- Home
- छत्तीसगढ़
- -सेक्टर अधिकारी और मतदान दलों के वाहनों की जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानीबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की मौजूदगी में आरओ एवं नोडल आधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने जिले में अब तक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की गई तैयारियों से प्रेक्षकों को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी सहित मतदान दलों को पोलिंग बूथ तक ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनके लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों को अब और तेजी गति एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री नायली इते, श्री कुमार प्रशांत, श्री उदयन मिश्रा, पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए एवं व्यय प्रेक्षक श्री अजय कुमार अरोरा, श्री आर भूपति, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, सभी आरओ सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने प्रेक्षकों को बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के 118 मतदान केंद्र मुंगेली जिले में और कोटा विधानसभा क्षेत्र के 64 मतदान केंद्र जीपीएम जिले में शामिल है। उन्होंने आरओ को इन पोलिंग बूथों का जायजा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव में विभिन्न कार्याें के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होंने मतदान केंद्रों में निर्वाचन के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी। नियुक्त सभी अधिकारियों एवं मतदान दलों का एक चरण का प्रशिक्षण हो चुका है। 351 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने शांति एवं सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं चुनावी सर्विलेंस टीमों द्वारा अब तक लगभग 2 करोड़ रूपए की नकद एवं सामग्री जब्त की गई है। चुनाव के मद्देनजर जिले के गुंडे, बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम द्वारा अब तक 2 हजार लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। प्रेक्षकों ने अवैध नकदी एवं अन्य सामग्रियों पर कड़ी निगरानी रखने कहा। मतदान केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लेने के निर्देश दिए।
- बिलासपुर, /स्वीप गतिविधियों के तहत सेक्रसा स्टेडियम बिलासपुर में स्वीप संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ऑटो संघ के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई और स्वीप का दूत नियुक्त करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा।जिला परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने कहा कि ज़िले में पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कम था और इस बार ‘‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’’ ये संकल्प लेकर हम आगे बढ़ें हैं। हमें जिले के हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने ऑटो संघ के सदस्यों से अपील की कि वे अपने ऑटो के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश का प्रसार करें और हर मतदाता को चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं। श्री अग्रवाल ने ऑटो चालकों से ऑटो में बैनर, फ्लेक्स के जरिए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए वीडियो ज़िला प्रशासन द्वारा दिए गए वाट्सअप नंबर पर साझा करने का आग्रह किया और उत्कृष्ट वीडियो को पुरुस्कृत करने की घोषणा की।कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑटो चालकों की भूमिका लोगों को गंतव्य तक पंहुचाने में महत्वपूर्ण है हजारों लोग आपके संपर्क में रोज आते हैं ऐसे में यदि आप लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते है तो लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी उन्होंने कहा कि वर्ष में एक बार आने वाला ये पर्व किसी राज्य के भविष्य को निर्धारित करता है एक एक मत बहुत कीमती है ऐसे में ये जरूरी है कि हम सब इस महापर्व में भागीदारी निभाएं और स्वयं के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में ऑटो संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई गई। ऑटो चालकों ने अपने ऑटो के माध्यम से वोट 100 प्रतिशत का आकार बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
- -प्रेक्षकों से निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु सर्किट हाउस बालोद में-मुलाकात का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारितबालोद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए बालोद जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेन्द्र कुमार (आई.ए.एस.) का मोबाईल नम्बर - 7587016572, पुलिस प्रेक्षक श्री दिवाकर शर्मा (आई.पी.एस.) का मोबाईल नम्बर- 7587016576 और व्यय प्रेक्षक श्री श्रीकंात रेड्डी वाय का मोबाईल नम्बर- 7587016574 है। विधानसभा निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु आमजनों से मुलाकात का समय विश्राम गृह बालोद में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के पश्चात् पे्रक्षकों से उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
- बालोद । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम वापसी के पहले दिन आज जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्रों से 01-01 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया।
