- Home
- छत्तीसगढ़
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइटpostmatric-scholarship.cg.nic.inपर ऑनलाइन किया जा रहा है। छात्रवृत्ति हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन तीन चरणों में आमंत्रित किया गया है। नवीनीकरण के लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन प्राप्ति की तिथि 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवम्बर 2025 तक तथा नवीन विद्यार्थियों द्वारा आवेदन प्राप्ति की तिथि 31 अगस्त, 30 सितम्बर और 30 नवम्बर 2025 तक निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को उनके आधार सीडेड बैंक खाते में भुगतान 7 कार्य दिवस में प्राप्त होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जावेगा एवं ड्रॉफ्ट प्रपोजल एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जावेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखते हैं, वे निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति हेतु पात्रता के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.5 लाख रूपए प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा 1 लाख रूपए प्रतिवर्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम संलग्न करना होगा। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने सक्रिय एवं आधार सीडेड बैक खाते की प्रविष्टि ऑनलाइन करते समय सुनिश्चित कर लें। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक अथेंटिकेशन किया जाना अनिवार्य है।
- नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए शासन प्रतिबद्धअब इन परिवारों को मिलेगा स्थायित्व और सम्मान-विधायक श्री अटामीविकास की मुख्यधारा में जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर, मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ-कलेक्टर श्री दुदावतदंतेवाड़ा/ गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म में आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित, नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पक्के मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पंचायत झोडि़याबाड़म अन्तर्गत 11 हेक्टेयर की भूमि में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधा युक्त मॉडल स्वरूप में आवासीय पक्के मकान बनाए जाएगें।इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा विधि विधान से भूमि की पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए इस योजना को क्षेत्र के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने कहा, “यह हम सबके लिए खुशी का अवसर है कि बांगापाल और कारली ग्रामों के आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के 38 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के मकान मिल रहे हैं। यह न सिर्फ एक घर है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का प्रतीक भी है। मौके पर ”विधायक ने सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना है कि हर गरीब को उसका पक्का घर मिले। आज जो मकान इन पीड़ित परिवारों को दिए जा रहे हैं, वह उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेंगे।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस दौरान कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया,“जिस दिन कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण करता है, उसी दिन से उसे शासन की समस्त योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की जा रही है। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बस पास, श्रम कार्ड पंजीयन, कौशल विकास, आयुष्मान कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि इन 38 पक्के मकानों को ग्राम झोडि़याबाड़म में एक मॉडल क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन मकानों के साथ-साथ आजीविका के साधनों के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन एवं सब्जी उत्पादन हेतु अलग से भूमि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, जनपद पंचायत सीईओ श्री बलराम ध्रुव सहित अन्य अधिकारी ओर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही मौजूद थे।
- भिलाई। वर्ष 2007-08 का गरीबी रेखा सत्यापन प्रमाण पत्र के आधार पर पालको द्वारा अपने बच्चों का बड़े स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिला करवा रहे है। इससे उन्हे नियमानुसार छूट की सुविधा प्राप्त होती है। जिसके माध्यम से नर्सरी से लेकर बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। कुछ अविभावक जो गरीबी रेखा में नहीं है, उनके द्वारा कुट रचित कृत करके दुसरे के बीपीएल सर्वे सूची क्रमांक पर अपना नाम दर्ज करके स्कूलों में पेश किया जा रहा है। उसके आधार पर बच्चों को दाखिला मिल जा रहा है। इसी प्रकार के कुछ प्रकरण संज्ञान में आया, जाॅच करने पर पता चला कि नगर निगम भिलाई द्वारा बीपीएल प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। वह गलत ढंग से बनाकर स्कूलोें में प्रस्तुत किया गया है। बीपीएल सर्वे सूची सत्यापन के लिंक में जाने पर वहां दुसरे व्यक्ति का नाम दिखा रहा है।निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी द्वारा सुपेला एवं स्मृति नगर थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई। कि जिस दस्तावेज के आधार पर स्कूल में दाखिला लिया गया है, वह निगम द्वारा जारी नहीं किया गया है। ऐसे पालकों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए। कुछ ऐसे बिचैलिए है जो निगम के द्वारा जारी पूर्व दस्तावेजो के आधार पर उसी के समान बीपीएल सर्वे क्रमांक डालकर नाम दुसरे का अंकित करके बीपीएल प्रमाण पत्र बनवाकर दे-दे रहे है। स्कूलों द्वारा भी निगम से प्रमाण पत्र सत्यापन नहीं कराया जा रहा है।जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि जितने भी बच्चों का बीपीएल प्रमाण पत्र के आधार पर प्राईवेट स्कूलो में दाखिला हुआ है, उनका बीपीएल सत्यापन प्रमाण पत्र नगर निगम भिलाई के जोन कार्यालयों से कराया जाना अनिवार्य हो। जिससे उन्ही बच्चों को बीपीएल श्रेणी के आधार पर प्राईवेट स्कूलो में दाखिला मिले, जो उसके पात्र हो। गलत लोगो के खिलाफ सक्त कार्यवाही किया जाना चाहिए।
- आयुक्त विश्वदीप और संस्कृति विभाग अध्यक्ष गिदवानी के निर्देश पर व्यापक अभियान प्रारम्भरायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद और संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर के मार्गनिर्देशन में पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत पुराना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में सतबहनिया तालाब को जलकुम्भी से मुक्त करवाने हेतु समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से 10 स्थानीय मछुआरों की सहायता से व्यापक अभियान प्रारम्भ किया गया है. मछुआरों की सहायता से सतबहनिया तालाब के भीतर से जलकुम्भी को खींचकर बाहर निकाला जा रहा है और जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से जलकुम्भी को तत्काल उठवाकर स्वच्छता कायम करने कार्य किया जा रहा है. आयुक्त श्री विश्वदीप और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने सतत मॉनिटरिंग कर सतबहनिया तालाब को शीघ्र समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अभियानपूर्वक जलकुम्भी से मुक्त करवाने जोन 4 जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है.
