- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- दिव्यांग किशन मानिकपुरी को ट्राई साइकिल के साथ मिला आत्मनिर्भरता का संबलदुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार-2026’ विगत 1 मई 2026 से जिले में संचालित है, जो कि आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। सुशासन का असली मतलब तब सार्थक होता है जब सरकारी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुँचती हैं। शासन की इसी संवेदनशीलता की एक झलक नगर पालिका जामुल के वार्ड क्रमांक 13 स्थित मंगल भवन में विगत 19 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में देखने को मिली, जहाँ वार्ड क्रमांक 16 के निवासी श्री किशन मानिकपुरी ट्राई साइकिल के लिए आवेदन करने पहुंचे। श्री मानिकपुरी बताते है कि वे लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। सुबह उठने से लेकर दैनिक कार्यों और किसी आकस्मिक परिस्थिति में आने-जाने तक, उन्हें हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए दूसरों का मुंह ताकना पड़ता था। उनका स्वाभिमान इस परावलंबन से रोज कशमकश करता था, लेकिन उनके पास इस परिस्थिति से निकलने का कोई साधन नहीं था।इसी बीच, सुशासन तिहार के रूप में उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। शिविर के बारे में पता लगते ही किशन अपनी आश लेकर मंगल भवन पहुंचे और ट्राई साइकिल के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जहाँ उनके आवेदन को संवेदनशीलता के साथ स्वीकार कर तत्काल कार्रवाई की गई और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर के हाथों किशन को मौके पर ही चमचमाती हुई ट्राई साइकिल प्रदान की गई। जैसे ही ट्राई साइकिल की हैंडल किशन के हाथों में आई, वेे आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के भाव के साथ मुस्कुराए और कहा कि अब उन्हें अपने छोटे-छोटे कामों या आपातकालीन स्थितियों में कहीं भी आने-जाने के लिए किसी के इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्थानीय शासन-प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया और कहा “सुशासन तिहार मेरे लिए सच में खुशियों का आधार बन गया है। मेरी बरसों पुरानी लाचारी का समाधान बड़ी फुर्ती से मौके पर ही हो गया।” सुशासन अपने नाम के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक जीवंत माध्यम बन रहा है।
- 0- राहत एवं बचाव कार्याे के लिए जिले में कंट्रोल रूम होंगे सक्रिय0- जिले में 24 घंटे सक्रिय रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष0- जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320601दुर्ग. आगामी मानसून सत्र 2026 के दौरान संभावित भारी वर्षा और बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक सभी विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए समय रहते पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित करने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर पहले से चिन्हित कर लिए जाएं और वहां भोजन, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूर्ण कर लेने को कहा।जिले में पिछले वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर निगम दुर्ग के कुछ हिस्से आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे। प्रशासन द्वारा ग्रामवार राहत टीमों का गठन कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित किया गया था। इस वर्ष भी मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम स्तर पर टीम तैयार करें और राहत शिविरों में पुनर्वास की पूर्ण तैयारी रखें।बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगाजिले में नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला कार्यालय के रूम नम्बर 24 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320601 है। यह कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला सेनानी होमगार्ड कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320121 और 0788-2320120 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 9479192099 पर संपर्क कर सकते हैं।अस्थाई राहत केम्पजिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत केम्पों हेतु भवन चिन्हित कर उनमें आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। प्रत्येक चिन्हित भवन का अग्रिम निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। राहत व्यवस्था के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए मछुआरों एवं छोटी नावों की सूची तैयार करने व नावों से संबंधित संपर्क नंबर भी नियंत्रण कक्ष में संधारित करने को कहा। उन्होंने बाढ़ से बचाव हेतु मोटर बोट, बांस, बल्ली, ड्रम तथा गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला सेनानी नगर सेना को बचाव सामग्री एवं मॉकड्रील कराने निर्देशित किया गया। जिला सेनानी ने बताया कि उनके पास समुचित संसाधन उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह ने कोटवारों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि भराव की स्थिति उत्पन्न होने के पूर्व सूचना प्राप्त हो सके।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आपदा प्रबंधन के संबंध मंे आवश्यक दवाई एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाए। जिले का कोई भी चिकित्सालय डॉक्टर विहिन नही रहे एवं जीवन रक्षक दवाईयां सभी चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही मवेशियों के लिए भी दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।शिविरों में बिजली आपूर्ति सतत बनी रहे और वायरिंग सुव्यवस्थित हो। विद्युत बाधा से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी पूरी करने को कहा। विद्युत तार एवं खम्भों के नजदीक लगे वृक्षों की छंटाई-कटाई का कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश नगर पालिक निगम, जनपद पंचायत सीईओ के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे बसे लोगों को अभी से व्यवस्थित करने का कार्य कर लें जिससे बाढ़ के समय जन-धन की हानि से बचा जा सके।बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम धमधा श्री सोनाल डेविड, एसडीएम भिलाई 3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।--
