- Home
- छत्तीसगढ़
-
शत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री
दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाएं
श्रम मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की*
रायपुर/ श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। उक्त बातें श्रम मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में कही। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित थी। बैठक में श्रमायुक्त एवं सहसचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त श्री एस. एल जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में लंबित मामलों का 15 दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश के कुछ जिलों में श्रमिकों के पंजीयन फार्म को निरस्त कर दिया गया है। श्रमिको से अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जावे। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि हितग्राही को शासन की योजना का लाभ मिले। दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाया जाए। श्रमिक बहुल क्षेत्रों में मोबाईल कैम्प लगाकर मजदूरों का पंजीयन करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। मजदूर बिना पंजीयन के किसी भी साईट में काम ना करें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि 15 दिवस के भीतर जिलेवार योजना की समीक्षा की जाए और यदि इसके बाद ही योजना के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं आई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के लिए किफायती दर पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही है। अधिकारी अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां जाकर स्वयं भोजन कर इसकी गुणवत्ता को भी परखें।
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 22 स्थानों पर दाल-भात केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा और अन्य 22 स्थानों पर दाल-भात केन्द्र शुरू करने के लिए एमओयू किया गया है। मंत्री ने बैठक के दौरान महतारी जतन योजना, नोनी बाबू छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिक परिवारों को इसका लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। - -यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-मुख्यमंत्री श्री साय शक्ति वंदन अभियान में हुए शामिल-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने दिया चेक और स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानितरायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से देश की मातृशक्ति को अवगत कराने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पूरे देश की महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से बालिकाओं को लाभ मिला, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, हर घर नल योजना से लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है। वहीं शासन द्वारा नारी हित के लिए अन्य योजनाएं और अभियान चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन जनप्रतिनिधियों और स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ सुना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना की हितग्राही महिला दीदियों को चेक वितरित कर और स्वच्छता दीदियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का पूजन होता आ रहा है। वेदों में भी कहा गया है 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' अर्थात जहाँ नारियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। हम ज़ब भी भगवान का नाम लेते हैं तो पहले भगवती का नाम आता है उमापति महादेव, राधा कृष्ण, सीता राम। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। इस प्रकार सभी शक्तियाँ माताओं के पास ही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है। आज देश का जो सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का है वहाँ भी एक महिलाओ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं, इससे बड़ा सम्मान महिलाओं के लिए क्या हो सकता है । महिलाओं को सम्मान देने के लिए हमारी सरकार ने राशन कार्ड महिलाओं के नाम से, उज्जवला कनेक्शन महिलाओं के नाम से किया है। लोकसभा और राज्य सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण और पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से सदैव सशक्त बनाने का कार्य किया है। यह सरकार नारियों का सम्मान करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मोदी की गारंटी में महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिला के खाते में हर महीने जो एक हजार रूपये अंतरण करने की बात कही है शीघ्र ही लागू करने वाले हैं।वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नारी वंदन का कार्यक्रम कर रहा है। प्रत्येक विकासखंड में शक्ति वंदन अभियान का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं को केंद्र बिंदु मानकर प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाएँ प्रारम्भ की है। छत्तीसगढ़ में माताओं को देवियों की तरह पूजा जाता है। हम ज़ब भी ईश्वर का स्मरण करते हैं तो सबसे पहले देवियों का स्मरण करते हैं, जैसे सीता-राम, राधा-कृष्ण। यही हमारी देश की पहचान है, आज हम ऐसी नारी शक्ति का अभिनंदन कर रहे हैं। हमारा देश इस वंदन से उत्तरोत्तर आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार ने अपने इन तीन महीने के कार्यकाल में ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक काम किये हैं।विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के साथ ही हमारे देश में जितना माताओं-बहनों का सम्मान किया जाता है उतना पूरे विश्व में कहीं नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के पांच शक्ति पीठों को कारिडोर बनाने का निर्णय कर नारी शक्तियों को सम्मानित किया। हमारी सरकार माताओं का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि हितग्राही महिला दीदी श्रीमती छाया साहू, श्रीमती मालती साहू और श्रीमती जानकी तांडी को योजना का चेक वितरित किया। साथ ही स्वच्छता दीदी श्रीमती चन्द्रकला पंड्या, श्रीमती जीत बाई मंडावी और श्रीमती मैना बाई बंजारे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित थीं।