- Home
- छत्तीसगढ़
- -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दुर्ग, बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने प्रभार के जिलों में सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने मनरेगा भुगतान, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड वितरण, राजस्व प्रकरण, शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि सुशासन तिहार में विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और कोई भी मामला समय-सीमा से बाहर न रहे। उन्होंने नक्शा-खसरा निःशुल्क उपलब्ध कराने, बंटवारा, सीमांकन और नामांतरण जैसे मामलों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों की जानकारी जनप्रतिनिधियों, पंचायत एवं समाज प्रमुखों तक समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों में स्टॉल लगाने और डेमो देने की व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार का लेन-देन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद वितरण, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने, खराब बोर सुधारने, पाइपलाइन बिछाने और जरूरत पड़ने पर पानी टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर शिविर स्थलों पर पेयजल, कूलर और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूल-कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।सुशासन तिहार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने और ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -गलियों में लोगों से मिलकर जाना सुख-दुख, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी नगर में स्कूटी से भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रानीगांव में गार्डन, तालाब और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। श्री साव ने प्रवेश द्वार, नाली निर्माण और मनियारी नदी पर बन रहे पुल की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड जिम में युवाओं से संवाद किया और स्लम स्वास्थ्य योजना के मेडिकल यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। साथ ही नालंदा परिसर (आधुनिक लाइब्रेरी) के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भ्रमण के दौरान बच्चों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका सुख-दुख जाना। उन्होंने ब्राह्मण पारा में जादूगर द्वारा दिखाए जा रहे जादू का आनंद भी लिया। श्री साव ने लोरमी में अपने विधायक कार्यालय में स्थानीय नागरिकों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने राम्हेपुर स्थित शिव मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास से ही जनता का भरोसा मजबूत होता है।
- -दाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि यदि जांच में गुणवत्ता में कमी, मानकों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का त्वरित रूप से पुनर्निर्माण कर आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में संचालित अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा की जाए, ताकि कहीं और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई अनिवार्य होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सतत मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र के माध्यम से विकास कार्यों की विश्वसनीयता एवं टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है - जनहित के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, टिकाऊ और भरोसेमंद अधोसंरचना का लाभ मिल सके।
- रायपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण भवन क्रमांकन एवं मकान सूचीकरण के अंतर्गत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए 15 से 17 अप्रैल 2026 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) दुलदुला के प्रतिवेदन के अनुसार, जशपुर जिले के प्राथमिक शाला सरहापानी, ग्राम पतराटोली के सहायक शिक्षक श्री सत्यजीत निराला बिना पूर्व सूचना या अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इस पर उन्हें 19 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया।इसके बाद जिला स्तर से भी 21 अप्रैल 2026 को पुनः नोटिस जारी किया गया, परंतु संबंधित द्वारा अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रकरण में स्पष्ट हुआ कि श्री निराला ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 का उल्लंघन माना गया है। इसी आधार पर श्री सत्यजीत निराला को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुलदुला कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- -विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण एवं भूमिपूजनगरियाबंद ।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 3 मई 2026 रविवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, उप मुख्यमंत्री श्री साव सुबह 11:00 बजे नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे नगर पंचायत कोपरा पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे।कार्यक्रम पश्चात दोपहर में उप मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, कोपरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण और मूर्ति स्थापना जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात वे गरियाबंद के बस स्टैंड से साहू छात्रावास पहुंचकर जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम को नालंदा परिसर, पी.एम. श्री स्कूल गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे पुनः रायपुर लौटेंगे।
-
राज्य के प्रथम लाभार्थी को मिला त्वरित लाभ, भुगतान स्वीकृत
