- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छता रैंक अव्वल बनाने सभागार में बैठक बुलाई गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को बताए कि इंदौर जैसे बड़े शहर का स्वच्छता रैंक में अव्वल आने के पिछे उनकी इमानदारी पूर्वक मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्लानिंग है। इसी तरह हम सभी को भी कार्ययोजना बनाना होगा, जिससे भिलाई शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाया जा सके। आयुक्त ने बैठक में सिवेज ट्रिटमेंट प्लांट लगाने को प्राथमिकता बताया, जिससे निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से उपचार हो सके। स्कूलों व कालोनियों का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति शिक्षको, छा़त्रों एवं नागरिको को जागरूक करना है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रतिदिन निर्धारित समय अनुसार करने हेतु सिस्टम हाइटेक करना होगा। आवश्यक घरेलू कपड़ो से बना थैला उपयोग में लाना होगा, जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सफलता मिलेगा।पुराने वाहनो के जगह नया वाहन क्रय करना है, जिससे पर्यावरण प्रदुषण को रोका जा सके। राजस्व बढ़ाने 100 प्रतिशत करों की वसूली को प्राथ्मिकता देते हुये डाटा सुधार का कार्य करना होगा। संपत्तिकर हेतु गलत स्व-विवरणी भरे जाने पर 5 गुणा अतिरिक्त अधिभार लिया जाना है, जिसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संपत्तिकर की जानकारी गलत भरने पर शिकायत किया जाना है, जिसके लिए निगम का अलग से हेल्प लाईन नंबर जारी किया जाना है। निगम से लीज पर लिए भूखण्डो पर मकान/दुकान निर्माण नहीं करने वालो का अनुबंध निरस्त करते हुये जरूरतमंदो को भूखण्ड उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण हेतु अंतिम तिथि 31.03.2026 है, उक्त अवधि तक भवन निर्माण किया जाना आवश्यक है। निगम क्षेत्र के रिक्त स्थलों पर दुकान, भवन निर्माण कर किराए में दिया जाएगा, जिससे निगम की आय में वृद्वि हो सके। म्युनिसिपल बांड लागू करना अनिवार्य होगा। अनावश्यक व्यय में कमी करते हुये, आय बढ़ाने वाले कार्यो को प्राथमिकता देना है। अनुभवी जनप्रतिनिधियों से आवश्यकता अनुसार सलाह लेना आवश्यक है। सकारात्मक सोच रखते हुये अपने व्यवहार परिवर्तन में कार्य करना है, जैसे प्लास्टिक के जगह थैले का उपयोग करना होगा। नगर वन योजना के तहत ग्राम सेमरिया में 25 एकड़ भूमि पर वृहद वृक्षारोपण किया जाना है, जिससे भविष्य मे आय हो सके।
-
0 अपने नन्हें बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनने से सावित्रि बाई हुई प्रसन्नचित, केन्द्र सरकार के जनहितैषी पहल की सराहना की
बालोद. जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में ग्राम बनगांव निवासी आदिवासी किसान श्री कीर्तन कोसमा के ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अब उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शेष राशि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से उनके शीघ्र ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर किसान श्री कीर्तन कोसमा बहुत ही प्रसन्नचित एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शेष राशि के प्राप्ति हेतु पूरी तरह आशान्वित नजर आ रहे थे। इसी तरह शिविर में अपने दो नन्हें बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनने से ग्राम भरदा लो के आदिवासी ग्रामीण महिला सावित्री बाई बहुत ही खुश नजर आ रही थी। आज शिविर में उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने जैसे कामकाजी महिला के समस्या का तत्काल निराकरण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रही श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार के द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर आयोजन की जनहितैषी पहल की भूरी-भूरी सराहना की है।आज ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रहे किसान श्री कीर्तन कोसमा ने बताया कि वे एक मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले एक खेतीहर किसान है। उन्होंने बताया कि उनका ई-केवायसी नही होने के कारण उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नही जमा हो रहा था। जिसके कारण वे बहुत परेशान हो जाते थे। लेकिन आज भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से कृषि विभाग के सहयोग के माध्यम से आसानी से ई-केवायसी होने के पश्चात् होने से उनके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की शेष चार किश्त की राशि जमा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से सहजता से उनका ई-केवायसी होना हमारे लिए बहुत बड़ा सौगात है। किसान कीर्तन कोसमा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है।