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। सेक्टर 5 स्थित बालाजी मंदिर में आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में मनाए गए अष्टबंधन महासंप्रोक्षण और ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को खचाखच भरे आंध्र भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोपहर को महाभंडारा रखा गया, जिसमें शामिल होने अभूतपूर्व भीड़ जुटी। आंध्र भवन में तिल रखने के लिए जगह नहीं थी। जिन्हें अंदर जगह नहीं मिली, वे बाहर ही कतारों में खड़े होने लगे। भीड़ बेकाबू न हो जाए इसके लिए माइक पर अध्यक्ष और सचिव वॉलियंटरों को खास निर्देश देते हुए देखे गए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पीवी राव और सचिव पीएस राव ने संबोधित भी किया। उन्होंने अनुष्ठानों को सफल बनाने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समिति के पदाधिकारियों की खुलकर तारीफ की। अपने संबोधन में अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि अष्टबंधन महासंप्रोक्षण अनुष्ठान पचास वर्षों में एकबार मनाया जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इसके आयोजन का अवसर मिला। उन्होंने समिति के उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, संयुक्त सचिव एनएस राव, मीडिया कवरेज के लिए टी सहदेव, तेलुगु सेना के अध्यक्ष चन्नाकेशवलु, जिलाध्यक्ष मोहन राव, विशेष सहयोग देने वाले कृष्णमूर्ति पात्रो और स्थानीय अखबारों में स्थान प्रदान करने के लिए मीडिया हस्तियों को खूब सराहा।
आंध्र साहित्य समिति की ओर से अनुष्ठानों को सफल बनाने में योगदान देने वाले विभिन्न संगठनों आंध्र महिला समाज, श्रीसाईंनाथ जनसेवा समिति, तेलुगु सेना, कलांजलि तेलुगु नाट्यसंस्था, प्रजा नाट्यमंडली, श्रीसत्य साईं सेवा समिति, छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों का भगवान बालाजी की मूर्ति भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पीवी राव ने मंदिर की नींव डालने वाले संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष जी एम अप्पाराव सहित भूतपूर्व पदाधिकारियों का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने मंदिर के भूमिपूजन से लेकर अब तक के साल-दर-साल किए गए कार्यों और उपलब्धियों को साझा भी किया।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की शाम को शिवमंदिर में नवनिर्मित शिखर पूजन एवं कलश स्थापना महोत्सव होगा। इस अवसर पर सप्त त्रिशूल भी स्थापित किया जाएगा। वास्तुसम्मत इस मंदिर की खासियत यह है कि इसके पूजा मंडप में एक साथ 250 से अधिक भक्तगण आराम से बैठकर पूजा-पाठ कर सकते हैं। भूतल से 41 फीट ऊंचे इस मंदिर के शिखर में 21 कलश निर्मित किए गए हैं, जबकि गर्भगृह शिखर की ऊंचाई 25 फीट है। मंडपम शिखर की ऊंचाई 11 फीट है, जिसमें अष्टपुष्प की मनमोहक कलाकृतियां बनी हुई हैं।
अल्प समय में निर्मित खूबसूरत इंटीरियर डिजाइन वाला यह मंदिर पूरी तरह हवादार है। यह भिलाई का संभवतः पहला मंदिर है, जहां पशुपतिनाथ से लाए गए रुद्राक्ष श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे। शिवरात्रि के दिन शाम को धार्मिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक, यज्ञ-हवन और महाआरती की जाएगी। इस दौरान भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में राजेंद्र पंडवार ग्रुप भगवान की स्तुति पर आधारित भक्तिगीत और फिल्मी गीत प्रस्तुत करेगा। रात आठ बजे भोग वितरित किया जाएगा।
मंदिर निर्माण के रास्ते में कई बाधाएं भी आईं। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने इसके निर्माण को अवैध भी घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं बोर्ड ने दानदाताओं को नोटिस जारी कर उनके मकान को शून्य घोषित करने की चेतावनी भी दी थी। तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कॉलोनीवासियों की मांग पर सीधे हस्तक्षेप करते हुए नोटिस को रद्द करने का आदेश दिया, तब कहीं जाकर मंदिर निर्माण पूरा हुआ। -
गणमान्य लोगों ने अपने महत्वपूर्ण तिथि के अवसर पर दिया न्योता भोज
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के पहल पर ने लोग आगे आकर कर रहें हैं न्योता भोज का आयोजन
रायपुर / ज़िले में आज कई शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के बच्चों को चांवल , दाल पूड़ी-सब्जी, खीर, लड्डू, नमकीन और फल जैसे अन्य व्यंजनो के साथ न्योता भोज दिया गया। तिल्दा विकासखण्ड से क्रमशः शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय प्राथमिक शाला बेमता में श्री भरत लाल वर्मा, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बेल्दार सिवनी श्रीमती शान्ति निर्मलकार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला केवतरा में श्री रामनाथ वर्मा एवं ट्विंकल वर्मा ने, शासकीय प्राथमिक शाला मानाबस्ती भाठापारा में स्थानीय जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता लेखु बैस ने न्योता भेज दिया। इसी प्रकार विकासखण्ड आरंग से शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व शाला जरौद, कलई में श्री राघवेंद्र साहू ने अपने सुपुत्री कुमारी प्रेरणा साहू के जन्मदिवस पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज के साथ बच्चों को पेन वितरण किया।बच्चों ने सभी को जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित की और धन्यवाद दिया। न्योता भोज देने वाले गणमान्यों के साथ स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकागण ने मिलकर बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ में ही वें सभी बच्चों के साथ भोजन किए। बच्चों ने निर्मल मन से सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और धन्यवाद दिया।