रायपुर। केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना के तहत जिले में एक अहम उपलब्धि दर्ज की गई है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। यह सुविधा आयुष्मान पंजीकृत और सरकारी अस्पतालों में लागू है।
जिले में मोतीबाग चौक निवासी 83 वर्षीय श्री स्माइल खान को इस योजना का लाभ दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि यह राज्य का पहला मामला है, जिसमें लाभार्थी को योजना के तहत स्वीकृति मिली है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में योजना के लाभ हेतु समस्त प्रक्रिया तेज गति से पूरी की गई। पुलिस सत्यापन में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय और पुलिस विभाग का सहयोग रहा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सार्थक नंदा ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
डी.के.एस. अस्पताल में अधीक्षक डॉ. शिप्रा शर्मा और उप अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी कीं, जिससे लाभार्थी को बिना देरी भुगतान स्वीकृत हो सका।
जिले में वर्तमान में 10 मामले इस योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि योजना का लाभ पात्र लोगों तक सरलता से समय पर पहुंचे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना की जानकारी लें और जरूरतमंद लोगों को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। -
रायपुर / मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 मई को प्रातः 9:30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी, परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होगी।
विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://eklavya.cg.nic.in वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। -
सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम सखौली निवासी श्री शिव कुमार दुबे के लिए यह शिविर खुशियों की नई किरण लेकर आया, जहां उनकी वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन त्वरित स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
जीविकोपार्जन में मिलेगी सहूलियत
पेंशन स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर श्री दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन अब नियमित पेंशन से उनका जीवनयापन सुगमता से हो सकेगा और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का संबल मिलेगा।
सुशासन तिहार की सराहना
श्री दुबे ने राज्य शासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें शासकीय कार्यों के लिए शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। गांव में ही समस्याओं का समाधान मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा का लाभ
प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन जैसे प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कर वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
श्री शिव कुमार दुबे जैसे अनेक बुजुर्ग इन शिविरों के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भी सुदृढ़ हो रहा है। -
विकास के साथ दिखेगी भारतीय जैव विविधता की झलक
रायपुर/वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार किरंदुल के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वन विकास निगम और एनएमडीसी के संयुक्त प्रयास से यहां एक आधुनिक ‘इको पार्क’ का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि का चयन भी कर लिया गया है।
इस इको पार्क की सबसे खास बात इसकी थीम होगी। पार्क में ‘भारतीय जैव विविधता’ को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। यहां देश के विभिन्न हिस्सों में पाई जाने वाली वनस्पतियों और प्राकृतिक संपदाओं की जानकारी लोगों को मिलेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ेगी।
पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाना
पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के लिए इको पार्क एक बेहतरीन तरीका है। ये पार्क प्राकृतिक आवासों को संरक्षित करने और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाते हैं। हम एक ऐसे विश्व में रहते हैं जहाँ जैव विविधता, पर्यावरणीय न्याय, जलवायु परिवर्तन, पर्यावास संरक्षण और सतत आर्थिक विकास सामाजिक और पर्यावरणीय दोनों आवश्यकताएँ हैं। जब शहरी पर्यावरण पार्क पारिस्थितिक रूप से डिज़ाइन किए गए परिदृश्य होते हैं, तो वे सांस्कृतिक और शैक्षिक भूमि का एक उपजाऊ हिस्सा बना सकते हैं जिसमें स्थिरता जड़ पकड़ सकती है और आने वाली पीढ़ियों तक फैल सकती है
रोजगार के अवसर और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना
यह परियोजना विकास और पर्यावरण के संतुलन का बेहतरीन उदाहरण बनेगी। इसके दो प्रमुख उद्देश्य हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना। पार्क के निर्माण और संचालन से क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा।
इको पार्क को प्रकृति शिक्षा का केंद्र भी बनाया जाएगा
इको पार्क को प्रकृति शिक्षा का केंद्र भी बनाया जाएगा। यह स्कूली छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए ‘लिविंग लैबोरेटरी’ की तरह काम करेगा, जहां वे प्रकृति और जैव विविधता के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
वन विकास निगम के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और एनएमडीसी के सहयोग से बनने वाला यह इको पार्क न केवल किरंदुल की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि विकास और पर्यावरण के सह-अस्तित्व का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा। -
