- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- 9 महीने तक सहायता राशि की बचत कर शुरू किया स्वयं का व्यवसाय0- प्रतिमाह हो रहा 10 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ, गांव की अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगाररायपुर. ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब केवल घर-गृहस्थी और चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं। वे अपने हुनर, कड़ी मेहनत और शासकीय योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है श्रीमती दुलारी माण्डले की, जो महिला कल तक खुद मजदूरी करने को मजबूर थी, आज वह सरकार की योजना के सहारे एक सफल उद्यमी बनकर अन्य लोगों को रोजगार दे रही हैं।श्रीमती माण्डले विकासखण्ड आरंग के ग्राम भानसोज की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे और उनकी सास ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की सहायता राशि की बचत करना शुरू किया और 9 महीने की जमा राशि 18 हजार रूपए से उन्होंने घरेलु उद्योग की शुरूआत की।ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें इस व्यवसाय हेतु उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यकर्ताओं की सलाह पर श्रीमती माण्डले ने अपने पति के सहयोग से बाज़ार से कच्चा माल खरीदा और घर पर ही ‘नड्डा एवं मुर्कू’ का उत्पादन कर उनकी आकर्षक पैकेज़िग का काम शुरू किया।शुरूआत में श्रीमती माण्डले को पैकेज़िग और बाज़ार में बिक्र को लेकर काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके परिवार ने इस काम में उनका पूरा साथ दिया। उत्पाद के तैयार होने पर उनके बेटे ने सुबह-सुबह आस-पास के गांवों जैसे नारा, कारहीडीह, मालिडीह, फरफौद, डिघारी एवं बरछा इत्यादि गांवों के किराना दुकानों में नड्डा एवं मुर्कू की सप्लाई शुरू किया।श्रीमती माण्डले के इस व्यवसाय से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए रोजगारे के नए माध्यम भी खुले। व्यवसाय के बढ़ने पर उन्होंने कुछ महिलाओं को अपने साथ शामिल किया। इस प्रकार उनके पास 4 से 6 लोग नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।श्रीमती माण्डले ने बताया कि व्यवसाय में कच्चा माल, मजदूरी, पैकेज़िग एवं अन्य खर्चों के बाद भी उन्हें हर महीने 10 हजार रूपए तक का शुद्ध लाभ हो रहा है, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के ज़रूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।श्रीमती दुलारी माण्डले के व्यवसाय की सफलता आज गाँव के अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जाग रही है।--
- 0- अग्नि दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश0- स्कूल खुलने से पहले सफाई, सुरक्षा और प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी करें0- खाद-बीज की उपलब्धता, पीएम सूर्यघर योजना और वृक्षारोपण अभियान की समीक्षाबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों, शिक्षा, कृषि, ऊर्जा, वृक्षारोपण एवं विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के 32 विभागों द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया के दौरान संबंधित आवेदकों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए, ताकि शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो। बैठक में जिले में हाल के दिनों में बढ़ी अग्नि दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने इसके कारणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वीकृत क्षमता से अधिक विद्युत भार का उपयोग तथा पुरानी वायरिंग आगजनी की घटनाओं के प्रमुख कारण बन रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को विशेष सतर्कता बरतने तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में नियमित साप्ताहिक पेशियां लगाकर त्वरित निर्णय सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करने तथा शिकायतों का समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर प्रकरण स्वतः उच्च स्तर पर पहुंच जाएंगे, जिससे विभागीय जवाबदेही प्रभावित होगी।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नगरीय निकायों एवं बड़े ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में प्रस्तावित भर्तियों के संबंध में कहा कि आवेदन प्रक्रिया को अधिकतम ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाए तथा भर्ती संबंधी कार्यवाही छह माह के भीतर पूर्ण करने का प्रयास किया जाए।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खाद एवं बीज का भंडारण तथा वितरण पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुआ है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी सेवा सहकारी समिति में खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए तथा नकली खाद एवं बीज के विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने 16 जून से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनजर जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा है, वहां विशेष रूप से प्रवेश उत्सव आयोजित कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए जाएं। स्कूल एवं छात्रावास परिसरों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सत्र प्रारंभ होने से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जर्जर स्कूल भवनों को चिन्हित कर उनमें कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए।बैठक में आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित व्यापक वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा लगभग ढाई लाख तथा वन विभाग द्वारा नौ लाख पौधे तैयार किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण की अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इंजेक्शन वेल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा निर्धारित कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं, उन्हें आवश्यक कार्रवाई हेतु चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
