- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्रेडा एवं सोलर पैनल लगाने वाले एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। किस प्रकार से हम सब अपने घरो में सोलर पैनल लगवाके इस योजना का लाभ ले सकते है। उपस्थित सदस्यो द्वारा यह बताया गया कि प्रतिमाह 300 युनिट बिजली तक की योजना का लाभ लेने पर 78000 हजार तक सब्सिडी आवश्यकतानुसार सस्ते ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन भी प्रदान किया जा रहा है। 0 से 2 किलो वाट तक अनुदान 30 हजार से 60 हजार तक, 150 से 300 खपत युनिट तक सोलर प्लांट 2 से 3 किलो वाट पर 60 हजार से 78 हजार तक एवं 300 युनिट खपत तक 3 किलो वाट से अधिक 78 हजार रूपये तक का सब्सिडी शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं निगम के मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधिक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति में एजेंसी के सदस्यो से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जैसे- सोलर पैनल लगाने पर यदि अतिरिक्त बिजली बचता है तो क्या करेगें। इस पर एजेंसी द्वारा बताया गया कि सी.एस.ई.बी. बचत बिजली को अपने यहां स्टोर करेगी, जब भी व्यक्ति को आवश्यकता होगी उसे प्रदान किया जायेगा। सब्सिडी के साथ जो लगवायेगा उसे 7 प्रतिशत ब्याज द्वारा बैंको द्वारा लोन भी प्रदाय किया जायेगा। एजेंसी के सदस्य लोगो के बीच में जाकर इसके लाभ के बारे में बता रहे है।आयुक्त पाण्डेय ने कहा यह शासन की बहुत अच्छी योजना है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो अपने घर से लगाकर इसकी शुरूवात करनी चाहिए। भिलाई निगम का भी प्रयास होगा कि आफिसों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में कमी की जावे। निगम भिलाई के निवासियो, जनप्रतिनिधियो, वार्ड पार्षद, हाउसिंग सोसायटी, कालोनियों आदि में जाकर इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिससे शासन के इस प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सब लाभ ले सकें।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी-रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरूरायपुर / छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी का प्रारंभ करने के लिए मंजूरी दी है। इन दो नई अकादमी के प्रारंभ होने से यहां के खिलाड़ी टेनिस और हॉकी के क्षेत्र में देश में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना सकेंगे।टेनिस और हॉकी अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट कोच भी उपलब्ध होंगे। जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं हॉकी और टेनिस के खिलाड़ियों को अपने हुनर को संवारने और निखारने में मदद मिलेगी। इन खेल अकादमियों की स्थापना से राज्य में खेलों के विकास के लिए एक नया वातावरण बनेगा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे।गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर में स्थापित होने वाले टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों तथा राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।
- दुर्ग / संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने मंगलवार को संभाग आयुक्त कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। संभाग आयुक्त ने सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी को अनुशासित रूप से समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन कार्यालयों में यूनिफॉर्म निश्चित है, वहां कर्मचारी अनुशासन का पालन करते हुए गणवेश में उपस्थित होवे, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। कार्यालय के खुलने का समय तथा अधिकारी-कर्मचारियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने विशेष रूप से स्कूलों के निर्धारित समय पर खुलने और शिक्षकों तथा प्राचार्यों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अनुशासन बनाए रखना और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को डोंगरगढ़ से खैरागढ़ तक सड़क निर्माण के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। आईआईटी भिलाई से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के बीच स्थित नाले के ऊपर पुल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण कराएं ताकि आवागमन को सुगम हो सके। उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की सुविधाओं और मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार संबंधी निर्देश दिए।संभाग आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को अस्पताल परिसर में सभी आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य को पूर्ण करने निर्देशित किया है। उन्हांेने क्रेडा विभाग के अधिकारी को निर्धारित स्थानों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य जल्द पूर्ण करने कहा। संभागायुक्त श्री राठौर ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हांकित कर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिये। संभागायुक्त ने अधिकारियों को पेंशन के लंबित प्रकरणों को जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत होने की तिथि तक पीपीओ एवं पेंशन के पूर्ण कर लिए जाए। इसके अलावा संभागायुक्त ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बनी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उच्च गुणवत्ता के नॉइस मीटर्स से निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। इस अवसर पर दुर्ग संभाग अंत