- दुर्ग. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के साथ पूरे नगर के नागरिकों द्वारा मांग व शिकायत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में कुल 275 मांग/शिकायत प्राप्त हुई है। शिविर में आधार अपडेशन 10, नया आधार 04, आभा आई डी 72, श्रम कार्ड 02, महतारी वंदन योजना का ई-केवायसी 30, स्वछता दीदियों को पीपीई किट वितरण-44, परिवहन विभाग द्वारा 16 लोगों का लर्निंग लायसेंस बनाया गया।85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया। साथ में टी.बी. जाँच हेतु एक्सरे एवं दवाई वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के अंत में उपस्थित समस्त आम नागरिकों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया।शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, वार्ड क्र. 02 पार्षद अनुज साहू, वार्ड क्र. 10 पार्षद नुकिता देवांगन, वार्ड क्र. 11 पार्षद इन्द्रजीत राउत, वार्ड क्र. 12 पार्षद पुरषोत्तम वर्मा, वार्ड क्र. 13 पार्षद केशव महिलांग, वार्ड क्र. 14 पार्षद मीना जोशी, वार्ड क्र. 15 पार्षद मुकुंद पटेल के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे, समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- 0- विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अलावा शिविर में आला अधिकारी हुए शामिलबालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संजारी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।ग्राम संजारी में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत संजारी सहित संजारी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। आज संजारी में आयोजित शिविर में डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष श्री जयलाल मालेकर, जिला पंचायत सदस्य श्री राजाराम तारम, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित शिविर में उपस्थित अन्य अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया।इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। शिविर में आज ग्रामीण महिलाओं द्वारा नीर चेतना अभियान के अंतर्गत पानी के महत्व के संबंध में आम जनता को जानकारी प्रदान करने हेतु नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी। ग्राम संजारी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 282 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 75 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाली जनसमस्या समस्या निवारण शिविर के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने भीषण गर्मी के उपरांत भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत भी किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को अधिकारी-कर्मचारियों का ध्यान अंचल के प्रमुख मांगों की ओर आकृष्ट भी कराया। श्रीमती भेड़िया ने शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनता के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार के दौरान हम जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।जनपद उपाध्यक्ष श्री देवलाल मालेकर ने राज्य शासन द्वारा आयोजित इस सुशासन तिहार के आयोजन की सराहना करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी के अलावा सुशासन तिहार के दौरान संजारी कलस्टर में अपने विभाग को प्राप्त कुल आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी भी दी गई।उल्लेखनीय है कि संजारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राघोनवागांव, गहिरा नवागांव, मार्री, देवरी, सुरसुली, पसौद, परसुली, खेरथाबाजार, भरनाभाट, रानाखुज्जी, अछोली, आतरगांव, संजारी, गंजईडीह, सोरली, कोटेरा, अण्डी, आसरा, रीवागहन और धनगांव ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- मनसुख कुंभकार ने शासन का जताया आभारबालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए लोगों के शासकीय काम न केवल आसानी से हो रहे हैं, बल्कि उनके समय और पैसे की भी भारी बचत हो रही है। बालोद जिले के ग्राम पंचायत करहीभदर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मंे पहुंचे एक बेटे को अपने पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण में सहुलियत मिली है।मनसुख कुंभकार ने बताया कि वे अपने पिता का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण कराने के लिए जिला मुख्यालय जाने वाले थे, लेकिन उन्हें सुशासन तिहार शिविर के बारे में जानकारी मिली। जहां उनके पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण त्वरित रूप से हो गया। मनसुख ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए जिला मुख्यालय बालोद जाना पड़ता, तो आने-जाने में काफी समय और परेशानी का सामना करना पड़ता। लेकिन सुशासन तिहार के विशेष शिविर के कारण उनका यह काम बहुत ही कम समय में और बेहद आसानी से हो गया।अपने पिता का नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र हाथ में लिए मंशुक के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने इस त्वरित और सुलभ व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है। उसने कहा कि सुशासन तिहार में बहुत ही कम समय में मेरे पिताजी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण हो गया। इस बढ़िया कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित सभी शिविरों में मेडिकल बोर्ड की टीम भी उपस्थित रहती है, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र त्वरित रूप से बनाए जा रहे हैं।