ग़ौरतलब है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप हमारा प्रदेश सुपोषित और विकसित हो इसके लिए प्रदेश के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के साथ न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जब बच्चों के पास समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आते हैं, तो बहुत ही खुशी होती है। समाज के सभी वर्गो एवं शहर वासियों से आग्रह किया है कि उनके जीवन में जब भी कोई महत्वपूर्ण तिथि, अवसर हो तो उसे स्कूली बच्चों के साथ सेलीब्रेट करें।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने “न्यौता भोजन’’ की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण की मात्रा के साथ ही अपनत्व की भावना भी विकसित होगी। -
कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान
रायपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। आबकारी उपायुक्त श्री विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 04 प्रकरण दर्ज किया गया। कुल 51 पेटी 30 नग अवैध देशी मदिरा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 2,72,580/-रूपये है। दो दुपहिया वाहन भी बरामद की गई है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) एवं 59 (क) आबकारी एक्ट गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय से रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण एक में आरोपी प्रह्लाद से 42 पेटी देशी मसाला मदिरा 362.88 लीटर बरामद किया गया। प्रकरण दो में आरोपी- अभिषेक गिलहरे, जप्त मदिरा 2 पेटी 96 पाव देशी मसाला मदिरा 17.28 लीटर के साथ एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया। प्रकरण तीन में आरोपी कमलेश्वर धृतलहरे से 7 पेटी अवैध मदिरा और प्रकरण चार में आरोपी ओम प्रकाश पटेल से 30 पाव देशी मदिरा मसाला के साथ एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया। -
60 पदों के लिए आवेदन 20 मार्च तक
बिलासपुर/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 पदों पर संविदा भरती के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन 20 मार्च को शाम 5 बजे तक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर को रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
इच्छुक आवेदक एनएएम, फॉर्मासिस्ट, लेबोरेटरी टेक्निशियन, ओटी टेक्निशियन, फिजियोथेरिपस्ट, क्लीनिर, ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट, आया बाई, स्टॉफ नर्स, लैब अटेनडेंट, हाउस कीपिंग, रेडियोग्राफर, एक्सरे टेक्निशियन, जूनियर सेक्रेटरियल असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते है। -
कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
बिलासपुर/भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जो कि 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक आवेदक जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी एवं हवलदार एसएसी के पदों के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अग्निवीर भर्ती के संबंध में किसी अन्य जानकारी एवं समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब इसे अग्निवीर असिस्टेंट कहा जाएगा। साथ ही इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने उक्त भर्ती प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है। साथ ही पंजीयन के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आबंटित किया गया है। निर्देशानुसार आयुक्त, नगर पालिक निगम को 200, अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग को प्रत्येक शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के 400, संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं को प्रत्येक शासकीय एवं निजी आईटीआई के 250, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास के छात्र एवं छात्रा के 100, जिला शिक्षा अधिकारी को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए 600, सीईओ जनपद पंचायत को प्रत्येक जनपद पंचायत के 400, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को प्रत्येक नगर पंचायत/नगर पालिका के 300, सभी प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज को प्रत्येक पॉलिटेक्निक के 100, सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण पंचायत को 100 एवं जिला सेनानी, नगर सेना को 100 उम्मीदवारों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। आबंटित लक्ष्य के अनुसार योग्यताधारी आवेदकों का पंजीयन की कार्यवाही करते हुए संख्यात्मक जानकारी प्रतिदिन गूगल शीट के जरिए प्रेषित करने के भी निर्देश दिए है। -
बिलासपुर/ आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर के लिए सुरक्षा गार्ड एजेंसियों, जिनका कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है, से मुहरबंद निविदा 11 मार्च 2024 से मंगाये गये है। निविदा का प्रारूप एवं विस्तृत शर्ते ‘कार्यालय प्राचार्य में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर एवं 750 रूपये नगद भुगतान कर 10 अप्रैल 2024 शाम 4 बजे तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। बिलासपुर जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ पर निविदा प्रपत्र का अवलोकन किया जा सकता है।
-
निजी संस्थानों द्वारा 501 पदों पर की जाएगी भर्ती
बिलासपुर/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 7 मार्च को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में 10 निजी संस्थानों द्वारा मशीन ऑपरेटर, फिटर, टर्नर, वेल्डर, सेक्युरिटी गार्ड, एर्गीकल्चर ऑफिसर, सेल्स रिप्रजेंटेटिव सहित कुल 501 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई, गेजुएट आदि निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्र की मूलप्रति व छायाप्रति के साथ इस कैंप में उपस्थित हो सकते है। -
रोग विशेषज्ञ करेगें उपचार