इसी तरह ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने दो छोटे बच्चे मानस और दुर्गेश का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राम भरदा लो की ग्रामीण महिला श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार की पहल पर आयोजित इस लाभ संतृप्ति शिविर की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे अनेक घरेलु एवं कामकाजी महिला जो अपने कार्यों की व्यस्तता की वजह से ग्राहक सेवा केन्द्र आदि में जाने के लिए समय नही निकाल पाते है। उनके लिए हमारे गांव के समीप आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत उपयोगी एवं लाभप्रद साबित हो रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। - दुर्ग. जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समुदाय को शासन के महत्वपूर्ण योजनाआंे से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला दुर्ग में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् 23 जून 2025 को ग्राम नवागांव, विकासखंड धमधा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम के लगभग 500 ग्रामीण उपस्थित रहे। विभागों के विभिन्न योजनाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, श्रमकार्ड बनाया गया, सिकल सेल, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से व्यक्तियों को लाभ प्रदाय किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीणो में हर्ष का माहौल है। शिविर में श्री सुशील कुमार, सहायक प्रबंधक, ट्राईफेड रायपुर, जनजातीय कार्य मंत्रालय, श्री अविनाश पटेल लघु वनोपज अधिकारी, ट्राईफेड रायपुर जनजातीय कार्य मंत्रालय, सरपंच श्रीमती कमला बाई मिर्झा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- 0 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की 114 करोड़ रुपए से अधिक की राशि0 17 नगरीय निकायों में बनेंगे सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल0 उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी0 राजधानी रायपुर में 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए भी राशि स्वीकृतबिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ अंचलों के युवाओं को भी सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन की सुविधा मिलेगी। राज्य शासन ने इन नगरीय निकायों के साथ ही कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से राज्य के विभिन्न शहरों में कुल 18 सेंट्रल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी जिनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर भी शामिल हैं। इन लाइब्रेरीज की स्थापना से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। साथ ही उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी। प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में ये सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन काफी सहायक होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से विभागीय संचालक को सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए राशि की मंजूरी के संबंध में परिपत्र जारी किया है।राज्य शासन ने 250-250 सीटर 13 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए तथा 500-500 सीटर पांच लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। गरियाबंद, दुर्ग और बिलासपुर में 500-500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राजधानी रायपुर में भी 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए कुल 22 करोड़ 84 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चिरमिरी, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबागढ़-चौकी, पेंड्रा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, सारंगढ़, धमतरी, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती और बसना में 250-250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए चार करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपए के मान से कुल 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
-
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर के मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर गोलबाजार, बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में वीडियौग्राफी करवाकर सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर 1t000 रूपये से 5000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी. इस दौरान कुल 1 लाख 3 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही अभियान के अंतर्गत दुकानदारों पर की गयी. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
- -26 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन जब्तरायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मदिरा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) को भी कब्जे में लिया गया। घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी टीम ने दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर तथा नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 350 पाव और 27 बोतल विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। एक और अन्य मामले में मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देश पर होटल, ढाबा और मदिरा दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है। अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए सभी वृत्त प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ करने की तैयारी है।
