- Home
- छत्तीसगढ़
- - युक्तियुक्तकरण से 97 बच्चों को मिले 4 शिक्षक-पालकों में खुशी की लहर- बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीदरायपुर, / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं।इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार दास महंत ने बताया कि उनका बेटा टिकेश्वर दूसरी कक्षा में पढ़ता है, लेकिन एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था। उन्होंने कहा कि बच्चों की शुरुआती पढ़ाई के साल बहुत जरूरी होते हैं और शिक्षक न होने से यह समय बर्बाद हो रहा था। अब शिक्षकों के आने से बच्चों की पढ़ाई सुधरेगी। गांव के ही शाखाराम राठिया ने भी शिक्षक मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा तुलेश तीसरी कक्षा में है और शिक्षक की अनुपस्थिति से पढ़ाई पर असर पड़ता था। पहले एक शिक्षक के छुट्टी पर जाने से पूरा स्कूल बंद करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी।जिले के शिक्षा विभाग ने 3 और 4 जून को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी की है, जिससे जिले के 21 ऐसे स्कूलों में शिक्षक भेजे गए हैं, जहां पहले कोई शिक्षक नहीं था। अधिकतर स्कूल दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में हैं। अब यहां नियमित कक्षाएं लग सकेंगी और बच्चों की पढ़ाई फिर से पटरी पर लौटेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हो रही इस पहल से पालकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद मिली है। शिक्षा विभाग की यह कोशिश ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।
- रायपुर - आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उन्हें समस्त नगरवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद श्री मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री अनुभव चरण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, नवीन चंद्राकर, जोन 4 सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर नमन किया.
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 2 की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों की सहायता से जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्रों में विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और 19 दुकानों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक, गन्दगी मिलने,दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने पर कुल 4300 रूपये सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही की और इस सम्बन्ध में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत का त्वरित निदान किया.
- - निगम राजस्व विभाग की सभी सम्पति करदाता नागरिकों से 30 जून या उसके पूर्व वर्ष 25-26 का सम्पतिकर भुगतान कर छूट का लाभ लेने की अपीलरायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 30 जून 2025 तक वित्त वर्ष 2025-26 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है. नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग को कोई भी सम्पति करदाता नागरिक ऑनलाइन / ऑफलाइन सम्पतिकर भुगतान व्हाट्सएप्प, चैटबॉट क्यूआरकोड आदि उपलब्ध अनेक विकल्पों के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार दिनांक 30 जून या उसके पूर्व करके सम्पतिकर के चालू वित्त वर्ष 2025-26 के भुगतान में 30 जून तक अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैँ. रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा समस्त सम्पति करदाता नागरिकों से 30 जून अथवा उससे पहले वर्ष 25-26 के अपने देय सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान कर 6.25 प्रतिशत की अधिकतम छूट का लाभ अधिकाधिक संख्या में उठाने की अपील की है.इसमें विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक सम्पति करदाता नागरिक सम्बंधित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैँ.
