- Home
- छत्तीसगढ़
-
निगम जोन 9 द्वारा शिविर लगाकर 10 लाख 87 हजार की वसूली
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 द्वारा आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्र.07, पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.8, डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र.09, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्र. 31, महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र. 32, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्र. 33 एवं पंडित विद्याचरण शुक्रवार क्र. 51 में रविवार अवकाश दिवस पर सभी 07 वार्डों में सम्पतिकर वसूली हेतु शिविर नगर निगम जोन 9 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में लगाकर कुल राशि 10 लाख 87 हजार रूपये की राजस्व कर वसूली की गयी. नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने नगर निगम के जोन 9 के तहत सभी 7 वार्डों के रहवासी सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों से अपील की है कि जोन कार्यालय में आने वाले दिनों में सम्पति करदाता नागरिकों की संभावित भीड़ को देखते हुए शीघ्र अपना संपत्तिकर जलकर एवं अन्य बकाया निगम करों का पूर्ण भुगतान किया जाना सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी सम्पति करदाता नागरिक को असुविधा का सामना ना करना पड़े. -
मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का हुआ स्वागत
बालोद/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 17 फरवरी डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। जिले के डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान दल सकुशल अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गए हैं। मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का स्थानीय कर्मचारियों द्वारा फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। -
भाजपा नगरीय निकाय प्रदेश टीम से संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, सदस्य दीपक मस्के, अमित चिमनानी, नरेटिव टीम को संयोजक पंकज झा ने दी मुख्यमंत्री को बधाई
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नगरीय निकाय प्रदेश टीम से संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, सदस्य दीपक मस्के, अमित चिमनानी, नरेटिव टीम को संयोजक पंकज झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। बेहतरीन कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने भी पूरी टीम को बधाई दी।
-
जिले के दुर्ग जनपद के 257 मतदान केन्द्र में 17 फरवरी को मतदान
दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत 17, 20 एवं 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में 17 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। मतदान दलों को आज पालीटेक्निक कॉलेज सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से रु-ब-रु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच - नीला, जनपद सदस्य -पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे। -
रायपुर/ नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के तहत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन NEP सारथियों द्वारा किया गया, जो विश्वविद्यालय द्वारा नामित छात्र होते हैं और जिनका मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता फैलाना होता है। भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के बहुभाषी शिक्षा मॉडल को बढ़ावा देने और भारतीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री संजय नय्यर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रभारी, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा है" उन्होंने भारत में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए संस्कृत एवं हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अच्छा साहित्य पढ़ने से वाक्य संरचना और समग्र लेखन क्षमता में सुधार होता है।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ. गोपी कृष्ण दास, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने अपने संबोधन में कहा कि मातृभाषा में शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती है.उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत विविध भाषाओं का देश है, जिनमें से प्रत्येक का अपना समृद्ध इतिहास, संस्कृति और पहचान है। भारतीय भाषा का महत्व संचार से परे है, यह विरासत को संरक्षित करने, एकता को बढ़ावा देने और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. दास ने छात्र छात्राओं को हिंदी पुस्तकों के अध्ययन का महत्व बताते हुए क्लास के बाद पुस्तकालय में हिंदी साहित्य का अध्ययन करने को कहा।
कार्यक्रम में 85 से अधिक छात्रों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। ओम अग्रवाल, प्रतीक झा और देहुति ध्रुव सहित अन्य छात्रों ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) सारथी अनुश्का चौरसिया और अंशु मढ़रिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें टीम के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. एस. बी. वेरुलकर, नोडल अधिकारी एवं डॉ. रामा मोहन सावु, समन्वयक, प्लेसमेंट सेल ने विशेष भूमिका निभाई। -
बीजापुर. जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट शुक्रवार शाम को हुआ जब कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) की 202वीं बटालियन की एक टीम अपने नम्बी शिविर से गश्त के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि जब गश्ती दल जंगल की घेराबंदी कर रहा था तो कांस्टेबल अरुण कुमार यादव का पैर गलती से आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान यादव को बीजापुर लाया गया तथा बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जवान की हालत सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर है।
बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों और जंगल में कच्ची पगडंडियों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से सुरक्षाबल के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में 11 फरवरी को प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया था। बीजापुर जिले में चार फरवरी को इसी तरह के विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इससे पहले 17 जनवरी को नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए थे तथा 16 जनवरी को बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से सीआरपीएफ कोबरा के दो कमांडो घायल हो गए थे। -
रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने नगर निकाय चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव घोषणा के समय ही दावा किया था कि एक साल में साय सरकार के सुशासन और भाजपा संगठन के समर्पण के बूते पार्लियामेंट से पंचायत तक कमल खिलेगा। जनादेश ने आज इसे साबित कर दिया। हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
- रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्हाेंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। साय ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज का दिन भाजपा और छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ऐतिहासिक है। यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा क्योंकि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के विकास कार्यों में विश्वास जताया है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस वादे तो करती है लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं करती, लेकिन भाजपा अपने वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महापौर पद का अप्रत्यक्ष चुनाव (पिछली बार 2019-2020 में) कराकर लोकतंत्र की हत्या की है। साय ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम में पार्टी ने महापौर पद के लिए चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान को मैदान में उतारा था और उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चौहान ने 56,311 वोट हासिल किए और कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोटों के अंतर से हराया। काटजू को 21,946 वोट मिले।
- भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कररायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आ गए हैं। खरोरा नगर पंचायत में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें भाजपा को दस वोटों से जीत मिली है। दरअसल यहां पर कांग्रेस की मोना बबलू भाटिया को 2 हजार 2 वोट मिले हैं और बीजेपी की सुनीता अनिल सोनी को 2 हजार 12 वोट मिले हैं। सुनीता सोनी ने मात्र 10 वोट से जीत हासिल की है। जहां भारतीय जनता पार्टी के आठ पार्षद जीते वहीं कांग्रेस को एक पार्षद की जीत से ही संतुष्टि करनी पड़ी। वहीं बीजेपी ने निर्दलीय पार्षद को भी अपना ही कैंडिडेट माना है। बता दें कि, गणना के बाद कांग्रेस की गलत केलकुलेशन से जीत का हल्ला हुआ था, लेकिन दोबारा गिनती की गई तो परिणाम बीजेपी के पक्ष में सामने आए।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कह, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा, भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
- रायपुर। नगर पालिका कांकेर में भाजपा को 73 साल बाद यह जीत हासिल हुई। नपा चुनाव 1952 में सबसे पहली बार हुए थे और तब से लेकर आज तक के चुनाव पर कांग्रेस के ही अध्यक्ष बनते आ रहे थे। इस बार भाजपा ने अनारक्षित सीट पर पिछड़ा वर्ग को मौका दिया और परिवर्तन की ऐसी लहर चली, जिसमें कांग्रेस का किला ढह गया और भाजपा ने परचम फहराया। भाजपा आएगी और लहर परिवर्तन की का जो नारा चला, अंतत: भाजपा को कामयाबी हासिल हुई।नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष कक्ष में पहले अध्यक्ष से लेकर अभी तक के अध्यक्ष की फोटो लगी हुई है, जिसमें एक भी भाजपा अध्यक्ष की फोटो नहीं है। 1952 से लेकर अभी तक 13 अध्यक्ष आसीन हो चुके है। भाजपा के निर्वाचित अरूण कौशिक 14 वें अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के 13 अध्यक्षों में रवि श्रीवास्तव दो बार और उनकी पत्नी एक बार अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हुई है। कांग्रेस के द्वारा टिकट नहीं देने पर रवि श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था और अंतत: जीत दिलवाने में कामयाब रहे थे, इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही थी। इस परिवार का कार्यकाल सबसे ज्यादा लंबा 15 वर्षो तक रहा।
- -रविवार 16 फरवरी को मतदान दलों को किया जाएगा मतदान केन्द्रों के लिए रवानाबालोद। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के डौण्डी एवं डौण्डीलोहरा विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। सोमवार 17 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्रों से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के समीप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एवं विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष परिस्थिति में जिन मतदान केन्द्रों में मतगणना किया जाना उचित नही होगा उन मतदान केन्द्रों के मतों की गणना मंगलवार 18 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय में किया जाएगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। प्रदेशभर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन की रणनीति की सराहना की और आभार व्यक्त किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा सरकार की सुशासन नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, और जनता ने इसी विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में निरंतर समर्पित रहेगी और विकास की यात्रा को और गति प्रदान करेगी।