- रायपुर। राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 4 जोन कमिश्नर के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 4 की टीम द्वारा आज जोन 4 के अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 34 के क्षेत्र के अंतर्गत राजातालाब कैनाल लींकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के समीप स्थित राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति स्थल की विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाते हुए उनकी मूर्ति पर ससम्मान माल्यार्पण किया.
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में बहुत से ऐसे क्षेत्र है, जहां पर बरसात के समय जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नियमित भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को लेकर माॅडल टाउन उड़िया बस्ती, पंडित दिनदयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी, पुष्पक नगर, आनंद नगर, कोसा नगर, रैश्ने आवास, कैलाश नगर, आर्य नगर कोहका, साकेत नगर, कृष्णा ग्रैण्ड सिटी, आनंद पुरम का अंदर का भाग आदि क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर नालों एवं नालियों का सफाई किया जा रहा है। मूल रूप से इन स्थानों पर यह समस्या आ रही है कि ज्यादातर प्राईवेट कालोनिया डवलप हो गई है। जहां पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक सेवक, पुलिस विभाग, डाॅक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता एवं व्यापारीगणों के बड़े-बड़े मकान बन गये है, लेकिन वहां पर सीवरेज पानी एवं बरसात के पानी का पर्याप्त निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। भू-माफियाओं के संपर्क में आकर बड़े-बड़े प्लाट लेकर करोड़ो का मकान एवं फ्लैट बनया गया है। शुरू में कच्ची एवं पक्की नाली बनाकर दुसरे के प्लाट में पानी गिरा दिया जाता है। यही क्रम बढ़ रहा है और अंत में जाकर जो निचली बस्ती है, वहां पर पानी का दबाव बढ़ते जा रहा है। कही-कहीं पर ऐसी भी स्थिति है, जहां पुरा का पुरा नाली एवं सड़क ब्लाक हो गया है। वहां पर बड़े मकान बन गए है, जल निकासी हो तो कहां से हो।नगर निगम भिलाई द्वारा लोगो के मांग पर जहां तक हो सकता है नाली का निर्माण कर दिया गया है। लेकिन बड़े नाले से जोड़ने के लिए सामने बड़े-बड़े लोगो का मकान आ जाता है, नाली जाए तो कैसे जाए। इस समस्या का सामना स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वार्ड पार्षद एवं नगर निगम भी कर रहा है। वर्तमान में नाली एवं नालो की सफाई गैंग लगाकर कराई जा रही है। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि जो भी कचरा नाली से निकलता है, उसे उसी दिन हटा दिया जाए। जिससे बारिश होने पर वह कचरा पुनः नाली में न जाए। नगर निगम भिलाई द्वारा बार-बार मकान निर्माताओ से अपील की जाती है कि अपना मकान खरीदने से पहले निगम के भवन अनुज्ञा शाखा, टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग दुर्ग, शासकीय पटवारी कार्यालय आदि से भूखण्ड के वास्तविकता का पता लगा लें कि उसके द्वारा खरीदे गए प्लाट पर मकान बनाने के लायक है कि नहीं पता चल जाएगा। रोड़, नाली, एप्रोच रोड की समुचित व्यवस्था है कि नहीं की जानकारी लेकर ही मकान बनाना शुरू करें। किसी भी दलाल, भू-माफिया आदि के बहकावे में मत आवे। भविष्य की परेशानी उन्हे एवं उनके परिवार को उठानी पड़ सकती है।निरीक्षण के दौरान उपअभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर, बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
- -बैंक कर्मचारी के विरूध्द गबन राशि वसूली मामले में दिया आदेशबलौदाबाजार / बैंक के कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता के राशि गबन मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा रसेड़ा खातेदार को जमा की गई राशि ब्याज सहित अन्य व्यय प्रदाय करने का आदेश पारित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक बेदराम फेकर द्वारा अपना बचत खाता बैंक में खुलवाया गया था जिसका उपयोग वह करते आ रहा था। खाते में दिनाक 06.02.2014 तक 2,37,090 रूपये राशि जमा था जो माईनस में 15,000 रूपये हो गई है। आवेदक द्वारा अपनी राशि का आहरण नहीं किया गया था जानकारी हासिल किये जाने पर पता चला कि आवेदक के खाते से पूर्ण जमा रकम का आहरण चेक के माध्यम से किया गया है, जबकि आवेदक के खाते में चेक सुविधा प्रदान नहीं की गई थी। आवेदक द्वारा बैंक एवं उप पंजीयक को शिकायत किया गया उपरांत विभिन्न दिनांकों में उच्चाधिकारीयों को शिकायत की गयी परंतु जमा राशि प्राप्त नहीं हुई। आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में शिकायत प्रस्तुत करने पर संबंधित बैंक ने बचाव करते हुए जानकारी दी कि उक्त बैंक के कर्मचारी के विरूद्ध गबन राशि वसूली मामला प्रस्तुत किया गया है जो लंबित विचाराधीन है।आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल एवं सदस्य हरजीत चावला, शारदा सोनी ने उभयपक्ष की सुनवाई पश्चात् मामले में सबंधित जिला सहकारी बैंक ग्राम रसेडा को सेवा में कमी का आंशिक दोषी मानते हुये उपभोक्ता को उसके द्वारा जमा की गई राशि 2,37,090 रूपये तथा उस पर दिनांक 06.02.2014 से अदायगी दिनाक तक 6 प्रतिशत वार्षिक दर से व्याज तथा मानसिक एवं आर्थिक क्षति के रूप में 25,000 रूपये एवं वाद व्यय के रूप में 5,000 रूपये का भुगतान 45 दिनों के भीतर करने का निर्णय सुनाया। file photo
