- Home
- छत्तीसगढ़
- -खेल अकादमी खुलने से छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को निखरने का मिल रहा है पूरा अवसर: श्री बघेलदुर्ग, / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के नगर पालिका अमेलश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद पहली बार यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों को नगर पालिका बनने पर शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि यहां वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है और इस आयोजन को लेकर हमेशा खासा उत्साह रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं के लिए हो रहा है। श्री बघेल ने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओंलपिक की शुरूआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार ने पिछले 05 सालों में उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है। श्री बघेल ने इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से आये खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिए आकर्षिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।
- रायपुर /वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2023 के तारतम्य में आज 2 अक्टूबर 2023 को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के ग्रामों में वन विभाग और ग्रामीणों की साझेदारी से वन्य जीवों का संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया गया। जिसमें ग्राम मावलीपदर, कोलेंग, भाडरीमहू, नेतानार, मूंडागढ़ तथा कोटमसर के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों द्वारा भविष्य में वन और वन्य जीव संरक्षण हेतु साथ मिलकर कार्य करने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात रखी गई।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत प्रकृति तथा वन्य प्राणी संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन सतत् रूप से जारी है। गौरतलब है कि हरि-भरी वादियों के बीच प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की एक अलग ही पहचान है।इस तारतम्य में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में ग्रामीणों की सहभागिता के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष की वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की थीम साझेदारी से वन्य जीव का संरक्षण है, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
- -मुख्यमंत्री ने झीट में साहू समाज के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजनदुर्ग / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल और साहू संघ के पदाधिकारियों ने 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश गांधी जी के दिखाये रास्ते पर आगे बढ़ते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। अधोसंरचना विकास के साथ-साथ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम भी हमने किया है। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोगों आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे किसानों, मजदूरों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशहाली आयी है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रीपा की स्थापना की गई है। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के सभी समाज के लोगों को सामाजिक भवन देने की बड़ी पहल की है। सामाजिक भवन होने से समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम के आयोजनों में सहूलियत हो रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मोरध्वज साहू, सरपंच ग्राम पंचायत झीट श्रीमती शशिकला सिन्हा, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री नन्दलाल साहू, परिक्षेत्र साहू संघ झीट के अध्यक्ष कल्याण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
- दुर्ग / ग्राम पंचायत मुर्रा विकासखंड धमधा में मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ सुश्री पद्मिनी भोई साहू (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दुर्ग, ग्राम पंचायत मुर्रा और वाटर एड इंडिया दुर्ग के समन्वित प्रयास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहीयों को स्वच्छता सामग्री का वितरण, स्वच्छता दूत का सम्मान, गार्बेज रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही मोटर साइकिल रैली, श्रमदान से साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री जितेंद्र साहू, श्रीमती अभिलाषा आनंद, श्री रुपेश राठौर, श्री पुरुषोत्तम पंडा, श्रीमती मधुरिमा मसीह राज्य समन्वयक एस.बी.एम.जी. छत्तीसगढ़, श्रीमती सावित्री रात्रे जनपद अध्यक्ष धमधा, श्री सौरभ कुमार जिला समन्वयक वॉटर एड, श्री सुरेश कापसे, श्री मनोज बनिक, सुश्री हेमा देवांगन वॉटर एड , श्रीमती काव्या जैन उपसंचालक पंचायत, श्री किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा, श्री नागेश चंद्रवंशी सरपंच मुर्रा, श्रीमति बिमला साहू सरपंच खपरी, श्री गिरीश माथुरे जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दुर्ग, श्री राजेश तांडेकर सलाहकार, श्री रिपुसूदन उमरे विकासखंड समन्वयक आदि के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम श्रीमति पद्मिनी भोई साहू मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वार वाटर एड इंडिया द्वारा राज्य एवं जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुर्रा सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में ग्रेवाटर मैनेजमेंट, टॉयलेट रेट्रोफिटिंग एवं स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष धमधा, जनपद सी.ई.ओ., राज्य स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान को निरंतर बनाए रखने के लिए ग्रामीण जनों को संबोधित किया। गांधी जयंती समारोह के अवसर पर धमतरी के गीतकार श्री यशवंत साहू के जल स्वच्छता एवं सफाई पर आधारित गीत का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत मुर्रा के आश्रित ग्राम सुरजीडीह के बच्चों द्वारा राज्य गीत-अरपा-पैरी के धार महानदी हे अपार गीत सहित जल संरक्षण से संबंधित नृत्य गीत की प्रस्तुति की गई। इन सभी प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों ने सराहना की।