- -सामग्री वितरण एवं वापसी के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षणबालोद। सामान्य प्रेक्षक केशवेंद्र कुमार ने कहा कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। प्रेक्षक केशवेंद्र कुमार आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री केशवेंद्र कुमार ने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यों एवं दायित्वों का समुचित जानकारी होनी चाहिए। जिससे की वे निर्बाध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर योगेंद्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।केशवेंद्र कुमार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सकारात्मक माहौल में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी के समय मतदान दल के अधिकारियों के साथ मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतरीन कार्यों के संपादन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि सामग्री वितरण एवं वापसी के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण समुचित एवं सही तरीके से होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समुचित एवं सही तरीके से सामग्री वितरण पर ही मतदान की सफलता निर्भर करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि वितरण एवं वापसी के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को सभी सामग्रियों के बारे में भलि-भाँति जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुजांईश बिल्कुल भी नही होती। इसलिए निर्वाचन संबंधी सभी कार्य को विशेष सावधानी एवं पूरी सतर्कता के साथ किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान सामग्रियों के वितरण एवं वापसी के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
- बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु 05 नवम्बर से 07 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित किया है। श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) के अंतर्गत जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार बालोद को 05 नवम्बर को शाम 05 बजे से 07 नवम्बर तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इस अवधि मेें मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- जागरूकता रैली, वृहद आकर्षक रंगोली सहित मानव श्रृंखला से आकृति बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूकबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिले के नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अंतर्गत शहीद मैदान में वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने मतदान का उपयोग करने व शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। स्वीप की नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए 17 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं, नववधु और नवीन मतदाताओं को पौधा भेंटकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से निर्वाचन संबंधी विभिन्न सवाल भी क्वीज प्रतियोगिता के रूप में पुछे गए, जिसका सही जवाब देेने वालों को सम्मानित करते हुए पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वृहद आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। जिसके आसपास मानव श्रृंखला के माध्यम से आकृति बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री विपीन जैन, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- बिलासपुर /विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रकार के वाहनों की अनुमति के लिए संबंधित एसडीएम को अधिकृत किया गया है। प्रत्याशियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्व में की गई व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। इसके पहले सभी प्रकार के वाहनों की अनुमति केवल जिला कार्यालय से दी जाती थी। संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ को इसके लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन राजनीतिक दल एवं हेलीकाप्टर एवं विमान की अनुमति अब भी पूर्व की भांति जिला कार्यालय बिलासपुर से दी जायेगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम सह रिटर्निंग अफसरों को आवेदन प्राप्त होने पर अविलंब अनुमति जारी करने को कहा है।
- -केंद्र का किया अवलोकन, दिए आवश्यक निर्देेशरायपुर / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज जिले के मंदिर हसौद स्थित उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया। आज 01 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। डॉ. भुरे ने केंद्र में आए किसान श्री गणेश राम बंजारे का स्वागत किया। श्री बंजारे ने केंद्र में 30 क्विंटल बेचा। डॉ. भुरे ने संबंधित विभागिय अधिकारियों को केंद्र में बारदाना, धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कवर, नमी मापने आद्रतामापी यंत्र क्रय कर केलिब्रेशन, उपार्जन केंद्र में कर्मचारी एवं डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति, पर्याप्त संख्या में हमालों की संख्या, प्राथमिक उपचार एवं पंजीयन के लिए आने वाले किसानों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि है जिले के अन्य केंद्रों में भी धान खरीदी के लिए पुख्ता इतजाम किया जाए ताकि किसानों को तकलीफ न हो। जिले में 139 धान उपार्जन केंद्र है। गौरतलब है कि गतवर्ष जिले में 52 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। इस वर्ष 68 लाख क्विंटल खरीदने का लक्ष्य है। इस अवसर पर आरंग एसडीएम श्री अतुल विश्वकर्मा, उप पंजीयक श्री आर के चन्द्रवंशी और कॉपरेटिव बैंक अधिकारी श्री प्रभात मिश्र , सहायक खाद्य अधिकारी श्री अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमेटी के संयोजक होंगे। कमेटी के सदस्य सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के सभी जिला अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र 59 संजारी बालोद के निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र 60 डौण्डीलोहारा(अजजा) के निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र 61 गुण्डरदेही के निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 02 नवम्बर 2023 शाम 05 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