- -नियद नेल्लानार योजना बनी क्रांतिकारी बदलाव की वाहकरायपुर / वर्षों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है। जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है। यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत।इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल के दिनों में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है। पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था और रात में एक कदम चलना भी जोखिम भरा होता था, वहीं अब बिजली आने से न केवल घरों में उजाला हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के दिलों में भी उम्मीद की लौ जल उठी है।माओवाद से सुशासन तक की यात्रालंबे समय तक माओवादी हिंसा की वजह से विकास की मुख्यधारा से कटे रहे इस गांव में अब सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी हैं। यह बदलाव केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सामाजिक और शैक्षणिक जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।गांव के निवासी श्री हुंरा कुंजाम बताते हैं, हमारे गांव में वर्षों बाद बिजली पहुंची है। पहले जहां अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी, अब रात को भी बच्चे आराम से पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही सांप-बिच्छू और जंगली जानवरों के खतरे से भी अब राहत मिली है। हुंरा कुंजाम बताते हैं कि नियद नेल्लानार योजना के तहत वर्षों से बंद पड़ा स्कूल अब पुनः प्रारंभ हो चुका है। एक पीढ़ी के अंतराल के बाद गांव के बच्चों को अब अपने गांव में ही शिक्षा का अवसर मिल रहा है। ग्रामीणों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।खुशी का माहौल, उम्मीदों की नई सुबहगांव के ही श्री लखमा कुंजाम का कहना है, बिजली आने से गांव में उत्सव का माहौल है। अब रात्रि में भी घर के काम आसानी से हो जाते हैं, बच्चे पढ़ते हैं और गांव पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस करता है।नियद नेल्लानार योजना: उम्मीद की किरणमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा माओवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना वास्तव में अब एक क्रांतिकारी बदलाव की वाहक बन चुकी है। इस योजना के तहत न केवल विकास के कार्य हो रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह भी मिल रही है। मुदवेंडी गांव की यह कहानी बताती है कि जब शासन की नीयत साफ हो और योजनाएं ज़मीन पर उतरें, तो दूरस्थ अंचलों में भी बदलाव की किरण पहुंच सकती है। अब अंधेरे की जगह उजाले की पहचान है मुदवेंडी। यह है सुशासन का सच और नई छत्तीसगढ़ की दिशा।
- -नेशनल मिशन फॉर ईडिबल आयल पॉम के तहत 500 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे पॉम ट्रीबलौदाबाजार, / कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आगामी बरसात के मौसम में वृहद वृक्षारोपण अभियान में 2 लाख पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों क़ो दिये।कलेक्टर ने कहा कि जिले में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए देने के लिए वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने वन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्लांटेशन के तहत ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, सहकारी समितियों तथा मण्डी परिसर में वृक्षारोपण कराएं। इसके साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी वृक्षारोपण हेतु योजना बनाएं।कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि नेशनल मिशन फॉर इडिबल आयल पॉम अंतर्गत बलौदाबाजार -भाटापारा जिले का चयन हुआ है। इसके तहत जिले में लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में पॉम ट्री का रोपण का लक्ष्य है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों क़ो उन्नत किसानों का चयन करने और अभियान की जानकारी देते हुए पॉम ट्री लगाने हेतु प्रोत्साहित करने कहा। इस अभियान के तहत पॉम ट्री लगाने वाले किसानो क़ो बाई -बैक की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही फसल परिवर्तन चक्र में भी मददगार होगा।कलेक्टर ने राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व प्रकारणों की समीक्षा करते हुए 1 वर्ष से लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने तथा बारिश से पहले सीमांकन व बटांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व न्यायलय के साथ ही मैदानी कार्यो क़ो भी तत्परता से पूरा करने तहसीलदारों क़ो निर्देशित किया। इसके साथ ही आरबीसी 6-4, भू -अर्जन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, किसानों क़ो खाद -बीज़ की उपलब्धता, सीपी ग्राम्स, पीजएन का लंबित आवेदन की समीक्षा की गई।बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपडद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
- बलौदाबाजार / जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईड आटा का निर्माण एवं आपूर्ति करने हेतु प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन करते हुए प्रावधिक सूची जारी किया गया है। सूची में दावा आपत्ति करना हो तो 18 जून 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बलौदाबाजार में डाक या कोरियर के माध्यम् से निर्धारित तिथि एवं समय में प्रस्तुत कर सकते है।