- - माई एडु फेस्ट कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल- राज्यपाल ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सेे सम्मानित कियादुर्ग / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नही है। यहाँ के युवा डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार, वैज्ञानिक और लीडर बन सकते है। बस उन्हें सही गाइडेंस और सही मंच मिलना चाहिए और एडु फेस्ट के माध्यम से वह मंच आज आपके सामने है। राज्यपाल श्री डेका आज भिलाई में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैरियर काउंसलिंग सेमीनार को मुख्य अतिथि की आसन्दी से सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि भिलाई को हम शिक्षा की धानी कहते है। यहाँ का माहौल संस्था और स्कॉलरशिप की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में देश का भविष्य बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज आप सब एक ऐसे मोड़ पर खड़े है, जहाँ से आपका भविष्य तय होता है।राज्यपाल ने कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी का समय केवल परीक्षा पास करने का नही, बल्कि अपने सपनों को दिशा देने का होता है। माई एडु फेस्ट सिर्फ एक एकेडमिक मेला नही है। यह एक अवसर है, अपने अंदर छिपे हुनर को पहचानने का अलग-अलग कैरियर विकल्पों को समझने का और यह जानने का कि पढ़ाई का उद्देश्य सिर्फ नंबर लाना नही है, बल्कि एक अच्छा नागरिक और संवेदनशील इंसान बनना है। यहाँ देश भर की यूनिवर्सिटीज की जानकारी, एक्सपर्ट की राय और प्रेरक वक्ता की प्रेरणादायक बाते आपको एक नई सोच, एक नई ऊर्जा और एक नया आत्म विश्वास देगी। राज्यपाल ने कहा कि आप डरिये मत, पूछिये, समझिए और फिर अपने मन की सुनिए। उन्होंने कहा कि छात्र की अपनी विशेषता होती है और अगर मेहनत व ईमानदारी के साथ रास्ता चुना जाय तो सफलता जरूर मिलती है। राज्यपाल ने अभिभावकों से भी कहा कि आप भी अपने बच्चों के सपनों को समझे और यह जानने की कोशिश करे कि कौन सा कैरियर आपके बच्चे के लिए सबसे उपयुक्त है। राज्यपाल ने कहा कि आज की शिक्षा केवल डिग्री नही, दिशा भी देती है, उस दिशा में अभिभावक का साथ बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आप सभी बड़े सपने देखिए, और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से जुट जाइये, आपका भविष्य आपके हाथ में है। राज्यपाल श्री डेका ने इस उपयोगी पहल के लिए माई एडु फेस्ट के आयोजकों को बधाई दी और फेस्ट की सफलता की कामना किया। राज्यपाल ने आयोजकों की ओर से विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, माई एडु फेस्ट के आयोजक श्री वेदांतु और चौहान ग्रुप के पदाधिकारी, शिक्षाविद श्री आई.पी. मिश्रा एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। शासन के निर्देशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती 10 दिन तक निगम भिलाई क्षेत्र में मनाई जा रही है। इसी तारतम्य में अहिल्या बाई के जीवनी पर संगोष्ठि का आयोजन नेहरू नगर भेलवा तालाब में किया गया। जिसमें प्रबुद्व लोगो द्वारा राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में किस प्रकार से होल्कर साम्राज्य का विस्तार की, इसके बारे में परिचर्चा की गई।नगर निगम भिलाई के जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि रानी अहिल्या बाई होल्कर सामान्य परिवार में पैदा होकर अपने कुशल नेतृत्व, संघर्षीलता, ईश्वर के प्रति भक्ति के बल पर होलकर वंश महारानी बन गयी। उन्हें दूरदर्शी महिला शासकों में के रूप में जाना जाता है। चाहे विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हो, स्त्रियों की शिक्षा, सब वर्ग का सम्मान, अपने राज्य में औद्योगीकरण को लागू करना, धर्म का प्रचार प्रसार उन्होंने कुशलतापूर्वक किया। रानी पहली शासक थी जिन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन योजना लागू की उसे समय उनके वेतन से कुछ अंश कट करके रखा जाता था उतना ही राशि जोड़ करके उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन प्रदान किया जाता था। अपनी सहेली का विधवा विवाह सर्वप्रथम उन्होंने ही करवाया था। जो पूर्व के राजा सोचने से डरते थे उन कार्यों को संघर्ष करके कर डालती थी। डाॅक्टर ललित पोपट ने कहा 31 मई 1725 को अहमद नगर के चौंड़ी गांव में जन्मी अहिल्या के पिता मनकोजी राव शिंदे ग्राम प्रधान थे, अहिल्या बाई शुरू से ही संस्कारिक, धार्मिक एवं सामाजिक रिती-रिवाजों में पली बढ़ी थी। भगवान शंकर के प्रति उनकी अटूट श्रद्वा थी।