- -नहर का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास और नवनिर्मित चेक डेम का हुआ लोकार्पण, सिंचाई सुविधाओं का होगा विस्ताररायपुर / प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जन्म दिवस के अवसर पर सुराजी गांव के सपनें को साकार करने की दिशा में विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने आदिवासी, बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में सिंचाई क्षमता की विस्तार के लिए ग्राम छुही में 2 करोड़ 9 लाख 44 हजार रूपए की लागत से जलाशय नहर का पुर्ननवीनीकरण कार्य का शिलान्यास और ग्राम घोठा में नवनिर्मित चेक डेम का लोकार्पण कर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।मंत्री श्री अकबर ने ग्राम छुही और घोठा में विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि पिछले पौने पांच साल से लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली चुकी है। इसके साथ ही जगमड़वा जलाशय निर्माण कार्य और खम्हरिया व्यपवर्तन योजना निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। जिले में लगातार सिंचाई क्षेत्र में विस्तार से किसानों में खुशी का वातावरण है।मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कबीरधाम जिला चहुमुखी विकास कर रहा है। जिले के समुचित विकास, सिंचाई योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना निर्माण, पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण सहित सभी समाजों के समग्र विकास का भी सरकार ने ख्याल रखा है। कबीरधाम जिला कृषि प्रधान जिला है, यहां किसानों द्वारा गन्ना की खेती की जाती है जिसे ध्यान में रखते हुए यहां शक्कर कारखाना खोला गया है। इसी पर आधारित गन्ना बेस इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। जिसका मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों लोकार्पण किया है। इथेनॉल प्लांट के प्रारंभ होने से अब किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। एक ओर किसानों को गन्ना से फायदा होगा वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।मंत्री श्री अकबर ने बताया कि जिले में घटोला बांध सहित और 15 नवीन लघु सिंचाई योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम बढ़ा दिया है। क्रांति जलाशय एव नहर विस्तारी करण का भूमिपूजन हो चुका है। इन सभी कार्य पूरा होने से 13 हजार 542 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इस प्रकार जिले में कुल सिंचाई रकबा 54465 हेक्टेयर से बढ़कर 68006 हेक्टेयर हो जाएगा। साथ ही कुल आने वाले समय में कबीरधाम जिले की सिंचाई क्षमता 28.75 प्रतिशत से बढ़कर 35.90 प्रतिशत हो जाएगी।
- रायपुर /राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2023 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाएगा।संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर को कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक ट्रैक्टर, 05 अक्टूबर को फिटर, वेल्डर, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, सिविंग टेक्नोलॉजी एवं कारपेंटर तथा 06 अक्टूबर को वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड इंजीनियरिंग ड्राइंग, इलेक्ट्रिशियन, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12ः00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण हेतु रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। संस्थाओं की वरीयता दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र पाये गये एवं मेरिट अनुसार सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरा जा सकेगा।अभ्यर्थी इस उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।
- -प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं कोरबा में कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग की दी जाएगी कोचिंग-कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग-चयन के लिए कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य-ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टीट्यूट देगा निःशुल्क कोचिंग-एमओयू पर आज होंगे हस्ताक्षररायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने सीएसआर के तहत निःशुल्क कोचिंग देने सहमति दी है।प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन और एलन इंस्टिट्यूट के मध्य एम ओ यू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग योजना की घोषणा की थी।स्कूल शिक्षा विभाग की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के अनुसार प्रदेश के कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल नीट तथा प्री-इंजीनियरिंग आईआईटी की बेहतर रूप से तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में मेरिट क्रम अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड, शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा। विकासखंड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाना है। इसमें प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी। यह कक्षाएं शाम 3 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में विषय विशेषज्ञ नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों का नियमित आकलन तथा शिक्षकों की कक्षाओं के अध्यापन का भी अवलोकन किया जाएगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू-वे संवाद रहेगा अर्थात विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकेंगे। जेईई एवं नीट के लिए अलग-अलग कक्षाएं प्रदेश में संचालित आत्मानंद विद्यालय एवं अन्य विद्यालय में संचालित होंगी। प्रत्येक कोचिंग केंद्र में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी प्रिंसिपल अथवा सीनियर लेक्चरर स्टाफ के नियुक्त किए गए हैं। ऑनलाइन कोचिंग प्रदाता संस्थान विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड का विश्लेषण विद्यार्थियों का फीडबैक पालकों का फीडबैक इत्यादि इस कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग हेतु मॉनिटरिंग अधिकारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं।