रायपुर/ सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनांे बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से, इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम साय ने दुर्गावती की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए,सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पैंकरा को पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।
चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द रात्रे ने बताया कि सिकलसेल जन्म से होने वाली अनुवांशिक बीमारी है। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का पालन करते हुए सिकलीन पीड़ित दोनों बच्चों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सिकलसेल उन्मूलन अभियान जोरों पर:-
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिकलसेल मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत जिले में सिकलसेल की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि सिकलसेल से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों को रक्त की जरूरत होगी तो उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। -
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की राशि
स्वीकृत राशि की किस्त के रुप में 6 नगर निगमों को 20.05 करोड़, 4 नगर पालिकाओं को 7.61 करोड़ और 20 नगर पंचायतों को 28.57 करोड़ रुपए मिलेंगे
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश के 30 नगरीय निकायों को कुल 56 करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना मद से नगरीय निकायों को ये राशि आबंटित की है। विभाग ने राज्य के छह नगर निगमों के लिए 20 करोड़ चार लाख 94 हजार रुपए, चार नगर पालिकाओं के लिए सात करोड़ 61 लाख आठ हजार रुपए और 20 नगर पंचायतों के लिए 28 करोड़ 57 लाख 17 हजार रुपए जारी किए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए रायपुर नगर निगम के लिए 26 लाख रुपए, रिसाली नगर निगम के लिए पांच करोड़ रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए चार करोड़ छह लाख 96 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए एक करोड़ 38 लाख 30 हजार रुपए, अंबिकापुर नगर निगम के लिए दो करोड़ 84 लाख 38 हजार रुपए और चिरमिरी नगर निगम के लिए छह करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा अहिवारा नगर पालिका के लिए तीन करोड़ नौ लाख आठ हजार रुपए, बेमेतरा नगर पालिका के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपए, सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपए एवं मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने समोदा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 89 लाख रुपए, टुण्डरा नगर पंचायत के लिए पांच लाख 58 हजार रुपए, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 56 लाख 56 हजार रुपए, पाटन नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपए, डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लिए 89 लाख 75 हजार रुपए, गंडई और छुरिया नगर पंचायत के लिए 70-70 लाख रुपए, बोड़ला नगर पंचायत के लिए 40 लाख रुपए और पिपरिया नगर पंचायत के लिए 18 लाख 97 हजार रुपए आबंटित किए हैं। वहीं गीदम नगर पंचायत के लिए तीन करोड़ 24 लाख रुपए, गौरेला नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, नया बाराद्वार नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपए, शिबरीनारायण नगर पंचायत के लिए 79 लाख रुपए, नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपए, बरमकेला नगर पंचायत के लिए ढाई करोड़ रुपए, पत्थलगांव नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख 42 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए, लखनपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 62 लाख एक हजार रुपए, प्रतापपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ नौ लाख 84 हजार रुपए तथा झगराखंड नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपए जारी किए गए हैं। - -सिंधी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया अभिनंदन-मुख्यमंत्री ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा किभारत-पाकिस्तान के विभाजन का सबसे ज्यादा दंश सिंधी समाज ने ही झेला है। देश को आगे बढाने में सिंधी समाज का बहुमूल्य योगदान है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राष्ट्र भक्ति की बात हो। सिंधी समाज हमेशा अग्रणी रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। भारत फिर से सोने की चिड़िया बने। एक विकसित भारत का निर्माण हो। दस वर्षों के मोदी जी के प्रयास से हमारा देश आर्थिक सेक्टर में 11वें स्थान से पांचवे स्थान आ गया है। आने वाले 5 साल में देश को आर्थिक क्षेत्र में तीसरे स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना जरूरी है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आप सभी के व्यापार को भी विकसित व्यापार बनाना जरूरी है। सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, इसमें सिंधी समाज की बड़ी भूमिका होगी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बने अभी ढाई महीने हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार कदम बढ़ा चुकी है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया गया। बहुत जल्द गरीबों का पक्का मकान बनना शुरू हो जाएगा। 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपये 25 दिसंबर को हम दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की गई है। इस साल बंपर धान की खरीदी हुई है। एक लाख 47 हज़ार मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है । 24 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 14 हजार बहनों का फॉर्म वैध पाया गया है। जल्द ही एक हज़ार रुपये की पहली किश्त उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वो हम उठाएंगे।इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री राजू जगदीश, श्री अमर परवानी, श्री अमित चिमनानी सहित प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
