- Home
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना तिथि मंगलवार 4 जून 2024 को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक महासमुंद का मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 241 के अंतर्गत सदस्य शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना क्षेत्र की मदिरा दुकानों को संपूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके अंतर्गत देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड, देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला, विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान महासमुंद, एफएल- 3 होटल सपना बर एंड रेस्टोरेंट महासमुंद एवं देशी मदिरा भंडारण भंडागार महासमुंद को संपूर्ण दिवस बंद रखने निर्देशित किया है। मतगणना स्थल क्षेत्र में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
- रायपुर,/स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में भेजी जाए।कलेक्टरों से यह भी कहा गया है कि विगत 5 वर्षों में ड्राप आउट हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा करें तथा ड्राप आउट रोकने की दिशा में समुचित पहल करने का कष्ट करें, जिससे जिले में आरटीई की मंशा के अनुरूप सभी बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर सकें।
- रायपुर / शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी।परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिषद की वेबसाईट https://shiksha.cg.nic.in/ctsp पर तिथियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
-
रायपुर, /विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा सबेरे 10.00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’रखा गया है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी जिसमे प्रथम वर्ग में 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग में 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा।
प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार चार आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार पांच हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार दो हजार रूपए एवं दो सांत्वना पुरस्कार पांच सौ रूपए दिए जाएंगे।प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ लानी होंगी। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। विजेताओं को 5 जून को ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा। - -एफआरए हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्या एवं मांगों को जानादंतेवाड़ा, । दन्तेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखण्ड में एसडीएम श्री जयंत नाहटा द्वारा ग्राम पंचायत भुसारास, एड़पाल, बड़ेबेड़मा एवं कोरीरास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भुसारास के एफआरए क्लस्टर का निरीक्षण कर एफआरए हितग्राहियों से चर्चा की गई एवं एफआरए क्लस्टर का डीपीआर तैयार कर कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से बैठक कर ग्राम की समस्याओं के संबंधों में चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा बंदोबस्त त्रुटि, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं डेम से सिंचाई हेतु सोलर पैनल काम नहीं करने की समस्या बताई गई। संबंधित विभागों को एसडीएम सर द्वारा तत्काल निराकरण हेतु निर्देश दिए गये। भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र कलारपारा का निरीक्षण किया गया, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई एवं सुपरवाइजर भी फील्ड में नहीं पाई गई, जिससे इन पर विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गये। ग्राम पंचायत भुसारास के पीएचसी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया जहाँ सोलर पैनल के खराब होने को ठीक करने संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत एड़पाल के ग्राम दुधीरास में मॉडल आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, सेग्रीगेशन शेड, का निरीक्षण कर 1 माह में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कोरीरास में मॉडल सब हेल्थ सेंटर का गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य को तत्काल ठीक करने एवं कार्य एजेंसी को एससीएन जारी करने के निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बड़ेबेड़मा में पुलिया कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटेकल्याण, बीईओ कटेकल्याण, एसडीओ आरईएस कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
- खिलाडिय़ों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- प्रशिक्षण शिविर में 14 खेल विधाओं में 1158 खिलाड़ी हुए शामिल
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखी है, जिससे वे अपने खेल प्रतिभा को और अधिक निखार सकते हैं। जिले में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाडिय़ों का रूझान खेलों की ओर होगा। जिससे प्रदेश व देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे टीमवर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है। खेल के माध्यम से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। कलेक्टर ने प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए एक्का ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से 15 मई 2024 तक किया गया। 