- रायपुर / भारत सरकार के मानव विज्ञान सर्वेक्षण निदेशालय, नई दिल्ली, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर एवं ग्राम-कोटमसर के ग्रामीणों द्वारा ग्राम कोटमसर में ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा वर्ष 2023‘‘ का गत दिवस एक अक्टूबर को शुभारंभ किया गया।ग्राम कोटमसर में धुरवा जनजाति के लोग निवास करते है और आदिम जीवन शैली से ईको फेंडली जीवन उपयोगी सामग्रियों का उपयोग करते आ रहे है। किन्तु वर्तमान में आधुनिकता की दौड़ में प्लास्टिक के अधिक प्रदूषण को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा पर्यटकों को प्लास्टिक से निर्मित सामग्रियों के स्थान पर इको फ्रैंडली सामग्रियों का उपयोग किए जाने हेतु संदेश दिया गया।इस वर्ष स्वच्छता अभियान अंर्तगत भारत सरकार के मानव विज्ञान सर्वेक्षण निदेशालय, नई दिल्ली के द्वारा कोटमसर ग्राम का चयन कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के दौरान ग्राम कोटमसर के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई और अपने घर-आंगन एवं गलीयों की सफाई की। घर के आंगनों में प्रकृति प्रदर्शित रंगोली सजाई गई।इस स्वच्छता अभियान में ईको फ्रेंडली सामग्रियों से निर्मित झाडू से लेकर टोकनी तक का उपयोग किया गया। स्वच्छता अभियान पश्चात् ग्रामीणों द्वारा ढोल, मांदर एवं पारम्परिक वेश-भूषा में गायन एंव नृत्य कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकम में भारत सरकार के मानव विज्ञान सर्वेक्षण निदेशालय के अधिकारी, राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम कोटमसर के ग्रामीण उपस्थित थे।
- बिलासपुर / जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 3 अक्टूबर को मंथन सभाकक्ष में टीएल बैठक के बाद आयोजित की गई है। कलेक्टर व समिति के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। निर्धारित कार्यसूची के अनुसार बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्य में संशोधित यूएसओआर के अंतर्गत प्राप्त निविदा की न्यूनतम दर की स्वीकृति, कॉल मी सर्विस देने वाले कर्मचारियों की अनुबंध अवधि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव, गहरे नलकूप खनन संबंधी प्रस्ताव, सपोर्ट एक्टिविटी के तहत प्रचार प्रसार संबंधी प्रस्ताव तथा जल जीवन मिशन की वर्ष 2023/24 के आय व्यय संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया जायेगा।
- रायपुर /मनमोहक छटा से भरपूर तीरथगढ़ जलप्रपात के परिसर में ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा वर्ष 2023‘‘ का शुभारंभ गत दिवस एक अक्टूबर को किया गया। इसका आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर, भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय, 241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सेडवा, अन एक्सप्लोर्ड बस्तर, युवोदय वन मितान और इको विकास समिति तीरथगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।इस अभियान में विभिन्न संस्थानों से 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें उक्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राएं और ईको विकास समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई का कार्य बढ़-चढ़ कर किया गया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि तीरथगढ़ वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर से लगभग 38 किलोमीटर दूर कांगेर नेशनल पार्क में कांगेर नदी की सहायक नदी मुनगा और बहार नदी इस खूबसूरत झरने का निर्माण करती है। इसकी ऊंचाई लगभग 300 फीट है और यह छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह जलप्रपात पहाड़ी के सीढ़ी नुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है। इस कारण पानी दुधिया दिखाई देता हैं जो देखने में बहुत ही मनमोहक होता है।
- -पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती के अवसर पर किया यादरायपुर /राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।महात्मा गांधी के 154वें जयंती के अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आगंतुको को संबोंधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, जिन्हें प्यार से बापू के नाम से जाना जाता है, वह न केवल एक नाम है, बल्कि एक अद्वितीय प्रतिष्ठा की संस्था हैं, जो जाति, धर्म व राष्ट्र की सीमा से परे है। उन्होंने उच्च न्यायालय को न्यायिक व्यवस्था का उच्चतम संस्थान बताते हुए न्याय एवं निष्पक्षता का केन्द्र बताया। महात्मा गांधी के आदर्शाे को सम्मान देने हेतु यूनाइटेड नेशन जनरल असेम्बली द्वारा आज के दिन को विश्व अंहिसा दिवस घोषित किया गया है। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज के दिन आत्मावलोकन करने एवं बापू के आदर्शाे से प्रेरणा लेते हुए देश को साफ-सुथरा, प्रतिष्ठित एवं शांति बढ़ाने हेतु कार्य करने की आवश्यकता बतायी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती के अवसर पर याद करते हुए व्यक्त किया कि उनकी सादगी एवं निर्णायकता के लिए उन्हें देश भर में सराहा जाता है। कार्यक्रम को महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा, छ.ग. उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अब्दुल वहाब खान तथा भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया।