- -स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टी एक्टिविटी समर कैम्प सम्पन्नबलौदाबाजार, / बलौदाबाजार स्पोर्ट्स एसोसिशन द्वारा आयोजित मल्टी एक्टिविटी समर कैम्प का समापन कार्यक्रम मंगलवार क़ो इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समर कैम्प के दौरान विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों क़ो पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि समर कैम्प में छुट्टी का सदुपयोग तो होता ही है बल्कि यह बच्चों क़ो सीखने और अपने हुनर क़ो तराशने का मंच भी देता है। कैम्प में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल एवं अन्य गतिविधियों में मेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण होता है। मेंटर हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पढ़ाई के साथ -साथ खेल कूद भी जरुरी है, लेकिन पढ़ाई के समय पूरा ध्यान पढ़ाई में ही हो। सोशल मीडिया से दूर रहे,पढ़ाई के लिए उपयोग कर सकते है।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में कई समर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों क़ो निःशुल्क सिखने का अवसर मिला। बच्चों के लिए सिखने का यह एक आदर्श उम्र है जिसमें अपने हुनर क़ो निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में आगे बढ़ने का अच्छा स्कोप है। देश के नामी खिलाड़ियों के खेल क़ो देखे और अपना आदर्श मानते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लें।इस अवसर पर प्राचार्य वंदनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोऱ, बलौदाबाजार स्पोर्ट्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नीरज बाजपेयी, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- बलौदाबाजार, /छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थाओं द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्क्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउसिलिग की सूचना जारी किया गया है जिसमें डिप्लोमा एवं डिप्लोमा इंजीनिरिंग लेटरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउसिंलिग की प्रक्रिया तीन चरणों मे निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण की पंजीयन 11 जून से 15 जून 2025 तक, मेरिट सूची 17 जून, दावा आपत्ति के लिए 18 जून, सीट आबंटन 20 जून एवं प्रवेश 21 जून से 24 जून 2025 तक निर्धारित है।द्वितीय चरण हेतु पंजीयन 28 जून से 29 जून 2025 तक, मेरिट सूची जारी 1 जुलाई, दावा आपत्ति के लिए 2 जुलाई, सीट आबंटन 4 जुलाई एवं प्रवेश दिनांक 5 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। इसी तरह तृतीय चरण हेतु पंजीयन 10 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक, मेरिट सूची जारी 15 जुलाई, दावा आपत्ति के लिए 16 जुलाई, सीट आबंटन 18 जुलाई एवं प्रवेश दिनांक 19 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा की वेब साइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admission.nic. पर ऑनलाइन कॉउसिंलिग करा सकते है।
- बलौदाबाजार, /जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बलौदाबाजार द्वारा विकासखण्ड स्तर पर जिले के सभी जनपद पंचायतों में पीएमएफएमई योजनांतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 12 जून को जनपद पंचायत पलारी, 16 जून जनपद पंचायत कसडोल, 20 जून जनपद पंचायत भाटापारा, 23 जून जनपद पंचायत सिमगा एवं 24 जून को जनपद पंचायत बलौदाबाजार में शिविर का आयोजन होगा।पीएमएफएमई योजनांतर्गत खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्यमों यथा- मसाला उद्योग, मुरमुरा (मुरी), पोहा, मिनी राईस मिल, पशु आहार, बेकरी उत्पाद, आईसक्रीम, दलिया, नमकीन, मिक्चर, चिप्स, मिठाई निर्माण, आचार, पापड़, जैम, जेली, जूस एवं पल्प अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। साथ ही योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट pmfme.mofpi.gov.in में जाकर आंनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है।
- बलौदाबाजार,11 जून 2025/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 13 जून 2025 को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त 106 पदों के लिये प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक राधा कृष्णा हॉस्पिटल लिमाही बलौदाबाजार द्वारा नर्स के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिग एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार से 30 हजार रूप्ए, योग्यतानुसार देय होगा, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। एक्सट्रा ऑडनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल बलौदाबाजार द्वारा इंग्लिस टीचर के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (अंग्रेजी माध्यम से), सोशल सांइस टीचर के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता एमए (अंग्रेजी