- Home
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव। सावन के विदा होते ही तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को तो यहां दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह प्रदेश के किसी भी शहर की तुलना में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक इसी तरह वातावरण गर्म रह सकता है। उसके बाद ही थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। इस बारिश के मौसम में पहली बार तापमान इतना ऊपर पहुंचा है।बारिश के मौसम में पड़ रही गर्मी हर दिन तेज होती जा रही है। भादो माह के दूसरे दिन तो सूर्यदेव की प्रचंडता ने पूरे दिन परेशान किया। तेज धूप ने जेठ जैसी गर्मी का अहसास कराया। सूर्यास्त के बाद उमस वाली गर्मी से लोग हलाकान हुए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम ताऩमान में अगले दो ददनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद दो से तीन डिग्री की कमी संभावित हैं।शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बीती रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रायपुर में यह लगभग डेढ़ डिग्री कमी के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर में 35 और पड़ोसी जिला दुर्ग में यह 34.6 डिग्री दर्ज किया गया.
-
-वाहन पोर्टल द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर 20 सितंबर तक प्राप्त करें नवीन पंजीयन चिन्ह
रायपुर / देशभर से यहां राज्य में आने वाले वाहनों के पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करते समय छत्तीसगढ़ के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह प्राप्त करने संबंधी प्रक्रिया को वाहन पोर्टल में अनिवार्य किया गया है। अन्य राज्य से एनओसी लेकर आये ऐसे वाहनों, जिसका पूर्व में छत्तीसगढ़ के किसी भी परिवहन कार्यालय में पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करा लिये है किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन पंजीयन चिन्ह प्राप्त नहीं किये है। ऐसे समस्त वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ राज्य हेतु नवीन पंजीयन चिन्ह प्राप्त करने के लिए वाहन पोर्टल के माध्यम से विहित शुल्क का ऑनलाईन भुगतान कर आवश्यक दस्तावेज सहित वाहन का भौतिक सत्यापन कराते हुये 20 सितम्बर 2023 तक संबंधित परिवहन कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्तुत आवेदन पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किया जा सके। अन्यथा ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।एनआईसी द्वारा विकसित वाहन पोर्टल के माध्यम से राज्य में वाहन संबंधी समस्त कार्य संपादित किये जा रहे है। जिसके तहत अन्य राज्य के वाहनों को पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करने के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह जारी हो रहे हैं। किन्तु राज्य में वाहन पोर्टल लागू होने के पहले अन्य राज्य से आने वाली वाहनों का केवल पता परिवर्तन की सूचना दर्ज है, जिसमें से विभिन्न वाहनों का छत्तीसगढ राज्य के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह प्राप्त नहीं हुआ है।परिवहन मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य राज्य के ऐसे वाहन जिनका पता परिवर्तन की सूचना पूर्व में छत्तीसगढ़ के किसी परिवहन कार्यालय द्वारा दर्ज कर लिया गया है किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन पंजीयन चिन्ह समनुदेशित नहीं किया गया है, ऐसे वाहनों का केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 54 तथा छत्तीसगढ़ मोटर यान नियम, 1994 के नियम 55 अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह समनुदेशित करने की कार्यवाही किया जाना है। - रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘स्वीप एसएसआर रैप’ को लॉन्च किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और कांकेर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।कांकेर का ‘स्वीप एसएसआर रैप’ संभवतः पूरे देश में अपने प्रकार का पहला ऐसा रैप है जो विशेष रूप से अभी चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर विधानसभा निर्वाचन-2023 में वोट करना न भूलें। इस रैप की विशेष बात यह है कि इसे कांकेर स्वीप टीम द्वारा स्वयं तैयार किया गया है।नाम जुड़वाया क्या... एपिक बनवाया क्या... रैप के माध्यम से कांकेर स्वीप टीम द्वारा वर्तमान पीढ़ी के नवयुवक-नवयुवतियों को जो सोशल मीडिया, जिम इत्यादि में काफी रुचि रखते हैं, उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्हें इस रैप के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि यदि उन्हें देश से प्यार है तो उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए नाम जुड़वाकर वोट जरूर करना चाहिए। रैप का संगीत और उसकी धुन नई और आकर्षक है। स्वीप (SVEEP) टीम ने उम्मीद जताई है कि यह रैप अपने सुमधुर संगीत और समकालीन बोल के चलते नई पीढ़ी को आकर्षित करेगी। उनकी यह कोशिश नई पीढ़ी में लोकप्रिय होगी और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेगी।