- -साई मुबई को 5-4 से किया पराजितरायपु / मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट 2023 में छत्तीसगढ़ की टीम स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर ने आज एक रोमांचक मुकाबले में साई मुंबई को 4 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अमरावती तेलंगाना में आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम शुरूआत से ही बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गीता यादव, रुक्मणी, अनीता, संपदा और ममता सभी ने 1-1 गोल दागे। इस जीत पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित कोच, मैनेजर एवं खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इससे पहले हुए मुकाबले में स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर की टीम ने पटना को 4-0 से , कोलकाता को 2-0 से पराजित किया और स्टील प्लांट दिल्ली से 1-1 गोल की बराबरी कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में गीता यादव ने 2 गोल, दूसरे मैच में जाह्नवी ने 01 गोल और सेमीफाइनल में मधु सीडर ने 01 गोल दागे थे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य संप्रदाय निर्मलकर, ममतेश्वरी लहरे, रुक्मणी खुसरो, अनीता खुसरो, यशोदा, मीनाक्षी उमरी, भूमिका धनकर, दामिनी खुसरो, करुणा साहू, अक्षिता आहूजा, अंजलि बंजारे, ट्विंकल, डोली, स्मिता ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट के हेड कोच विकास पाल, मैनेजर आरती शेंडे, अनीस अहमद की भी इस टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
बिलासपुर/ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रकाशन के पश्चात निर्वाचक नामावलियों से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 4 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
- बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी आज उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आरए कुरुवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- -गोड़बहाल गौठान बना मॉडल आवर्ती चराई क्षेत्ररायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का आरंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवर्ती चराई क्षेत्र विकास व गौठान निर्माण कर पशुपालन में वृद्धि करना व पशुओं को चारागाह के माध्यम से चारा उपलब्ध कराना व साथ ही ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कार्य उपलब्ध कराकर उन्हे सुदृढ़ बनाना है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत सामान्य वनमंडल महासमुन्द के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत “आवर्ती चराई विकास कार्य“ हेतु 30 स्थल तथा “गौठान निर्माण कार्य“ हेतु 16 स्थलों को चयन कर कार्य सम्पादन किया गया है। आवर्ती चराई एवं गौठान गोड़बहाल को परिक्षेत्र में मॉडल के रूप में चयन किया गया।आवर्ती चराई विकास कार्य गोड़बहाल में चारागाह विकास कार्य हेतु 2 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन कर चयनित क्षेत्र में सी.पी.टी, डब्ल्यू.ए.टी. व शोकपीट का निर्माण कराया गया। कार्य के तहत् क्षेत्र में पानी एकत्रीकरण हेतु पानी टंकी का निर्माण किया गया, पानी की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराकर मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। गौठान क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट पीट 10 नग, अंजोला टैंक 12 नग तथा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा सब्जी भाजी का उत्पादन कर अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सशक्त व सुदृढ़ हो रहे है।10 हेक्टेयर क्षेत्र में नेपियर घास का रोपण किया गया है। जिससे स्थानीय निवासियों द्वारा चक्रिय निधि मद के तहत ऋण लेकर 250 गायों के लिए उत्तम चारा उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। अंजोला टैंक से भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है। इस प्रकार पशुपालकों, ग्रामीण महिलाओं को जमीनी स्तर में लाभ मिल रहा है।गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को चराई केंद्र में लाते हैं, जिससे वे निश्चिंत होकर कृषि कार्यों में अपना समय का बेहतर सदुपयोग कर पाते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकता और आत्मविश्वास से स्वावलंबन कि दिशा में बढ़ते हुए उन्नति की ओर अग्रसर हो रही हैं। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार के नए नये मौके मिलना शुरु हो गये हैं जिससे आर्थिक सशक्तीकरण भी सुनिश्चित हुआ है।
- -प्रभावी कानून व्यवस्था से छत्तीसगढ़ बना शांति का गढ़-नक्सल वारदातों में आयी कमी, छत्तीसगढ़ चिटफंट का पैसा लौटाने वाला देश का एकमात्र राज्यरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम करते हुए राज्य में न्याय, विश्वास व सुरक्षा के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए पिछले पांच वर्षों में जीरो टालरेंस की नीति अपनायी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य की बेसिक पुलिसिंग ने जनता का भरोसा जीता है और जीरो टालरेंस से राज्य में अपराधों पर अंकुश भी लगा है।महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताछत्तीसगढ़ में 2015 से 2018 की तुलना में 2019 से अब तक महिला अपराधों में 40 फीसदी की कमी आयी है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है जिसमें महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपियों को शासकीय नौकरी देने पर रोक लगा दी गयी है। महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के 4 जिलों में अलग से महिला थाना की स्थापना की गयी है। जबकि 455 पुलिस थानों और चौकियों में महिला सेल का संचालन किया जा रहा है।नक्सल वारदातों में कमीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को विशेष संबल मिला है इसी का नतीजा है कि वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक नक्सल वारदातों में 52 फीसदी की कमी आई है। नक्सल क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की थी। नक्सलियों के द्वारा स्कूलों को निशाना बनाया गया था। नक्सली हिंसा के कारण डेढ़ दशक से बंद पड़े 314 स्कूलों का मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से फिर से संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही 589 गांव भी नक्सल मुक्त हो चुके है और 5.74 लाख से अधिक लोग हिंसा और दहशत से मुक्त हुए हैं।