सेवा संकल्प अभियान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
0- नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में गुरू घासीदास वार्ड अंतर्गत काशीराम नगर में सुलभ के समीप श्रमदान
0- सफाई कर कचरा उठाया गया और सुन्दर रंगोली उकेरकर दिया गया सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर औऱ आयुक्त shr संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के क्षेत्र में काशीराम नगर में सुलभ के समीप श्रमदान से सफाई करते हुए कचरा उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी
स्वच्छता दीदियों ने वहाँ सुन्दर रंगोली उकेरकर जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव सहित स्वच्छता निरीक्षक प्रवीन चंद्राकर, झनेंद्र कुमार साहू , स्वच्छता दीदी, रामकी सुपरवाइजर और वार्ड क्षेत्र के जागरूक रहवासियों के साथ मिलकर गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 स्क्षेत्र अंतर्गत वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू ) काशीराम नगर सुलभ के पास श्रमदान कर कचरे की सफाई की गयी और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सुंदर रंगोली बनाकर सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया और साथ ही रहवासियों को जीवन में स्वच्छता और स्वच्छ स्थल का महत्व बताते हुए घर का सूखा और गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर वार्ड और शहर को स्वच्छ बनाने हेतु समझाइश देकर जागरूक बनाया गया.







.jpg)



.jpg)
Leave A Comment