21 दिनों तक चले नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों को निर्धारित खेल मैदानों पर खेल संघों, प्रशिक्षकों, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाडिय़ों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, थ्रो बॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन, सॉफ्टबॉल, लॉन टेनिस एवं एथलेटिक्स कुल 14 खेल विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 1158 खिलाड़ी शामिल हुए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, आरआई राजनांदगांव श्री लोकेश कुमार कसेर, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय व्हॉलीबॉल खिलाड़ी श्रीमती रेखा पदम, जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, मंच संचालन श्री शैलेन्द्र तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, श्री जन्मेजय सिंह बहादुर, श्री श्रेयांस बहादुर, श्री अभिषेक खण्डेलवाल, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव श्री अशोक श्रीवास, भारोत्तोलन कोच दिग्विजय स्टेडियम श्री अजय लोहार, कराते कोच ममता नगर श्री कमल पूजन, कराते कोच कस्तुरबा महिला मण्डल श्री दुर्गेश साहू, खेलो इंडिया लघु केन्द्र हॉकी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री शकील अहमद, हॉकी कोच साई श्री अमित माथुर, व्हॉलीबॉल कोच स्टेट स्कूल श्रीमती संध्या पदम, कबड्डी कोच कमला कॉलेज श्री ललित साहू एवं हरिश साहू, नेटबॉल कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री जानकी शरण कुशवाहा एवं भोजराज साहू, तिरंदाजी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री राहूल साहू, फुटबॉल कोच बजरंगपुर नवागांव श्री दरवेश कामड़े, फुटबॉल कोच विज्ञान महाविद्यालय श्री किशोर माहेश्वरी, फुटबॉल कोच वाईडनियर स्कूल श्री राजेश निर्मलकर, लॉन टेनिस कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री अंकुर सिंह, हैण्डबॉल कोच स्टेट स्कूल श्री रज़ा कुरैशी, थ्रो बॉल कोच स्टेट स्कूल श्री गितेश बन्धे, एथलेटिक्स कोच शंकरपुर श्री शैलेन्द्र तिवारी, व्हॉलीबॉल संघ के श्री आबिद बेग, टैक्निशियन हॉकी संघ श्री कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। -
- मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना रहेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
- मतगणना 4 जून को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में
राजनांदगांव । जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए माईक्रो आब्जर्वर को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि 4 जून को मतगणना छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में की जाएगी। मतगणना अधिकारियों-कर्मचारियों को सुबह 7 बजे तक मतगणना स्थल के मतगणना टेबल में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने कहा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्यों पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माईक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माईक्रो आब्जर्वर को कार्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान माईक्रो आब्र्जवर की ड्यूटी लगी थी, उसे आप लोगों ने बहुत अच्छे से निभाया है। इस बार जिले में मतदान के प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है। मतदान व्यवस्था में माईक्रो आब्र्जवर की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने कहा कि माईक्रो आब्जर्वर मतगणना कार्यों की बारिकीयों को देखेंगे। मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे गणना कार्य को अवलोकन करना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना शुरू की जाएगी। इसके बाद ईव्हीएम मशीन से मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मशीन से मतों की गणना के समय मशीन को सही तरीके से प्रदर्शित एवं सही उच्चारण कर जाली के बाहर बैठे अभिकर्ता एवं एजेंट को बताया जाना है। इसे माईक्रो आब्जर्वर को अवलोकन करना है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना अधिकारियों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा, जिसे लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। माईक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मतगणना केन्द्र एवं मतगणना कक्ष के आधारभूत संरचना एवं आदर्श बैठक व्यवस्था के संबध्ंा में जानकारी दी गई। मतगणना विधानसभावार अलग-अलग कक्षों में की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में ईव्हीएम गणना के लिए 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है। डाकमत पत्रों की गणना के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। जहां 4 टेबल लगाया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाईजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मतगणना कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। मतगणना कक्ष में जाली के बाहर मतगणना अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे, जो मतगणना कार्य की प्रत्येक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री कैलाश शर्मा, श्री दीपक ठाकुर उपस्थित थे। -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल के निर्देशन में समर कैम्प के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। जहां बच्चे बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह एवं समग्र शिक्षा सहायक परियोजना समन्वयक श्री मनोज मरकाम द्वारा सर्वेश्वर दास आत्मानंद स्कूल, स्टेट स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल सुकुलदैहान में आयोजित समर कैंप का अवलोकन किया गया। जहां पर बच्चों द्वारा शिक्षकों के सहयोग से अलग-अलग गतिविधियां की गई। समर कैम्प में बच्चे योग सीख रहे हैं और बच्चे क्रिकेट खेलना, मेहंदी लगाना सीख रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों ने स्थानीय खेलों के माध्यम से भी समर कैम्प का आनंद लिया और बच्चों में काफी उत्साह भी समर कैम्प को लेकर देखा गया।
इसी कड़ी में जिले के समग्र शिक्षा के एडीपीओ श्री पीआर झाडे एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री एमआर अंसारी द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड में समर कैंप का जायजा लिया गया। जहां उनके द्वारा कंडरापारा डोंगरगढ़ एवं मोरकुटुंब छुरिया के स्कूलों का अवलोकन किया गया। जिसमें शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने समर कैम्प के इस बेहतर आयोजन की सराहना की। बच्चों द्वारा किये जा रहे अलग-अलग गतिविधियों का अवलोकन किया गया और बच्चों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। -