आनलाइन जुआ पर नकेल, चिटफंट का पैसा लौटाने वाला देश का एकमात्र राज्यछत्तीसगढ़ में जुआ सट्टा के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य में जुआ प्रतिषेध अधिनियम में कड़े प्रावधानों को शामिल किया गया जिसमे आनलाइन जुआ के लिए भी सजा का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ पुलिस नशीले पदार्थों को लेकर विशेष अभियान चला रही है जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सका है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जो चिटफंड कंपनियों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वालों का पैसा लौटा कर उनके साथ न्याय कर रहा है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे ।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।मुख्यमंत्री ने श्री हसन के उर्दू भाषा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्री हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए कई काम किए। श्री हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। श्री बघेल ने कहा है कि उनका साहित्य उर्दू भाषा को जानने और जनसामान्य में प्रचलित करने के लिए हमेशा रौशनी देता रहेगा।
-
कोरबा. जिले में एक ट्रेलर ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-130 (कटघोरा-अंबिकापुर रोड) पर तानाखार गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अपने पिता को लेने के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित अपने मूल स्थान से बिलासपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक एसयूवी से टकरा गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ज्ञान दुबे और प्रेम दुबे के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। -
रायपुर. सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में दो अक्टूबर को ‘भरोसा यात्राएं' निकालेगी। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान में बताया कि महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले इस मार्च के दौरान उनकी पार्टी लोगों के बीच पहुंचेगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बेनकाब'' करेगी। शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन (2003-2018) के दौरान राज्य के लोगों को ‘‘धोखा दिया।'' उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके कैबिनेट सहयोगी, कांग्रेस विधायक और सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मार्च में हिस्सा लेंगे। शुक्ला के मुताबिक, चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिल के जरिये निकाली जाने वाली यात्रा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 25-30 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इस दौरान ‘नुक्कड़ सभाएं' एवं सार्वजनिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान अधिक से अधिक गांवों और पंचायतों में पहुंचा जाएगा।
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य सरकार ने पिछले कुछ महीनों में विभिन्न स्थानों पर ‘भरोसे का सम्मेलन' आयोजित किया है और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल हुई हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ‘भूपेश है तो भरोसा है' और ‘भरोसे की सरकार' जैसे नारे लगाए गए। विपक्षी दल भाजपा ने बिलासपुर शहर में अपनी दो ‘परिवर्तन यात्रा' शनिवार को समाप्त कीं, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समापन समारोह को संबोधित किया। पहली ‘परिवर्तन यात्रा' 12 सितंबर को दंतेवाड़ा (दक्षिण छत्तीसगढ़) से और दूसरी 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) से निकाली गई थी। - शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सब का दायित्व - नगर पालिका अध्यक्षबालोद । भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व दिवस पर नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज एक अक्टूबर को पालिका सीमांतर्गत पूरे 20 वार्डों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के नेतृत्व में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती शीतल बंसल, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर तनवीर खान एवं पीआईसी के प्रभारी सदस्यों, वार्ड पार्षदों व रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, आम नागरिको द्वारा आज प्रातः ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कपिलेश्वर महादेव मंदिर सहित मुक्तिधाम,उद्यान,सरोवर आदि स्थानों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 01 घंटा श्रमदान कर स्थलों की सफाई की गई।स्वच्छता जागरूक अभियान में पूरे शहर में एक घंटे का श्रमदान कर शहर वासियों ने स्व.महात्मा गांधी जी को भावांजलि दिया। रविवार सुबह 10 बजे से एक घण्टा पूरे शहर में स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा ने स्वच्छता के संकल्प की शपथ दिलाई । श्रमदान में स्थलों में साफ सफाई के साथ,खरपतवार की सफाई व सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया । श्रमदान अभियान में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने जुड़कर एक साथ बढ़ चढ़कर सफाई अभियान को सफल बनाने में अपना अपना सहयोग दिया । स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में रेडक्रास सोसाइटी,गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूह, स्वच्छता कमांडो, स्वच्छता दीदी ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया एवं जन जागरूकता लाने के उद्देश्य को सफल बनाने में शहर के सभी वर्गों ने जनप्रतिनिधियों ने सहयोग कर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया ।नगर पालिका द्वारा इस अवसर पर एकल एवं ग्रुप सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्रमदान करने वाले सहभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सभापति श्री निर्देश पटेल, श्री सुनील जैन, पार्षद वार्ड क्रमांक 8 एवं श्रीमती ज्योति भोलू शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4, श्री रिक्षेद मोहन कलिहारी पार्षद वार्ड क्रमांक 3, एल्डरमैन श्री नारायण साहू वार्ड क्रमांक 3 एवं बालोद नगर के वार्ड नंबर 1 से 20 तक सभी पार्षदों एवं एल्डरमैन के द्वारा स्वच्छता जागरूकता में अपनी सहभागिता प्रदान की गई ।
- - तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में ‘एमपावर’ नीति लागू की जा रही-सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध की 15वीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से प्रदेश को तंबाकूमुक्त बनाने की अपील कीरायपुर । विश्वव्यापी तंबाकू दुर्व्यसन से निपटने के लिए दुनिया भर में कई तरह के सार्थक उपाय किए जा रहे हैं, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) की एमपावर (MPOWER) नीतियों पर आधारित हैं। इसके आधार पर ही देश में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ एमपावर (MPOWER) के सभी छह उपायों की ओर अग्रसर है। इसका प्रदेश के लोगों को लाभ भी मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तंबाकू के दुर्व्यसन से मुक्ति और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।एमपावर (MPOWER) रणनीति के सभी छह सिद्ध नीतियों पर कार्य करते हुए प्रदेश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य के दो जिले धमतरी और कोंडागांव के स्कूल पूर्णतः तंबाकूमुक्त स्कूल के रूप में अग्रसर हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के 91 प्रतिशत यानि 1556 स्कूल और कोंडागांव के 55 प्रतिशत यानि 1091 स्कूल तंबाकूमुक्त हो चुके हैं। शेष स्कूल भी शीघ्र ही तंबाकूमुक्त हो जाएंगे। तंबाकू उपयोग की निगरानी के लिए राज्य तंबाकू नियंत्रण यूनिट लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों जिला समन्वय समिति का गठन किया गया है। इनके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 1732 लोगों पर कार्रवाई कर दो लाख 73 हजार 425 रुपए का चालान काटा गया है।राज्य में अब तक 6172 स्कूलों को तंबाकूमुक्त घोषित किया गया है। ग्राम पंचायतों को भी तंबाकूमुक्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण की गतिविधियों की सतत निगरानी, चालानी कार्यवाही एवं अधिक से अधिक संस्थानों को तंबाकूमुक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तंबाकू नियंत्रण की दिशा में अग्रसर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन टोबैको मोनिटरिंग एप (TMA) के माध्यम से भी सतत निगरानी की जा रही है। वहीं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों पर खरे उतरने वाले संस्थानों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) भी घोषित किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 33 जिलों में तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र (TCC) खोले गए हैं जिनके माध्यम से तंबाकू और धूम्रपान सेवन के गिरफ्त में फंसे लोगों को इस बुरी लत को छुड़वाने में मदद की जा रही है।राज्य शासन ने एमपावर (MPOWER) रणनीति को और प्रभावी बनाने एवं तंबाकूमुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए कई असरकारी कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए मार्गदर्शिका भी जारी की है जिसके तहत 2 अक्टूबर के साथ ही नवम्बर और जून में ग्राम सभा का आयोजन करने के प्रावधान किए हैं जिसमें तंबाकूमुक्त ग्राम सभा के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा का प्रावधान है। राज्य में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लागू करने के साथ बिलासपुर देश का पहला जिला है जिसने ई-सिगरेट के संदर्भ में पहली कार्यवाही की। हुक्का बार पर कानूनी प्रतिबंध लगाने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्य है। जशपुर को 26 जनवरी 2020 को तंबाकू मुक्त जिला घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने सिगरेटों की खुली बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया है।क्या है डब्ल्यूएचओ की एमपावर रणनीतिविश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक तंबाकू दुर्व्यसन से निपटने के लिए छह सिद्ध रणनीति (MPOWER) बनाई है। इसमें 'एम' यानि तंबाकू के उपयोग और रोकथाम नीतियों की निगरानी करना, 'पी' यानि लोगों को तंबाकू के धुएं से बचाना, 'ओ' यानि तम्बाकू का सेवन छोड़ने वालों की सहायता की पेशकश करना, 'डब्ल्यू' यानि तम्बाकू एवं तंबाकू सेवन के खतरों के बारे में चेतावनी देना व लोगों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता लाना, 'ई' यानि तम्बाकू विज्ञापन, प्रचार और प्रसार पर प्रतिबंध को लागू करना और 'आर' यानि तम्बाकू एवं तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाना शामिल है।क्या कहते हैं तंबाकू नियंत्रण की रणनीति पर विशेषज्ञतंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन का कहना है कि डब्ल्यूएचओ ने तंबाकू की लत से निपटने के लिए छह सिद्ध रणनीति एमपावर (MPOWER) बनाई है। राज्य में इसका पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इसके तहत तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 कोटपा के प्रावधानों के क्रियान्वयन एवं उनके उल्लंघन होने पर कार्रवाई को बेहतर किए जाने के लिए ‘टोबैको मॉनिटरिंग ऐप’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे चालानी कार्रवाई किए जाने का दायरा बढ़ेगा और सभी सक्षम अधिकृत अधिकारियों द्वारा चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी। तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में मितानिनों की भी मदद ली जा रही है। राज्य में अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से ही तम्बाकू उत्पाद प्रतिबंध नीतियों कोटपा एक्ट, 2003 के साथ ही हुक्का बार के लिए कोटपा छत्तीसगढ़ (संशोधन) अधिनियम, 2021 (हुक्का बार कानून) एवं ई-सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम 2019 को भी प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। डॉ. जैन ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध की 2 अक्टूबर को 15वीं वर्षगांठ पर लोगों से प्रदेश को तंबाकूमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की अपील की है।