-
रायपुर.। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार पुस्तिका "शक्ति - कम्प्रेहेन्सीव स्वीप प्लान टू इम्प्रूव फीमेल वोटर टर्न आउट" का विमोचन किया। यह पुस्तिका राज्य के सभी जिलों में महिला मतदाताओं की लोकतंत्र में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों जो विशेष रूप से नवविवाहिता वधू के सम्मान समारोह पर केन्द्रित है, को समावेशित करते हुए प्रकाशित की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल भी पुस्तिका के विमोचन के दौरान उपस्थित थीं।
इस पुस्तिका में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मतदान से अक्सर वंचित रह जाने वाली नवविवाहिताओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या मायके से ससुराल स्थित मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में आयोजित नवविवाहिता वधू सम्मान समारोह का विशेष उल्लेख है। इसमें विगत निर्वाचन के बाद राज्य की निर्वाचक नामावाली में लिंगानुपात बढ़ाने आयोजित स्वीप गतिविधियों की भी जानकारी है। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ की स्वीप गतिविधि नवविवाहिता वधू सम्मान समारोह की काफी प्रशंसा की है। - रायपुर। रायपुर की यातायात पुलिस ने शनिवार को नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग तथा जिला बालोद , धमतरी, गरियाबंद व अभनपुर क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन केंद्री मोड से नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ से नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक से ट्रिपल आईटी मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।जिला रायपुर ( शहर व धरसींवा क्षेत्र ) की ओर से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी ब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से सीधे राज्योत्सव मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।इसी तरह से दुर्ग संभाग व राजनांदगांव संभाग की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध से पचपेड़ी नाका से माना बस्ती होकर तुता की ओर से राज्योत्सव मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे।13 पार्किंग स्थानों में बांटा गया है पार्किंग प्लानराजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए क्षेत्रवार पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग क्रमांक 2 में 1500 गाड़ियों की पार्किंग होगी जो मेला स्थल परिसर के अंतर स्थित है जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के विधायक, पदाधिकारी एवं व्हीआईपी गाड़ियां पार्क होंगी।पार्किंग क्रमांक 3 में 300 कार पार्क होंगी जो मेला स्थल परिसर के अंदर पेवर्ड पार्किंग है जिसमें सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, टेन्ट आदि व्यवस्था में लगे अधिकारी गणों की गाड़ियां पार्क होंगी।पार्किंग क्रमांक 4 में 500 कार पार्क होंगी। यह पार्किंग धरनास्थल के सामने है। यहां पर रायपुर संभाग के कार एवं जीप के खड़ी होने की व्यवस्था होगी।पार्किंग क्रमांक 5 में तुता तालाब के किनारे बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की 500 कारें पार्क होंगी।पार्किंग क्रमांक 6 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने रायपुर एवं धरसीवां क्षेत्र की 500 बसों की खड़े होने की व्यवस्था है।पार्किंग क्रमांक 7 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद एवं अभनपुर क्षेत्र के लिए 500 बसों के लिए पार्किंग है।पार्किंग क्रमांक 8 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की 700 बसों के खड़ी होने के लिए पार्किंग है।पार्किंग क्रमांक 9 में निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन मैदान में सभी संभाग की 300 कारों के लिए पार्किंग बनाई गयी है।पार्किंग क्रमांक 10 में कन्वेंशन सेंटर के पास समाचार चैनलों की ओबी वैन और अधिकारियों की 100कारों के लिए पार्किंग व्यवस्था है।पार्किंग क्रमांक 11 में माना की ओर मुख्य मार्ग किनारे दुर्ग संभाग की 400 बसों के पार्किंग की व्यवस्था है।पार्किंग क्रमांक 12 में ग्राम तुता मार्ग के किनारे दुर्ग संभाग की 600 कार एवं जीप पार्क होंगी।पार्किंग क्रमांक 13 में निमोरा तालाब के किनारे बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद जिले की 500 कार एवं जीप के लिए पार्किंग बनाई गयी है।