- बिलासपुर /पन्द्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को जिले में विविध कार्यक्रम होंगे। वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम पर केन्द्रित इस दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिले निर्देश के अनुरूप जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को थीम के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी-कर्मचारियों और स्कूल कॉलेज के बच्चों को इस दिन मतदाता शथथ भी दिलाई जायेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आयोजित कार्यक्रमों के फोटो भी अपलोड करने कहा गया है। इस थीम पर स्वीप गतिविधियां भी संचालित करने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है।
- -बैंक की लंबी कतार से मिल रही राहत-सेंदरी धान खरीदी केंद्र मे किसानों की सुविधा के सारे इंतजामबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से किसान खुश है। सेवा सहकारी समिति सेंदरी के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा और शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी सेवा सहकारी समिति के खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान श्री परसराम केवट ने बताया कि केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से बैंकों के लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है। समय पर पैसा मिल जाने से वाहनों का किराया भाड़ा देने में सुविधा हुई। एटीएम की सुविधा से किसानों को लाभ मिल रहा है। परसराम ने किसानों के हितों को ध्यान में रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया। ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने धान खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। तेजस्वी सिंह ने समय पर धान के पैसे मिलने और बैंक में घंटों इंतजार और लंबी लाइनों से राहत मिलने पर खुश जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी है।
- -जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों का आरक्षण जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे से-पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों का साढ़े 10 बजे से जनपदों में होगाबिलासपुर, /त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कल 8 जनवरी 2025 को होगी। जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष और जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में इस दिन आरक्षण की कार्यवाही की जायेगी। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे साढ़े 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए विगत 3 तारीख को आम सूचना जारी कर दी है।जिला स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर श्री पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह एवं जिला अंकेक्षक एके धिरही उन्हें सहयोग करेंगे। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने अनुविभाग में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रभारी अधिकारी बनाये गये है। संबंधित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे। जनपद पंचायत कार्यालय, बिल्हा, मस्तुरी, कोटा एवं तखतपुर में 8 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों का नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे।
- - अवैध रैम्प को किया गया नष्ट, अवैध मुरूम खनन पर भी कार्रवाई-एक सप्ताह मे अवैध उत्खनन में लिप्त 66 वाहन जब्तरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया। साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक श्री के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।
- -धान का उठाव 2,37,743.74 मीट्रिक टनदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 89231 किसानों से 4,35,224.84 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,84,795.67 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,37,743.74 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
- बालोद। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रभारी प्राचार्य सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने बताया कि कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी 2025 को शाम 05.30 बजे तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाईट में किया जा सकता है। इसके साथ हीआॅनलाईन आवेदन शुल्क 14 जनवरी को रात्रि 11.50 तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाईट पर घोषित कर दी जाएगी।
-
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक वितुल कुमार ने मंगलवार को राज्य के बीजापुर जिले में उस स्थल का दौरा किया जहां नक्सलियों द्वारा एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मियों और एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई थी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य के डीजीपी, सीआरपीएफ महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना का जायजा लिया। यादव ने बताया कि डीजीपी जुनेजा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुबह घटनास्थल का दौरा किया, जबकि अर्धसैनिक बल के प्रमुख ने दोपहर में दौरा किया। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ महानिदेशक के साथ थे। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को जिले के कुटरू थानाक्षेत्र के अंबेली गांव के करीब लगभग 70 किलोग्राम के बारूदी सुरंग का इस्तेमाल करके एक वाहन को उड़ा दिया था। जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुए इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हो गई थी, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के चार जवान, बस्तर फाइटर्स के चार जवान शामिल थे। इसके साथ ही उक्त वाहन चालक की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। दंतेवाड़ा जिले के करली स्थित पुलिस लाइन में आज जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- -मुख्यमंत्री ने की भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणारायपुर / राजिम शैव और वैष्णव परंपरा का संगम स्थल है। राजिम के इस पवित्र स्थल में ही भगवान श्रीराम ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। सोन्ढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के कारण यह क्षेत्र पूरे देश में प्रसिद्ध है। राजिम नगरी छत्तीसगढ़ का प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध है। यहां से प्रवाहित होने वाली महानदीपापमोचिनी गंगा कहलाती है। राजिम भक्तिन माता के नाम पर ही राजिम का नाम हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन माता राजिम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हम आज उस भूमि में एकत्रित हुए हैं जहां भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ अपने चरण रखे। माता सीता ने यहां महादेव की पूजा अर्चना की और रेत से ही कुलेश्वर महादेव को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता ने जिस त्याग और तपस्या का उदाहरण प्रस्तुत किया, उसकी स्मृति साहू समाज संजोये हुए है। राजिम भक्तिन माता की जयंती से सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही उनके आदर्शाें पर चलने की प्रेरणा मिलती है। समाज के एकजुट होने से प्रदेश और देश को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर राजिम में भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा की स्थापना के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। यह समाज खेती किसानी के साथ-साथ व्यापार, उद्योग जगत में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज अपनी विरासत को भी संजोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति लेकर 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनके हित में 18-18 घंटे काम करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपके समाज का गौरव हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय राजिम में भव्य कुंभ कल्प की शुरूआत हुई थी। पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी गरिमा कम कर दी थी। हमारी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प की गरिमा को पुनर्स्थापित किया है। पिछले साल राजिम कुंभ में देश भर से संत समागम हुआ। हम इस साल भी हम भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन करने जा रहे है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों की उपस्थिति है। हमने महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है। अभी हाल ही में इस योजना की ग्यारहवीं किश्त माता-बहनों के खाते में हस्तांतरित की गई है। पहली तारीख को माताओं-बहनों के मोबाइल में इस योजना की राशि जाती है और उनका चेहरा खिल जाता है। इससे उन्हें अपने बजट को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। जब भी मैं इस बारे में उनसे चर्चा करता हूँ वे बहुत खुश हो कर बताती हैं कि इस योजना से उनके जीवन में कितना बदलाव आया। सही मायने में तब लगता है कि हम अटल जी के सुशासन का सपना छत्तीसगढ़ में साकार कर रहे हैं।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि उन्होंने अमेरिका प्रवास के दौरान देखा कि किस तरह विदेशों में भी साहू समाज के बच्चे छत्तीसगढ़ का परचम लहरा रहे हैं। अपनी कर्मठता और संकल्पशक्ति से साहू समाज के लोग देश-दुनिया में समाज का नाम उंचा कर रहे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बताया कि भक्त माता करमा के नाम पर डाक टिकट जारी होना हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि करमा माता ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया, उनके विचारों और आदर्शाे से समाज का विकास हो सके इसलिए जरुरी है कि हम सभी उन विचारों को आत्मसात करें।मुख्यमंत्री ने की माता राजिम एवं भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम पहुंचकर भगवान राजीव लोचन मंदिर में भक्तिन माता राजिम एवं भगवान राजीव लोचन की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, संदीप साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
रायपुर /कलेक्टर कोरबा ने पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती जय कुमारी रात्रे को शासकीय कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कटघोरा निर्धारित किया गया है।
- -एचएमपी वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं, लक्षणों एवं प्रभावों के बारे में किया जा रहा है अध्ययनः स्वास्थ्य मंत्री-स्वास्थ्य मंत्री ने एचएमपी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में दिए दिशा निर्देशरायपुर। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस जिसे एचएमपीवी वायरस कहा जा रहा है, इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है। वायरस को लेकर सतर्कता बरतने और तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।देश के कुछ हिस्सों में इस वायरस के मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की टीम सतत रूप से इस वायरस के बारे में निगरानी रख रही है और इसके लक्षणों एवं प्रभाव के बारे में भी अध्ययन कर रही है। श्री जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के बाद से ही किसी भी प्रकार के आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस वायरस को रोकें और साथ ही इससे लड़ने के लिए आम जनता को भी जागरूक करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह वायरस पहले भी रिपोर्ट किया जा चुका है और इससे घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है । उन्होंने आम जनता से स्वच्छता पर जोर देने की बात कही है।वायरस से बचने के लिए ये करेंविशेषज्ञों के अनुसार एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूरी बना कर रखें, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों के के संपर्क में नहीं आएं, सर्दी खांसी बुखार के लक्षण पर तत्काल स्थानीय अस्पताल में जांच कराएं। ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खांसते व छींकते समय मुंह व नाक को रूमाल से ढंके, अपने हाथों को साबुन एवं सेनेटाइजर से साफ करते रहें, यदि बीमार हैं तो घर पर रहें, ज्यादा पानी पीएं एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें।ये काम न करेंसर्दी, खांसी व बुखार होने पर अथवा सामान्य स्थिति में भी टिशू पेपर का दोबारा इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख नाक व मुंह को न छूएं । सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें तथा डाक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें।गौरतलब है कि एचएमपी वायरस खांसने, छींकने से निकलने वाले ड्रापलेट्स , संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने अथवा नजदीकी संपर्क में आने , दूषित सतह पर हाथ लगाने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है। सर्दी, खांसी , बुखार तथा सर्दियों में सांस लेने में परेशानी इसके सामान्य लक्षण हैं। कुछ गंभीर केसेस में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस भी इस बीमारी के लक्षण हैं। देश के कुछ राज्यों में इसके मरीज मिलने की सूचना मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी तैयारी में जुट गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है जो आम तौर पर सर्दी के दिनों में दिखाई पड़ता है।
- -20.53 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 23790 करोड़ रूपए का भुगतान-धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव-अब तक 79.15 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-49.15 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20.53 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 23 हजार 790 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 79.15 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 49.15 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 07 जनवरी 2025 को 65 हजार 321 किसानों से 3.41 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 75 हजार 905 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 73 हजार 725 टोकन जारी किया गया है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
-
- : 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई। आरक्षण की प्रक्रिया आज रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में की गई। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला को महापौर बनने का मौका मिलेगा। 54 नगर पालिका में 18 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हंै। इनमें 3 एससी, 2 एसटी, 4 ओबीसी और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए होंगी। वहींं 124 नगर पंचायतों में आरक्षण किया गया है। इनमें 16 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं 20 सीटें अनुसूचित जनजाति लिए रिजर्व है। इनमें से 7 सीटों में महिलाएं चुनाव लड़ेंगीं। वहीं ओबीसी के लिए 26 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से 9 सीटों को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। 62 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। .
देखें पूरी सूची
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका
अभनपुर, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर नैला, अकलतरा, पंडरिया
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगर पालिका
नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर
ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका
दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी
महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका
शिवपुर चरचा, तखतपुर किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाकीमोंगरा
अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका
सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर, रामानुजगंज
प्रदेश के 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी
- रायपुर नगर निगम सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित
-धमतरी नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया
-कोरबा महिला सामान्य के लिए आरक्षित
-रिसाली नगर निगम SC महिला के लिए आरक्षित
-रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित
-भिलाई चरौदा नगर निगम OBC के लिए आरक्षित
-बिलासपुर नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किया गया
-दुर्ग नगर निगम OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित
-राजनांदगांव नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया
-चिरमिरी नगर निगम अनारक्षित घोषित किया गया
-जगदलपुर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
-अंबिकापुर नगर निगम ST वर्ग के लिए आरक्षित
-भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई
-बिरगांव महिला सामान्य के लिए आरक्षित
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है। जो हितग्राही वर्ष 2022-23 में आवास हेतु निगम के आवास शाखा में आवेदन जमा किये है और जिन हितग्राहियो का नाम पात्र सूची में है। वे शासन के नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर 10 जनवरी 2025 को होने वाले लाटरी में शामिल होकर अपना स्वयं का मकान पा सकते है।इस संबंध में आज निगम के सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने हितग्राहियो, निर्माणकर्ता एजेंसी एवं ऋण प्रदान करने वाले बैंको के अधिकारियो की बैठक लेकर उन्हे पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किये। आज की बैठक में 50 से 90 प्रतिशत राशि जमा करने वाले हितग्राही उपस्थित हुए थे। जिन्हे आयुक्त द्वारा समझाया गया कि जो राशि प्रतिमाह आप मकान किराये के रूप में जमा कर रहे है। पूरा पैसा जमा कर देने के बाद मकान प्रदाय कर दिया जायेगा। इसके लिए बैंको से घटते क्रम में ऋण प्रदान किया जा रहा है। बिना किसी विशेष पत्राचार किये, दोनो पक्षों के बीच बात-चीत, अनुबंध आदि करवाया गया।