तंबाकू व तंबाकूयुक्त उत्पादों के सेवन का नशा और धूम्रपान छुड़वाने में सक्रिय रायपुर डेंटल कॉलेज की एसोशिएट प्रोफेसर एवं राज्य तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर डॉ. शिल्पा जैन कहती हैं - “नशापान की पहली सीढ़ी तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करना ही है। सबसे चिंतनीय बात यह है कि 13 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चे प्रदेश में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं और उम्रदराज महिलाएं तक इन उत्पादों के सेवन से अछूती नहीं हैं। हालांकि पुरूषों के मुकाबले इनकी संख्या कम है, परंतु इनकी पहचान करना, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करना और उनकी काउंसिलिंग कर उनके मन में तंबाकू सेवन करने के विचारों को पनपने से रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। टीसीसी केन्द्रों में धूम्रपान या तंबाकू सेवन की आदत छोड़ने आने वालो की संख्या काफी कम है और जो पहुंचते हैं वे नियमित परामर्श के लिए नहीं पहुंचते हैं। इसकी वजह से राज्य में धूम्रपान या तंबाकू सेवन छोड़ने वालों की संख्या कम है।“वॉलंटरी हेल्थ एसोशिएशन ऑफ इंडिया के बिनॉय मैथ्यू का कहना है कि तंबाकू नियंत्रण की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर 2008 को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध किया गया था। 15 वर्ष हो गए हैं इस कानून को जिस पर सख्ती की आवश्यकता है। विशेषकर जुर्माने की राशि को बढ़ाया जाना और होटल, एयरपोर्ट आदि सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग जोन को हटाना चाहिए और 2008 में बने कानून का सख्ती से पालन करना चाहिए।क्यूं तंबाकू से दूरी है जरूरीतंबाकू न सिर्फ शरीर को अस्वस्थ बनाता है, बल्कि अकाल मौत का मुख्य कारण भी बनता है। तंबाकू उत्पादों के सेवन से शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।तंबाकू के सेवन से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, फेफड़ों का कैंसर, आंख का कैंसर, लिवर और मुंह का कैंसर, दांत खराब होना, कमजोर बाल, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होना, मस्तिष्क और मांसपेशियां कमजोर होना तथा फेफड़ों में म्यूकस कोशिकाओं की वृद्धि का खतरा रहता है। इससे आंखों की रोशनी कमजोर होकर मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटीनोपैथी भी हो सकती है।
- रायपुर /राज्य के वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र एटमानगर के बुका पर्यटन केन्द्र से हाथी मानवद्वंद जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘गज यात्रा’ रथ को हरी झण्डी दिखाकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत द्वारा रवाना किया गया और वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के कार्यक्रम की शुरूआत की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, विधायक पाली तानाखार श्री हरिश परसाई, सदस्य खाद्य आयोग श्री असरफ मेमन और श्री मनोज चौहान, सुश्री उषा तिवारी, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ बड़े ही मनमोहक ढंग से किया गया।गौरतबल है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर कटघोरा वन मंडल अंतर्गत उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर सांसद श्रीमती महंत ने आस-पास से बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने हर परिस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन उनके साथ है। कार्यक्रम को विधायक तथा सदस्य खाद्य आयोग ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में बताया गया कि प्रकृति में हर जीव-जन्तु का साहचर्य जरूरी है। अतएव इनका संरक्षण एवं संवर्धन में हम सबकी सहभागिता हो। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत द्वारा गज यात्रा रथ एवं वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गज यात्रा रथ पूरे कटघोरा वन मंडल के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को चलचित्र, लोक गीत एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से हाथियों से बचाव हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा। इसमें मुख्य रूप से हाट बाजार तथा स्कूलों में जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि मानव-हाथी द्वंद में कमी लाई जा सके।हाथी यात्रा रथ के माध्यम से हाथी प्रभावित सभी ग्रामों में जागरूकता लाने वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की। कार्यक्रम में उप वन मंडलाधिकारी श्री चन्द्रकांत टिकरिया, परिक्षेत्र अधिकारी एटमानगर श्री दशहंस प्रसाद सूर्यवंशी सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर, /कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में 01 अक्टूबर 2023 को तीरथगढ़ में ‘चिरई संरक्षण मैराथन‘ का आयोजन किया गया। यहां उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु स्थानीय जन-जीवन में जागरूकता लाने व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ में आयोजित चिरई संरक्षण मैराथन में 350 से अधिक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम - श्री ईश्वर सिंग प्रसाद, निवासी-जिला बलौदाबाजार, द्वितीय - श्री भोजराज साहू, निवासी-जिला बलौदाबाजार तृतीय-श्री कलजुुग, निवासी-जिला बस्तर विजेता रहे एवं महिला वर्ग में प्रथम - कु. कमली पोयाम, निवासी-पखनार,जिला बस्तर, द्वितीय - प्रमिला मण्डावी, निवासी -जिला बस्तर तृतीय - ममता कश्यप, निवासी-जिला बस्तर रहे।वन्य एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्रीय निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व श्री राजेश पाण्डेय, सेवानिवृत्त, मुख्य वनसंरक्षक, जगदलपुर वृत्त श्री मोहम्मद शाहिद, निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर श्री धम्मशील तथा सरपंच तीरथगढ़ मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी, तीरथगढ़ इको विकास समिती के सदस्य, मैना मित्र, युवोदय वन मितान उपस्थित थे।