- बालोद। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं संग्रहण की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि स्टेट मार्केटिंग काॅर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित मदिरा दुकानों की शिकायत एवं जिले में अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं संग्रहण की शिकायत टोल फ्री नंबर 14405 पर की जा सकती है।
- -उत्तर विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठकरायपुर /उत्तर विधानसभा की आब्जर्वर (सामान्य) श्रीमती विमला.आर (आई.ए.एस) द्वारा सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली गई। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर विधानसभा में चुनाव का संचालन महिला अधिकारियों के जिम्मे दिया गया है। सभी मतदान केन्द्र में महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करें। सामान्य सेक्टर ऑफिसर और पुलिस सेक्टर ऑफिसर का संमन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से कार्य करते हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करवाएं।श्रीमती विमला आर. ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर ऑफिसर रिटर्निंग ऑफिसर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम को अच्छे से हैंडल करना सीखें और मैनुअल बुक, मॉक पोल और रूट प्लान के विषय मे अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करलें। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर की आपस मे परिचय तथा एक दूसरे के साथ क्षेत्र में ज्वाइंट विजिट करने कहा। साथ ही अवैध शराब, नकद आदि की जब्ती के संबंध में भी सख्त निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस विधानसभा में संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं।,वहां पर पेट्रोलिंग दल तैनात रखी जायेगी। सभी मतदान केन्द्र में सुरक्षा के उपयुक्त प्रबंध किये जाएंगे। बैठक में सेक्टर ऑफिसर को ईवीएम को संचालित करने प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री बी.बी पंचभाई, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आशुतोष देवांगन एवं जयेन्द्र सिंह, सीएसपी श्री मनोज ध्रुव, मास्टर ट्रेनर श्री अजीत हुन्डेट सहित सेक्टर और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे के निर्देशानुसार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के दिशा-निर्देश में एवं उपायुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में जिला के आबकारी टीम के द्वारा अवैध मदिरा के धारण/विक्रय/परिवहन की सूचना पर त्वरित् कार्यवाही की जा रही है। 31 अक्टूबर 2023 को 30 स्थानों पर छापमार कार्यवाही कर 29 व्यक्तियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम किये गये है। खमतराई निवासी उमाकांता सामंता से ब्लेकलेबल व्हिस्की, ब्लेक एंड वाईट, आर.सी. अमेरिकन प्राईड, मेक्डॉवल नंब र 01, ब्लेंडर प्राईड, रेड लेबल की कुल 13 बोतल विदेशी मदिरा स्प्रिट एवं 06 बोतल बडवाईजर मेग्नम बीयर, 10 बोतल हैवर्डस 5000 बीयर, 20 केन बडवाईजर मेग्नम बीयर बरामद किया गया। लालपुर निवासी भुनेश्वर सेन से 25 नग पाव देशी मदिरा मसाला एक काले रंग की हीरो लिवो मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 04 एम 7253 मे अवैध मदिरा परिवहन करते हुये पकड़ा गया। पवनी निवासी सुग्रीव वर्मा से 24 नग पाव देशी मदिरा मसाला एक काले रंग की प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 04 के.बी. 2721 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुये पकड़ा गया। नरदहा निवासी दयाराम बांधे से 25 नग पाव देशी मदिरा मसाला, मानाबस्ती निवासी दाऊ निषाद से 04 बोतल रेड लेबल बरामद कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई। उक्त छापामार कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अल्ताफ खान, श्री टेक बहादुर कर्रे, श्री दीपक ठाकुर एवं आबकारी उप निरीक्षकगण सुश्री नीलम स्वर्णकार, श्री कौशल सोनी, श्री प्रकाश देशमुख उपस्थित थे।
- रायपुर /आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त द्वारा रायपुर जिले के मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों के संचालन संबंधी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए उनके अनुरुप मदिरा दुकानों के नाम, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, मूल्य सूची, मदिरा विक्रय दर, मदिरा की स्केनिंग प्रक्रिया, संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों निरतर संचालित करने, दुकानों में समस्त अभिलेखों को संधारित करने निर्देश दिए।
- रायपुर /विधानसभा क्रमांक-47 धरसींवा एवं रायपुर ग्रामीण क्रमांक-48 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री वाघे प्रसादराव अन्नासाहेब (आई.ए. एस.) चुनाव प्रक्रिया के दौरान रूम नंबर-407 सर्किट हाउस, सिविल लाइन में प्रतिदिन सुबह 10ः30 से 11ः30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनसे मोबाइल नंबर- 75870-16584 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
- रायपुर /विधानसभा क्रमांक-47 धरसींवा एवं रायपुर ग्रामीण क्रमांक-48 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री वाघे प्रसादराव अन्नासाहेब (आई.ए. एस.) चुनाव प्रक्रिया के दौरान रूम नंबर-407 सर्किट हाउस, सिविल लाइन में प्रतिदिन सुबह 10ः30 से 11ः30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनसे मोबाइल नंबर- 75870-16584 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