-
-लक्ष्मी-नरसिंह हवनकुंड में दी पंडितों ने आहुति-कुमकुम पूजा और रथोत्सव में उमड़ा जनसमूहटी सहदेवभिलाई नगर। बालाजी मंदिर में मनाए जा रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अनुष्ठान श्रीलक्ष्मी-नरसिंह होम, चक्र स्नान, सामूहिक कुमकुम पूजा, पूर्णाहुति और रथोत्सव संपन्न किया गया। आंध्र साहित्य समिति की देखरेख में सुबह से लेकर देर रात तक हुए इन अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अनुष्ठानों का आरंभ सदा की तरह श्रीविष्वक्सेन एवं प्युण्याहवचनम कलश की आराधना से हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाज ने भगवान बालाजी, माता श्रीदेवी-भूदेवी को नूतन वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और फल-फूल अर्पित किए। बुधवार को अनुष्ठानों के समापन पर दोपहर को महाभंडारा आयोजित किया जाएगा।लक्ष्मी-नरसिंह हवनकुंड में दी पंडितों ने आहुतिनित्य पूजा के बाद पंडितों ने यज्ञशाला मंच पर बने सभ्यम हवनकुंड और पौरणिकम हवनकुंड में अग्नि प्रज्वलित कर श्रीलक्ष्मी-नरसिंह होम का श्रीगणेश किया। सबसे पहले पंडितों ने उक्तहोम किया और उसके बाद ओम नरसिंहाय नमः मंत्रों का जाप करते हुए श्रीविष्णु के अवतार भगवान नरसिंह और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पूजोपरांत प्रधान पंडित ने अपने साथी पंडितों की मदद से श्रीलक्ष्मी-नरसिंह हवनकुंड में आहुति दी। प्रधान पंडित डी फणी कुमार ने होम के महत्व के संबंध में बताया कि इसके करने से भगवान विष्णु हमारी रक्षा करते हैं और हमें धन और मोक्ष प्रदान करते हैं। भगवान का स्मरण केवल दुख में ही नहीं सुख में भी करना चाहिए। उन्होंने नित्य पंचयज्ञ करने पर जोर देते हुए कहा कि जो इंसान काम, क्रोध, माया, मोह के भंवर में फंसे रहते हैं, वे भगवान की कृपा से दूर रहते हैं।पंचामृत से अभिषेक के बाद हुआ चक्रस्नानलक्ष्मी-नरसिंह यज्ञहवन के बाद मंदिर के पूजा मंडप में वैदिक पंडितों द्वारा चक्रस्नान अनुष्ठान कराने के लिए सबसे पहले चूर्णोत्सव, वसंतोत्सव और स्नपन तिरुमंजनम अनुष्ठान कराए गए। स्नपन तिरुमंजनम के अंतर्गत देवताओं को स्नान कराने के लिए पहले जल को पवित्र तथा अभिमंत्रित किया गया। उसके पश्चात पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच उत्सव विग्रहों की विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा के बाद सुदर्शन चक्र को पूजामंडप से बाहर लाकर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पहले उसका पंचामृत से अभिषेक किया गया और उसके बाद जल और विविध फूलों की पंखुड़ियों से भरे पीतल के हौज में सुदर्शन चक्र को अतिथि पंडितों ने स्नान कराया। चक्रस्नान अनुष्ठान का समापन अवभृथ स्नान से हुआ, जिसमें पंडितों ने अभिमंत्रित जल का भक्तों पर छिड़काव कर उन्हें धन्य किया।कुमकुम पूजा और रथोत्सव में उमड़ा जनसमूहशाम को सामूहिक कुमकुम पूजा हुई, जिसमें बड़ी तादाद में महिलाओं ने अपने सुहाग और संतानों की दीर्घायु की कामना की। कुमकुम पूजा के बाद पंडितों ने विश्व कल्याण की कामना को लेकर यज्ञहवन में पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के बाद रथोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें भगवान बालाजी, माता श्रीदेवी-भूदेवी विशेष वाहन में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। वेंकट रमणा गोविंदा, श्रीनिवासा गोविंदा के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा में अच्छी खासी भीड़ थी। पिछले एक हफ्ते से हुए अनुष्ठानों में समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, संयुक्त सचिव एनएस राव और मीडिया प्रभारी टी सहदेव की विशेष भूमिका रही। -
श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साह
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी श्रीमती शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।
ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है। -
दुर्ग/ प्रधानमंत्री का संवाद कार्यकम का प्रसारण राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर के आदेशानुसार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे।
विकसित भारत विकसित अभियान 6 मार्च 2024 को शहर के चार स्थानों में आयोजित किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 2 ढीमर समाज भवन, वार्ड क्रमांक 47 दुर्गा मंच रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन एवं वार्ड क्रमांक 29 सतरूपा शीतला मंदिर में कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
इस दौरान शहर की लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का संवाद कार्यकम का प्रसारण के संबंध में दिनांक 06 मार्च 2024 को शहर क्षेत्रो में संवाद कार्यकम हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु संजय ठाकुर, सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी एवं गिरीश दीवान, सहायक अभियंता को सहायक नोडल तथा मुक्तेश कान्हे, सिटी मैनेजर को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत योजना अंतर्गत कार्यक्रम समारोह में स्टाल भी लगाए जाएंगे। योजनाओं की उपलब्धियां के साथ योजना से वंचित लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम मंच पर एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। स्व-सहायता समूह-संगठनों से जुड़ी महिलाएं संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। -
लोकसेवा केन्द्रों की निरीक्षण करेंगे तहसीलदार
7 मई को महतारी वंदन योजना के तहत जिला और जनपद मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित
वृद्धाश्रम और प्रयास आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने कलेक्टर ने दिये निर्देश
सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों की केवाईसी पश्चात् बैंक सखी के माध्यम से राशि भुगतान
कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