- 0- त्वरित रूप से श्रमिक कार्ड बनने पर सास-बहु के चेहरों पर आई मुस्कान, शासन का जताया आभारबालोद. सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण इलाकों में लोगों को सीधे और बेहद आसान तरीके से मिल रहा है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखड के ग्राम संजारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में देखने को मिला है, जहाँ एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।शिविर में पहुॅची ग्राम अतरगांव की रहने वाली सुनीति देवांगन पिछले कई सालों से शासन की योजनाओं का लाभ ले रही हैं। साल 2016 में उनका श्रम कार्ड बना था, जिसके जरिए उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा के लिए दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला। इतना ही नहीं, बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें नोनी सशक्तिकरण योजना का भी फायदा मिला। अब इसी कड़ी में जब सुनीति देवांगन की बहू का श्रमिक कार्ड नहीं बना था, तो वे उसे लेकर सीधे सुशासन तिहार के तहत आयोजित ग्राम संजारी के शिविर में पहुंची। शिविर में उनकी बहु श्रीमती श्वेता ने बताया कि आज वे सुशासन शिविर में अपनी सास के साथ पहुंची है। यहाँ उसने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया और तुरंत ही उनका श्रमिक कार्ड बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के शिविर में आने से हमारा काम बहुत जल्दी हो गया, जो देखकर बहुत अच्छा लगा। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं जो ऐसी योजनाएं चला रहे हैं और हम सबको इसका लाभ दे रहे हैं। सुशासन तिहार के शिविरों के माध्यम से बिना किसी देरी के, मौके पर ही सरकारी दस्तावेज और कार्ड बन जाने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। शासन की इस त्वरित सेवा और पारदर्शी व्यवस्था की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
- 0- बालोद एवं कांकेर जिले के ग्रामीणों का सफर हुआ आसानबालोद,.लोक निर्माण विभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कांकेर और बालोद जिले को जोड़ने वाले दमकसा-पेटेचुआ मार्ग का कायाकल्प हो गया है। उन्होंने बताया कि अनुबंध राशि 374.25 लाख की लागत से 6.80 किलोमीटर लंबे इस कच्चे रास्ते को अब एक शानदार बारहमासी डामरीकृत सड़क में बदल दिया गया है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग में 05 नए पुलियों का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नई सड़क के बनने से कांकेर जिले के दमकसा, कसावाही, भर्रीटोला, कुर्रूटोला और बालोद जिले के पेटेचुआ, बड़भूम, मंगलतराई गांवों की बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है। अब उच्च गुणवत्ता से बनी इस सड़क के कारण अब ग्रामीणों के समय और दूरी दोनों की बड़ी बचत हो रही है।
- 0- शासन की जनकल्याण्कारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारीबालोद. जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव ’जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत आई.ई.सी. कैम्पेन के तहत जमीनी संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के तहत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 15 ग्रामों, डौण्डी विकासखण्ड में 12 ग्रामों, बालोद विकासखण्ड में 4 ग्रामों, गुरूरएवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के 01 ग्राम में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके साथ ही शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं एवं मांगों को पंजीकृत कर संबंधित विभाग के माध्यम से निराकृत किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत डौण्डीलोहारा में ग्राम सेम्हरडीह, कोचेरा, भीमकन्हार, बुन्देली तथा डौण्डी में ग्राम धोबनी अ, अड़ेझर, खैरकट्टा, पुनारकसा में ट्रांजेक्ट वॉक तथा सायकिल रैली में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश भी दिया गया। लोगो को अपनी समस्याओं को लेकर जिला के विभिन्न विभागों का चक्कर न लगाने पड़े इसलिए राज्य शासन के निर्देशानुसार शिविर के माध्यम से सभी विभाग एक जगह पर उपस्थित होकर जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में भी शिविरों में अपनी समस्याओं का निराकरण होने पर लोग प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं।
- 0- कलेक्टर ने ली पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर जिले में खाद, बीज की उपलब्धता एवं भण्डारण, वितरण की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठकबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज वर्तमान में चल रहे पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर जिले में खाद, बीज की उपलब्धता एवं भण्डारण, वितरण की समीक्षा हेतु कृषि, सहकारिता एवं अन्य संबद्ध विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। संयुक्त जिला कार्यायल सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में खाद, बीज की भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने वर्तमान में खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की परिस्थिति के कारण उत्पन्न वैश्विक हालातों को देखते हुए जिले के किसानों को समानुपातिक मात्रा में एवं समसामयिक उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक ने जिले में धान बीज की भण्डारण की जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले में शासन से कुल 23 हजार 400 क्विंटल धान बीज की मांग की गई थी। जिसमें से अब तक कुल 09 हजार 505 क्विंटल धान का भण्डारण हो चुका है और जिले में बीज वितरण का कार्य प्रगति पर है।