उद्योगपति सुभाष गुलाटी ने लोगो को समझाते हुए बताया कि देवी अहिल्या आम लोगो की समस्याओं को जानने के लिए रात में भेष बदलकर नगर में घूमा करती थी खुद समस्याओं से और जनता के विचारों से अवगत होती थी और उसका निराकरण करती थी। भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक अच्छी कूटनीतिज्ञ थी बड़े-बड़े राजा उनके कूटनीतिक चाल में फंस जाते थे यह सोच करके कहीं महिला रानी से हार गया तो बहुत बेज्जती होगा। उनके राज्य से मित्रता कर लेते थे। राजकाज के साथ-साथ विभिन्न गतिविधिया जैस मंदिरो, घाटों, कुओं, तालाबों और विश्राम गृह तीर्थ स्थलों तक निर्माण शामिल था। उनकी प्रजा उन्हें सम्मान से आई कहती थी।संगोष्ठी में शामिल रहे प्रदीप डालमिया, दुग्गल, संजय भाटिया, सुबोध अग्रवाल, मयंक चतुर्वेदी, एम.पी. सिंह, नरेश गुप्ता, एम राजू, ठाकरे, अनिल डागा, शिवचरण गोयल, शैलेंद्र परिहार, रमेश साहू, शिवनारायण मोदी, राजेश साहू, आदि सहभागी रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन 01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 स्मृति नगर, सूर्या माॅल चौंक रोड का निरीक्षण करने राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। वहां देखने में आया कि व्यापारियों द्वारा सड़क, रोड एवं नाली पर अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था। साथ ही कुछ व्यापारियों के पास जाकर जाॅच किया गया, तो उनके द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक रखा गया था एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाया गया। जिसके तहत उन सभी दुकानदारों से 13800 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए रसीद काटकर दिया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन 01 राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्मृति नगर एवं सूर्या माॅल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। वहां कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क बाधित कर व्यवसाय करने, सिंगलयूज प्लास्टिक रखने एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाया गया। प्रमुख रूप से मेडी फ्लैक्स मेडिकोज से 1500, अंजिलेश मेडिकल से 1000, सांई मेडिकोज से 500, जय श्री किराना स्टोर से 300, हिमालया वेलेंस कंपनी से 1000, बबीता माखीजा से 8000, मैरिज पैलेस से 1500 रूपये। इसी प्रकार कबाड़ी व्यवसाय करने वाले द्वारा सड़क पर कबाड़ी कचरा डालकर गंदगी फैला रहा था एवं आवागमन को बाधित कर रहा था। जिस पर 20000 एवं होण्डई शो रूम द्वारा सर्विसिंग का पानी नाली में छोड़ रहा था, जिससे नाली का पानी सड़क में आ रहा था और सड़क खराब हो रहा था। इसके लिए उस पर 25000 रूपये एवं सर्विस रोड में वाहन मेकेनिक एवं ठेला खोमचे को हटाते हुए उनसे कुल 10200 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। कुल 69000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही उन्हे समझाईस दी गई की दुबारा गलती करने पर लाईसेंस निरस्त कर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज, किस्टोपर आदि उपस्थित रहे।
- जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम घटनास्थल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 झीरम में माओवादियों द्वारा हमले में तत्कालीन शीर्ष नेतागणों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुयी थी । आज झीरम धटना स्थल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री देव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा कि बस्तर डबल इंजन सरकार की नेतृत्व में धीरे-धीरे नक्सली मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह से नक्सली मुक्त हो इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर में शांति स्थापित हो इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। बस्तर जल्द ही एक समृद्ध सशक्त और आकर्षक बस्तर के रूप में जाना जाएगा।इस दौरान महापौर संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पाणिग्रही आदि उपस्थित रहे।
- = भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम= आपरेशन सिन्दूर बदलते भारत की तस्वीर और साहस-संकल्प का प्रतीक - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