- -सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो वितरित किए सायकिलरायपुर।, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टोहड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो सायकिल वितरित किए गए।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे विकास का आधार है। जीवन के सभी क्षेत्र मे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पूरी क्षमता के साथ अध्ययन कर अपने भविष्य को गढ़ सकते हैं। वर्तमान सोशल मीडिया के दौर में विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभाव से बचना है। केवल पढ़ाई के लिए ही इसका उपयोग करें। विद्यार्थी निष्ठा और लगन के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों का पालन पोषण कर सभी जरूरतों क़ो पूरा करते हैं। विद्यार्थियों को सही दिशा और व्यक्तित्व का निर्माण स्कूल में ही होता है। विद्यार्थी ईमानदारी से मेहनत करें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। कार्यक्रम क़ो विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने सात अतिरिक्त कक्ष तथा 12 लाख रुपए से निर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया। टोहड़ा स्कूल में शौचालय निर्माण, सायकल स्टैंड,प्रार्थना शेड और रंगमंच निर्माण की घोषणा के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम से पौधरोपण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल,जिला पंचायत के सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी,प्राचार्य श्रीमती रमुला एकता,वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिनेश आडिल एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भिलाई स्टील प्लांट के डिप्टी जनरल मेनेजर श्री मुकुल सहारिया ने सौजन्य भेंट की। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती नंदिता सहारिया भी उपस्थित थी, जो राज्यपाल श्री डेका के जन्मस्थान असम के ग्राम सीपाझार की निवासी हैं। श्री डेका ने श्रीमती सहारिया को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी साथ ही उनके पुत्र को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में तुलसी शिक्षा एवं कल्याण समिति जसवंत नगर कांकेर द्वारा संचालित तुलसी शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 2 लाख रूपए अपने स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विष्णु दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी तथा राज्यपाल को अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना से संबंधित पुस्तक भेंट की।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, महान शिक्षाविद्, और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित किया। वे न केवल कुशल संगठक थे, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनायक भी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक अस्मिता के सुदृढ़ सूत्र में पिरोया।श्री साय ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से डॉ. मुखर्जी ने एक ऐसी विचारधारा को जन्म दिया, जिसने देश को राष्ट्रीय हित में सोचने और कार्य करने की नई दृष्टि प्रदान की। उनके विचार आज भी हमारी लोकतांत्रिक चेतना को दिशा देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रसेवा आजीवन साधना और तपस्या है। उनका समर्पण और उच्च आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए दृढ़संकल्पित हैं।
- रायपुर ।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। श्री शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया।इस अवसर पर श्री शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल एंव एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर विगत 16 जून 2025 को संयुक्त कार्रवाई की गई थी। संयुक्त कार्रवाई मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन एंव परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था l उक्त वाहनों के विरुद्ध 10 पुलिस थानों चौकियों मे जप्त किये गए 56 वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे थाना सरकंडा मे 2 हाइवा वाहन, थाना सिविल लाइन मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना चकरभाटा मे 4 ट्रेक्टर मय ट्राली, जूनापारा चौकी मे 2 हाइवा, हिर्री थाना 02 ट्रेक्टरमय ट्राली, कोनी थाना मे 6 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना पचपेड़ी मे 7 हाइवा व 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना मस्तूरी मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना कोटा मे 11 ट्रेक्टरमय ट्राली एंव चौकी बेलगहना मे 1 पोकलेन मशीन 1 जे सी बी मशीन और 8 ट्रेक्टर मय ट्राली 1 ट्राली के चालकों/मालिकों वाहन मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।उक्त कृत्य मे संलिप्त वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खान एंव खनिज (विकास एंव विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4(1),4(1क), 21 एंव भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारायें 303(2),3(5) के तहत एफ. आई.आर. दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।
-
0- कार्यकारिणी- पदाधिकारियों की की बैठक में अगले चार महीने के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय
0- मंडल के 90 वर्ष पूर्ण होने पर होगा तीन दिवसीय भव्य मराठी मेला, हिंदी नाटक 'मैं अनिकेत हूं' होगा आकर्षण का केंद्र
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 11 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम के साथ पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मुंबई से आचार्य धनंजय शास्त्री हिंदी में भागवत कथा सुनाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन विशेष महा प्रसादी भंडारा भी होगा। चार से छह अक्टूबर तक महाराष्ट्र मंडल के 90 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) का आयोजन किया जाएगा। इसमें शशि वरवंडकर द्वारा निर्देशित हिंदी नाटक 'मैं अनिकेत हूं' का मंचन सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र होगा।