कल दोपहर को 2 बजे से निगम सभागार में 40 से 60 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हितग्राहियो की बैठक होगी। वह भी आकर अपने अनुसार लोन लेकर मकान प्राप्त कर सकते है। जो व्यक्ति पूरा पैसा जमा कर देगा, उसे आबंटित मकान का कब्जा पत्र एवं मकान की चाबी 14 जनवरी को प्रदान कर दी जायेगी। यह सुविधा सभी हितग्राहियो के लिए उपलब्ध है।बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, प्रभारी योजना अधिकारी विद्यायाधर देवांगन, निर्माणाधीन एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जो भी मकान संबंधी हितग्राहियो द्वारा समस्या बताई गई उसे निराकरण करने के लिए आयुक्त ने एजेंसी को निर्देशित किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में खम्हरिया एवं जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान-मोर आस घटक के तहत निर्मित मकानो के हितग्राहियो को 14 जनवरी को निर्मित स्थल पर चयनित मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा पूर्व में आबंटित मकान का पूरा पैसा जमा कर दिया गया है, उनको मकान सौंप दिया जायेगा।निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने संबंधित एजेंसी एवं निगम के अभियंता के साथ आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्थल पर पहुंचे। निर्माण में फिटिंग एवं फिनिसिंग से संबंधित जो कमियां है, जैसे- नल की टोली, वास बेसिंग, किचन का सिंक, खिड़खी, दरवाजे में जो भी कमी है, उसे 14 जनवरी तक पूर्ण करने को निर्देशित किये। निगम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियो को निर्धारित स्थल पर मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में निगम भिलाई से संबंधित व्यक्तियो को सूचना दे दी गई है। फोन भी किया जा रहा है, जो भी देय राशि है, उसे जमा करने को भी कहा जा रहा है।चयनित स्थल पर बिजली का सप्लाई मकान तक रहेगा, आबंटित व्यक्ति अपने नाम से मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत मीटर लगाने का एनओसी प्रदान की गई है। उसे लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर स्वयं अपने नाम का मीटर लगवाना होगा। इस कार्य में हितग्राही को स्वयं पहल करके अपना काम करना होगा।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
- - प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में आयोजित होगी गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह- समारोह में विभागीय झांकी और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी- जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह स्थल में ही परेड आयोजित की जाएगी- 24 जनवरी को होगी फायनल रिहर्सल- उत्कृष्ट कर्मचारी होंगेे सम्मानित- झांकी का थीम राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि पर आधारित होगीदुर्ग / प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षाेल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह स्थल में ही परेड आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। परेड में जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियां समाहित हो। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम भिलाई को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है।मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को, ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं आदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट माननीय मंत्री जी द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश” का वाचन किया जाएगा। जीएडी के गाईड लाईन अनुसार जिला मुख्यालय में ही परेड आयोजित की जाएगी, जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। इस हेतु कलेक्टर सुश्री चौधरी ने एडीएम श्री अरविंद एक्का को बीएसपी, सीआरपीएफ एवं बटालियन को पत्र जारी करने निर्देशित किया। परेड में पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी, बीएसएफ एवं सीआईएससफ की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों व योजनाओं की चलित झाँकियों का प्रदर्शन राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित होगा। 23 जनवरी तक संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर लिया जाए। 24 जनवरी को सुबह 9.00 बजे रिहर्सल होना है। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत् उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित होंगे। इसके लिए जिला कार्यालय प्रमुख अधिकारी 20 जनवरी तक कर्मचारियों की सूची अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान होगा। ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाये एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाए। विभाग/कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाए। पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 की रात्रि में जिले के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए। उक्त पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपनी विभागीय बजट से वहन करेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कैलेण्डर वर्ष 2025 में दुर्ग जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, मंगलवार 30 सितम्बर को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं गुरूवार 23 अक्टूबर 2025 को भाईदूज (दीपावली) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