= समूचा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव= प्रधानमंत्री मोदी ने बदलते बस्तर व 10वीं-12वीं परीक्षा में दंतेवाड़ा के छात्र छात्राओं की शानदार सफलता की सराहना कीजगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 संस्करण शहर के सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर गर्व करते हुये आपरेशन सिन्दूर को बदलते भारत की तस्वीर व अदम्य साहस, संकल्प का प्रतीक बताया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देश की 140 करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। आज समूचा देश व समस्त देशवासी आपरेशन सिन्दूर की सफलता से गर्वित हैं और भारतीय सेना का सारा देश अभिनंदन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा है कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुये आपरेशन सिन्दूर से भारत का सिर ऊंचा किया। भारत का संकल्प आतंक को समूल समाप्त करना है और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बदलते बस्तर का जिक्र करते हुये दंतेवाड़ा जिले के छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं-12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह हम सभी बस्तर वासियों के लिये गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सहित हमारा बस्तर नितदिन विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।आज मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के दौरान निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन, गोदावरी साहू, राजकुमार तम्बोली,रुपेश जैन, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक नत्थानी, अभिषेक तिवारी, मनी विक्रम नायडू, अनिमेष चौहान, झरना महन्ती,अलका दास, गुड्डू विश्वकर्मा इत्यादि सहित कार्यकर्ताओं व नागरिक उपस्थित रहे। - रायपुररायपुर आबकारी सचिव श्री मुकेश बंसल एवम आबकारी आयुक्त सह प्रबन्ध निदेशक सी एस एम सी एल श्री श्यामलाल धावड़े के निर्देश एवम उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा शनीवार रात्रि 23/05/25 को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 70 लीटर शराब जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गयाcदर्ज प्रकरणों का विवरण :-(1) आरोपी का नाम - नारेंद्र कुमार जायसवालघटनास्थल -खानसामा ढाबा, चन्दनडीह, थाना आमानका, रायपुर*जप्त मात्रा -1 # 15 बोतल व्हिस्की जिसमे 100 पाइपर, एंटीक्वीटी ब्लू, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज,ए. सी. ब्लैक, जैकब रेड वाइन,मैजिक मूवमेंट वोडका, मैकडोवेल नंबर 01,(फॉर सेल इन छत्तीसगढ़ ), बारना वाइन (फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश ओनली)मात्रा -11.25 बल्क लीटर2 # 15 बोतल बियर जिसमे 12 बोतल किंगफ़िशर, स्ट्रांग, 03 बोतल सिम्बा स्ट्रांग (फॉर सेल इन छत्तीसगढ़ ), , 06 कैन माउंट 6000 बियर ( फॉर सेल इन महाराष्ट्र ओनली,)मात्रा - 12.75 बल्क लीटरकुल मात्रा-24 लीटरधारा - 34(क ),36,34(2),59(क)(2) रात्रि गश्त दौरान छड़िया- पचरी रोड में जितेंद्र बांधे s/o श्री राम प्रसाद बांधे, वार्ड न.8 गुरु घासीदास चौक, नवागांव, थाना- खरोरा, जिला- रायपुरजप्ती मात्रा-33.48 बल्क लीटर 186 नग देशी मसाला शोले,1 बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी वाहनछ. ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) प्रकरण कायम किया।(3)प्रकाश कुमार विश्वास s/o आनन्द विश्वास कोपयको रेस्ट्रोरेंट जिला- रायपुरजप्ती मात्रा-12.5 बल्क लीटर बियरछ. ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) प्रकरण कायम किया।उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गण श्री डीडीपटेल , श्री आशीष सिंह ,श्री रविशंकर पैंकरा,सुश्री जेबा ख़ान एवं स्वाति चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देने और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देने का जोनवार जारी है, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायक योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित किये जा सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ. इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक जोन 5 के तहत दिनांक 26 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर सुन्दर नगर ( समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक), जोन 6 के तहत 26 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर टिकरापारा ( सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक), जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री के भीतर मोवा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है.