- -मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन की जीत है - राजेश मूणत-रायपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बृजमोहन व मूणत ने जनता-जनार्दन को नमन कियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव के सह-संयोजक राजेश मूणत ने प्रदेश समेत रायपुर नगर निगम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए जनता-जनार्दन को नमन किया है। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक है। कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई, राजधानी के निकाय चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की जनता में भी एक विश्वास का वातावरण था, सुकून का वातावरण था। राजधानी में पहली महिला महापौर देकर भाजपा को इस बात का अत्यधिक गर्व है कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को जन-स्वीकृति मिली। राजधानी की जनता-जनार्दन को यह पूरा विश्वास है कि श्रीमती चौबे के नेतृत्व में भाजपा के पूर्ववर्ती कार्यकाल में हुए कामों की रक्षा कर उसे सँवारने का काम तेजी से होगा और रायपुर शहर को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित किया जाएगा। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक जीत “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों, मोदी की गारंटी और प्रदेश में विष्णु के सुशासन पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी है । आज जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा ने 2023 में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए जो वादा निभाए, उससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ और जनता-जनार्दन ने डबल इंजन की सरकार को पहले लोकसभा में और फिर रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा पर भरोसा जताया। इस डबल इंजन सरकार में आज एक और इंजन लगाकर जनता ने बता दिया है, उनका विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा के शासनकाल मे ही हो सकता है। यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन की जीत है।
- रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस जीत की हकदार हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सारे काम सांय-सांय हो रहें हैं। 70 लाख महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के बाद सबका आवास बनना भी प्रारंभ हो गये है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाले घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी आज जेल की हवा खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए एक-एक वादें पूरे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता को अब अधिक से अधिक लाभ होगा। विकास की गंगा अविरल बहेगी।यह जनता की जीत है - पुरंदर मिश्रारायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है। 2023 प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था और सत्ता सौंपी थी। नगरीय निकायों में भी कांग्रेस पार्टी के ही अधिकत्तर नेता चुनकर आएं थे। सत्ता पाते ही कांग्रेसी बेलगाम हो गये थे। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार बैठी थी और आज अपना हिसाब किताब चुकता कर दिया। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिला ऐतिहासिक जनादेश इस बात का द्योतक हैं कि जनता ने मोदीजी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है।नगर निगम में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार: भाजपारायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर निगम चुनाव में जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम रायपुर में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। राजधानी रायपुर के नगर निगम में 15 सालों तक कांग्रेस का महापौर रहा और जनता विकास कार्यों को लेकर तरसती रही। अब जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पा चुकी हैं। सबसे पहले नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा और रायपुर को राजधानी के अनुरूप सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के सुशासन की जीत है। पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही हैं और त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत कर आयेगी। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद निकायों और पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार होगी जिससे विकास कार्य तीव्र गति से होंगे।मातृशक्ति ने लगाया जीत का तिलक - रमेश ठाकुरभाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह दर्शाती हैं कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने भाजपा पर विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महतारी वंदन जैसी महत्वपूर्ण योजना लेकर आयी और उनके खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए पिछले 11 माह से डालें जा रहें हैं। कांग्रेस शासन में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी। परंतु जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए स्वस्थ वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मातृशक्ति का विजय तिलक है।