- 0- अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देशबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत सेंवार के सरपंच दिलहरण लाल रजक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगपुरा से झाला तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग नगपुरा, धमनी, कड़ार, सेंवार, कया, बुंदेला जैसे गांवों को जोड़ता है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और छात्र प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्राम बरतोरी निवासी श्रीमती देवकी मानिकपुरी ने कलेक्टर को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के अपूर्ण कार्य को पूरा कराने की अनुमति देने की मांग की है। आवेदिका ने बताया कि आवास निर्माण का कार्य छत तक पहुंच चुका है, लेकिन न्यायालयीन विवाद और शिकायतों के कारण काम रुक गया है। इससे उन्हें योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मामले का शीघ्र निराकरण कर आवास निर्माण पूरा कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। मस्तूरी तहसील के दर्राभाठा निवासी रामसरोज ने मनरेगा के तहत किए गए 32 दिनों के कार्य का भुगतान दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गड्ढा खुदाई सहित विभिन्न कार्यों में मजदूरी करने के बावजूद आज तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। रोजगार सहायक द्वारा आश्वासन देने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया।रतनपुर क्षेत्र के रकैहापारा निवासी सखाराम ने अपनी कृषि भूमि के सही सीमांकन नहीं होने के संबंध में ज्ञापन देते हुए बताया कि पूर्व में आवेदन देने के बाद भी सही तरीके से सीमांकन नहीं किया गया है। उन्होंने भूमि का पुनः सही सीमांकन कराने कहा। ग्राम पंचायत सेंवार के सरपंच श्री दिलहरण लाल रजक द्वारा पंचायत की ओर से आवेदन प्रस्तुत कर गांव में नए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। आवेदन में बताया गया कि वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में है और कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। नगर निगम क्षेत्र के एकता नगर (लिटिल एंजेल गली), सिद्धिविनायक वार्ड क्रमांक-4 घुरू के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत खंभे लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। मोहल्लावासियों का कहना है कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वयं के व्यय पर आवश्यक व्यवस्था करने की इच्छा जताते हुए नगर निगम से शीघ्र एनओसी जारी करने की मांग की है। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
- बिलासपुर. आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति मर्या. बोदरी की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 16 जून 2026 तक लिखित में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष सोसाइटी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। 18 जून 2026 को दोपहर 12 बजे दावों एवं आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
- बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल असिस्टेंट-एनओएचपी, फीडिंग डिमांसट्रेटर-एनआरसी, एमपीडब्ल्यू-यूएएएम, सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-आईडीएसपी, एनपीसीबी की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 15 जून को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा। कौशल परीक्षा के लिए शासकीय आईटीआई कोनी एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल राजेन्द्र नगर बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अभ्यर्थियों को सवेरे 10 बजे तक अपने मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल में उपस्थित होना होगा। कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।
- बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू एवं तापघात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले लोगों को समय पर सतर्क करने के उद्देश्य से सचेत, दामिनी और मेघदूत मोबाइल ऐप्स बनाया गया है। इन ऐप्स के माध्यम से नागरिकों को संभावित आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्राप्त हो सकेगी, जिससे जनहानि और नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। आपदा की स्थिति में सहायता एवं बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1070 और 112 भी जारी किया गया है। उक्त ऐप्स का उपयोग पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं आम लोगों को करने को कहा गया है। यह ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किये जा सकते है।
- बिलासपुर. भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए भारत विस्तार नामक एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रारंभ किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी, आवेदन, लाभ की स्थिति, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कीट-रोग सलाह आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। भारत विस्तार ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। इसके साथ ही किसान वेब पोर्टल https://agriwelfare.gov.in एवं टोल फ्री नंबर 155261 पर भी कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। भारत विस्तार ऐप में केंद्र सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं की जानकारी जैसे कि पीएम-किसान, पीएमएफबीवाय, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, केसीसी आदि उपलब्ध है। उप संचालक कृषि ने किसानों से इस प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
- बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किये जाने वाले पद्य पुरस्कारों जैसे कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने वाले नामांकन ऑनलाईन के माध्यम से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक किये जा सकते है। साथ ही जिला कार्यालय में नामांकन प्रस्ताव कलेक्टर की अनुशंसा सहित भारत सरकार के संलग्न प्रपत्र में 15 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ शासन को उपलब्ध कराने हेतु नियत दिनांक से एक सप्ताह पूर्व प्रस्तुत करना होगा। भारत सरकार की मंशा इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य के सुदूर वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों से समाज के उन अनछुए और गुमनाम नायकों की पहचान करना है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
- 0- सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों का करें गंभीरतापूर्वक निराकरण0 समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देशदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में प्रकरण निराकृत करने के कड़े निर्देश दिये। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन अपडेशन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आज लांच हो रही है। इसके लिए पूर्व में आप सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जो भी एल-1 अधिकारी है, वह सभी अपनी आईडी तैयार कर उसमें लॉगिन हो जाए। मोबाईल नंबर आदि अपडेट हो जाए। सीएम हेल्पलाइन लांचिंग उपरान्त नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लॉगिन आईडी, डेसबोर्ड इत्यादि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क कर अपडेशन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख पहल है। जिसे सुशासन और अभिकरण विभाग अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हेतु एकीकृत, सुलभ और विश्सनीय माध्यम प्रदान करने विकसित की गई है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेवें और आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत विभागों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मांग संबंधी आवेदन के संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जाए, वहीं शिकायत संबंधी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों स्कूल खुलने पर बच्चों के एमबीयू के लिए ईडीएम के साथ प्लानिंग करने तथा ऐसे बच्चे जिसके जाति प्रमाण पत्र नहीं बने है, उनके सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने डीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने समितियों से धान उठाव और लेखा मिलान शीघ्र पूर्ण करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपेश कुमार नथवानी द्वारा अपने 650 वर्गफीट रजिस्ट्री क्षेत्रफल के अतिरिक्त शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। इस संबंध में प्रस्तुत अभ्यावेदन को जिला नियमितीकरण समिति एवं आयुक्त राजस्व संभाग स्तर पर निरस्त कर दिया गया था। निगम के जोन-2 वैशाली नगर राजस्व विभाग द्वारा संबंधित निर्माणकर्ता को कई बार नोटिस जारी कर रजिस्ट्री क्षेत्र से अतिरिक्त शासकीय भूमि पर किए गए निर्माण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही समय-समय पर निगम को इसकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया था, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद 9 जून 2026, मंगलवार को जोन-2 वैशाली नगर के राजस्व विभाग, बेदखली विभाग तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- भिलाईनगर। शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण बढ़ती यातायात समस्याओं और दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। निगम के रोका-छेका विभाग की टीम प्रतिदिन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों पर बैठे पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। निगम की इस पहल से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में मवेशियों को सड़कों से हटाकर कोसानाला गौठान पहुंचाया गया है। यहां पशुओं के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, छाया और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। पशुओं की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। शहर में कई बार आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने और यातायात बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निगम प्रशासन ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया। रोका-छेका विभाग की टीम सुबह से शाम तक विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर ऐसे पशुओं की पहचान कर उन्हें पकड़ने का कार्य कर रही है।निगम प्रशासन ने पशुपालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने पशुओं को खुला छोड़ने से बचें। खुले में छोड़े गए पशु न केवल आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि स्वयं भी दुर्घटनाओं के शिकार हो सकते हैं। ऐसे मामलों में नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और अधिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को गौठानों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुरक्षित यातायात और बेहतर शहरी व्यवस्था का लाभ मिल सके।