- -पहली पाली में 5,951 और दूसरी पाली में 5,867 परीक्षार्थी हुए शामिलरायपुर // संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई—प्रथम पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा जे.एन. पांडे हायर सेकेंडरी स्कूल, दानी स्कूल, पी.जी. उमाठे, छत्तीसगढ़ कॉलेज, स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल, और दूधाधारी कन्या महाविद्यालय जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें कुल 10,053 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था। प्रथम पाली में 5,951 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 5,867 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की पहल “सुशासन तिहार 2025” के तहत बेमेतरा जिले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन जोर-शोर से जारी है। इस अभियान के तृतीय चरण में 5 मई से शुरू हुए ये शिविर 31 मई 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य है – शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना।*समाधान शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम को नोडल अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।अब तक 29 शिविर सफलतापूर्वक संपन्नबेमेतरा जिले के ग्रामीण अंचलों में अब तक 29 समाधान शिविरों का आयोजन हो चुका है। बीते 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटियों और ऑन प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इन शिविरों में दी गई है । उसके अलावा अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी है । साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया है । शिविरों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही है ।26 मई को होंगे तीन समाधान शिविर1. टकसींवा (बेरला विकासखंड):पहला शिविर ग्राम पंचायत टकसींवा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में टकसींवा सहित 10 ग्राम पंचायतों – सोढ़, रेवें, भरचट्टी, सिंवार, भाठासोरही, हतपान, पतोरा, सिलघट-प, ताकम के ग्रामीण अपने आवेदन के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।*2. अकलवारा (साजा विकासखंड):दूसरा शिविर ग्राम पंचायत अकलवारा के आंगनबाड़ी भवन के पास आयोजित किया जाएगा। इसमें अकलवारा सहित 12 ग्राम पंचायतों – माटरा, परसबोड़, तेन्दुभाठा, काचरी, हरडुवा, राखी, मोहगांव, मौहाभाठा, देउरगांव, बुधवारा, मोहतरा के निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।**3. टेमरी (नवागढ़ विकासखंड):तीसरा शिविर ग्राम पंचायत टेमरी के हाईस्कूल परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में 12 ग्राम पंचायतों – टेमरी, मुरकुटा, परसदा, घुरसेना, चिचोली, अकोली, करमसेन, भोपसरा, दर्री, मोहला के ग्रामीण सहभागी बनेंगे।*
-
-तुमगांव थाना क्षेत्र का मामला
महासमुंद । जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा में एक कार पीछे से टकरा गयी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार में सवार 03 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और 03 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल मे पति, पत्नी एवं 6 वर्षीय एक बच्चा है। जबकि घायल बच्चे के दादा दादी एवं चालक की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार ये हादसा 24-25 मई की मध्य रात्रि का है। नरहरपुर (कांकेर) मे एस बी आई बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ चंदन अभिषेक उम्र लगभग 42 वर्ष उनकी पत्नी, एक बच्चा, माता- पिता एवं चालक के साथ अपनी कार क्रमांक RJ 09 CD 1008 से झारखंड बोकारो से रायपुर आ रहे थे। तभी रात्रि एक बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा क्रमांक CG 13 BD 7222 से उनकी कार पीछे से जा टकराई। हादसे में चंदन के पिता अवध किशोर पाण्डेय 69 वर्ष, माता चित्रलेखा पाण्डेय 65 वर्ष एवं चालक ईश्वर ध्रुव 34 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और चंदन एवं उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और 6 वर्ष का बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत को तुमगांव एवं घायलो को रायपुर भेजा। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना संकेत के हाइवा खड़ी होने के कारण संभवतः ये हादसा हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर बी एन एस की धारा 285, 125 (a), 106 (1) एवं मोटरयान अधिनियम 1988( संशोधन 2015,2019) की धारा 122, 119 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। - -उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चितमहासमुंद / भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत महासमुंद जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 9 एवं 24 को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई।इस बार अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया। इसके लिए जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्व तैयारी की गई थी। पूर्व में ही ऐसे मामलों की नामवार सूची तैयार कर ली गई थी, जिससे सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे गर्भवती महिलाओं की नैदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सकी। साथ ही, प्रत्येक महिला की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर एक व्यक्तिगत जन्म योजना (Birth Plan) तैयार की गई, ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने पिथौरा एवं तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बागबाहरा का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला टीकाकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सलाहकारों ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।
- -अभियान की सघन निगरानी हेतु आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, सभी जिलों के कलेक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी उतरे फील्ड में-सभी जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 9 और 24 को की जा रही गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क मामलों की पहचान पर ज़ोर-आयोजित अभियान के दौरान कुल 800 से अधिक PMSMA जांच सत्र आयोजित कर लगभग 30 हज़ार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई व 9000 से अधिक उच्च जोखिम महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया गयारायपुर । प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में राज्य के समस्त जिलों में अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच व उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान की जा रही है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (High Risk Pregnancy - HRP) की पहचान और समुचित प्रबंधन व चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।