नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पत्थरों से बंधा था। पुलिस अधीक्षक डा. शिवदयाल सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
मृतक सवाईसिंह खेत मेें काम करने जाता था तो उसकी जान पहचान आरोपी रामनिवास से हो गई। करीब एक साल पहले सवाईसिंह और आरोपी रामनिवास की पत्नी आरोपी ज्योति के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। एक दिन रामनिवास ने सवाईसिंह और आरोपी ज्योति को संदिग्ध हालात में देख लिया। जिसके चलते उसका विवाद हुआ। तब ही से आरोपी रामनिवास ने सवाईसिंह को सबक सिखाने की ठान रखी थी। घटना वाले दिन आरोपी रामनिवास ने अपने घर पर अपने दो साथी आरोपी रामस्वरूप व आरोपी रामप्रसाद को बुलाया। वहीं तीनों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद पास वाले खेत में पानी फेर रहे सवाई सिंह की हत्या की योजना बनाई। आरोपी रामनिवास अपनी पत्नी आरोपी ज्योति व दोनों आरोपी साथियों के साथ सवाई सिंह के पास गया। जहां विवाद हुआ। रामस्वरूप ने ल_ से सवाईसिंह पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। उसके बाद चारों ने रस्सी और गमछे से सवाई सिंह को पत्थरों से बांधकर नाले में फेंक दिया था। जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने गुत्थी सुलझाने वाली टीम के निरीक्षक राजाराम वास्कले थाना प्रभारी नेमावर,उनि आरपी यादव, विनय सिंह बघेल, सपना रावत, शंकरलाल गोयल, रमनदीप हुंदत,आरक्षक रविंद्र तोमर, आनंद जाट, जितेंद्र तोमर, वेता मिश्रा, जयंती को पुरस्कृत करने की घोषण की।
--
Leave A Comment