महाराष्ट्र मंडल परिसर में रविवार को सुबह आयोजित कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक में न केवल भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई, बल्कि इन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बीते दिनों मंडल के कार्यक्रम आनलाइन बाल संस्कार शिविर और ऑफलाइन भव्य समापन समारोह, प्रत्येक शनिवार को होने वाले रामरक्षा स्त्रोत पाठ, नवरात्र में नौ दिनों तक रामाय़ण के पात्रों पर चर्चा, पंडित माधवराव सप्रे जयंती समारोह, स्वतंत्र्य वीर सावरकर जयंती, पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, तात्यापारा चौक पर छत्रपति शिवाजी राज्याभिषेक दिवस समारोह, संत ज्ञानेश्वर स्कूल में समर कैंप, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के तीन बच्चों के सीजी बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाने और बेहतरीन परीक्षा परिणामों के लिए समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों व स्टाफ को बधाई दी व प्रशंसा की।
काले ने कहा कि हमने अनेक विपत्तियों और अड़चनों के बावजूद सभासदों और जनसहयोग से महाराष्ट्र मंडल के नये भवन का निर्माण किया। उसी तरह मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह का पुनर्निर्माण करने के लिए हमें अपने आजीवन सभासदों, सहयोगियों से आशानुरूप हर तरह का सहयोग मिलने का विश्वास है और सहयोग मिल भी रहा है। इसके बावजूद हमें सिर्फ इतना याद रखना है कि हमारा कोई भी मददगार उस समय तक मदद करने के लिए आगे नहीं आएगा, जब तक हम उस तक नहीं पहुंचेंगे। जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों तक हम अपना संपर्क बनाएं रखें और महाराष्ट्र मंडल के विकास कार्यों को गति प्रदान करें। काले ने कहा कि मंडल के कार्यक्रमों में आप अकेले नहीं, अपने साथ आठ-10 लोगों को लेकर आएं, ताकि वे भी मंडल के सामाजिक कार्यों से परिचित हो सकें।
मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों की बैठक में सदस्यों की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। उन्होंने बताया कि 26 और 27 जुलाई को खेलकूद समिति हर वर्ष की भांति नगर स्तरीय भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित करेगी। उपाध्यक्ष गीता दलाल के नेतृत्व में इसकी तैयारियां जारी हैं। इसके उपरांत 17 अगस्त को कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार बच्चों को मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण देंगे। इसी तरह सांस्कृतिक समिति की ओर से 22 अगस्त को तान्हा पोला का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त से 6 सितंबर तक 11 दिनों तक गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र मंडल में प्रतिदिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, संगोष्ठी व भजन कीर्तन की धूम रहेगी।
दंडवते के मुताबिक नौ से 15 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत शारदेय नवरात्र के दौरान 27 से 31 सितंबर तक पांच दिवसीय रास गरबा होगा। वहीं 19 अक्टूबर को दिवाली पहाट आयोजन होगा।
- - महाराष्ट्र मंडल ने कोटा स्थित डॉक्टर हेलोडे को उनके निवास स्थान पर जाकर किया सम्मानितरायपुर। वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर, मनोचिकित्सक व मनोविज्ञान- आध्यात्मिक पर गहन अध्ययन व लेखन करने वाले रामचंद्र जी. हेलोडे का रविवार को उनके कोटा स्थित निवास स्थान पर सम्मान किया गया। महाराष्ट्र मंडल की ओर से उन्हें सम्मानित किए जाने के दौरान हेलोडे परिवार उपस्थित रहा।महाराष्ट्र मंडल, छत्तीसगढ़ मित्र और छत्तीसगढ़ साहित्य व संस्कृति संस्थान के संयुक्त आयोजन में पं. माधव राव सप्रे जयंती का गरिमामय आयोजन 19 जून को महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में किया गया था। इस अवसर पर डा. रामचंद्र जी. हेलोडे को भी उनके मनोचिकित्सा और आध्यात्मिक क्षेत्र में निरंतर लेखन के लिए पं. माधवराव सप्रे सम्मान दिया जाना था। डा. हेलोडे अस्वस्थता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। कार्यक्रम में ही महाराष्ट्र मंडल की ओर से घोषणा की थी कि डॉ. हेलोडे को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।उक्त घोषणा के अनुरूप रविवार को दोपहर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, कला एवं संस्कृति समिति के समन्वयक रंजन मोडक और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने उनके घर पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. हेलोडे ने पं. माधवराव सप्रे सम्मान दिए जाने पर सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाराष्ट्र मंडल के विकास कार्यों व गतिविधियों पर डा. हेलोडे ने स्पष्ट कहा कि महाराष्ट्र मंडल भवन के जब तक सभी निर्माण कार्य पूरे नहीं हो जाते, समस्त प्रकल्पों के भवनों के पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और मरम्मत के कार्य संपन्न नहीं हो जाते, सभी नई- पुरानी योजनाओं का व्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन व संचालन शुरू नहीं हो जाता, तब तक अजय काले का अध्यक्ष बना रहना जरूरी है। हम उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ने भी नहीं देंगे। उन्होंने महाराष्ट्र मंडल की भावी कार्य योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए अध्यक्ष काले को शुभकामनाएं दीं।