- 500 से अधिक छात्रों को प्रदान की जाएंगी डिग्री, चार को गोल्ड मेडल देंगी राष्ट्रपति
-तैयारियां अंतिम चरण में, दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न कमेटियों का गठनरायपुर ।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और श्रीमती उषा जिंदल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया। इस बार दीक्षांत समारोह में 500 से अधिक चिकित्सा छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएंगी।लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि एम्स के लिए यह गौरव का क्षण है कि द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से दीक्षांत समारोह में मुख्य अभिभाषण के साथ स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए भी अनुरोध किया है।अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के 203 छात्रों (2017 और 2018 बैच), बीएससी (नर्सिंग) की 116 छात्राओं (2018 और 2019 बैच), एमडी/एमएस/एमडीएस के 143 और डीएम/एमसीएच की 14 डिग्री प्रदान की जाएंगी। समारोह में कुल 509 छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। इसके साथ ही चार छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के सुचारू आयोजन के लिए एम्स की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।एम्स रायपुर वर्ष 2012 में स्थापना के बाद से 12 वर्ष की अल्प अवधि में ही देश का चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है। वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में एम्स रायपुर को 39वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही यह शोध और अनुसंधान में भी देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। - बिलासपुर /मस्तूरी तहसील के ग्राम गोदाडीह, बोहारडीह एवं लोहर्सी में स्थापित मेसर्स एसीसी लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 18 जून 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को सड़क किनारे नैया तालाब के पास ग्राम लोहर्सी, तहसील पचपेड़ी में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम लोहर्सी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।
- बिलासपुर, /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितरंजन यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री प्रियरंजन यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्यारे लाल मरावी के परिवार से उनके पुत्र श्री पंकज कुमार मरावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. विनय कुमार सोनी के परिवार से उनकी पुत्री कु. सिवानी सोनी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा में व्या.निर्देशक के पद पर कार्यरत स्व. श्री मिर्जा रजजाक बेग के पुत्र श्री मिर्जा अजीम बेग ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- दुर्ग । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह सडक़ पर टहल रहे दम्पत्ति को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुरुष को अहिवारा शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना के दौरान महिला के हाथ में छोटा बच्चा भी था लेकिन टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई।नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक आसाराम, उनकी पत्नी एवं नाती मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल ट्रैक्टर एवं ट्राली को जोडऩे वाला ज्वाइंटर निकल गया था जिससे चालक ट्रैक्टर का संतुलन संभाल नहीं पाया और सडक़ किनारे चल रहे दंपत्ति को कुचलता आगे बढ़ गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में बच्चे की जान बच गई। नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 304 का केस दर्ज किया गया है।
- सक्ती । जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरमाल में शासकीय योजना के तहत निर्मित तालाब को फ्लाई एस राखड़ से पाटने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा सरपंच देवरमाल नर्मदा बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में लेख किया गया है कि ग्राम देवरमाल में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 09 में से रकबा लगभग 1.00 एकड पर शासकीय योजना के तहत् तालाब निर्मित की गई थी। जिसे सरपंच द्वारा फ्लाई एस राखड़ से पाट दिया गया है।जारी नोटिस में लेख किया गया है कि कारण बतावे कि क्यो न आपको पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत् ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच पद से पृथक करते हुए आगामी छः वर्ष के लिए पंचायत चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया जावे। इस तरह नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है और उपस्थित होकर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने पर सरपंच के विरुध्द एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
- बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर ट्रक और पिकअप वाहन में हुई भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा दलधोवा में हुआ है।इश टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप वाहन सवार तीन लोगों को लगी गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