- -नया रायपुर में जुटेगा युवा मितानों का महाकुंभ, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे युवा मितानरायपुर / राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन के अवसर पर प्रदेश भर के युवा मितान राजधानी में जुटेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। 3 फरवरी 2022 को शुभारंभ के बाद से लगातार किये रचनात्मक कार्यों से क्लब के सदस्यों ने प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार किया है। उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे लोगों की मदद कर रहे हैं। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा ऊर्जा को छत्तीसगढ़ निर्माण में लगाने यह महती योजना आरंभ की है।अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जा चुके हैं। अब तक 3 लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपए दिये जाते हैं। जैसे ही कम से कम 15 हजार रुपए व्यय का उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है। अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किये जा चुके हैं।इन क्लबों की गतिविधियां किस बड़े पैमाने पर हो रही है। आँकड़ों से इस बात की जानकारी होती है। अब तक इन क्लबों द्वारा 2 लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधि हो चुकी है।पर्यावरण संरक्षण का काम क्लब के सदस्यों ने काफी किया है। वृक्षारोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। इसके साथ ही पौधों को सहेजने का काम भी युवा ही करते हैं। इसके अलावा जलसंरक्षण पर भी बढ़िया काम हुआ है। तालाबों की सफाई, इसमें श्रमदान के माध्यम से संजीवनी प्रदान करना ऐसा कार्य है जिसमें युवा मितान क्लब के सदस्य तो हिस्सा लेते ही हैं उनके जोश को देखते हुए अन्य नागरिक भी कार्य में सहभागिता कर देते हैं।प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया।
- -बच्चे आगे बढ़ें और अपने समाज को आगे बढ़ायें - श्रीमती मुर्मुरायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राजभवन में विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचदंन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मुु ने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढं़े और अपने समाज को भी आगे बढ़ायें।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राज्य की विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, बिरहोर और अबूझमाड़ जनजाति के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि जब भी वे देश में भ्रमण करती हैं तो वहां विशेष संरक्षित जनजाति के सदस्यों से अवश्य मिलती हैं। हम जानते है कि वे शैक्षणिक, एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। समाज में जो कमजोर है उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। आज हमारा देश चंद्रमा तक पहुंच गया है। पीवीटीजी को भी आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु नें विशेष पिछड़े जनजातियों के बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने अपने सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में उनसे खुलकर बात-चीत की। नारायणपुर जिले की अबूझमुडिया जनजाति की छात्रा कुमारी वंशिका नुरेटी जो यहां राजधानी के प्रयास विद्यालय में कक्षा नवमी में पढ़ती ह,ै उसने कहा कि राज्य शासन द्वारा नीट की तैयारी के लिए अच्छी कोचिंग दी जा रही है। जिसका लाभ लेकर डॉक्टर बनना चाहती है। मुनार गांव की कुमारी माही भी रायपुर के प्रयास विद्यालय में पढ़ती है और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करनी चाहती है। राष्ट्रपति से मिलकर वह बहुत खुश हुई और यह अवसर देने के लिए उनका आभार माना। कबीरधाम जिले के बैगा जनजाति के छात्र ओम प्रकाश मरावी भी डॉक्टर बनना चाहते हैं और समाज की सेवा के साथ ही अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। अबूझमाड क्षेत्र के कोहामेटा गांव के निवासी श्री सुखराम नुरेटी ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़कर उन्होंने अपना कैरियर बनाया है। वर्तमान में वे बस्तर जिले में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना सुरक्षित भविष्य बनाया है। राज्य शासन द्वारा विशेष पिछडी जनजातियों के 1000 से अधिक शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवाओं में नियोजित किया गया है। राज्य में पहली बार धमतरी जिले के 22 कमार जनजाति ग्राम के निवासियों को पर्यावास अधिकार प्रदान किया गया है। जिससे कमार जनजाति के संरक्षण के साथ-साथ जंगल के संरक्षण में मद्द मिली है। जिसके लिए कमार जनजातियों के सदस्यांे ने आभार व्यक्त किया। श्रीमती मुर्मु ने सभी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में आदिमजाति विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होेंने विशेष संरक्षित जनजातियों के विकास के लिए संबंध में शासन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। जनजाति के सदस्यों ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें बीरनमाला, खुमरी और कलगी फेंटा भेंट किया। आदिमजाति अनुसंधान द्वारा विशेष जनजातियों पर प्रकाशित पुस्तके राष्ट्रपति सहित सभी अतिथियों को भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखों, आयुक्त आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, उपसचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, सहित जनजाति समुदायों के सदस्य अपने पांरपरिक परिधान मेें उपस्थित थें।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा श्रीमती मुर्मु को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मिलेट्स उत्पाद भेंट किये गये, जिसमें रागी, कोदो, कुटकी, ज्वार, आदि के उत्पाद शामिल थे। साथ ही श्रीमती मुर्मु कोे छत्तीसगढ़ की पहचान, विश्व प्रसिद्ध कोसा के वस्त्र और छत्तीसगढ़ के जनजाति समुदाय के नृत्य को दर्शाता हुआ बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने श्री हरिचंदन को ‘राष्ट्रपति भवन चित्रित‘ काष्ठकला भेंट की।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वलिखित आत्मकथा ‘‘बेटल नाॅट यट ओवर‘‘ की प्रति भेंट की। इस पुस्तक में श्री हरिचंदन के जीवन संघर्षों और उनसे मिले अनुभव और सीख को साझा किया गया है। यह किताब मूलरूप से ओडिया भाषा में ‘‘संग्राम सारी नाही‘‘ के नाम से प्रकाशित की गई है। जिसका अंग्रेजी अनुवाद ‘‘बेटल नाॅट यट ओवर‘‘ का विमोचन गत माह नई दिल्ली में किया गया था।
- रायपुर / राजीव युवा मितान सम्मेलन में कल 02 सितम्बर को 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। ये शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त किए जा रहे हैं। इस समारोह में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। युवा मितान सम्मेलन नवा रायपुर स्थित मेला स्थल में आयोजित किया जा रहा है।गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध कल 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को कल एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के दौरान आज यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान कोसा के वस्त्र भेंट किए। साथ ही उन्होंने राज्य के मिलेट्स कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार आदि से तैयार उत्पाद और बस्तर के बेल मेटल से निर्मित कलाकृति भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने श्री बघेल को ‘राष्ट्रपति भवन चित्रित‘ काष्ठ कलाकृति और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- दुर्ग/ बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान करते हैं। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद मिलती है।संस्थान के निदेशक से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्थान द्वारा जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक/युवतियों हेतु 01 सितम्बर 2023 से कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग (45 दिन) का निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में कम्प्यूटर रिपेयरिंग, असेम्ब्लिंग एवं कम्प्यूटर नेटवर्किंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों से 4 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो की छायाप्रति अनिवार्य है। संपर्क के लिए 0788-2961973 शंकराचार्य हॉस्पीटल के पास जुनवानी भिलाई दुर्ग पर स्थित है।
-
*34 करोड़ 40 लाख रूपये सीधे खाते में हुए जमा*
दर्ग / जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत मौसम रबी वर्ष 2022-23 में 29946 किसानों द्वारा अधिसूचित फसल चना, गेंहू सिंचित, गेहू असिंचित एवं राई-सरसों का बीमा कराया गया। योजनांतर्गत प्रावधानानुसार बीमा ईकाई (ग्राम) में फसल क्षति के आधार पर 23816 किसानों को बीमा दावा राशि 34 करोड़ 40 लाख 05 हजार 217 का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया गया है। उप संचालक कृषि श्री एल. एम. भगत के अनुसार खरीफ 2023 में 81626 किसानों द्वारा रकबा 100563.75 हे. में फसल बीमा कराया गया है, जबकि गतवर्ष में 81482 किसानों द्वारा रकबा 97745.73 हे. में ही बीमा कराया गया था।
