महाराष्ट्र मंडल में बैल सजाओ प्रतियोगिता 11 को
-संस्कृति समिति पहली बार गैर मराठी समाजों के प्रतिभागियों को भी अवसर दे रही प्रतियोगिता में भागीदारी का
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में 11 सितंबर को तान्हा पोळा पर्व पर बैल सजाओ स्पर्धा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल के सभासदों के अलावा पहली बार बाहरी समाज व संस्थाओं के प्रतिभागियों को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।
नए कार्यकाल की पहली बैठक में संस्कृति समिति की प्रमुख गौरी क्षीरसागर ने अपने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रतियोगिता आयु के आधार पर तीन वर्गों में होगी। पहला वर्ग पांच साल के बच्चों तक के लिए होगा। दूसरा वर्ग 11 साल तक के बच्चों के लिए होगा और तीसरा ओपन कंपटीशन रहेगा। प्रतियोगिता के लिए बैल की सजावट, प्रसाद, प्रतिभागी के परिधान से लेकर अन्य कई केटेगरी में अंक निर्धारित किए गए हैं। उसी के आधार पर प्रतियोगिता के निर्णायक विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान के प्रतिभागी के नाम घोषित करेंगे। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण क्षीरसागर, समीर टल्लू, डॉ. बबीता बिठले, प्रेम उपवंशी, प्रशांत बक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे।













Leave A Comment