- 0- बालोद जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी0- भारत सरकार के एंथ्रोपोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त सीनियर रिसर्च फेलो ने ली बैठकबालोद. संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में सर्वे का कार्य निरंतर जारी है। सर्वे के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों में निरंतर पाण्डुलिपियां प्राप्त हो रही है। ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत भारत सरकार के एंथ्रोपोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त सीनियर रिसर्च फेलो सुश्री लिपिका नाग द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में चल रहे सर्वे कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी तथा डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर सहित सर्वे कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि सर्वे के दौरान आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ निवासी श्री बोधेश्वर यादव एवं श्री मधुकांत यादव के पास प्राचीन पांडुलिपियां मिली है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों के पास प्राप्त पांडुलिपियां ज्ञान भारतम मिशन के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगी। सर्वे के दौरान ग्राम पंचायत लाटाबोड़ के पंच, सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रशासन एवं नवाचार के लिए मिली पहचानरायपुर। जिले के लिए गौरव का अवसर, फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” विशेषांक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को देशभर के टॉप कलेक्टर्स में हुए शामिल। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट प्रशासन, नवाचार और प्रबंधन कौशल के लिए दिया गया है।फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में 10 प्रमुख मानकों के आधार पर देशभर के लगभग 800 जिलों के अधिकारियों का आकलन किया गया। इसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हैं।विशेषांक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, नागरिक सेवाओं के सरलीकरण तथा नवाचारी पहलों को विशेष रूप से सराहा गया है।
- 0- निगम आयुक्त ने किया जोन-04 खुर्सीपार क्षेत्र का औचक निरीक्षणभिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जोन-04 खुर्सीपार क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक भवन, निर्माणाधीन भवन, सड़क चौड़ीकरण और सड़क बाधाओं की जमीनी स्थिति को देखा। आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 40, छावनी मंगल बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय के मरम्मत कार्य एवं सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। वार्ड क्रमांक 41, तिरंगा चौक के समीप स्थित स्कूल में विधायक निधि से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य तथा समग्र शिक्षा मद से निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर कार्य जल्द पूरा करने को कहा। शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी 'नगरोत्थान योजना' के तहत बी.ई.सी. चौक से लेकर तिरंगा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।मुख्य मार्ग पर रेत रखकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश बंछोर सहित स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव और निगम के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के आदेशानुसार दिनांक 21 मई को नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 (मॉडल टाउन) एवं वार्ड क्रमांक 1 (जुनवानी) के अंतर्गत आने वाले जुनवानी मार्केट के पास एक विशेष कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे और खुले में अवैध रूप से चिकन एवं मछली का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई।जुनवानी मार्केट के पास खुले में व्यवसाय कर गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 दुकानदारों से कुल ₹ 950 (नौ सौ पचास रुपये) का दंडात्मक शुल्क वसूला गया। साथ ही, सभी संबंधित व्यवसायियों को दोबारा खुले में चिकन एवं मछली का विक्रय न करने की कड़ी समझाइश दी गई और उक्त स्थल को पूरी तरह से खाली कराया गया।1. अशोक महतो मछली व्यवसाय - 100 2. संतोष साहनी मछली व्यवसाय - 150 3. रामदयाल मछली व्यवसाय - 300 4. मोहम्मद अकबर चिकन व्यवसाय - 200 5. जामिल कुरैशी चिकन व्यवसाय - 200इस तरह अवैध मांस बिक्री हेतु कुल राशि 950 रुपए की चालानी करवाई कार्यशाला के उपरांत की गई है। अवैध बिक्री एवं गतिविधि के खिलाफ निगम की सख्ती कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के उपस्थिति में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन के संबंध में यह कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, नगरीय निकायों की जिम्मेदारी, ठोस अपशिष्ट उत्पादक के कर्तव्य, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यशाला में निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने शहर वासियों से स्वच्छता हेतु जनसहभागिता हेतु विशेष आग्रह किये । घरों से समय पर कचरा उठाव हेतु जीपीएस सिस्टम जल्द लागू करने की बात कही गई है । कार्यशाला में प्रमुख रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उद्वव एवं विकास का उददेश्य है। इस संबंध में पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं पी आई यू अभिनव ठोकने के द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। घरों से निकलने वाले कचरा का विधिवत निपटान एवं प्रबंधन हेतु चर्चा की गई। उद्देश्य लैंडफिल में शून्य अपशिष्ट सुनिश्चित किया जाना है । स्थल पर ही अपशिष्ट प्रसंस्करण, डिजिटल ट्रैकिंग तथा पेनाल्टी पर विशेष जोर दिया जाएगा।