- बिलासपुर. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेघावी विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाएगा। आदिम जाति अनुसुचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में 20 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे। विद्यालयों द्वारा जांच के बाद आवेदन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं वहां से सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय को भेजे जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति या अनुसुचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। विद्यार्थी वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो।
- दुर्ग. जिले में प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डंकुनी-सूरत) परियोजना के निर्माण हेतु तहसील दुर्ग एवं पाटन के ग्रामों की भूमि पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध संबंधी आदेश में संशोधन किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी आदेश की कंडिका-4 में उल्लेखित ग्रामों के स्थान पर संशोधित ग्रामों की सूची प्रभावशील होगी।संशोधित आदेश के तहत दुर्ग तहसील के ग्राम बिरेझर, चंगोरी, कोनारी, चंदखुरी, हनोदा, खम्हरिया, उमरपोटी, उतई एवं डुमरडीह, पाटन तहसील के ग्राम परेवाडीह, पहडोर, औंधी, मगरघटा, बेन्द्री, नारधी, महकाकला, महकाखुर्द, कुरूदडीह एवं बटंग तथा भिलाई-3 तहसील के ग्राम सिरसाकला, परसदा (पाहंदा), सोमनी, गनियारी, देवबलोदा एवं उरला सहित कुल 25 ग्रामों को आदेश में शामिल किया गया है।इन ग्रामों की निजी भूमि के खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों के हितों की रक्षा तथा परियोजना के पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत प्रभावी रहेंगी।
-
0- अचानकपुर जलाशय परियोजना के अंतर्गत आदेश
दुर्ग. अचानकपुर जलाशय परियोजना के अंतर्गत ग्राम रवेली, तहसील पाटन की चिन्हित भूमि पर जमीन संबंधी लेनदेन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी, पाटन के पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के परिपालन में यह आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार ग्राम रवेली स्थित खसरा नंबर 644, 645, 646, 650, 651/1, 651/2, 654, 656, 658, 671/2, 671/3, 672, 673/1 एवं 673/2 की भूमि पर तत्काल प्रभाव से खरीदी-बिक्री, डायवर्सन, बटांकन तथा अन्य भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्यों पर आगामी आदेश तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- दुर्ग. प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, सीडीडीएम/आईडी, एमओएम/एचएमसीटी और लैटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए राज्य-स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जून (पूर्वान्ह 10.00 बजे) से 15 जून 2026 (रात्रि 11.59 बजे) तक होगा। इसके ठीक बाद 16 जून को मेरिट सूची जारी होगी, जिस पर 17 जून तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी। दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात प्रथम चरण का सीट आवंटन 19 जून को किया जाएगा, जिसके तहत चयनित छात्रों को 20 से 24 जून 2026 के बीच आवंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा।यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो द्वितीय चरण की काउंसलिंग 26 से 30 जून तक चलेगी, जिसका आबंटन 3 जुलाई और प्रवेश प्रक्रिया 4 से 9 जुलाई तक पूरी की जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने की स्थिति में 11 से 16 जुलाई तक संस्था स्तर (कॉलेज लेवल) की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन खोला जाएगा। इसके तहत छात्रों को 18 जुलाई को पूर्वान्ह 10.00 बजे संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और आबंटन हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिसके पश्चात संस्था द्वारा आबंटित सीटों पर प्रवेश (Admission) की कार्यवाही इसी दिन दोपहर 01:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी । काउंसलिंग से जुड़ी इस पूरी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों की सुविधा के लिए रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में भी सभी सुविधा केंद्र और संबंधित कॉलेज खुले रहेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व नियमों के लिए अभ्यर्थी विभागीय काउंसलिंग पोर्टल https://dtc.cg.gov.in/#/ तथा https://cgdte.admissions.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी संचालनालय के हेल्पलाइन नंबर 0771-2221376 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य ने इस सत्र में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं । जिसके अनुसार, आबंटन के बाद कॉलेज में दाखिला लेते समय छात्र अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं। आरक्षित वर्ग के अंतर्गत लाभ लेने वाले छात्रों के लिए स्थाई जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा। संस्था स्तर पर इन मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद केवल टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र), चरित्र और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र की मूल प्रति ही जमा रखी जाएगी और शेष सभी ओरिजिनल दस्तावेज छात्रों को तुरंत वापस कर दिए जाएंगे। प्रवेश के इच्छुक छात्र यह विशेष ध्यान रखें कि काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के लिए पृथक आवेदन करना होगा, और यदि कोई छात्र द्वितीय चरण की काउंसलिंग में भाग लेता है, तो उसका प्रथम चरण में लिया गया प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।