- दुर्ग /जिला अस्पताल दुर्ग के ब्लड बैंक द्वारा भर्ती क्रिटिकल पेशेंट, सिकलिन, थैलीसीमिया, डिलीवरी, डेंगू, मलेरिया आदि से पीड़ित जैसे मरीजों के लिए आपात स्थिति को देखते हुए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस दिशा में ब्लड बैंक जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक 6927 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस हेतु 48 कैम्प आयोजित किये गये। जिसमें 2463 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कैम्प का आयोजन ब्लड बैंक दुर्ग एवं विभिन्न संस्थाओं जैसे नवदृष्टि फाउंडेशन, समता युवा मंच शदाणी दरबार, जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी महाराज भक्त सेवा मण्डल, श्री अग्रवाल समाज, तेरापंथ युवक परिषद, महेश्वरी समाज, संत निरंकारी चौरीटेबल फाउंडेशन, समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति, तहसील साहू संघ, विभिन्न कॉलेज अर्थव कॉलेज, आईसीआईसीआई फाउंडेशन आदि द्वारा आयोजित किया गया। ब्लड बैंक दुर्ग द्वारा रक्त आधान 7507 किया गया है। निःशुल्क रक्त आधान सिकलिन मरीज 403, थैलेसीमिया 336, प्रसव पीडित एव गर्भवती महिलाओं, शिशुओं को 2892 किया जा चुका है। जीवन दीप समिति के अंतर्गत 2281 एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट को 629 रक्त आदान किया जा चुका है। ब्लड बैंक दुर्ग द्वारा निगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता त्वरित कराने हेतु सक्षम है। जिसका उदाहरण दुर्ग अस्पताल दिनांक 20/10/2023 को 70 वर्षीय मरीज जो कि पेट की आंत में छेद से पीड़ित था और जान भी जा सकती थी। निगेटिव ब्लड ग्रुप उपलब्ध करा सफल ऑपरेशन किया गया ।इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ. जे.पी. मेश्राम सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डॉ. ए.के. साहू के निर्देशानुसार ब्लड बैंक की विभिन्न उपकरणों सामाग्री एवं सुचारु व्यवस्था बनाये रखने हेतु ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा कई प्रयासो से विभिन्न संस्थाओं से एयरपोर्ट चेयर एसी, लाईटिंग व्यवस्था, फोल्डिंग डोनर चेयर, सिलीग फैन 06 नग / 01 व्हील चेयर, कैम्प आयोजन आदि की व्यवस्था डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा मरीजों हितग्राहियो एवं उनके साथ आने वाले परिवार जनो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया। डॉ. नेहा नलवाया प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में 12. एम. एल. टी, 1 स्टोर प्रभारी, 02 चतुर्थ श्रेणी 01 सुपरवाइजर, 02 स्टाफ नर्स एवं 01 परामर्शदाता के सहयोग से ब्लड बैंक दुर्ग 24 घण्टे हितग्राहियों की सेवा देने तत्पर है।जब मरीज के परिजनों को ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध हो जाता है तो उनके चेहरे पर सुकून और खुशी देखते ही बनती है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला ब्लड बैंक में दुर्ग ब्लड सेंटर प्रथम स्थान पर है। ब्लड बैंक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के रक्तदान के प्रयासों से अब सामान्य व्यक्ति भी रक्तदान करने के लिए जागरूक हो रहे है एवं स्वेच्छा से रक्तदान के लिए जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता हेतु विवाह वर्षगाँठ, जन्मदिन, पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में दुर्ग निवासी श्री तृपेश शर्मा द्वारा अपनी पुत्री तनिषि शर्मा परी के जन्मदिन 25 जनवरी को हर साल रक्तदान शिविर आयोजित कर बिटिया के जन्मोत्सव पर उसके उम्र के 10 गुना रक्त यूनिट एकत्र करने का लक्ष्य रखा जाता है इस वर्ष पुत्री के 12 वे जन्मदिन 25 जनवरी 2023 को कुल 149 यूनिट रक्तदान कर जन्मदिन मनाया गया। दुर्ग ब्लड बैंक से सम्बद्ध प्राइवेट नर्सिंग होम व हॉस्पिटल को भी आवश्यकता होने पर रक्त यूनिट ब्लड बैंक से मांग होने पर नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
-
दुर्ग /अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 अक्टूबर को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के कार्यवाही विवरण में सभी अभ्यर्थियों को 03 बार अपने ’संपत्ति के ब्यौरे’ त्रुटिवश अंकित हो गया था। इस पंक्ति में शब्द ’’संपत्ति के ब्यौरे’’ त्रुटि का परिमार्जन करते हुए उक्त शब्द को विलोपित किया गया है। कार्यवाही विवरण का शेष अंश यथावत रहेगा।
- -- प्रातः 10 से 11 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तकदुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। भिलाई निवास में प्रेक्षकगणों का जनसामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक श्री नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक श्री आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक श्री दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक श्री सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इन प्रेक्षकगणों से जनसामान्य प्रतिदिन भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए श्री सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 और विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए श्री तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। इन व्यय प्रेक्षकों से जनसामान्य भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।