इसके प्रमुख प्रावधान अपशिष्ट उत्पादकों के लिए स्त्रोत पर अपशिष्ट का पृथक्करण एक वैधानिक अनिवार्यता है, जिसमें गीला, सूखा, सैनिटरी अपशिष्ट शामिल है। नियमों के अनुपालन में विफलता अब मात्र प्रशासनिक त्रुटि नहीं मानी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीन स्तरीय प्रवर्तन व्यवस्था अनिवार्य की गई है, जिसमें तत्काल जुर्माना, आपराधिक अभियोजन तथा पर्यवेक्षण दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही शामिल है। प्रथम स्तर प्रारंभिक क्रियान्वयन नहीं होने पर तत्काल अर्थदण्ड, द्वितीय स्तर पर निरंतर अनुपालन नहीं करने पर पर्यावरणीय प्रतिकर एवं अभियोजन, तृतीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा पालन नहीं करने पर संबंधित पर कार्यवाही की जावेगी। बल्क वेस्ट जनरेटर जिनका प्रति दिवस 100 किलोग्राम से अधिक कचरा निकलता है वैसे एजेंसी/ मैरिज हॉल/ होटल अपने गीला कचरे का निपटान स्वयं से करेंगे ऐसी शासन की नई नीति है, इसका सूची बनाया जा रहा है ।संग्रहण एवं पृथक्करण, पंजीकरण एवं डिजिटल अनुपालन, संस्करण अवसंरचना, प्रमाण पत्र जारी करना, लैंडफिल एवं डंपसाइट प्रबंधन, निगरानी एवं रिपोटिंग को शामिल किया गया है। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंहा ने कार्यशाला के दौरान कहा कि वाहनों का वॉशिंग और सायरन बजना प्राथमिकता होना चाहिए। शहर के खुले में कचरा फेंकने वालों के लिए विशेष अभियान चलाने कहे हैं।इस संबंध में पर्यावरण विभाग के अधिकारी गजेंद्र जी का व्याख्यान भी हुआ । उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान किये एवं पालन न करने की दिशा में कार्रवाई के संबंध में अवगत भी कराए।इस विशेष कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ पार्षद जालंधर सिंह, स्मिता डोडके, मुकेश अग्रवाल, संजय सिंह, नोहर वर्मा, अभय सोनी, के जगदीश, मीरा बंजारे, प्रियंका साहू, गिरजा बंछोर, सहित शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक विशेष रूप से शामिल रहे । सभी सम्मानित पार्षदों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने जनहितैषी अपने बेहतर सुझाव दिए।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री शाह 'गद्दार' कहे जाने पर राहुल गांधी की कटुतम निन्दा की-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राहुल और कांग्रेस को दो टूक : देश व दुनिया में लोकप्रिय नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का ओछी जुबान से विरोध करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है : देव-वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग घोर निंदनीयरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल किए गए 'गद्दार' जैसे अत्यंत अमर्यादित, ओछे और आपत्तिजनक शब्द की कटुतम निन्दा की है। श्री देव ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनके मानसिक, हताशा को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में शासन करती थी जो अब कुछ राज्यों तक ही सिमट कर रह गई है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का नाम शायद ही देश की राजनीति में होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का ओछी जुबान से विरोध कर रही है। देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की घटिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनमत का भी घोर अपमान किया है। श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी यह भूल चुके हैं कि आज समूचा देश ही नहीं, अपितु पूरा वैश्विक मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के समर्थन में खड़ा है। विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है, लेकिन कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की यह प्रगति और लोकप्रियता पच नहीं रही है। लगातार मिल रही राजनीतिक शिकस्त से बौखलाए राहुल गांधी अपनी खीझ मिटाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाई है। देश की जनता अपने राष्ट्रनायक का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस अहंकार और अमर्यादित आचरण के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
