फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
रायपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल में रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, पत्रकारों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
‘खबरों के साथ फिटनेस का संदेश’ देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में पत्रकार साथियों ने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि लगातार व्यस्त और चुनौतीपूर्ण पत्रकारिता के बीच अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय निकालना भी जरूरी है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली का भी प्रभावी माध्यम है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान, दीपक विश्वकर्मा सहित पत्रकार साथियों ने साइकिल रैली में सहभागिता की
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में स्वयं स्वस्थ और सक्रिय रहते हुए समाज तक स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाना भी पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है
‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहल लोगों को अपने नियमित जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करती है रायपुर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार साथियों से अपील की गई कि वे अपने व्यस्त कार्यक्षेत्र के बीच स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।










.jpg)
Leave A Comment