- - नान डी.बी.टी. पेंशन हितग्राहियों का करें सत्यापन- 70 प्लस आयुष्मान कार्ड बनाने निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक प्रगति लायें- पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई- अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों का करें निराकरण- ई-ऑफिस की प्रगति की समीक्षा- कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षादुर्ग, / जिले में शासकीय कार्यालयों में लम्बे समय से अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होगी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों और विभागीय गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की। कार्यालयों में लम्बे अवधि से अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की समीक्षा के दौरान कई विभागों द्वारा कार्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारियां दी गई लेकिन अब तक इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाहियां नहीं की गई है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्यालयों में लम्बे समय से अनिधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2025 से पहले समाप्त करने के कड़े निर्देश संबंधित जिला प्रमुख अधिकारियों को दिये हैं। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग के नान डीबीटी वाले 288 पेंशन हितग्राही जो पेंशन राशि से लाभान्वित हो रहे वे वर्तमान में जीवित है या नहीं है इसकी सत्यापन कराने उप संचालक समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया हैं।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शिक्षा विभाग के स्कूल जतन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण कार्य एजेंसी विभाग को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व भूमि सुधार कार्य पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की बात कही। उन्होंने 70 प्लस आयु वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का नगरीय निकाय और जनपदवार समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत नगरीय निकाय एवं जनपदवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। निकायों और जनपदों में योजना के विस्तार हेतु अधिकारियों को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागों में रिक्त अनुकम्पा नियुक्ति भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण करने के साथ ही आवेदकों को रिक्त पदों की जानकारी से अवगत कराने कहा। कलेक्टर ने जिले में ई-ऑफिस की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यालयों का पत्र व्यवहार ऑनलाईन होगा। यह एक सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यप्रणाली प्राप्त करने का माध्यम है। ई-ऑफिस की गति और दक्षता विभागों को सूचित और त्वरित निर्णय लेने में सहायता करती है। इससे सिस्टम के जरिए जहां सरकारी काम में वक्त की बचत होगी, वहीं सरकारी काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने स्थापना एवं अन्य विभागीय देनदारियों की जानकारी संबंधित उच्च कार्यालयों को भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर नेे कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत चिकित्सा देयकों का भलीभांति परीक्षण करने सीएमएचओ एवं सीविल सर्जन को निर्देशित किया। कलेक्टर ने नगरीय निकाय/पंचायत चुनाव के तैयारी की भी जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निकायों एवं जनपद पंचायतों से मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, स्ट्रांग रूम/मतदान सामग्री वितरण, वाहनों का रूटचार्ट, नये मतदाताओं और मतदान दल गठन के संबंध में जानकारी प्राप्त हो गई है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान दल प्रशिक्षण हेतु तिथियां निर्धारित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने खनिज न्यास निधि कार्यों की जानकारी आगामी समय-सीमा बैठक के पहले सोमवार तक उपलब्ध कराने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव, कस्टम मिलिंग और संग्रहण केन्द्रों में पर्याप्त धान भण्डारण पर विशेष ध्यान देने डीएमओ को निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के अन्य पत्र, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन, सार्थ-ई-पोर्टल और पी.जी. पोर्टल के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रकरण एक माह से ऊपर लम्बित नहीं होना चाहिए, सभी विभाग लम्बित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाये। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
-
- मुख्यमंत्री के निर्देशों का हो रहा त्वरित अमल
-सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के विरूद्व तहसीलदार की बडी कार्रवाई-अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुई कार्रवाईरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश के बाद जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी समय सीमा की साप्ताहिक बैठकों में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में आज तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने दतरंेगा और डोमा ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत दतरंेगा में सरकारी जमीन पर नियम विरूद्व बनाई गई बाउड्रीवाल को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया । वहीं ग्राम डोमा में तालाब के ऊपर किए जा रहे अवैध कब्जे को भी हटा दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के पटवारी, ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ अन्य राजस्व अमला भी मौजूद रहा।