- भिलाई नगर। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 23 जून को निज निवास शंकर नगर रायपुर से 2.00 बजे कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। रामनगर गायत्री मंदिर मैदान भिलाई, जिला दुर्ग दोपहर 2.45 को आगमन एवं समाधान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे । पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन जी के पुण्यतिथि में भी शामिल होंगे । 4:00 बजे रामनगर भिलाई जिला दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -“बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कीरायपुर । छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने के लिए जरूरी आर्थिक मदद भी प्रदान किया ।शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई, 2025 को चीन के सिआन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक ₹1.70 लाख की फीस उनके लिए एक बड़ी बाधा बन गई थी। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली शालू के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। बावजूद इसके शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने शालू डहरिया को वीडियो कॉल कर कहा "बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। देश और प्रदेश का नाम रोशन करो।”मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बेटियों को केवल प्रोत्साहित नहीं करती, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनके सपनों को पंख देने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।संवेदनशीलता की मिसाल बनी यह पहलमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।शालू की माता श्रीमती अल्का डहरिया ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल और आर्थिक सहायता से मेरी बेटी को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल बताती है कि सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, ज़रूरत की घड़ी में हाथ पकड़कर साथ निभाने वाली साथी है। बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। file photo
- -नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में बनेगा दोनों संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन-साइंटिफिक इन्वेस्टीगेशन के साथ ही फोरेंसिक विज्ञान, अपराध विज्ञान, खोजी अनुसंधान और फोरेंसिक मनोविज्ञान में शिक्षा व प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधारायपुर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों के सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाए जाएंगे। परिसर में दोनों संस्थानों के भवनों के निर्माण के लिए प्रारंभिक रूप से 130-130 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।एनएफएसएल देश की सबसे हाइटेक फोरेंसिक लैब है। इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ को साइंटिफिक इन्वेस्टीगेशन के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। वहीं एनएफएसयू फोरेंसिक विज्ञान के अध्ययन के लिए देश का शीर्षस्थ संस्थान है। यह फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता के कोर्सेज संचालित करती है। वर्ष 2020 में इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया है। राज्य में इसकी स्थापना से फोरेंसिक विज्ञान, अपराध विज्ञान, खोजी अनुसंधान और फोरेंसिक मनोविज्ञान जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में शिक्षा और प्रशिक्षण सुलभ होगा। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा और गुरू खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, श्री किरण देव, श्री अमर अग्रवाल, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दिनांक 24 जून 2025 को प्रातः 11 बजे शंकर नगर में कैनाल लींकिंग रोड के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।
-
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिनांक 23 जून 2025 को प्रातः 11 बजे जी.ई. मार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।
-
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। श्री शाह कल रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंर्स यूनिवर्सिटी और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साईंस लैबोरेट्री परिसर का शिलान्यास करेंगे। चालीस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस विश्वविद्यालय में चार सौ करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसी के साथ श्री शाह नेशनल फॉरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन भी करेंगे।