इस अभियान के प्रभावस्वरूप छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2004-06 में राज्य का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 335 प्रति एक लाख जीवित जन्म था, जो अब घटकर 132 पर आ गया है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी राष्ट्रीय औसत (93) से अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस दिशा में और अधिक ठोस और योजनाबद्ध प्रयासों की रूपरेखा तैयार की है।जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत कुल 800 से अधिक सत्रों का सफल आयोजन किया गया। इन सत्रों में से 360 PMSMA सत्रों की निगरानी राज्य तथा जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रभावी रूप से की गई तथा आयोजित सत्रों के दौरान लगभग 30 हज़ार गर्भवती महिलाओं ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इनमें से लगभग 9000 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की श्रेणी में चिन्हित की गईं, जिन्हें विशेष चिकित्सकिया देखभाल प्रदान किया गया ।गौरतलब है कि अधिकांश मातृ मृत्यु के पीछे उच्च जोखिम गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताएं प्रमुख कारण हैं। ऐसे में समय रहते HRP की पहचान, उचित उपचार एवं सतत निगरानी अभियान के प्रमुख उद्देश्य बनाए गए हैं।इस संदर्भ में राज्य के समस्त जिलों में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कलेक्टरों द्वारा अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, “हर गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार है, और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान इस दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिले।”उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से न केवल प्रसवपूर्व जांच, रक्त की जांच, अल्ट्रासाउंड, वजन एवं रक्तचाप की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं, बल्कि पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है।अभियान के दौरान अब तक हजारों महिलाओं को लाभ मिला है, जिनमें से कई उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय रहते पहचान होने से समुचित उपचार प्राप्त कर सकीं। राज्य सरकार का मानना है कि यदि इस पहल का धरातल पर बेहतर व सुचारु क्रियान्वयन किया जाए तो छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से भी नीचे लाया जा सकता है।अभियान की सघन निगरानी सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक अस्पताल की गुणवत्ता की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर समुचित सेवाएं प्राप्त हों। छत्तीसगढ़ सरकार मातृत्व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कटिबद्ध है।
- -एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं साइबर सेल जीपीएम इकाई की प्रभावी कार्यवाहीमरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में स्थित एक किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री में संलिप्त आरोपी महिला सीमा गुप्ता और उसके 3 सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के पदार्थों की बिक्री करने वालों और तस्करी करने वालों पर कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। आमजन सहयोग के लिए गोपनीय सूचना केंद्र सरकार की मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्प लाइन नंबर 1933 पर कॉल करके दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
- -राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़-राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिला पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्डअक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से किया जा राह है कार्यरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बन चुके हैं। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुँच गया है। इस मामले में राज्य ने राजस्थान, महाराष्ट्र , ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आगे निकलकर कीर्तिमान रच दिया है ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर लगातार आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक योजनांतर्गत् निःशुल्क इलाज लाभ पाने से वंचित ना रह जाए। जिलों में आयुष्मान वय-वंदना पंजीयन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के अतिरिक्त, सामाजिक संस्थाओं, पेंशनर संथाओं, शियान-सदन, वरिष्ठ-जन कल्याण संघों, वृद्धाश्रमों, निजी आवासीय सोसायटियों, इत्यादि से लगातार संपर्क कर शिविर लगाए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि, कोई भी व्यक्ति जिसके माता-पिता या अन्य सदस्य यदि 70 वर्ष व अधिक आयु के हैं एवं उनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है तो वे नजदीकी शासकीय चिकित्सालय, सी.एम.एच.ओ./ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या शासकीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या टोल फ्री टेलीफोन नंबर 104 पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। व्यक्ति चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप व आधार फेस आई.डी. एप डाउनलोड कर आधार वेरीफिकेशन से अपना सामान्य आयुष्मान कार्ड या घर के वरिष्ठ सदस्य का आयुष्मान वय-वंदना कार्ड दोनों पंजीयन स्वयं भी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि माह अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से कार्य किया जा सका है।राज्य शासन द्वारा 6 जिलों जहां 60 प्रतिशत से अधिक आयुष्मान वय-वंदना कार्ड पंजीयन कवरेज कर लिया गया है, को “वय-मित्र” जिलों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत् इन जिलों में वरिष्ठ नागरिकों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ‘वय-मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ का आयोजन, ‘मोबाइल मेडिकल यूनिट’ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, आयुष्मान-आरोग्य मंदिर में टेली-मेडिसीन व मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग व प्रत्येक बृहस्पतिवार ‘सियान-जतन शिविर’ का आयोजन, आयुष पद्धति से इलाज की सुविधा, मोतियाबिंद जांच, इत्यादि विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