दुर्ग/ जिले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत श्रमिक वर्गों के लिए किफायती दर पर दोपहर का भोजन कार्यक्रम के तहत संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ायी जाएगी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में समीक्षा के दौरान नगरीय निकायों के आयुक्त और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित क्षेत्रों में संचालित अन्न सहायता केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को उक्त केन्द्रों में श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने और योजना के दिशा-निर्देशों के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने निर्देशित किया। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में दुर्ग के तहसील चौक में नगर निगम बिल्डिंग, मरौदा छावनी में पानी टंकी के पास, आकाश गंगा सब्जी मंडी सुपेला, अमलेश्वर में निषाद भवन के पास, कुम्हारी में रेलवे क्रॉसिंग कुगदा के पास सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा वीएस इण्डस्ट्रीज हथखोज में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रम अन्न सहायता केन्द्र संचालित किया जा रहा है। यहां पर पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपए में भोजन उपलब्ध करायी जा रही है।
*7 मई को महतारी वंदन योजना के तहत जिला और जनपद मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मई को जिला मुख्यालय दुर्ग के साथ-साथ विकासखण्ड मुख्यालय और नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन योजना के रूप में किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के संबंध में जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 4 लाख 5 हजार 319 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसे ऑनलाईन सत्यापन किये जा चुके हैं। 7 मई को जिला मुख्यालय में शीतला मंदिर परिसर कसारीडीह दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार मंगल भवन अहिवारा, दशहरा मैदान रिसाली, अम्बेडकर मंगल भवन भिलाई, रेस्ट हाउस के पीछे पाटन, मंगल भवन वार्ड क्रमांक 16 जामुल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगरीय निकायों के अधिकारियों और जनपद सीईओ को उक्त आयोजन हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए है।
*लोक सेवा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तहसीलदार*
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में स्थापित लोक सेवा केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने सभी तहसीलदार को संबंधित क्षेत्र के लोक सेवों केन्द्रों का सप्ताह में दो बार जांच करने की निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
*स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने कलेक्टर ने दिये निर्देश*
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों और प्रयास आवासीय विद्यालय के बालिकाओं की स्वास्थ्यगत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह में एक बार वृद्धाश्रम और प्रयास आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वृद्धजनों और आवासीय विद्यालय की बालिकाओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।
*आयुष्मान कार्ड वितरण में लाये तेजी*
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में आयुष्मान कार्ड वितरण की जानकारी ली। वितरण में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नगरीय निकाय और जनपद से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हाई रिस्क केश, एनीमिया, पल्स पोलियों ड्रॉप, सिकलसेल व लेप्रोसी आदि प्रकरणों की भी जानकारी ली। साथ ही समय पर उपचार मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।
*राजस्व प्रकरणों की समीक्षा*
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व प्रकरण, खाते में आधार एन्ट्री, नक्शा बटांकन, अविवादित नामांतरण, स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4, डिजिटल हस्ताक्षर की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आधार सीडिंग पर विशेष फोकस करने और राजस्व न्यायालय के लिए समय एवं तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए।
*सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों की केवाईसी पश्चात् बैंक सखी के माध्यम से राशि भुगतान*
जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि हितग्राहियों का आधार सीडिंग और केवाईसी पश्चात् डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जाए। मृतक हितग्राहियों का नाम योजना से हटायी जाए। ऐसे हितग्राही जो अशक्त है, उनको बैंक सखी के माध्यम से राशि भुगतान हेतु घर पहुंच सेवाएं उपलब्ध करायी जाए। कलेक्टर ने पीएमश्री योजना के तहत निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, समितियों से धान का उठाव शीघ्र पूरा कराने, नॉन में जमा होने वाले चांवल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने के दिये निर्देश
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी., कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्रीमती सविता मिश्रा ने आज श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजना शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता अंतर्गत दुर्ग जिला में संचालित विभिन्न श्रम अन्न सहायता केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बी.आर.पी चौक मरोदा, तहसील चौंक दुर्ग, सब्जी मार्केट सुपेला, कुगदा कुम्हारी में केन्द्रों की हालात देखी। निरीक्षण के दौरान जिले में संचालित समस्त श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही केन्द्रों में विभागीय जिला अधिकारी व कर्मचारियों को मूल-भूत सुविधाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त दुर्ग श्रीमती श्रद्धा केशरवानी भी उपस्थित रही। -