तहसीलदार श्री कोसमा ने बताया कि ग्राम दतरंेगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आरक्षित की गई शासकीय भूमि पर पंजवानी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस भूमि पर पंजवानी ने अवैध रूप से बाउड्रीवाल भी खडी कर ली थी। तहसीलदार द्वारा इस अवैध कब्जे के खिलाफ पंजवानी को नोटिस जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार ने यह भी बताया कि जारी नोटिस के बाद भी पंजवानी ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि को घेरकर बनाई गई बाउड्रीवाल को आज जेसीबी मशीन से गिराकर कब्जामुक्त कर दिया गया है। अब इस भूमि पर लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकेगा। तहसीलदार श्री कोसमा ने डोमा गांव में भी तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा सीमेंट पोल गडाकर तार से घेरा बना शासकीय जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवाया। यह कार्रवाई हल्का पटवारी की रिर्पोट के आधार पर की गई। - बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर में सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी श्रीमती राजकिशोरी एक्का ने पदोन्नति हेतु बंद लिफाफा खोलने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 2017 में हुई पदोन्नति में उनका नाम शामिल है, लेकिन पदोन्नित हेतु बंद लिफाफा अभी तक नहीं खोला गया है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ को भेजा। विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक बालक शाला भरनी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत श्री रामकुमार कौशिक द्वारा वेतन बहाल कराने आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित बैंक द्वारा बिना कारण बताए खाता संचालन पर रोक लगा दी गई है। विकासखंड कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरतराई में कार्यरत सहायक शिक्षिका श्रीमती चुलेश जांगड़े द्वारा पारिवारिक कारणों से वर्तमान स्थान से पोस्टिंग विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर उसलापुर में कराने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए डीईओ को भेजा। जनपद पंचायत मस्तूरी में कलेक्टर दर से कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार पाण्डेय ने बिना सूचना दिए ऑपरेटर के कार्य से बेदखल करने की शिकायत कलेक्टर से की। जिला पंजीयक कार्यालय में 18 वर्षो से अंशकालीन फर्राश के पद पर कार्यरत सुनीत कुमार कमल ने श्रम सम्मान की राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया।
- बिलासपुर /धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 4 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रूपए के 93 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से भण्डारित होना पाया गया। जिसे मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई। मुख्यालय मस्तुरी में अग्रवाल किराना स्टोर में 58 कट्टी धान भी जब्त किया गया। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में सुखसागर मरावी किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। श्री मरावी के घर में 40 बोरी अर्थात 16 क्विंटल अवैध धान पाया गया। दुकानदार द्वारा किसी प्रकार का स्टॉक संधारण नहीं किये जाने से मण्डी अधिनियम की धारा 20 के तहत जब्त कर कलर मार्किंग कराते हुए सील किया गया। तहसील मस्तुरी के अंतर्गत हिर्री में देवनारायण साहू किराना स्टोर के घर में 74 कट्टी अवैध धान पाया गया। उनके विरूद्ध भी जब्ती की कार्रवाई की गई।
- -योजना की 11वीं किश्त हुई जारीबिलासपुर, /महतारी वंदन योजना से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित मदनपुर की रीता बाई के लिए ये योजना किसी वरदान से कम नहीं, गरीबी के कुचक्र में उलझी रीता की जिंदगी में शासन की कल्याणकारी योजनाओं ने सार्थक बदलाव लाया है, उन्हें महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिलने के साथ ही जल्द ही पक्का आवास भी मिलने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया है।बिल्हा विकासखंड के ग्राम मदनपुर की रीता बाई के दुख और अभावों से भरे जीवन में सरकारी योजनाओं से नई रोशनी आई है। रीता ने बताया कि पति टीबी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं और कमाने में असमर्थ हैं। वह रोजी मजदूरी कर वह किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, इसके साथ ही पति के देखभाल में भी काफी पैसे खर्च हो जाते, इन परिस्थितियों के कारण उसकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती चली गई।रीता बाई ने खुश होकर बताया कि पिछले 11 महीनों से सरकार से मिल रही मदद ने जीवन को थोड़ा आसान बनाया है, अब उन्हें छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है, साथ ही इसमें से मिलने वाली राशि का कुछ हिस्सा वो हर माह बचाती भी है, जो उनके बच्चों के भविष्य में काम आएगा। रीता उत्साह से बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी उनका नाम आया है और जल्द ही उनके परिवार को पक्का घर मिलने वाला है। रीता कहती हैं कि सरकार की इस योजना से हम जैसी गरीब महिलाओं को बड़ा सहारा मिल रहा है,उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से हमें संबल मिल रहा है, और यह राशि हमारे बहुत काम आ रही है।उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना से जरूरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि दी जा रही है इस माह योजना की 11वीं किश्त महिलाओं के खाते में आई है।
- रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में आज छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा परिपत्र जारी कर दी गई है।जारी परिपत्र के अनुसार 25 जनवरी 2025 को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ के अवसर पर सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षण संस्थानों में पूर्वान्ह 11 बजे शपथ लेने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सभी शासकीय व सार्वजनिक उपक्रम कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में भारत निर्वाचन आयोग के लोगो, जो मतदान के महत्व की पुष्टि करता है का उपयोग आधिकारिक वेबसाइटों में भी किया जाएगा। जारी पत्र के अनुसार उक्त सभी गतिविधियों के फोटोग्राफ्स भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गई शासकीय सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।




.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)






.jpg)

.jpg)