वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा एवं राजेश शर्मा (बबलू भैया) को निवास पर जाकर किया गया सम्मानित
-रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 'पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव' के अंतर्गत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 'पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव' के अंतर्गत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ( जीवन पर्यंत पत्रकारिता सेवा सम्मान ) से सम्मानित किए गए वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा एवं राजेश शर्मा अनिवार्य कारणों से मुख्य सम्मान समारोह में अन्यान्य कारणों से शामिल नहीं हो सके थे।
इसी क्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु एवं वरिष्ठ सदस्यों ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, संदीप पुराणिक एवं राजेंद्र निगम भी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के दीर्घकालीन योगदान को पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
रायपुर प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करना संस्था की गौरवशाली परंपरा है और भविष्य में भी यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।











Leave A Comment