कोंडागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आईईडीबम
- पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आईईडी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट
- पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागाँव कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईईडी
- पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
कोंडागांव । नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए निकले थे। गश्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
Leave A Comment