- -नई दिल्ली में भाषा उत्सव एवं भाषा प्रौद्योगिकी समागम में छत्तीसगढ़ का लगा स्टॉल-केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने किया निरीक्षणरायपुर /नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली में 30 सितम्बर और 01 अक्टूबर को दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव एवं भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी समापन का आयोजन किया गया। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ छत्तीसगढ़ और असम राज्य के भाषा शिक्षण स्टाल को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रारंभिक कक्षाओं में स्थानीय भाषा में तकनीकी प्रौद्योगिकी पर शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्य पर लगे स्टॉल की सराहना देश-विदेश से आये शिक्षाविदों एवं भाषा शिक्षण के स्कॉलरों ने की है।केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 30 सितम्बर और केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने 01 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के स्टॉल का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के स्टॉल में समग्र शिक्षा समूह की ओर से भाषा सीखने में टेक्नोलॉजी के उपयोग को बेहतरीन तरीके से समझाया गया है। इस टेक्नोलॉजी से बच्चों में नवाचारों को लाने की उपयोगिता को भी बखूबी से दर्शाया और व्याख्यान करके समझाया गया। श्ैाक्षणिक परिवेश में छत्तीसगढ़ के नवाचार बहुत उपयोगी हैं।उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में पूरे देश भर से सिर्फ छत्तीसगढ़ व असम को इस कार्यक्रम में स्टाल के लिए स्थान मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में स्कूली बच्चों को शिक्षा दिए जाने के लिए स्थानीय भाषा-बोली में पाठ्यक्रम तैयार कर पुस्तकें प्रकाशित की है और इसके माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। इसका मूल उद्देश्य स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि एवं उनके ज्ञान के स्तर को बेहतर बनाना है। स्थानीय भाषा पर आधुनिक तकनीक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते किये जा रहे कार्याे की अब देश विदेश में प्रशंसा होने लगी है।कार्यक्रम स्थल पर भारतीय भाषा के विकास व उसके संवर्धन के लिए कार्य करने वाली देश की महत्वपूर्ण नामी संस्थाओं जैसे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार के अधीन अनुवादिनी, आईसेक्ट भारतीय भाषा पुस्तकें, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यायल, भारतीय भाषा संस्थान, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा स्टाल लगाया गया है।राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थानीय भाषा में तकनीक प्रौद्योगिकी उपयोग करते हुए शिक्षण करने वाले शिक्षक महेंद्र राम मंडावी बस्तर, नित्यानन्द यादव जशपुर, श्रीमती योगेश्वरी साहू बलौदाबाजार, राजमोहन श्रीवास्तव रायपुर, सावित्री साहू बेमेतरा को चयनित किया गया है। इनके द्वारा नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती स्थानीय भाषा को संरक्षित करने के लिए शिक्षण में तकनीकी प्रौद्योगिकी उपयोग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई।
- -मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की न्याय योजनाओं का परिणाम: लोगों के जेब में अंतरित दो लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि-राज्य में नवरात्र तथा दशहरा-दिवाली के पहले से ही वाहनों की बम्पर खरीदी की शुरूआत-रायपुर आरटीओ में सबसे ज्यादा 8,645 मोटरयानों का हुआ पंजीयनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सहित जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवाचारी पहल जारी है। गौरतलब है कि समाज के वंचित वर्ग के कल्याण और लोगों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न न्याय योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इन न्याय योजनाओं के फलस्वरूप राज्य में पांच सालों में दो लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि लोगों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। यही वजह है कि आज राज्य के गांव, शहर और बाजार सभी जगह व्यापार-व्यवसाय से गुलजार हो गए हैं और नवरात्र तथा दशहरा-दिवाली के पहले से ही यहां वाहनों के बम्पर खरीदी की शुरूआत हो चुकी है।इस तारतम्य में वाहनों की खरीद-बिक्री सुविधाजनक होने के फलस्वरूप प्रदेश में लगातार मोटरयानों के पंजीयन की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सितम्बर 2022 में 30,597 मोटरयानों का पंजीयन हुआ था, वहीं सितम्बर 2023 में 42,186 मोटरयानों का पंजीयन हो चुका है। इस तरह माह सितम्बर 2022 की तुलना में माह सितम्बर 2023 में मोटरयानों के पंजीयन में लगभग 37.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में सितम्बर 2022 से सितम्बर 2023 तक रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत सबसे ज्यादा 8,645 मोटरयानों का पंजीयन हुआ। इनमें सरगुजा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 2,128, बिलासपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 3,187, दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 3,589, जगदलपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 1,215 मोटरयानों का पंजीयन हुआ है।इसी तरह जिला परिवहन कार्यालय अंतर्गत बैकुंठपुर में 1,049, बालोद में 688, बलोदाबाजार-भाटापारा में 1,391, बलरामपुर में 655, बेमेतरा में 574, बीजापुर में 337, दंतेवाड़ा में 424, धमतरी में 1,035, गरियाबंद में 581, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 366, जांजगीर-चांपा में 2,009, जशपुर में 1017, कांकेर में 1,029, कवर्धा में 913, कांेडागांव में 792, कोरबा में 2,469, महासमुंद में 1,385, मुंगेली में 685, नारायणपुर में 250, राजनांदगांव में 1,912, सुकमा में 267, सूरजपुर में 829 और रायगढ़ में 2,765 मोटरयानों का पंजीयन हुआ है। इन वाहनों में ट्रैक्टर, एम्बुलेंस, बस, ई-रिक्शा, माल वाहक, हारवेस्टर, टैक्सी (कैब), मोटरसाइकिल, भारी वाहन आदि मोटरयान शामिल हैं।





















.jpg)