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में समुचित क्रियान्वयन के साथ-साथ आम लोगों की माँगों एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के माध्यम से स्कूलों का नियमित निरीक्षण कराकर व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के अलावा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आदि के माध्यम से नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शाला में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से पड़ताल कराने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जुंगेरा से घुमका मार्ग के मरम्मत कार्य की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला खनिज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सहायक प्रयोजना अधिकारी श्री ओपी साहू के द्वारा विभागीय योजनाओं को हासिल करने के लिए उनके विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धि के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी के मरीजों के मदद हेतु जिले में बनाए गए निक्षय मित्रों के संबंध में जानकारी दी। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी अधिकारियों को जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु अनिवार्य रूप से निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु मदद करने की अपील की है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उइके ने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने हेतु किए जा रहे कार्य तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने हेतु किए जा रहे उपाय आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह जिला खनिज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू ने खनिज विभाग के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने खनिज विभाग के द्वारा अब तक के कुल राजस्व प्राप्ति तथा जिले के कुल चुना पत्थर, रेत एवं गिट्टी आदि के मुख्य एवं गौण खनिज तथा उसके परिवहन आदि के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर के द्वारा जिले में संचालित कुल शासकीय उचित मूल्य की दुकान, राशन कार्डधारियों आदि के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओपी साहू ने मनरेगा के तहत अब तक कुल स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। -
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम नागाडबरी निवासी राधिका सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा निवासी श्री जगदेव राम ने ऋण पुस्तिका दिलाने तथा ग्राम बोरगांव के ग्रामीणों ने ग्राम पटेल के रिक्त पद पर नियुक्ति संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम देवकोट निवासी श्री नारायण लाल साहू ने भूमि सीमांकन कराने तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी दिव्या देवांगन ने सहायता राशि प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे। संयुक्त कलेक्टर श्री लकरा ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। -
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों का सहयोग कर रहे हैं जिले के अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक
बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज निक्षय मित्र बनकर जिले के 05 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने टीबी के मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु जिले में सघन रूप से निक्षय मित्र बनाने का अभियान चलाया जा रहा हैै। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल की पहल पर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिक टीबी के मरीजों को सहयोग करने की इस महती कार्य में निक्षय मित्र बनकर बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि निक्षय मित्रों के द्वारा टीबी के मरीजों को दी जाने वाली पोषण किट में 06 माह तक की अवधि के लिए खाने का तेल, फल्लीदाना, चना, दुग्ध पाउडर, सोयाबड़ी, गुड़, मिश्रित दाल आदि सामग्री प्रदान की जाती है। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बालोद जिले को 2025 को टीबी मुक्त बनाने हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों की सहयोग करने की अपील भी की। -
बिलासपुर/ बिलासपुर जिले के एक पटवारी राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा से मिलने रायपुर स्थित उनके बंगले पहुंच गया। सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर मुलाकात के लिए सीधे मंत्री के सामने पहुंच गए। मंत्री श्री वर्मा ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को अनुशासनात्मक कारवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब तलब किया है। मामला मोपका से स्थानांतरित किए गए पटवारी आलोक तिवारी का है।
गौरतलब है कि जिला कार्यालय द्वारा गत 29 फरवरी को पटवारी आलोक तिवारी का तबादला बेलगहना तहसील के हल्का बहेरामुडा किया गया। उसी दिन उन्हें बहेरामुड़ा में ज्वाइनिंग देने के लिए भारमुक्त भी कर दिया गया। भारमुक्ति उपरांत श्री तिवारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर न जाकर सीधे राजस्व मंत्री श्री वर्मा से मिलने रायपुर पहुंच गए। अपना तबादला मोपका से बाहर नहीं करने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने मंत्री से मिलने के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली थी। मंत्री ने पटवारी के इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताई। सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत बताया और कलेक्टर को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत पटवारी आलोक तिवारी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -
निरीक्षण अधिकारी श्री पल्लेवार ने लिया जायजा*
