सेवा संकल्प अभियान को पूरी प्रतिबद्धता एवं भव्यता के साथ कराएं संपन्न: सीईओ चंद्रवंशी
0- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद. राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पूरी प्रतिबद्धता और भव्यता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य ध्येय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
सीईओ श्री चंदवंशी ने कार्यक्रम स्थलों के चयन एवं रूपरेखा को लेकर अधिकारियों से बिंदुवार विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि प्रत्येक गतिविधि का क्रियान्वयन धरातल पर सुव्यवस्थित ढंग से दिखाई दे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री सुरेश साहू, श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जिले के अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।











Leave A Comment