-
*- नागरिकों की समस्याओं का निदान हेतु 1100 पर डायल करें
सड़क पर मवेशी दिखने पर होगी पशुपालकांे पर कार्यवाही
*दुर्ग/कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बीएसपी प्रबंधन समिति के साथ सेक्टर क्षेत्र में वातावरण प्रदुषण से संबंधित समीक्षा की। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रबंधन कचडा डंप करने के स्थान निर्धारित कर त्वरित निदान करने तथा सड़क पर किसी प्रकार का कचड़ा न पाया जाये। जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार की गंदगी तथा कचडा पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने मौसम को देखते हुये मच्छरों को हटाने के दवाई छिडकने के निर्देश दिये ताकि डेंगु तथा मलेरिया से बचाव किया जा सके। नागरिकों की समस्याओं का निदान हेतु शिकायत निवारण सिस्टम 1100 स्थापित किया जाए ताकि नागरिक उक्त सिस्टम पर डायर कर सके। प्रबंधन ने बताया कि मलेरिया, डेंगु से बचाव के लिए घर घर दवाईयां छिड़की जा रही है तथा फागिंग की जा रही है। कलेक्टर ने प्रबंधन से कहा कि सड़कों पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करें। अंधेरा होने के कारण असमाजिक तत्वों को जमावड़ा बना रहता है। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। आयुक्त नगर निगम भिलाई श्री रोहित व्यास ने बताया कि स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए बीएसपी को 136 स्ट्रीट लाईट की सूची दी गई जो अब तक एक भी लाईट नही लगी है। कलेक्टर ने प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुये कहा की स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था शीघ्र किया जाये।
उन्होने पशु पालकों को सख्त निर्देश दिया है कि सड़क पर पशु पाये जाने पर कार्यवाही होगी। प्रबंधन को भी कहा है सेक्टर क्षेत्र मे पशु पाये जाने पर कार्यवाही करें। ताकि दुर्घटना से बचा जा सकें। इस अवसर पर नगर निगर भिलाई महापौर श्री नीरज पाल उपस्थित थे।
-
कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
बालोद. कलेक्टर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली बालोद की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आवासीय व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 20 जनवरी 2024 को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश चयन परीक्षा के आयोजन की तिथि निर्धारित करने की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रवेश परीक्षा के दौरान जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने सभी विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कक्षा 6वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के अध्ययन कक्ष के अलावा संगीत, खेल, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर एवं रसायन कक्ष, आर्ट क्लास, स्टाॅफ रूम, मेडिकल स्टाॅफ रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने मेडिकल स्टाॅफ रूम में उपस्थित स्टाॅफ से बातचीत कर दवाईयों की उपलब्धता तथा बच्चों को आयरन टेबलेट प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अध्ययन कक्ष में उपस्थित विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेेक्टर ने बच्चों से विद्यालय में जेईई मेंस एवं नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा विद्यार्थियों को आॅनलाईन कोचिंग प्रदान करने की जानकारी दी गई।इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भोजन कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन भोजन चार्ट के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय के भोजनालय में भोजन कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। - दावा-आपत्ति प्राप्त करने की समय-सीमा अब 11 सितंबर तक02 एवं 03 सितम्बर को सभी मतदान केंद्रों पर होगा विशेष शिविरों का आयोजनबालोद. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 में दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को बढ़ाकर अब 11 सितम्बर 2023 सोमवार तक किया गया है। अब निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और लिंग, आयु, पता इत्यादि संशोधन का कार्य उक्त तिथि तक किया जाएगा।इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि अब राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में शनिवार 02 सितंबर एवं रविवार 03 सितंबर को पूर्व की भांति विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। उक्त शिविर तिथियों पर संबंधित मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी, अभिहित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कार्यालयीन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से आवश्यक फार्मों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। निर्धारित तिथि 11 सितम्बर 2023 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व की भांति 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित अवधि एवं मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजन के संबंध में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराते हुये इसका प्रचार-प्रसार करने कहा गया है।
- बालोद. राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिले में स्थापित की गई महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क ग्रामीणों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके लिए बहुपयोगी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम छेड़िया में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में प्रारंभ किए गए अगरबत्ती निर्माण कार्य ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाकर उनके सुखमय जीवन का आधार बन गया है। छेड़िया में ग्रामीण औद्योगिक पार्क शुरू होने के पूर्व रोजगार के तलाश में शहरों एवं आसपास के गांवों में जाने वाले ग्रामीणों को अब उनके गांव में ही रोजगार का कारगर माध्यम उपलब्ध हो गया है।महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क छेड़िया में अगरबत्ती निर्माण कार्य में लगी श्रीमती महिला उद्यमी श्रीमती अन्नपूर्णा साहू ने बताया कि यहां पर कुल 11 महिला उद्यमी अगरबत्ती निर्माण का कार्य कर रही हैं। जिनके द्वारा अब तक कुल 13 हजार 988 किलोग्राम अगरबत्ती निर्माण किया जा चूका है। श्रीमती अन्नपूर्णा साहू ने बताया कि उन्होंने 01 माह से कम अवधि में भी प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अगरबत्ती निर्माण कर अब तक कुल 07 हजार 843 रुपये का आय अर्जित कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा उनके द्वारा निर्मित किए गए अगरबत्ती की बिक्री हेतु बाॅय बैंक की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके फलस्वरूप अगरबत्ती की बिक्री हेतु मार्केटिंग की समस्या बिलकुल भी नही हो रही है। श्रीमती अन्नपूर्णा साहू ने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क छेड़िया में अगरबत्ती निर्माण कार्य से उन्हें निरंतर आय अर्जित होने से अब उन्हें किसी प्रकार के आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अब वे अगरबत्ती निर्माण से होने वाले आमदनी का उपयोग अपने परिवार का खर्च चलाने में भी कर रही हैं। जिससें उनका जीवन खुशहाल होने के साथ-साथ उनके परिवार वाले बहुत ही प्रसन्न है। उन्होंने ग्रामीण एवं महिलाओं को उनके गांव में ही स्वरोजगार प्रदान कर ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा सबका मनटी सहदेवभिलाई नगर। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि यानी शुक्रवार को सेक्टर 04 स्थित सिंधु भवन में तेलगा महिला समाज ने माता वरलक्ष्मी का व्रतोत्सव आयोजित कर अपने परिवार के वैभव और खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। लाल रंग की पारंपरिक वेशभूषा में व्रती महिलाओं ने सभी अष्टलक्ष्मी प्रतिमाओं को सबसे पहले नवीन वस्त्र धारण कराए और उसके बाद उन्हें आभूषणों तथा फूलों से सजाकर भक्तिभाव से पूजास्थल पर स्थापित किया। प्रतिमाओं की स्थापना के बाद पंडित साईं प्रसाद शर्मा ने विधिविधान से मंत्रोच्चार के बीच अष्टलक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पूजा-पाठ के अंत में महाआरती की गई।इस दौरान पंडित ने माता वरलक्ष्मी की कथा सुनाने के साथ-साथ व्रत की विधि भी बताई, जिसे महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। इस अनुष्ठान में विधायक देवेंद्र यादव की धर्मपत्नी श्रुतिका यादव, अभा तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्नाकेशवुलू, जिलाध्यक्ष डी मोहनराव, मीडिया प्रभारी टी सहदेव, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रभारी सरिता जितेंद्र साहू, समाजसेविकाएं बी पोलम्मा एवं मधु विश्वनाथन, उड़ान संस्था की अध्यक्ष निधि चंद्राकर और तेलगा समाज के संस्थापक राजेश्वर राव विशेष रूप से शामिल हुए।सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा सबका मनइस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार परफॉर्मेंस दे चुकीं चारुलता देशमुख ने कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश वंदना को नृत्य के माध्यम से तथा बाद में माता दुर्गा के रूप में भरतनाट्यम् प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। दूसरी ओर राधा और कृष्ण बनीं कृष्णवेणी एवं डी नूतन ने रासलीला नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर परिणिता ने जहां भक्ति गीत गाया, वहीं नेहा महापात्रा ने तेलुगु फिल्म के गाने की धुन पर अपनी नृत्य-कला का जौहर दिखाया। कार्यक्रम का संचालन के हेमावती ने किया।- - अब तक कुल 41 लाख 574 रुपये के 23.89 टन मिलेट चिक्की का हुआ उत्पादनकुल 30 लाख 87 हजार 892 रुपये के 17.99 टन चिक्की बिक्री से 53 हजार 200 रुपये की राशि का मिला शुद्ध लाभांशबालोद..जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर मिलेट चिक्की का उत्पादन होने से यह ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्वसहायता समूह की महिलाओं तथा इस कार्य में लगे ग्रामीणों को गाँव में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराकर राज्य शासन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की परिकल्पना को साकार कर रहा है। जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में मिलेट चिक्की उत्पादन इकाई स्थापित होने से ग्राम के स्वसहायता की महिलाओं और ग्रामीणों को उनके गाँव में ही रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में कुल 41 लाख 574 रुपये की राशि का 23.89 टन चिक्की का हुआ उत्पादन हुआ है तथा अब तक कुल 30 लाख 87 हजार 892 रुपये की राशि का 17.99 टन चिक्की की बिक्री की गई है। जिससे मिलेट चिक्की निर्माण कार्य में लगे महिलाओं को 53 हजार 200 रुपये का लाभांश राशि प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण औद्योगिक अरमुरकसा में कुल 13 महिलाएं चिक्की उत्पादन का कार्य कर रहीं है। जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में स्थापित इस मिलेट चिक्की इकाई के कार्यों की प्रगति की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है।अरमुरकसा मिलेट चिक्की इकाई में कार्यरत् उद्यमी श्रीमती सुनीता निर्मलकर ने बताया कि 17 जुलाई 2023 से अरमुरकसा में मिलेट चिक्की इकाई प्रारंभ होने के फलस्वरूप उन्हें उनके गाँव में ही स्वरोजगार का महत्वपूर्ण रोजगार का जरिया मिल गया है। उन्होंने बताया कि मुझे एवं मिलेट चिक्की निर्माण के कार्य में लगे अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। जिससे हम सभी महिलाएं अब मिलेट चिक्की निर्माण कार्य में पूरी तरह से दक्ष हो गए हैं। मिलेट चिक्की निर्माण कार्य से मुझे अब तक 5000 रुपये की आमदनी प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही चिक्की निर्माण कार्य मंे लगे अन्य महिलाओं को भी अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हुई है। श्रीमती सुनीता निर्मलकर ने बताया कि इस पैसे का उपयोग वे अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा बाल-बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं खेती-किसानी के कार्यों में कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके गाँव के चिक्की निर्माण इकाई में हम सभी महिलाओं को रोजगार मिलने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इसके फलस्वरूप हम सुखद भविष्य के लिए पूरी तहर से आशान्वित है।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि इस चिक्की निर्माण इकाई में एक निर्धारित क्षमता विकसित होने के पश्चात् यहाँ कार्यरत् लोगों को अतिरिक्त लाभांश राशि प्राप्त होने लगेगा। इसके साथ ही ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में बेकरी उत्पादों का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। जिसका प्रारंभिक प्रशिक्षण कराते हुए प्रोडक्शन समूह के द्वारा ट्रायल किया गया है। गुणवत्ता जाँच के पश्चात् नियमित उत्पादन प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा निर्मित मिलेट चिक्की पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे नन्हें-मुन्हें बच्चों एवं शिशुवती माताओं के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। इस तरह से ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में निर्मित मिलेट चिक्की ग्रामीण एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कुपोषण दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
-
भिलाई निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश
भिलाईनगर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा के परिपालन मे वित्त विभाग छ.ग.शासन द्वारा आदेश जारी किये जाने के बाद नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) सातवां वेतनमान के बेसिक के 9 प्रतिशत के रूप में प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक भिलाई निगम के अधिकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत महंभाई भत्ता 25 प्रतिशत होने पर 9 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) तथा महंगाई भत्ता (डीए) 50 प्रतिशत होने पर 10 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता भुगतान किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की है। जो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अगस्त पेड सितंबर को मिलने वाले वेतन में प्राप्त होगा।नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री छ.ग. शासन महापौर नीरज पाल एवं निगम प्रशासन प्रति आभार व्यक्त किया है। - दुर्ग/आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने जानकारी दी कि 31 अगस्त 2023 को सेक्टर 6 बैंक कॉलोनी भिलाई में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर कुल 19 पेटी मदिरा (950 नग) कुल मात्रा 171 बल्क लीटर विदेशी मदिरा गोवा (नॉन ड्यूटी पैड) मध्य प्रदेश में विक्रय के लिए अधिकृत जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार उक्त तिथि में ही ग्राम दादर में अवैध शराब धारण, विक्रय एवं चौर्यनयन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 20 पाव देशी मदिरा मसाला मात्रा कुल 3.60 बल्क लीटर एवं एक हीरो स्पलेंडर प्लस वाहन जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा माह अगस्त 2023 में अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय के कुल 215 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, जिसमें 904.64 बल्क लीटर अवैध देशी/विदेशी/हाथ भट्टी मदिरा एवं 24400 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन तथा 01 दो पहिया वाहन जप्त किया गया है।
-
भिलाईनगर। भिलाई निगम के क्षेत्र के कई क्षेत्रों में आज भी पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी, 66 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट से पानी टंकी में जाने वाले पाईप के वाल्व में खराबी आ गई जिसे सुधारने के लिए भिलाई निगम के फिल्टर प्लांट के तकनीशियन पूरे अमले के साथ दो दिनों से लगातार संधारण कार्य में जुटे हुए है। चूंकि खराब हुआ वाल्व गहराई में लगा हुआ है, खराब हुए वाल्व को काटकर बदलने का काम देर रात तक जारी रहा इंजीनियरों के मुताबिक शनिवार प्रथम पहर तक वाल्व बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा इसके बाद सभी पानी टंकियों में पानी भरकर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाएगी।
जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया के खराब वाल्व को बदलने के लिए कार्य लगातार जारी है, गडढा खोदकर डी वाटरिंग कर पाईप काटकर वाल्व को बदला जाएगा। दो दिन से पांच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नही हो सका है जिसके कारण नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शनिवार को भी पेयजल सप्लाई नही हो पाईगी। जिन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही उन सभी क्षेत्रों में नेहरू नगर जोन 01 से जलकार्य विभाग द्वारा उन क्षेत्रों में पावर पंप तथा पानी टैंकर भेजकर पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। - -विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना कीरायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।
- बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंची राष्ट्रपति. समारोह में प्रमुख रूप से राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद श्री अरुण साव, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्रीमती रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साय,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर सम्भायुक्त के. डी. कुंजाम, आईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल उपस्थित।
-
*माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*
रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है । इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन,
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था।माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओ की कुलदेवी थी । यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है ।










.jpg)

.png)



.jpeg)



.jpg)



.jpeg)


