विश्व चैंपियनशिप में दबाव आयुष पर नहीं, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शी यु ची पर होगा: चोपड़ा
नयी दिल्ली। आयुष शेट्टी के कोच सागर चोपड़ा का मानना है कि विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में जब यह युवा शटलर चीन के शी यु ची का सामना करेगा तो दबाव विश्व में नंबर एक खिलाड़ी पर होगा और इसलिए यह मैच भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में जा सकता है। चोपड़ा का मानना है कि शी यु ची इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है और आयुष को इसका फायदा मिल सकता है। शेट्टी ने इस साल की शुरुआत में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता बनकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई और वह इस समय अच्छी लय में हैं। चोपड़ा ने कहा, ''अगर आप देखें तो यह शायद सबसे मुश्किल ड्रॉ में से एक है जो किसी को भी मिल सकता है। लेकिन शी यु ची के खिलाफ खेलने से आयुष के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''दरअसल, वह भारत में और हमारे घरेलू मैदान पर खेल रहा है, इसलिए दबाव शी यु ची पर ही रहेगा। शी यु ची कुछ महीने पहले की तरह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। वहीं आयुष हर टूर्नामेंट के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। वह काफी अच्छा खेल रहे हैं।''





.jpg)
.jpg)



Leave A Comment