- -केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने समय सीमा निर्धारित कर बस्तर को विकसित बनाने का लिया संकल्परायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने एक निर्धारित समय सीमा तय कर बस्तर को एक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए बस्तर पूरी तरह से तैयार है। वहीं कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। नक्सलियों की मददगार कांग्रेस पार्टी में कभी नहीं चाहा कि बस्तर का विकास हो और बस्तर में विकास की धारा प्रवाहित हो। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नक्सलियों का समर्थन भी किया है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी नक्सलियों के साथ है आदिवासियों के साथ नहीं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक बार फिर बस्तर का दौरा करके बस्तर में नक्सलियों की समाप्ति के बाद बस्तर को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। आने वाले 5 वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करेगी। एक निर्धारित समय सीमा तय कर आदिवासियों के विकास के लिए, बस्तर के छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, सहकारिता के क्षेत्र में आदिवासी समाज को जोड़ने के लिए, बस्तर क्षेत्र के लोगों को विकास से जोड़ने के लिए, बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के लिए, फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए, जिस प्रकार से देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी कार्य कर रहे हैं जो बेहद ही सराहनीय है। ऐसे समय में विपक्षी दलों को भी साथ आना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासी समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि आदिवासी समाज आर्थिक रूप संपन्न हो। वहां पर लोगों को रोजगार मिले। इसी कारण से कांग्रेस के लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी का विरोध भी करते रहे। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी समाज संपन्न हो जाएंगी तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक खिसक जाएगा।
- -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दी तीखी प्रतिक्रिया : मेलोनी-मेलोडी रील पर बैज का बयान राजनीतिक दीवालिएपन और अभद्र सोच को दर्शाता है-'विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस ने पार की शालीनता की सभी हदें, देश और छत्तीसगढ़ की जनता से तुरंत मांगें माफी'रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली दौरे और वहाँ की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ में दिए गए अमर्यादित बयान की कटु शब्दों में निंदा की है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि बैज का यह बयान न केवल उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की विकृत और महिला-विरोधी सोच का भी जीता-जागता सबूत है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का इटली दौरा वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और कूटनीतिक मजबूती का प्रतीक है। ऐसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वहाँ सोशल मीडिया पर सहजता से बनी एक रील (मेलोनी-मेलोडी) को लेकर बैज द्वारा 'हनीमून' जैसा शर्मनाक शब्द प्रयोग करना बेहद घृणास्पद है। यह टिप्पणी देश के सर्वोच्च पद की गरिमा और एक विदेशी महिला राष्ट्रप्रमुख के सम्मान पर सीधा आघात है। हताशा में डूबी कांग्रेस अब राजनीति के न्यूनतम स्तर पर उतर आई है, जहाँ वे मर्यादा, शिष्टाचार और भारतीय संस्कृति की परम्पराओं को पूरी तरह भूल चुके हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा, जो हमेशा से महिलाओं के सम्मान और मर्यादित भाषा के लिए जानी जाती है, उसे बैज के इस बयान ने शर्मसार किया है। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सोशल मीडिया के मजाकिया चश्मे से नहीं, बल्कि देशहित के दृष्टिकोण से देखा जाता है। श्रीमती चौधरी ने मांग की है कि बैज अपने इस अमर्यादित और अभद्र बयान के लिए देश की जनता, छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों और प्रधानमंत्री से सार्वजनिक रूप से तुरंत माफी मांगें।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने प्रदेश अध्यक्ष की स्तरहीन सोच का समर्थन करते हैं? अगर नहीं, तो बैज पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। श्रीमती चौधरी ने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की जनता देश के प्रधानमंत्री और एक महिला राष्ट्रप्रमुख के खिलाफ ऐसी घटिया बयानबाजी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को उसकी इस बदजुबानी का करारा जवाब देगी।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के लिए आयोजित ’सुशासन तिहार-2026’ का सफल संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 मई 2026 (शुक्रवार) को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अंतर्गत विशेष जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-03 मदर टेरेसा नगर के वार्ड क्रमांक 37 स्थित शीतला मंदिर डोमशेड में विशेष शिविर सजेगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 30 से 37 एवं 52 से 56 तक के क्षेत्र, जिनमें प्रगति नगर, मदर टेरेसा नगर, बैकुण्ठधाम, संतोषी पारा, वीर शिवाजी नगर, शारदा पारा, श्याम नगर, संत रविदास नगर और सेक्टर-1 से सेक्टर-3 के विभिन्न भाग के नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत धमधा के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन तमेर पारा वार्ड 11 में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 और 14 के निवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम बेलौदी में विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके दायरे में ग्राम पंचायत नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, खुर्सीडीह, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, गनियारी, बेलौदी, मालूद, पीपरछेड़ी, चिखली, कोटनी और मोहलई के ग्रामीण शामिल होंगे।
- बिलासपुर, /संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा "सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा 2026" का आयोजन 24 मई को दो सत्रों में प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा की प्राथमिक तैयारियों के संबंध में 22 मई को शाम 4 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक रखी गई है। बैठक में संबंधितों को नियत तिथि एवं समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।