माध्यम से), सांइस टीचर के 01 पद, शैक्षणिक योग्यता बीएससी/एमएससी (अंग्रेजी माध्यम से) एवं बीएड उत्तीर्ण, अनुभव 2 से 3 वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार से 10 हजार रूपए योग्यतानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। मारूति सुजुकी नेक्सा बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 4 पद, रिसेप्शनिष्ठ के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 3 माह, उम्र 18 से 25 वर्ष, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। भशीन मोटर्स बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 5 पद, सर्विसेस के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई इलेक्ट्रिकल, डीजल मेकेनिक उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 20 से 45 वर्ष , वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 50 पद, सुपरवाईजर के 6 पद, गनमेन के 2 पद, एसओ के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं ,उच्च शिक्षा उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 3 वर्ष, उम्र 21 से 45 वर्ष, वेतन 12 हजार से 25 हजार रूपए पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
- - शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में शिक्षकों एवं शालाओं का युक्तियुक्तकरण प्रभावी
- पहले 93 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय शाला थी, जबकि अब 1 स्कूल एकल शिक्षकीय
- पहले 9 पूर्व माध्यमिक शाला एकल शिक्षकीय थी, जबकि वर्तमान में सिर्फ 1 स्कूल एकल शिक्षकीयराजनांदगांव । शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में शिक्षकों एवं शालाओं का युक्तियुक्तकरण प्रभावी साबित होगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षकीय स्कूल थे, वहां युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की पदस्थापना होने से शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनेगी। शासन द्वारा शैक्षणिक स्थिति को सुधारने के लिए युक्तियुक्तकरण का सशक्त कदम उठाया गया है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था होने से ग्रामवासियों में खुशी है। विद्यार्थियों की पढ़ाई अबाध गति से जारी रहेंगी एवं स्कूलों के युक्तियुक्तकरण होने से शैक्षणिक सामग्री एवं सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिले में 6 प्राथमिक शालाएं शिक्षक विहिन थी, लेकिन अब सभी शालाओं में युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं 93 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय शाला थी, जबकि अब 1 स्कूल एकल शिक्षकीय है। इसी तरह पहले 9 पूर्व माध्यमिक शाला एकल शिक्षकीय थी, जबकि वर्तमान में सिर्फ 1 स्कूल एकल शिक्षकीय है। ऐसे स्कूलों के समायोजन से जिनमें छात्रों की संख्या कम है, वहां युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों को फायदा होगा।
दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही थी। युक्तियुक्तकरण से इस समस्या का समाधान हो गया है। नगरीय क्षेत्रों में अधिकांश शिक्षकों के पदस्थ होने के कारण आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए एक मजबूत प्रयास किया गया है। जिसके दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। छुरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में शिक्षा की रौशनी पहुंचेगी और बच्चों के भविष्य को एक दिशा मिलेगी। छुरिया विकासखंड के आदिवासी कन्या आश्रम कुहीकला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्रीडीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पडरापानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घोरतालाब, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छुरिया अंग्रेजी माध्यम सहित अन्य स्कूलों में एकल शिक्षकीय व्यवस्था सुचारू शिक्षण के लिए की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के अभिभावकों में भी प्रसन्नता है। बच्चों की शिक्षा को गति प्रदान करने में युक्तियुक्तकरण सहायक एवं कारगर साबित होगी। -
दुर्ग/ छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं, इसके साथ-साथ वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों, को नगद राशि पुरस्कार एवं खेलवृति हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। पुरस्कारों के आवेदन पत्रों का प्रारूप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में (कार्यालयीन समय में) सभी आवेदन पत्र 26 जून 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
-
दुर्ग/ सत्र 2025-2026 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण 11 से 15 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है, जिसका विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। अथ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। जिसकी मेरिट सूची 17 जून 2025 को जारी तथा आबंटन/रिजल्ट 20 जून 2025 को अपरान्ह् 4ः00 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात् आबंटित संस्था में प्रवेश का कार्य 21 से 24 जून 2025 तक समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक किया जाएगा।
उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि वर्तमान में संस्था में आठ शाखाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है जिसमें सिविल, यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस (पीपीटी स्कोर के आधार पर) एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (12वीं के आधार पर) इसके अतिरिक्त लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल में द्वितीय वर्ष (12वीं/आई.टी.आई. के आधार पर) में प्रवेश हेतु सिविल, यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस पाठ्यक्रम में भी इन्ही तिथियों में ऑनलाईन पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क निःशुल्क है तथा छात्राओं एवं छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। संस्था में छात्रों के लिए एन.सी.सी. एवं छात्र/छात्राओं के लिए एन.एस.एस. की शाखा संचालित है।
संस्था में 11 जून 2025 से छात्र/छात्राओं के लिए ‘सुविधा केन्द्र‘ की स्थापना की गई है जहां पर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही साथ संस्था में ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क 200 रूपए ऑनलाईन माध्यम से भुगतान करना होगा। संस्था में आकर पात्र विद्यार्थी पंजीयन कर सकते है जिसके लिए पंजीयन शुल्क 200 रूपए के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के समय समस्त मूल दस्तावेज पीपीटी स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (यदि लाते हो तो) साथ में लेकर उपस्थित हो सकते है। -
दुर्ग/ बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 जून 2025 से कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग (45 दिन), 18 जून 2025 से मोबाईल रिपेयरिंग (30 दिन) तथा 23 जून 2025 से फोटोग्राफी एवं विडिओग्राफी (31 दिन) प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https://forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है। -
दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 13 जून 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में एम/एस पलक ट्रेडिंग के कुल 49 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सोलर सिस्टम इंटीजिरेटर के 20 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 02 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन के 15 पद, हेल्पर के 10 पद तथा ऑटोकैड सॉफ्टवेयर ऑपरेटर के 02 पद हैं। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 10000 रूपए से 25000 रूपए तक है तथा आई.टी.आई (फिटर/इलेक्ट्रीशियन), बी.टेक/डिप्लोमा मैकेनिक,10वीं, 12वीं एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
-
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सीईओ जनपद पंचायत पाटन का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर श्री पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) को 09 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए सीईओ जनपद पंचायत पाटन के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में श्री जागेन्द्र साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
-
कलेक्टर ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी शुभकामनाएं
बालोद/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन-प्रशासन की त्वरित कार्यशीलता से आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण आज जनदर्शन में देखने को मिला, जहाॅ नगर पंचायत अर्जुन्दा निवासी श्री चनेश्वर यदु की समस्या का त्वरित समाधान किया गया है। दोनों पैरों से दिव्यांग चनेश्वर के लिए रोजमर्रा का जीवन एक बड़ी चुनौती था, लेकिन अब उन्हें सरकार की संवेदनशील पहल ने नई उम्मीद और स्वावलंबन का आधार प्रदान किया है। आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन के दौरान चनेश्वर को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की, जो उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गई है। श्री चनेश्वर यदु लंबे समय से अपनी चल न पाने की समस्या से जूझ रहे थे। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें कहीं आने-जाने में असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह स्थिति न केवल उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती थी, बल्कि उनकी आजीविका और सामाजिक भागीदारी को भी सीमित कर रही थी। अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए चनेश्वर ने हिम्मत जुटाई और कलेक्टोरेट बालोद पहुँचकर अपनी व्यथा व्यक्त की। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग की, ताकि वे स्वतंत्र होकर अपने कार्यों को अंजाम दे सकें।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आमजनों की समस्याओं त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में ही चनेश्वर को उनकी मांग के अनुरूप बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। कलेक्टर ने चनेश्वर को ट्राइसाइकिल सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के बाद चनेश्वर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, कि वह अपनी इस समस्या के लिए लंबे समय से परेशान था। कहीं आने-जाने में उसेे परिवार और दोस्तों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन आज शासन-प्रशासन के प्रयासों से मुझे यह ट्राइसाइकिल मिली है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरी जिंदगी को आसान बना दिया है। -