- कांकेर। गिट्टी खदान में नौकरी दिलाने के नाम पर 4500 रूपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने गोल कंसलटेंसी के दो संचालकों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।आरोपियों के खिलाफ ग्राम जनकपुर निवासी 20 वर्षीय मोहन कुमार दर्रो ने भानुप्रतापपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने गिट्टी खदान में काम दिलाने का झांसा देकर गांव के चार लोगों से साढ़े चार हजार लेकर फार्म भरवाया। बाद में उन लोगों को ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने गोल कंसलटेंसी के दोनों आरोपी संचालकों किशन टांडिया निवासी ग्राम चिल्हाटी व राजेश्वर कांगे ग्राम कुर्रूटोला के खिलाफ धारा 34, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- -प्रदेश सरकार इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, दिवंगतों के परिजन और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है : डॉ रमन सिंहरायपुर। गत सोमवार को कवर्धा जिले में पिक-अप गाड़ी के हादसे से प्रदेश में शोक का वातावरण रहा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदनाएं प्रकट की थी। कुकदूर थाना क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा में हुए इस भीषण हादसे को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने क्षेत्रीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा से फ़ोन पर बात की, इसके साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस पूरे मामले पर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे से बात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसे हादसों को किस प्रकार रोका जा सके इस विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगतों के परिजनों और घायलों के साथ है, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता की जाएगी : डॉ रमन सिंह अध्यक्ष, छ:ग विधानसभाछत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस दुर्घटना से प्रभावित हर परिवार को करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार समेत पूरी व्यवस्था इस हादसे पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हादसे के पीड़ितों के साथ है और इस दुर्घटना से प्रभावित एक-एक व्यक्ति तक हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
-
कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार पिकअप में लोगो को ले जाने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है। ज़िला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि आज 2 पिकअप और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली में लोगो को ले जाते हुए पाया गया। परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी द्वारा थाना बोडला में जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन किया जाएगा तथा वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
- रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
-
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश के अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से तालाब को संरक्षित करने का कार्य प्रगति पर है. इस क्रम में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 के लोक कर्म विभाग के माध्यम से राज्य प्रवर्तित योजना सरोवर हमारी धरोवर के तहत लगभग 68 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जोन 1 के संत कबीर दास वार्ड नम्बर 3 के तहत गोंदवारा शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य निरन्तर प्रगति पर है. रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर द्वारा अभियंतागणों सहित कार्य की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है. गोंदवारा शीतला तालाब में टोवाल एवं घाट का निर्माण तेजी से प्रगति पर है. यह कार्य मानसून की बारिश के पूर्व पूर्ण करवाने तेजी से कार्य करवाया जा रहा है. योजना के तहत शीतला तालाब पार में पाथ वे निर्माण का कार्य, लाइटिंग का कार्य, स्टोन पीचिंग कार्य, चेंजिग रूम निर्माण सहित छोटा विसर्जन कुण्ड बनाया जायेगा, ताकि नागरिक हवन पूजन सामग्रियों को तालाब में ना डालें एवं विसर्जन कुण्ड में डालकर स्वच्छ सरोवर बनाये रखने में अपनी सहभागिता दर्ज करवा सकें. नगर निगम जोन 1 के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन के आदेशानुसार जोन के तहत वार्ड क्रमांक 15 के तहत परशुराम नगर में सामुदायिक भवन के द्वितीय तल का विकास एवं निर्माण कार्य निरन्तर प्रगति पर है. ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भीषण गर्मी एवं लू से बचने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बचाव हेतु बस्तीयों में पाॅपलेट वितरण किया जा रहा है। गर्मी से राहत देने के लिए अलग-अलग स्थानो पर शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है। जिससे नागरिको को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने गर्मी से बचाव के दिशा-निर्देशो को लोगो तक अधिक से अधिक पहुंचाने व उन्हे जानकारी देने को कहा है। जिसके लिए प्रमुख रूप से ध्यान देने योग्य बाते है।लू के लक्षणः-1. सिर में भीरीपन और दर्द का अनुभव होना।2. बुखार के साथ मुंह का सूखना।3. चक्कर और उल्टी आना।4. कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना।5. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना।6. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना।7. भूख ना लगना।8. बेहोश होना।लू से बचने के घरेलू उपायः-1. गर्मी के दिनो में हल्का भोजन करें।2. किसी प्रकार की दवा की जगह ऐसे फल ज्यादा ले, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।3. लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरो के तलवों पर मालिश करें।4. भीषण गर्मी में चाय काफी के स्थान पर समय-समय पर नीबू पानी/शिखंजी/लस्सी पेय पदार्थ को अधिक प्राथमिकता दें।5. दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।6. घूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें।7. अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें।8. प्रारंभिक सलाह के लिए उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जावे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बरसाती पानी के बहाव के लिए बनाये गये छोटे बड़े नहर, नालियो एवं तालाबो की सफाई सभी जोन क्षेत्र में वृहद स्तर पर कराया जा रहा है, जिससे बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से सके।