- -18-19 आयु वर्ग के सवा सात लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान-प्रदेश के रायपुर शहर उत्तर में हैं सबसे अधिक तृतीय लिंग के मतदाता-80 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांग 6447 मतदाताओं ने दिखाई डाक मतपत्र में रूचिरायपुर / राज्य में दो चरणों में हो रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेश के 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ही चरणों में पुरूष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। पुरुष तथा महिला मतदाताओं के साथ ही तृतीय लिंग ( ट्रांसजेंडर) के 753 मतदाता विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में रायपुर शहर उत्तर में सबसे अधिक 96 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसी प्रकार रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों रायपुर शहर उत्तर, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर दक्षिण और रायपुर ग्रामीण को मिलाकर कुल 275 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।विधानसभा निर्वाचन 2023 में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 29 हजार 267 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि कुल 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाताओं में 1 करोड़ 1 लाख 35 हजार 561 पुरूष तथा 1करोड़ 2 लाख 56 हजार 846 महिला मतदाता हैं। प्रदेश के 2,457 ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने अपने जीवन के सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और लोकतंत्र के पर्व की शुरूआत से अब तक के साक्षी हैं। आयोग ने 80 वर्ष के अधिक उम्र तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर बैठे ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान की है, जिसका लाभ उठाते हुए 6447 वृद्धि और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक से मत देने का निर्णय लिया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में 19 हजार 907 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या 17 है ।
-
दुर्ग/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 31 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 03 नए प्रकरण मिले है। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या 03 है संभावित डेंगू मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटो रिडक्शन सोर्स का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजीटीव 03 मरीजों में से 01 मरीज सुपेला भिलाई 01 कोसानगर एवं 01 सुंदरनगर भिलाई के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 169923 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या 198139 जिनमें से 82508 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 116531 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 165915 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु. स्वा. केन्द्र/प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जाँच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर से परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
दुर्ग/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक श्री नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक श्री आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक श्री दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक श्री सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इसके अलावा व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए श्री सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए श्री तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। पुलिस प्रेक्षक डॉ. बी. नवीन कुमार (आईपीएस) होंगे, इनका मो. 7587016634 है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम जनता उक्त नंबर पर निर्वाचन प्रेक्षकों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। -
दुर्ग/ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित की गई हैै। यह आवेदन केवल ऑनलाईन के माध्यम से लिये जाएंगे। आवेदन की निर्धारित तिथि 02 नवम्बर 2023 को रात्रि 11.59 बजे तक पोर्टल की वेबसाईट dbtyas-sports.gov.in में ऑनलाईन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
-
प्रातः 10 से 11 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक
दुर्ग/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। भिलाई निवास में प्रेक्षकगणों का जनसामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक श्री नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक श्री आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक श्री दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक श्री सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इन प्रेक्षकगणों से जनसामान्य प्रतिदिन भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।
इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए श्री सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 और विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए श्री तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। इन प्रेक्षकों से जनसामान्य भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। -
प्रेक्षकों से निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु सर्किट हाउस बालोद में
मुलाकात का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित
बालोद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए बालोद जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेन्द्र कुमार (आई.ए.एस.) का मोबाईल नम्बर - 7587016572, पुलिस प्रेक्षक श्री दिवाकर शर्मा (आई.पी.एस.) का मोबाईल नम्बर- 7587016576 और व्यय प्रेक्षक श्री श्रीकंात रेड्डी वाय का मोबाईल नम्बर- 7587016574 है। विधानसभा निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु आमजनों से मुलाकात का समय विश्राम गृह बालोद में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के पश्चात् पे्रक्षकों से उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।






.png)

.jpg)






.png)
.jpg)