- -छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करने कई कांग्रेसी नेता अब अपने घर में काम करने वालों को भी अपराधी बनाने लगे - भाजपारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के पीछे कई कांग्रेसी नेता और उनके कार्यकर्ताओं का हाथ होता है। छत्तीसगढ़ में लोग शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करें यह कांग्रेसी नेता नहीं चाहते। अपराध करने की आदि हो चुकी कांग्रेस पार्टी के कई नेता अब अपने घर में काम करने वाले लोगों को भी अपराधी बनाने का काम कर रहे है और उन्हें प्रदेश में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी का एक सीनियर कांग्रेस लीडर के घर आना-जाना था। अपराधी के पिता भी कांग्रेस नेता के घर काम करते हैं। जो इस बात को साबित करती है कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस एवं कांग्रेसी नेताओं का हाथ होता है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों (जैसे ED) और स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें कई कांग्रेसी नेता का नाम बड़े घोटालों से लेकर स्थानीय स्तर के वित्तीय और अन्य अपराधों के मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोयले घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में करीब ₹540 करोड़ के कथित कोयला लेवी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का नाम आया। ED ने इनके परिसरों पर छापेमारी की । कांग्रेस पार्टी ने अवैध कोयला लेवी से वसूला गया पैसा पार्टी फंड और चुनावी खर्चों में इस्तेमाल किया। इसके साथ ही सतीश अग्रवाल (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष) और आर.पी. सिंह (कांग्रेस प्रवक्ता) के ठिकानों पर भी कथित तौर पर घोटाले की राशि का लाभार्थी होने के संदेह में जांच और छापेमारी की गई थी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में जनवरी 2026 में, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चांपा जिले में एक किसान से लगभग ₹43 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह मामला उनके जिला सहकारी समिति के प्रबंधक रहने के दौरान का है। वहीं अगस्त 2024 में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और कलेक्ट्रेट भवन में आगजनी के मामले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही अरुण तिवारी (पूर्व विधायक, सीपत/बेल्तरा) और बृजमोहन सिंह (कांग्रेस नेता, भिलाई) को जून 2025 में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। रायपुर में लूट के एक मामले में ओम प्रकाश साहू (कांग्रेस पार्षद, रायपुर) का नाम आने के बाद इन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न आपराधिक घटनाओं में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओ का नाम लगातार सामने आता रहा। यह अब पूरी तरह से जग जाहिर हो चुका है कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ और हर अपराध में कांग्रेसियों का हाथ।
- -बिल्हा समाधान शिविर में 102 आवेदन मिले, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ-विधायक श्री कौशिक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ*बिलासपुर /नगर पंचायत बिल्हा के मंडी प्रांगण में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का आयोजन श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य तथा अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने सभी मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्रीश्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों को त्वरित राहत और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आमजन से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविरों में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकार पत्र भी प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, कृषि, पशु विभाग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों द्वारा लगाये गये शिविर का लाभ लिया।शिविर में 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, 2 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 2 हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग का लाभ मिला। 3 महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई। 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 3 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना पट्टा एवं 62 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे एवं डीएफओ नीरज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- बिलासपुर /आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा देश की एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा है और सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे हिंसा एवं उग्रवाद से दूर रहकर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे सभी प्रकार की आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करेंगे तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्माण एजेंसियों के अनुबंध निरस्त एवं EMD राशि राजसात की गयीरायपुर । जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों पर जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त कर दी गईं।कलेक्टर डॉ. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समिति की बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने अवगत कराया कि रायपुर जिले के 8 ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्यों में कार्यरत निर्माण एजेंसियों द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए कार्य बंद कर दिया गया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी इन एजेंसियों द्वारा कार्य पूर्ण करने में रुचि नहीं ली जा रही थी। पेयजल जैसी अतिआवश्यक सेवा के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को संबंधित निर्माण एजेंसियों के अनुबंध तत्काल निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इन ग्रामों की निविदाएं हुईं निरस्त :- आरंग ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी, राटाकाट एवं मालीडीह, अभनपुर ब्लॉक के ग्राम हसदा एवं टीला, धरसींवा ब्लॉक के ग्राम सारागांव एवं तर्रा, तिल्दा ब्लॉक के ग्राम छपोरा शामिल हैं। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत आगामी निविदाओं में इन निर्माण एजेंसियों को वंचित रखने तथा निरस्त निविदाओं में जमा EMD राशि राजसात कर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। अब ये सभी निर्माण एजेंसियां भविष्य में जिले की जल जीवन मिशन की निविदाओं में भाग नहीं ले सकेंगी। जिले में लापरवाह एजेंसियों पर इस स्तर की बड़ी कार्यवाही पहली बार की गई है।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाईरायपुर / सुशासन तिहार 2026 के दौरान आमजन की शिकायतों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। कोरिया जिले की जिल्दा समिति, खड़गंवा में खाद वितरण से जुड़े गबन प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कोरिया श्री कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।खाद वितरण में अनियमितता और गबन की शिकायतें सामने आने के बाद मामले की समीक्षा की गई। जांच में कार्यवाही के प्रति गंभीर लापरवाही उजागर होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज श्री कल्लु प्रसाद मिश्रा, सहायक लेखापाल (प्रभारी शाखा प्रबंधक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शाखा बैकुंठपुर, जिला कोरिया निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि शिकायत सामने आते ही प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
- -कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित-मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले में पेयजल की समस्या और स्कूल परीक्षा परिणाम को लेकर जतायी नाराजगी-सुशासन तिहार में सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले का औचक दौरारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के दौरान आज सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का मुआयाना किया। इस दौरान शिविर में वह ग्रामीणों आत्मीयता से मिले एवं धैर्य से उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री ने उक्त तीनों जिलों में सुशासन तिहार का जायजा लेने के बाद चिरमिरी में जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में उक्त तीनों जिलों के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या और स्कूली परीक्षा परिणाम की स्थिति को लेकर एक ओर जहां गहरी नाराजगी जतायी, वहीं कोरिया जिले में किसानों को खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त रूख से सभी लोग सकते में आ गए।मुख्यमंत्री श्री साय का सूरजपुर जिले के ग्राम रामपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से अपनत्वभाव से मिलना, उनकी समस्याएं सुनना, तेन्दूपत्ता संग्राहक श्रमिक महिलाओं को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाना, बच्चों का अन्नप्रासन और उनका नामकरण करना, एक ओर जहां उनके सौम्य व्यक्तित्व का परिचायक है, वहीं दूसरी ओर शासकीय कामकाज में लापरवाही के मामले में अधिकारियों पर नाराजगी और निलंबन की कार्यवाही सख्त प्रशासनिक व्यवस्था का स्पष्ट संकेत है।मुख्यमंत्री ने श्री साय ने समीक्षा बैठक के दौरान उक्त तीनों जिलों में पेयजल की समस्या के मामले में कलेक्टरों को हर-हाल में संकटग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पेयजल की कमी है, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना, कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। इस मामले में किसी भी तरह की कोताही पर कलेक्टर सीधे जिम्मेदार माने जायेंगे। मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के शालेय परीक्षा परिणाम की स्थिति को लेकर भी नाराजगी जतायी और कलेक्टरों को आगामी शिक्षा सत्र के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के साथ ही स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सुधार हो सके।मुख्यमंत्री ने बैठक में कलेक्टरों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाने के साथ ही उसका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व सभी पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और उनका क्लोरिनेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि दूषित पेयजल की वजह से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सके। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी और हितग्राही के परेशान होने की शिकायत मिली तो, इसके लिए भी कलेक्टरों को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त तीनों जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक चिरमिरी स्थित एसईसीएल के तानसेन भवन से ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क श्री रजत बंसल सहित तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।



