- -निकाय चुनावों में शानदार जीत जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष : देवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को इसे जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के तमाम झूठे वादों और झूठे प्रचार के बावजूद प्रदेश के शहरों-नगरों की जनता-जनार्दन ने भाजपा के “अटल विश्वास पत्र” में किए गए वादों पर अपना भरोसा व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सुशासन पर एक बार फिर से मुहर लगाई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया और कहा कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में से कांग्रेस को एक भी निगम में सफलता नहीं मिली और वहाँ कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। रायपुर नगर निगम में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। कांग्रेस के लिए इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है कि 49 नगरपालिकाओं के नतीजों में कांग्रेस दहाई का आँकड़ा तक नहीं छू सकी है इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों में 84 में भाजपा की बढ़त रही। श्री देव ने कहा कि इन नतीजों के जरिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र के साथ-साथ जातिवादी मानसिकता, तुष्टीकरण, परिवारवाद और समाज के वर्गों में विभाजन की कांग्रेस की विध्वंसकारी मानसिकता पर सीधी चोट की है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएँ जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। रायपुर शहर और प्रदेश के हर शहर-नगर के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भाजपा के विजयी जनप्रतिनिधि काम करेंगे और प्रदेश के शहरों व नगरों को विकास के शिखर पहुँचाएंगे। भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी।
- -प्रदेश की जनता का बहुत बहुत आभार: भूपेंद्र सवन्नीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने कहा कि निकाय चुनावों में इस शानदार जीत के साथ भाजपा सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके पूरे प्रदेश को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल-कपट से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री सवन्नी ने कहा कि कांग्रेसी-दुराग्रह को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवन्नी ने उपचुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके प्रदेश के नगरीय निकायों को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं, महिलाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी। श्री सवन्नी ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। जनता ने भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया।भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें।छत्तीसगढ़ – भगवान श्रीराम की वनवास स्थली, रामभक्तों के लिए महाकुंभ में विशेष व्यवस्थामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें "भांचा" के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "श्रीरामलला दर्शन योजना" के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में 'छत्तीसगढ़ पवेलियन' की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करते हैं।इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सरल मोदी सहित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकगण, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री पवन साय, श्री भूपेंद्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
- बालोद/ जिले के 08 नगरीय निकायों में से 07 नगरीय निकायों में भाजपा की जीत -नगर पालिका बालोद – प्रतिभा चौधरीनगर पालिका दल्ली राजहरा – तोरण साहूनगर पंचायत चिखलकसा – कुंती देवांगननगर पंचायत डौंडीलोहारा – लाल निवेंद्र सिंह टेकामनगर पंचायत डौंडी – मोहंतिन चोरकानगर पंचायत गुरुर – प्रदीप साहूनगर पंचायत गुण्डरदेही – प्रमोद जैन01 नगरीय निकाय में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत –नगर पंचायत अर्जुन्दा – प्रणेश जैन
- रायपुर/ रायपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड जीत का जश्न भाजपा कार्यालय में प्रारंभ। पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए
-
बालोद। डौंडीलोहारा नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 से श्रीमती नेहा उपाध्याय ने जीत हासिल कर ली। उनकी जीत पर वार्ड-6 समेत शहर में जश्न का माहौल है। शानदार जीत पर श्रीमती नेहा उपाध्याय को वार्डवासियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
-
रायपुर। नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। भाजपा मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इसके अलावा, 6 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी वहीं एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस से एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं।
रायपुर के इन वार्डों में भाजपा की जीत----
नंबर-7 कुशाभाऊ ठाकरे
वार्ड नंबर-9 पं. मोतीलाल नेहरू
वार्ड नंबर- 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड
नंबर- 26 दानवीर भामाशाह वार्ड
नंबर-27 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड
नंबर- 56, ले. अरविंद दीक्षित वार्ड
- बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद के नगरीय निकाय चुनाव में बालोद के परिणाम जारी हुए है। इनमें विजयी पार्षद ये रहे...वार्ड क्रमांक 01 - पुष्पा ईश्वर साहू निर्दलीयवार्ड क्रमांक 2 कमलेश सोनी बीजेपीवार्ड क्रमांक 3 किरण चंद्रहास साहू कांग्रेसवार्ड क्रमांक 4 प्रीतम यादव बीजेपीवार्ड क्रमांक 5 कांति तरुण साहू निर्दलीयवार्ड क्रमांक 6 सतीश यादव कांग्रेसवार्ड क्रमांक 7 सुनील मालेकर कांग्रेसवार्ड क्रमांक 8 रीता सोनी कांग्रेसवार्ड क्रमांक 9 निर्देश पटेल कांग्रेसवार्ड क्रमांक 10 दीपक जैन बीजेपीवार्ड क्रमांक 11 राजू पटेल बीजेपीवार्ड क्रमांक 12 सुमित शर्मा कांग्रेसवार्ड क्रमांक 13 सुनीता बिल्ला मनहर बीजेपीवार्ड क्रमांक 14 आशा पटेल बीजेपीवार्ड क्रमांक 15 गोकुल ठाकुर बीजेपीवार्ड क्रमांक 16 बंटी शर्मा कांग्रेसवार्ड क्रमांक 17 गोमती बाई बीजेपीवार्ड क्रमांक 18 गिरजेश गुप्ता बीजेपीवार्ड क्रमांक 19 श्यामा यादव बीजेपीवार्ड क्रमांक 20 कशिमूद्दीन कल्लू भैया कांग्रेस


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)