- महासमुंद / सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। जिले में कुल 49 समाधान शिविर का आयोजन किया जाना हैं| अब तक 39 समाधान शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें नगरीय निकाय में 07 एवं जनपद पंचायत अंतर्गत 32 शिविर आयोजित हुआ है। आगामी शिविर 26 मई को 4 स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरकोनी हाई स्कूल, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नर्रा, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रायतुम हाई स्कूल, सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटसेंदरी हाई स्कूल में आयोजित होगा। इसी तरह 27 मई को बसना विकासखण्ड अंतर्गत भंवरपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल, 28 मई को दो स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरला मिडिल स्कूल के सामने, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरपुर हाई स्कूल, 29 मई को सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गेर्रा मिडिल स्कूल तथा 30 मई को दो स्थानों पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवानी हाई स्कूल एवं बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हाथीबाहरा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कुआकोंडा द्वारा शनिवार को नकुलनार पंचायत में सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।रैली का उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा के महत्व को उजागर करना और बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री अनिल कुमार लोनिया ने बेटियों के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। समाधान शिविर के दौरान किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच एवं बॉडी मास इंडेक्स मापन का आयोजन भी किया गया। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें किशोरियों में एनीमिया की पहचान की जा सके। इस पहल से न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट होगी, बल्कि उनके लिए पोषण और चिकित्सा पर उचित मार्गदर्शन भी सुनिश्चित किया जाएगा। समाधान शिविर में 13 गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न की गई। इस अवसर पर उपस्थित सरपंच द्वारा माताओं को उचित पोषण, स्वास्थ्य जांच और नवजात की देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही 7 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न किया गया, जो विभाग की “कुपोषण मुक्त दंतेवाड़ा” की दिशा में एक अहम कदम है। यह कार्यक्रम “सही पोषण - देश रोशन” के उद्देश्य को साकार करने की एक प्रभावी पहल रही। इस समाधान शिविर के माध्यम से क्षेत्र की 6 पंचायतों से प्राप्त कुल 46 मांगों, आवेदनों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा त्वरित रूप से निराकृत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, दंतेवाड़ा, सभी पर्यवेक्षकगण एवं आईसीडीएस कुआकोंडा की पूरी टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। आयोजन की सराहना करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की।
- - उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में हुए शामिल
राजनांदगांव । भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा खेलो इंडिया फिट इंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकिलिंग रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं साई हॉस्टल के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने सायकल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बच्चों एवं युवाओं ने भी सायकल रैली में भाग लिया। खुशी जाहिर करते हुए सभी ने सेल्फी जोन में सेल्फी ली।
संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि कठिन परिश्रम करते है और उनकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित होती है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस सायकल रैली के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए फिजिकल एक्टीविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साई हॉस्टल के प्रभारी एवं बास्केटबाल कोच श्री पंकज पाण्डेय ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किया गया, ताकि जो समय नहीं निकाल पा रहे है, वे रविवार को समय निकालकर फिटनेस के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि हर रविवार को डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बार काउंसलिंग के साथ सायकल रैली का आयोजन किया गया है। कार्य के बावजूद अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय निकालकर प्रतिदिन सायकल चलाने एवं अन्य गतिविधियों को अपनाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप साहू ने कहा कि सायकल रैली के माध्यम से पत्रकर साथियों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। सुबह उठ कर सायकल या कोई भी एक फिजिकल एक्टिीविटी जरूर अपनाएं, जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। उन्होंने इस योजना के लिए साई तथा जनसंपर्क विभाग को बधाई दी। मीडिया प्रतिनिधि श्री परमानंद रजक ने कहा कि सायकल चलाने पर स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। बीमारियों को दूर करने के लिए सायकल एक अच्छी गतिविधि है। मीडिया प्रतिनिधि श्री प्रमोद शेण्डे ने बताया कि वे हाकी खिलाड़ी और बास्केटबाल के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी रहे है। उन्होंने कहा कि खेल हमारी जीवन शैली को दर्शाता है और यह गतिविधियांं समाज को आपस में जोड़ती है। स्वास्थ रहने के लिए यह जरूरी है। मीडिया प्रतिनिधि श्री किशोर सिल्लेदार ने कहा कि सायकल रैली के आयोजन से प्रेरणा मिल रही है। सुबह उठकर सायकल चलाने से हम दिनभर स्वस्थ महसूस करेंगे। मीडिया प्रतिनिधि श्री नीरा साहू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सायकल चलाना छूट गया था, लेकिन इस सायकल रैली में शामिल होने से प्रेरणा और ऊर्जा मिल रही है और इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि श्री अंकालु साहू ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से मीडिया, बच्चों एवं नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर श्री सौरभ ताम्रकार, जनसंपर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी श्री प्रवीण रंगारी, जिला समन्वयक श्री सूर्यकांत चंद्राकर, श्री विनय साहू, खेलो इंडिया के कोच श्री सकील अहमद एवं बड़ी संख्या में अन्य मीडिया प्रतिनिधि, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रदीप शर्मा ने किया। - - चावल वितरण हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का होगा आयोजनराजनांदगांव/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशनकार्डधारी परिवारों को माह जून से अगस्त 2025 के तीन माह का चावल वितरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारी परिवारों को 30 जून 2025 तक 3 माह के चावल वितरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री शक्कर, नमक, चना का भण्डारण एवं वितरण नागरिकों आपूर्ति निगम में स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर माह जून से अगस्त 2025 के दौरान प्रत्येक माह पृथक-पृथक जारी आबंटन अनुसार वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा है। चावल वितरण हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुकान स्तर पर निगरानी समिति के समक्ष हितग्राहियों को चावल एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा।







.jpg)






.jpg)







.jpg)