शिक्षकों की कमी होने से पढ़ाई में होती थी समस्या, अब युक्तियुक्तकरण होने से विभिन्न विषयों के शिक्षकों की हुई पदस्थापना
विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त, नवनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हुए आशान्वित
बालोद/ जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में विगत 02 सालों से शिक्षकांे एवं विषयवार शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षकांे की लगातार मांग कर रहे थे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों को पढ़ाई में कई समस्याएं आ रही थी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए स्कूल चलाना न केवल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक था, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा था। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस स्कूल में बेहतर शिक्षा हेतु एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। हाल ही में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गणित विषय के लिए शिक्षक श्री रामकुमार भुआर्य तथा कला विषय अंतर्गत शिक्षक श्री लोमेश कुमार की नियुक्ति की गई है। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में श्रीमती अंजली कुरेटी तथा सहायक शिक्षक श्री शिव कुमार नागवंशी की नियुक्ति की गई है। इस तरह से सुदूर वनाचंल के ग्राम कुदारी दल्ली एवं जुन्नापानी स्कूलों में शासन के युक्तियुक्तकरण के नीति के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित मांग होने पर विद्यार्थी, शिक्षकों एवं पालकों में सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। अपने गांव के स्कूलों में शिक्षकों की सौगता मिलने से वे सभी अपने नवनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को लेकर पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहे हैं।
इन स्कूलों में नए शिक्षकों की पदस्थापना होने से ग्राम कुदारी दल्ली के सरपंच श्रीमती रिस्की बुग्गा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जान सिंह साहू तथा ग्राम जुन्नापानी के सरपंच श्रीमती श्वेता पोर्ते एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चोवाराम साहू एवं ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से न केवल स्कूल में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों, ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी और संसाधनों के असमान वितरण की समस्या को दूर करना है। इस बदलाव से यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सहित स्कूल की जनभागिदारी समिति के सदस्य बेहद उत्साहित हैं। इस तरह यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को भी मजबूत करेगी। ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि शासन की यह पहल जनता के हित में है। -
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसके सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागवार वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य एवं तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बारिश प्रारंभ होने के पश्चात् गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अपने बच्चों के नाम से पौध रोपण करवाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जल जतन अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु दिए गए निर्देश पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित की जाने वाली सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने 21 जून को जिले में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में संचालित केन्द्र व राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिससे कि जिले में इन योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु की जा रही कार्यों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप में डीजल, पेट्रोल खरीदने आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नही देने के संबंध में निर्देशित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सड़क में विचरण करने वाले घुमन्तु मवेशियों की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। जिससे कि आम जनता को शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। -
बिलासपुर/राज्य शासन द्वारा स्थानान्तरण नीति वर्ष 2025 घोषित की गई है। जिसमें जिला स्तर के स्थानान्तरण हेतु आवेदन प्राप्त करने एवं स्थानान्तरण आदेश जारी किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए गए है। जारी निर्देश अनुसार 14 जून 2025 से 25 जून 2025 तक जिला स्तर पर तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कलेक्टर द्वारा किये जा सकेंगे। स्वैच्छिक स्थानांतरण हेतु आवेदन 13 जून 2025 तक संबंधित विभाग के जिला कार्यालय में प्राप्त किये जाएंगे। कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुख को पत्र जारी कर निर्धारित प्रपत्र में जिला स्तर के स्थानांतरण प्रस्ताव की जानकारी स्थानांतरण हेतु आवेदन सहित उपलब्ध कराने कहा है।