अपने प्रवास के दौरान श्री शाह छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ सुरक्षा संबंधित मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे। एक अन्य बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। श्री शाह तेईस जून को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री इसी जिले के इरकभट्ठी बीएसएफ कैम्प का दौरा कर जवानों के साथ बातचीत भी करेंगे।वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तेईस और चौबीस जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी रणनीति को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा भी करेंगे। - -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पॉवर कंपनी मुख्यालय में सामूहिक योगरायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ मुख्यालय डंगनिया रायपुर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह सैकड़ों कर्मियों ने सामूहिक योग अभ्यास का किया। पूरे प्रोग्राम की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई, जिसका फायदा फील्ड में पदस्थ पावर कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों के अलावा आम जनता ने भी उठाया। अब सभी के लिए पूरे वर्ष निशुल्क ऑनलाइन योग की व्यवस्था भी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की जारही है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा है।योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक विकास होती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिये योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिये, इससे मन प्रसन्न रहता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। आज हमें अच्छे तरीके से योग की प्रक्रिया बताई गई है, इसे नियमित करने से ही लाभ मिलेगा।पॉवर कंपनी के भार प्रेषण केंद्र में योग की व्यवस्था की गई, इंटरनेशनल योग विशेषज्ञ डॉ़. आनंद भारतीय ने योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। उन्होंने वर्तमान तनावमुक्त रहने एवं बीमारियों से निदान के लिए भी योग अभ्यास कराये। उनके साथ योग प्रशिक्षक पलाश चंद्राकर एवं प्रदीप सिन्हा सहायक के रूप में उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारत में पांच हजार साल पहले से योग की शुरूआत हुई। महर्षि पंतजलि ने योग दर्शन के जरिये इसे सूत्रित किया। आज पूरी दुनिया में योग भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी "डे" जैसे फादर्स डे, मदर्स दे आदि हम मनाते हैं, उसमें केवल इंटरनेशनल योग दिवस ऐसा है जो विशुद्ध भारतीय है, अतः हमारा दायित्व है कि हम स्वयं अपनी पुरातन परंपराओं की कद्र करते हुए नियमित योगाभ्यास करें, तभी तो अगली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकेंगीइस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने शीर्षासन की प्रस्तुति की।योग प्रशिक्षण में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक सर्वश्री एमएस चौहान, केएस मनोठिया, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी सहित सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीएन सिंह, अविनाश सोनेकर, पीके जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।
- -मुख्यमंत्री श्री साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल-सेन समाज भवन विस्तार हेतु 10 लाख एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी के महुआटोली में आयोजित सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नाई समाज को मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के अनेक लोग आज शिक्षा, व्यापार, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष 12वीं कक्षा के प्रदेश टॉपर अखिल सेन इसी समाज से हैं। रायपुर में एआई डेटा सेंटर की स्थापना करने जा रहे इंदौर के उद्यमी भी सेन समाज से हैं। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी का स्मरण करते हुए कहा कि देश की उन्नति में सेन समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन्म से लेकर अंत्येष्टि तक कोई भी संस्कार सेन समाज के योगदान के बिना पूर्ण नहीं होता। समाज के विविध संस्कारों में इस समाज की भूमिका अत्यंत विशिष्ट है।शिक्षा है समाज की प्रगति की कुंजी: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की कुंजी है। जिस समाज में शिक्षा का स्तर ऊंचा होता है, वह समाज उतना ही सशक्त और प्रगतिशील बनता है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु निरंतर नीतिगत निर्णय ले रही है। राज्य में अब राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थाएँ स्थापित की जा रही हैं। नालंदा परिसर जैसे अत्याधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण प्रदेशभर में किया जा रहा है, ताकि छात्र प्रतियोगी युग के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।सेन समाज को सामाजिक भवन विस्तार व बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख की सौगातमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुनकुरी स्थित सेन समाज के सामाजिक भवन के विस्तार हेतु 10 लाख और बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मसम्मान का मजबूत आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने माताओं-बहनों में एक नया आत्मविश्वास जगाया है और शासन की जनहितैषी योजनाएँ प्रदेश में सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास का आधार बन रही हैं।मुख्यमंत्री ने सेन समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानितमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर सेन समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान सदस्यों को “संत शिरोमणि सेन सम्मान” से सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री भरत सिंह, सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अविनाश ठाकुर, श्री राज श्रीवास सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।





.jpg)










.jpg)

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)