- 0- कलेक्टर को सौंपा 1 लाख रूपए का चेकरायपुर. रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) ने रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए 1 लाख रूपए की सहयोग राशि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को सौंपा। इस अवसर पर रायपुर ऑटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष श्री रविंदर भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग तथा श्री अभिनव ऋषि उपस्थित थे।रेडक्रॉस सभाकक्ष में कार्यक्रम के दौरान राडा के अध्यक्ष श्री रविंदर भसीन ने कलेक्टर डॉ. सिंह को संस्था द्वारा समय-समय पर किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राडा केवल ऑटोमोबाइल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निरंतर निर्वहन करती रही है। हाल ही में संस्था द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संचालित विद्यालय को एक बस प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त राडा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम, यातायात सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आयोजन तथा अन्य अनेक सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियां लगातार संचालित की जाती रही हैं।कलेक्टर ने राडा के इस योगदान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के प्रति उसकी सकारात्मक सोच और निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापारिक संस्थाओं की ऐसी सहभागिता समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, आरटीओ श्री आशीष देवांगन तथा सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी उपस्थित रहे।
- 0- विकास योजनाओं और दीक्षांत समारोह पर विस्तार से चर्चा हुईरायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार शर्मा से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय के भविष्य की योजनाओं और राज्य सरकार के सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण रही।भेंट के दौरान कुलपति डॉ. दयाल ने उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत उपलब्धियों से अवगत कराया। चर्चा का मुख्य केंद्र विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास रहा।डॉ. दयाल ने आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे प्रदेश की पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल विद्यार्थियों के सम्मान का अवसर नहीं होगा, बल्कि उद्योग-जगत और मीडिया संस्थानों को एक मंच पर लाकर रोजगार और इंटर्नशिप के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में मीडिया शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने गुणात्मक और संख्यात्मक विकास दोनों में तेजी लाने पर जोर दिया।श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारिता शिक्षा को तकनीक और उद्योग की बदलती मांगों के अनुरूप ढालने के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने पाठ्यक्रम में एआई, डेटा जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसे नए विषयों को शामिल करने का सुझाव दिया।बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विस्तार, नए विभागों की स्थापना और विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल को मजबूत करने से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की।कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय अब शोध, पत्रकारिता नैतिकता और ग्रामीण रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच मिल सके।कुलपति डॉ. दयाल ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय के समन्वय से प्रदेश को कुशल, जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकार मिलेंगे जो लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
- 0- से 5 वर्ष तक के 3 लाख 45 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक0- 1331 बूथ स्थापित, 2 दिन घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दी जाएगी खुराकरायपुर। जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार चलाया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो की खुराक पिलाए जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडकॉस सभा कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य स्थलों पर पूर्व वर्ष की भांति पोलियो बूथ स्थापित किए जाएं। अभियान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।बैठक में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1331 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 4 टीकाकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, जो दो टीमों में विभाजित होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। जिले में कुल 3 लाख 45 हजार 373 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।अभियान दिवस पर किसी कारण से छूटने वाले बच्चों को दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थय विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इससे कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे।जिला स्वास्थय समिति, रायपुर ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। इससे जिले का प्रत्येक बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहेगा।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री शैल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. भेनूज कुमार सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- 0- मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान0- “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिला नए घर का सुखरायपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के ग्राम सरोरा में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों का अवलोकन किया, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया, स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए आवास की चाबियाँ सौंपकर गृह प्रवेश कराया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत आयोजित 'रोजगार दिवस' से हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने 125 दिनों के रोजगार कार्यों में लगे श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात उन्होंने ग्राम स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर और पंचायत भवन क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत कटहल, जामुन, सीताफल, आम, करंज, आँवला और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नवीन आवास की चाबियाँ सौंपते हुए फीता काटकर विधिवत गृह प्रवेश कराया। जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा एवं जिला पंचायत रायपुर द्वारा आयोजित आवास दिवस एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम में उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ तथा मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए।अपने संबोधन में नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने देश में आवास क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है और करोड़ों परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी लाखों आवास स्वीकृत किए गए हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास के अधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएँ जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक आमजन के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पहुंचे। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र में जाकर योजनाओं की निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- 0- जिले में 49,772 टन से अधिक खाद का भंडारण, वितरण में 57 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धिबिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 49,772 टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्ध 37,987.39 टन भंडारण की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट है कि किसानों की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद का अग्रिम भंडारण किया गया है।उप संचालक कृषि श्री पीडी हाथेश्वर ने बताया कि जिले के लिए खरीफ 2026 में कुल 68,950 टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 49,772.30 टन (64.98 प्रतिशत) उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धता 43.61 प्रतिशत थी। इस प्रकार उपलब्धता एवं भंडारण की स्थिति में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।उर्वरक वितरण की स्थिति भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है। जिले में इस वर्ष अब तक 26,131.71 टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 16,687.60 टन वितरण हुआ था। अर्थात् इस वर्ष वितरण में लगभग 56.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।जिले में सहकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में भंडारित उर्वरक का लगभग 58.33 प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि बड़ी मात्रा में खाद अभी भी उपलब्ध है। इससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार निकटस्थ सहकारी समिति अथवा अधिकृत विक्रेता से उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण कार्य सुचारू रूप से जारी है।
- 0- मानसून को देखते हुए विशेष इंतजाम के निर्देश0- 21 जून को जिले की 19 केंद्रों में होगी नीट यूजी की परीक्षा0- परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताबिलासपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली नीट (UG)-2026 परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं सुरक्षित संचालन को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में परीक्षा केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में परीक्षा की पवित्रता, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्रों पर एनटीए के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बिलासपुर शहर के 19 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में केंद्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।बैठक में संभावित मानसूनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ शेड (अस्थायी आश्रय स्थल) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रवेश द्वारों एवं परिसर के बाहर भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि वर्षा की स्थिति में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भी अभ्यर्थियों की परीक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों पर जल निकासी, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना, सीसीटीवी निगरानी केंद्रों की सक्रियता, परीक्षा केंद्रों की पूर्व जांच, पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीटों की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।कलेक्टर एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त पंखे, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परीक्षा दिवस पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था की जाएगी।