स्थानांतरण नीति 2025 के तहत कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानांतरण किये जाने वाले पद जिला संवर्ग का है तो उसका स्थानांतरण जिले के अंदर ही हो तथा स्थानांतरण आदेश तद्अनुसार प्रसारित होंगे। विभाग के जिला कार्यालय प्रमुख द्वारा स्थानांतरण प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव के परीक्षण उपरांत उस पर जिले के माननीय प्रभारी मंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाकर स्थानांतरण आदेश जारी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित प्रपत्र में 13 जून 2025 को शाम 5.30 बजे तक जिला स्तर के स्थानान्तरण प्रस्ताव की जानकारी स्थानान्तरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने कहा है। -
16 जून तक देना होगा आवेदन
बिलासपुर/राजीव युवा उत्थान योजना के तहत द्वितीय प्रशिक्षण सत्र वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे, व्यापम एवं अन्य की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए 16 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है। प्रथम प्रशिक्षण सत्र के प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थी पात्र माने जाएगें। उन्हें पुनः प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पंजीकृत डाक से भेज सकते है अथवा कार्यालय दिवस में स्वयं उपस्थित होकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। प्राक्चयन परीक्षा 22 जून को डेल्टा पब्लिक स्कूल, पुराना हाईकोर्ट के सामने में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।
आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, साईंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है एवं विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन www.bilaspur.gov.in में देख सकते है। -
रायपुर । ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों की बार- बार मनाही के बाद भी अवैध शराब ब्रिक्री से बाज न आ चुनौती देते हुये शराब बेचने व अतिक्रमण करने वालों से त्रस्त हो पंचायत प्रस्ताव ले ग्राम संकरी ( जावा ) के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरपंच श्रीमती लीना विक्की वर्मा की अगुवाई में मंदिर हसौद थाना प्रभारी व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने थाना प्रभारी से जहां शराब बिक्री में लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की , वहीं तहसीलदार से हर हाल में अतिक्रमण हटाने की गुजारिश की ।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 15 सौ की आबादी वाले इस ग्राम में 3-4 शराब कोचियों ने आतंक मचा रखा है । इसमें कथित रूप से सरपंच परिवार का एक व्यक्ति भी शामिल है । इनमें से अधिकांश आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखौली व आरंग शराब भ_ी से शराब लाकर बेचते हैं। लगातार समझाईश के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आने पर ग्रामीणों ने बैठक पश्चात सर्वसम्मति से इनके खिलाफ शंखनाद करने का निर्णय लेते हुये प्रथम चरण में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया । इसी तरह पूर्व में अतिक्रमण मुक्त कराये गये इस ग्राम में कतिपय विध्नसंतोषियों द्वारा बेजा कब्जा कर ग्रामीण व्यवस्था बिगाड़ ग्रामीणों को चुनौती देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग को ले तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया ।प्रतिनिधि मंडल में सरपंच के साथ उपसरपंच श्रीमती सरिता शिवा साहू , पंचगण श्रीमती सुनीता साहू , गोपी साहू , भूपेंद्र कुर्रे , श्रीमती राजकुमारी जांगड़े , डा खेमनलाल साहू , कुबेर दास मानिकपुरी , श्रीमती चंद्रकला यादव , कमलेश राव , श्रीमती मंगतीन वर्मा सहित ग्राम में रचनात्मक कार्यों में सक्रिय निखिल वर्मा , गिरवरदास मानिकपुरी , राजू जांगड़े व शिवनारायण साहू आदि शामिल थे ।इधर शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा से मुलाकात करने आये ग्रामीणों को जानकारी दी कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह को संकरी सहित ग्राम कठिया , टेकारी व चंदखुरी के जमीनी हकीकत से कुछ दिनों पूर्व ही अवगत करा दिया गया है। -