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश दिये है कि आगामी वर्षाऋतु में बरसाती पानी का जमाव न हो तथा नागरिको को कोई असुविधा न हो इसके लिए भिलाई शहर के छोटे बड़े नहर, नालियो एवं तालाबो की सफाई का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। निगम के नेहरू नगर, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर, खुर्सीपार के जोन आयुक्त अपने अपने क्षेत्रो के नहर, नालियो एवं तालाबो का बरसात पूर्व सघन सफाई हो सके, नाली की सफाई मेनुअल जे.सी.बी. द्वारा, गहरे नालो की सफाई चैन माउंटिंग द्वारा किया जा रहा है। इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि जो भी कचरा एकत्रित हो उसे उसी दिन हटा लिया जावे। जिससे आम नागरिको को परेशानी न हो। जिससे बरसाती पानी अथवा तालाब भरन के दौरान बेतरतीब बहने वाले पानी का जल जमाव न हो। निचली बस्तीयो मंे बरसात का पानी न भरे तथा जल जमाव से होने वाले बिमारी जैसे डायरिया, पीलिया, मलेरिया न फैसे। साथ ही घनी आबादी क्षेत्र में मच्छर की रोकथाम के लिए मेलाथियान एवं धुएॅ का छिड़काव भी किया जा रहा है तथा गढ़ढे में जमे पानी पर जला आईल का छिड़काव भी किया जा रहा है। सफाई अभियान में काम कर रहे कर्मचारियों की का कहना है कि हम लोग नालियों की सफाई करके आते हैं स्थानीय निवासियों द्वारा उसमें दोबारा कचरा डाल दिया जाता है आयुक्त नगर निगम भिलाई में सभी नागरिकों से सहयोग हेतु अपील की है कि नालियों में कचरा मत डालें कचरे को अलग-अलग गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग करके रोज सुबह आने वाले रिक्शा वाले सफाई की सफाई कर्मचारी को देवें गीले कचरे से खाद बन जाएगा सूखे कचरे का करके उपयोग किया जा सकता हैआयुक्त श्री ध्रुव एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा स्वयं प्रतिदिन मैदानी क्षेत्रो में भ्रमण कर सफाई किये जा रहे क्षेत्रो का मानिटरिंग कर रहे तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश भी दे रहे है कि किस प्रकार सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चले।
-
परीक्षा में बैठने वाले अधिकारियों की सूची 15 जून 2024 तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में होगी जमा
दुर्ग, 22 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हो) विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को परिपत्र जारी कर उपरोक्त विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों की सूची 15 जून 2024 के पूर्व जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करने कहा है। -
27 मई 2024 को बीआईटी दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन - 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के मतगणना तिथि 04 जून 2024 को मतगणना परिणाम घोषित होने उपरांत तत्काल ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट तथा डाकमत पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का सिलिंग कार्य शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी मिलाई में किया जायेगा। इस संबंध में 27 मई 2024 को भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग के मेकेनिकल ब्रांच ब्लॉक डी कक्ष क्रमांक 101 में प्रातः 11 बजे से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संबंधित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। आदेशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को परिचय पत्र हेतु पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने कहा गया है। समय पर उपस्थित नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। -
-राशनकार्ड हेतु ई-श्रम कार्डधारियों को परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ करानी होगी उपलब्ध*
-जिले के 13 हजार 276 ई-श्रम कार्डधारियों में से 3 हजार 279 का बना राशनकार्ड*
दुर्ग/ जिले में 13 हजार 276 व्यक्ति ई-श्रम कार्डधारी के रूप में चिन्हांकित है, जिन्हें प्राथमिकता राशनकार्ड कार्ड की पात्रता है। शासन के निर्देशानुसार ई-श्रम कार्डधारियों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी राशनकार्ड हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय- शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये जाने पर उन्हें पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी किया जायेगा। खाद्य नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारियों में से अब तक जिले में 3 हजार 279 का राशनकार्ड बनाकर प्रदाय कर दिया गया है। शेष बचे चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारी से अपील की गई है कि वे स्थानीय निकाय से संपर्क कर अपना राशनकार्ड शीघ्र बनवा लें या परिवार को जारी राशनकार्ड में अपना नाम जुड़वा सकते है। यदि उन्हें पहले से राशनकार्ड जारी है तो अपने निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्ड की जानकारी उपलब्ध करायें। राशनकार्ड हेतु आवेदन पत्र एवं जानकारी नही प्रस्तुत करने पर यह माना जावेगा कि उनके परिवार में राशनकार्ड बना हुआ है एवं उनका नाम राशनकार्ड में अंकित है। -
जशपुर, जिले में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है तथा आठ घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई जब पीड़ित एक शादी समारोह में खान-पान का काम करने के बाद ऑटो रिक्शा से डूमरटोली गांव में अपने घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तहसील चौक के निकट एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार छोटू (11) और दीपेश नागेश (14) की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा तीन अन्य का इलाज बगीचा के अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक की खोज की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

.jpg)

.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)

.jpg)