- रायपुर। नुआपाड़ा (ओडिशा) निवासी श्री राकेश शर्मा (उपाध्याय) करही - टेकारी वाले का 47 वर्ष की आयु में मंगलवार को देर रात्रि निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्री बंशीलाल शर्मा (उपाध्याय)-श्रीमती स्वर्णलता शर्मा के द्वितीय सुपुत्र, श्री मुरली प्रसाद शर्मा, स्वर्गीय श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री आनंद शर्मा के भतीजे और श्री राजेश (मन्ना)शर्मा , श्री रितेश (गणेश) शर्मा के भाई थे। उनका अंतिम संस्कार नुआपाड़ा में बुधवार 10 जून को 11 बजे किया जाएगा।
- -केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 को महिला मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशभर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र कल्याण प्रार्थना कार्यक्रम का 10 जून को आयोजन रखेंगीं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गौरवशाली उपलब्धियोंको जन-जन तक पहुँचाने का अभियान भी महिला मोर्चा के द्वारा चलाया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि, देश की खुशहाली तथा जन-जन के सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्राचीन मंदिरों में उपस्थित होकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगीं। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस पुण्य अवसर पर सहभागिता कर राष्ट्रहित एवं लोककल्याण की प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
- -प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा : अब सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा जनता की समस्याओं की मॉनीटरिंगरायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई 'सीएम हेल्पलाइन 1076' और ऑनलाइन पोर्टल की अनूठी पहल का ) स्वागत करते हुए इसे प्रदेश में "सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही" की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। अब तक छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब इस नई हेल्पलाइन के जरिए प्रदेश के आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक अपनी बात पहुँचाने का सीधा मौका मिलेगा। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत दर्ज होने वाली हर शिकायत की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जाएगी, जिससे सरकारी अधिकारियों और विभागों में जवाबदेही तय होगी। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इससे पहले की हेल्पलाइन व्यवस्थाओं में अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता का भरोसा डगमगा गया था। जनता की इसी परेशानी को समझते हुए वर्तमान भाजपा सरकार ने एक सशक्त, पारदर्शी और सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से नियंत्रित होने वाला नया सिस्टम खड़ा किया है। श्रीमती पाण्डेय ने विश्वास जताया कि यह हेल्पलाइन प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाएगी और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जिम्मेदार व संवेदनशील बनाएगी।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर दीं हार्दिक शुभकामनाएँ-'छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, डबल इंजन सरकार में प्रदेश छू रहा प्रगति की नई ऊँचाइयाँ'रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के गौरवशाली 12 वर्ष सफ़लतापूर्वक पूरे होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का यह कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। श्री मोदी ने देश को तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के दलदल से निकालकर विकासवाद, राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर किया है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि श्री मोदी ने राजनीति के केंद्र में 'गरीब' को रखा। बीते 12 वर्षों में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना इस सरकार की सबसे बड़ी मानवीय और ऐतिहासिक उपलब्धि है। 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के तहत देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 'पीएम आवास योजना' के तहत करोड़ों परिवारों को पक्का मकान मिला। 'आयुष्मान भारत योजना' ने देश के गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देकर उन्हें जीवनदान दिया है। 'जल जीवन मिशन' के जरिए करोड़ों ग्रामीण घरों तक शुद्ध पेयजल और 'उज्ज्वला योजना' के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए श्री मोदी ने डीबीटी और जनधन खातों के त्रिशूल ने बिचौलियों की संस्कृति को खत्म कर शत-प्रतिशत राशि सीधे गरीबों के खातों में पहुंचाई। सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए श्री देव ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक का पुनर्विकास भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रतीक हैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत कर मोदी जी ने 'नया भारत' की ताकत का अहसास दुनिया को कराया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दिल में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष स्थान है। चाहे वह बस्तर के सुदूर अंचलों में कनेक्टिविटी का विस्तार हो, किसानों से रिकॉर्ड धान खरीदी का समर्थन हो, या जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 'पीएम जनमन योजना' की शुरुआत हो, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 'डबल इंजन' की सरकार मोदी की गारंटियों को तेजी से पूरा कर रही है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री देव ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के इस महायज्ञ में निरंतर ऊर्जावान बने रहने की मंगल कामना की है।



























.jpg)