दंतेवाड़ा । आस्था विद्या मंदिर, इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा के कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जावंगा गीदम - जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा में संचालित संस्था आस्था विद्या मंदिर, इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा में नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 17 जून 2025 से प्रारंभ होने जा रही है। यह प्रवेश केवल कक्षा 1 के लिए ही होगी। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, इस हेतु प्राथमिकता का क्रम नक्सली हिंसा में अनाथ, नक्सली हिंसा में मातृहीन, नक्सली हिंसा में पितृहिन, नक्सली हिंसा प्रभावित, नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्र में निवासरत, सामान्य अनाथ, सामान्य रूप से मातृ-पितृ हीन, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार के बच्चों के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया है । प्रवेश परीक्षा हेतु समय-सारणी निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार है प्रवेश फार्म वितरण दिनांक 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक, प्रवेश फार्म जमा करने हेतु 18 जून 2025 से 30 जून 2025 तक एवं फार्म स्क्रूटनी 01 जुलाई 2025 से दिनांक 08 जुलाई 2025 तक होना तय किया गया है ।प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया आस्था विद्या मंदिर, इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा में पूर्ण की जावेगी । अधिक जानकारी के लिए संस्था में सम्पर्क किया जा सकता है।
-
- मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
- जिले में 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का आयोजन
- कलेक्टर ने नागरिकों से मौसमी बीमारियों के प्रति आवश्यक सावधानी रखने की अपील की
- शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की ने मंगलवार को कलेक्टोरट सभाकक्ष में मौसमी बीमारी डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के बच्चों में मृत्यु दर की कमी लाना है। कार्यक्रम अंतर्गत मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा घर घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों वाले घरों में ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट वितरण किया जाएगा। साथ ही ओआरएस बनाने की विधि एवं हाथ धोने का विधि भी बताई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए जनसामान्य में आवश्यक सावधानी, सर्तकता एवं जागरूकता के लिए कार्य करें। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में एण्टी स्नैक वैनम की दवाई रखने के लिए कहा। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को हैण्डवाश करने के तरीके सिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव ही सावधानी है। उन्होंने अंतर विभागीय समन्वय से कार्यालय, निवास एवं आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा नहीं होने दें। उन्होंने नगर निगम को शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील कि है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है और यह दिन की रोशनी में काटता है। ऐसे में घर और आसपास मच्छरों को पनपने नहीं दें। कूलर में पानी जमा होने से उसमें डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा रहता है। कूलर का उपयोग नहीं होने पर उसका पानी खाली कर दें एवं जो कूलर चालू है, उसे प्रति सप्ताह खाली कर साफ कर भरे, घर की छत पर रखें गमलों या अन्य चीजों में पानी जमा हो तो उसे तुरंत खाली करना चाहिए क्योंकि इसमें डेंगू लार्वा पैदा हो सकते हैं। घरों के आसपास या गड्ढों में पानी जमा नहीं होने दें एवं जमा पानी के गड्ढे में जला हुआ तेल डाल दें। जिससे आक्सीजन नहीं मिलने के कारण मच्छर का लार्वा नष्ट हो जाता है, मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर के दरवाजो में जाली लगवाएं, पैरों में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। शौच हेतु टॉयलेट की उपयोगिता एवं स्वच्छता गके बारे में जानकारी दी जाएगी। समुदाय स्तर पर डायरिया की जागरूकता हेतु वालराइटिंग नारा लेखन किया जाएगा। समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस, जिंक कॉर्नर की स्थापना की जाएगा। स्कूलों, आउटरिच सत्रों एवं वीएचएसएनडी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन, भोजन के पहले साबुन से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया एडीज एजिप्टीएक ऐसा मच्छर है, जो डेंगू बुखार, चिकनगुनिया, जीका बुखार, मायरो बुखार के वायरस और अन्य रोग एजेंटों को फैला सकता है। विशेषकर बारिश के मौसम की शुरूआत के साथ ही मच्छरों के प्रजनन और परिणामस्वरूप महामारी में वृद्धि होती है। एडीज एजिप्टी मच्छर सबसे ज्यादा सुबह और शाम को और छायादार क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह पूरे साल या अनुकूल स्थिति में किसी भी समय संक्रमण फैला सकते हैं। इससे बचाव हेतु सभी को आवश्यक उपाय अपनाना चाहिए। डेंगू रोग के विषय में जनजागरूकता के लिए जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर डेंगू से बचाव से संबंधित नारा लेखन, मितानिन यात्रा व कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें लोगों को डेंगू होने के कारण, इसके लक्षण तथा इससे बचाव से संबंधित आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई तथा जिले के समस्त विभागों के आवश्यक सहयोग से बीमारी से बचा जा सकता है एवं किसी प्रकार का बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह ले। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
























-copy.jpg)