बिलासपुर/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मस्तूूरी विकासखण्ड के ग्राम रैलहा में चना प्रदर्शन 20 हेक्टेयर, ग्राम भुरकुण्डा एवं जैतपुरी में सरसों प्रदर्शन, ग्राम हिर्री में मूंगफली प्रदर्शन 20 हेक्टर का अवलोकन एवं मूल्यांकन निरीक्षण अधिकारी श्री सरजू पल्लेवाल ने किया। इसके साथ ही उन्होंने बीज उत्पादन प्रोगाम के तहत ग्राम रिस्दा में मटर फसल 10 हेक्टेयर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना क्रियान्वयन, फसल, बीज मिनीकीट, समूह प्रदर्शनी की वर्तमान स्थिति, प्रगति सह रबी फसल की स्थिति व कटाई एवं अन्य योजनाओं के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु विकासखण्ड मस्तूरी के विभिन्न गांवों में फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री एम.के. चैहान, उप संचालक श्री पी. हथेश्वर, सहायक संचालक श्री अनिल कौशिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. आहिरे, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री विजय धीरज एवं समस्त किसान मौजूद थे। -
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ किया
जगदलपुर । श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रचुर प्राकृतिक सम्पदा एवं जैव विविधता से समृद्ध होने के कारण यहाँ कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में नवाचारी उद्योग एवं व्यवसाय की व्यापक सम्भावनायें हैं । उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं को आकर्षित करने तथा उनके उद्यमिता का विकास करने में “नवाचार मेलों” की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । ऐसे नवाचार मेलों का आयोजन राज्य के हर सम्भाग में किया जाना चाहिए । श्री हरिचंदन आज यहाँ शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावण्ड, जगदलपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कर रहे थे । श्री हरिचंदन ने मेले में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा स्टार्ट अप्स द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का भ्रमण किया तथा इनकी सराहना की । इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज, भी उनके साथ मौजूद थे । कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर नवाचार मेले में अपने उद्बोधन में यहाँ उपस्थित युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को को सम्बोधित करते हुए नवीन उद्योग स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया । छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज ने भी अपना उद्बोधन दिया । तकनीकी सत्र में संचालक अनुसंधान सेवायें, इं.गां.कृ.वि., रायपुर डाॅ. वी.के. त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में नवाचार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । मनोहर गौशाला खैरागढ़ के संचालक, श्री अखिल जैन जी का जैविक उत्पाद “आॅर्गेनिक गोल्ड” को लाॅंच किया गया । इं.गां.कृ.वि., अन्तर्गत सफल स्टार्टअप भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी अनुभव तकनीकी सत्र में बताया, जिसमें श्री राजकुमार श्रीवासजी, शुभि एग्रोटेक स्टार्टअप रायपुर, श्री जीत चावड़ा, जीत एग्रोटेक रायपुर एवं श्री दीपक ध्रुव एग्री राईट्स, जगदलपुर भी मौजूद थे । नवाचार मेरे का महत्व पर डाॅ. अमित दुबे, प्रमुख वैज्ञानिक, छ.ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर पर प्रकाश डालते हुए युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को विस्तार से बताया । नवाचार का उद्यम के रूप में परिवर्तन विषय पर डाॅ. हुलास पाठक, प्राध्यापक एवं प्रभारी राबी, इं.गां.कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अपना उद्बोधन दिया । संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र, डाॅ. एस.टुटेजा ने भी प्रतिभागियों को सम्बंोधित किया। डाॅ. आर.एस.नेताम, अधिष्ठाता, श.गुं.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर ने भी नवाचार मेले पर विस्तार से युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप के संबंध में बतलाया । तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रादर्शों की जानकारी दी गई, कृषकों द्वारा अपने नवाचार की जानकारी दी एवं सफल छात्र स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा अपने अनुभवों को इस अवसर पर साझा किया । उल्लेखनीय है कि नवाचार मेला 2024 का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सम्भावनाओं तथा चुनौतियों के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रमुख विषय जैसे सामान्य विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, कृषि एवं सम्बंधित विज्ञान, मौलिक नव प्रवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी में 75 एवं नवाचार माॅडल में 148 तथा मौखिक प्रस्तुती में 09 प्रतिभागी शामिल हुए । नवाचार में पूरे छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं स्कूलों के विद्यार्थीगण, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के नवप्रवर्तकगण, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नव प्रवर्तक स्वसहायता समूहों के सदस्य व प्रगतिशील कृषक एवं उद्योगों के प्रतिनिधिगण कुल 1000 लोग शामिल होकर नवाचार मेला का लाभ लिये । इस अवसर पर कुलसचिव, श्री जी.के. निर्माम, डाॅ. वी.के. पाण्डेय, डाॅ. ए.के. दवे, सह संचालक अनुसंधान, डाॅ. धनंजय शर्मा, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे । -
*छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ*
*विभागीय सचिव, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल के तैयारियों का लिया जायजा*
रायपुर / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 7 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य जिलों के हितग्राही वर्चुअली जुड़ेंगे, जिनसे मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरूआत करेंगे। इस कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आज साइंस काॅलेज मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक श्रीमती तुलिका प्रजापति, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत अधिकारी गण पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए । उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख पात्र हितग्राहियों को राशि उनके बैंक खाते में आॅनलाईन डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे।



.jpeg)
