एम्स के दंत चिकित्सा विभाग मे मिल रही उपचार सुविधा
रायपुर/विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने एम्स के दंत रोग चिकित्सा विभाग को अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी, जिसके माध्यम से इन बच्चों के दंत रोगों का उपचार किया जा रहा है।
आज राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर दंत रोग चिकित्सा विभाग का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार के लिए आए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्होंने उपचार की प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में भी जाना।
राज्यपाल ने चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। एम्स के दंत विभाग में चल रही इस पहल से कई बच्चों को दंत रोगों से राहत मिल रही है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। -
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई क्रूज हादसे की दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों का तत्काल परीक्षण (सुरक्षा ऑडिट) सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन कराया जाए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन की तैनाती की जाए, तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु समुचित आपातकालीन प्रबंधन तंत्र सक्रिय रखा जाए। इसके साथ ही रेस्क्यू उपकरणों, लाइफ जैकेट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता एवं कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कलेक्टरों को यह भी निर्देशित किया कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें तथा किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों/संचालकों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करता है। इस दृष्टि से यह आवश्यक है कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं मानक अनुरूप संचालित हों, जिससे संभावित जोखिमों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिए कि इन सभी व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सतर्कता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए ही हम जन-जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। - राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिले के विकास को गति देने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन ने राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड निधि से राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कुल 112 निर्माण कार्यों के लिए 12 करोड़ 11 लाख 58 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के माध्यम से विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, मंच एवं शेड निर्माण, खेल मैदानों का समतलीकरण, गौठान विकास, मुक्तिधाम सुविधाओं का उन्नयन, सांस्कृतिक मंच, स्कूल भवनों में अतिरिक्त कक्ष, व्यायामशाला तथा बाजार क्षेत्र का विकास जैसे कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बेहतर होगी, सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं सुलभ होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में खेल मैदान समतलीकरण कार्य हेतु 20.36 लाख रूपए, ग्राम इंद्रोवानी में शाला बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 13.73 लाख रुपए, ग्राम भर्रेगांव में गौठान के पास मैदान कांक्रीटीकरण हेतु 23.01 लाख रूपए, ग्राम पार्रीखुर्द में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.18 लाख रुपए तथा गौठान में समतलीकरण हेतु 5.41 लाख रूपए, ग्राम मोखला में श्मशान घाट के पास सीसी रोड निर्माण हेतु 17.93 लाख रुपए एवं श्मसान घाट में शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रूपए तथा शीतला मंदिर पहुंच प्रवेश मार्ग निर्माण हेतु 8.71 लाख रुपए, ग्राम खुटेरी में सीसी रोड निर्माण हेतु 16.42 लाख रुपए एवं शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रुपए, ग्राम सोमनी में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, ग्राम आरला में सीसी रोड हेतु 10.97 लाख रुपए एवं 13.71 लाख रुपए, ग्राम सुरगी में शनिवार बाजार चौके के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 17.26 लाख रुपए, ग्राम बुचीभरदा में मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, ग्राम कोटराभाठा में सीसी रोड निर्माण हेतु 6.66 लाख रुपए एवं व्यायामशाला भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए तथा मुक्तिधाम में प्रतिक्षालय शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रुपए, ग्राम मुड़पार में सीसी रोड निर्माण हेतु 11.52 लाख रुपए, ग्राम मलपुरी में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 10.97 लाख रुपए, ग्राम बेलटिकरी में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 6.54 लाख रूपए एवं कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 6.58 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.97 लाख रुपए एवं दशहरा मैदान शेड व सौंदयीकरण हेतु 19.99 लाख रुपए, ग्राम देवादा में नाली निर्माण हेतु 6.36 लाख रूपए एवं मंच निर्माण हेतु 3.14 लाख रुपए, ग्राम कोपेडीह में व्यावसायिक भवन निर्माण हेतु 10.77 लाख रुपए, ग्राम टेड़ेसरा में बड़े तालाब से मुड़ान तक शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 10.33 लाख रूपए, ग्राम धीरी में निषाद समाज सामुदायिक निर्माण हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सांकरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.58 लाख रूपए, ग्राम ईरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 10 लाख रुपए एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 5.51 लाख रुपए तथा कला मंच के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 6.90 लाख रुपए, ग्राम ठाकुरटोला के गौठान में कांक्रीटीकरण हेतु 6.90 लाख रूपए एवं मंच निर्माण हेतु 3.14 लाख रूपए, ग्राम मौहाभाठा में बजार चौक में कांक्रीटकरण कार्य हेतु 10.8 लाख रूपए, ग्राम फरहद में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 10.21 लाख रूपए, ग्राम परमालकसा में पेवर ब्लाक गौठान निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रूपए एवं प्रवेश द्वारा निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपए, ग्राम नवागांव में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम मगरटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम फुलझर में कॉजी हाऊस में बाउंड्रीवाल एवं मंच (भवन) निर्माण कार्य हेतु 16.54 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 11.52 लाख रूपए, ग्राम बैगाटोला के प्राथमिक शाला भवन में पेवर ब्लॉक निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, ग्राम बिरेझर में तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 10.72 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कुसमी के गौठान में मैदान समतलीकरण निर्माण कार्य हेतु 11.45 लाख रूपए, ग्राम खैरा में कांक्रीटीकरण सह नाली निर्माण कार्य हेतु 11.02 लाख रूपए, ग्राम पनेका में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम बांकल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम फरहद में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 16.45 लाख रूपए, ग्राम रीवागहन में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य हेतु 12.92 लाख रूपए, ग्राम बम्हनी में गौठान के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए, ग्राम धनगांव में हायर सेकेण्ड्री स्कूल के पास व्यायाम शाला निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम इंदापारा में बड़े तालाब में पचरीकरण निर्माण कार्य हेतु 5.36 लाख रूपए, ग्राम भानपुरी में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए एवं हनुमान मंदिर प्रांगण में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 7.18 लाख रूपए, ग्राम महराजपुर में नाली निर्माण कार्य हेतु 12.37 लाख रूपए, ग्राम भवरमरा के मुक्तिधामें में मंच व प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 15.35 लाख रूपए, ग्राम सिंघोला में व्यवसायिक परिसर में 5 कक्ष निर्माण कार्य हेतु 15.08 लाख रूपए, ग्राम भोथीपारा कला में नाली निर्माण कार्य हेतु 5.65 लाख रूपए, ग्राम सुंदरा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए एवं मिनी स्टेडियम आहाता निर्माण कार्य हेतु 16.35 लाख रूपए, ग्राम पार्रीकला में मिनी स्टेडियम मंच एवं अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम अ भाठापारा में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 11.52 लाख रूपए, ग्राम भाठापारा में बगदाई तालाब में निर्माला घाट निर्माण कार्य हेतु 5.36 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में शीतला मंदिर प्रांगण में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.99 लाख रूपए, ग्राम भोडिय़ा में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण कार्य हेतु 5.14 लाख रूपए, ग्राम धामनसरा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 8.23 लाख रूपए, ग्राम ढोडिया में सीसी रोड निर्माण हेतु 7.68 लाख रूपए एवं शासकीय प्राथमिक शाला में पेवर ब्लाक व आहाता निर्माण हेतु 13.73 लाख रूपए, ग्राम आलीखुटा में गौठान में कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई में माँ कर्मा मंदिर के पास डोम शेड व बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 9.81 लाख रूपए एवं 9.99 लाख रूपए, ग्राम उसरीबोड में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम भेड़ीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम बोरी में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 15.35 लाख रूपए, ग्राम गठुला में सर्व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम डिलापहरी के गौठान में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए, ग्राम डिलापहरी में बड़े तालाब के पास कक्ष सहित मंच निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सुकुलदैहान में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम धर्मापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम बरगाही के मुक्तिधाम में मंच एवं प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 13.14 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम बागतराई में शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम गातापार में मंच व चबूतरा निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम लिटिया में नाली निर्माण कार्य हेतु 6.36 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम जंगलेसर के बाजार चौक में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 17.97 लाख रूपए एवं मैदान समतलीकरण हेतु 10.88 लाख रूपए, ग्राम रेवली में मैदान समतलीकरण हेतु 6.30 लाख रूपए एवं कांक्रीटीकरण नाली निर्माण कार्य हेतु 12.37 लाख रूपए, ग्राम खैरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम तोरनकट्टा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए एवं मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम मनकी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम तुमड़ीलेवा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम कुसमी में मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम पनेका में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए एवं ग्राम पनेका में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम ककरेल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सुरगी के धान उपार्जन केन्द्र में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 13.73 लाख रूपए, ग्राम बुचीभरदा में मंच में डोम निर्माण कार्य हेतु 9.99 लाख रूपए, ग्राम कुम्हालोरी के मीडिल स्कूल में किचन शेड निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम पनेका में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम बांकल में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.58 लाख रूपए, ग्राम पार्रीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.58 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में मंगल भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम कुसमी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.61 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
- कोंडागांव । जिला परिवहन अधिकारी कोंडागांव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्ता, जगदलपुर द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के विरुद्ध एवं लापरवाहीपूर्वक संचालित यात्री बसों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 23,500/- रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किए गए। इनमें कांकेर ट्रेवल्स की 03, महेंद्र ट्रेवल्स की 04, रॉयल ट्रेवल्स की 02, पायल ट्रेवल्स की 02, दुबे ट्रेवल्स की 03 तथा गुप्ता ट्रेवल्स, बस्तर ट्रेवल्स एवं सुंदर ट्रेवल्स की एक-एक बस पर चालानी कार्रवाई की गई।जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैय्या ने बताया कि अभियान के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, यात्री किराया सूची सहित आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे
- 0- 04 मई को जनपद पंचायत कुथरेल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में लगेगा शिविरदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के नेतृत्व में जिले में पारदर्शिता लाने और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ’सुशासन तिहार-2026’ के आयोजन हो रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ’सुशासन तिहार-2026’ के तहत जिले के जनपद पंचायतों में विभिन्न स्थानों पर निवारण शिविर 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक सुबह 09.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 04 मई 2026 सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुथरेल में शिविर लगेगा, जिसमें अण्डा, विनायकपुर, आमटी, मासाभाट, आलबरस, निकुम, चिंगरी, अछोटी, कुथरेल, भरदा, कोनारी, चंदखुरी, भानपुरी, जंजगिरी, मतवारी और रिसामा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके पश्चात 08 मई 2026 शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढौर में शिविर आयोजित होगा, जहाँ सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, खपरी कु., करंजाभिलाई, झेंझरी, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा और ननकट्ठी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएँ रख सकेंगे। 18 मई 2026 सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें मचांदुर, चिरपोटी, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपली, डुमरडीह, घुघसीडीह, उमरपोटी, कातरो, मातरोडीह, बोरीगारका और करगाडीह पंचायतें शामिल होंगे। इसके बाद शिविर 22 मई 2026 शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरई में संपन्न होगा, जिसमें ग्राम नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, खुर्सीडीह, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, गनियारी, बेलौदी, मालूद, पीपरछेड़ी, चिखली, कोटनी और मोहलई शामिल होंगे। अंत में 29 मई 2026 शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला थनौद में शिविर आयोजित किया जाएगा, जहाँ ग्राम अंजोरा (ख), धनोरा, महमरा, रसमड़ा, खम्हरिया, खपरी सि, सिलोदा, पीसेगांव, कोलिहापुरी, थनौद, बिरेझर, चंगोरी, तिरगा, झोला, भोथली, खाड़ा और रूदा सम्मिलित होंगे।इसी क्रम में जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत भी शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित है। जिसके अनुसार 06 मई 2026 बुधवार को चीचा में शिविर आयोजित होगा, जिसके दायरे में भाठाकोकड़ी, मुडपार, डोड़की, देउरकोना, चीचा, अरसी, सुखरीकला, लिटिया, पुरदा, गाडाडीह, करेली, सेमरिया लि., जोगीगुफा, हसदा, चिखला, बिरेझर, खर्रा, रौता, टेमरी, फुण्डा, सिलतरा, नवागांव (पु), पथरिया (डो), डोमा, पोटिया (से.), सेवती, हिरी और मड़ियापार (परसदापार) ग्राम आएंगे। इसके बाद 13 मई 2026 बुधवार को मलपुरीकला में आयोजित शिविर में मलपुरीकला, अकोला, कपसदा, ओटेबंद, अछोटी, ढौर (हिगनाडीह), बोरसी, खपरी, पंचदेवरी, ढाबा, मुर्रा (सुरजीडीह), साकरा, कडरका और गोढी पंचायतों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। धमधा क्षेत्र में 15 मई 2026 शुक्रवार को राजपुर में शिविर लगेगा, जिसमें साल्हेखुर्द, नवागांव, कोनका, रौंदा, परसकोल, गोरपा, भिलौरी, पेंड्रावन, अकोली, ठेलका, बरहापुर, धरमपुरा, पगबंधी, अगार, राजपुर, पेंड्री, कुटहा, रक्शा, बिरझापुर, परसबोड़, खपरी, घौठा, खैरझिटी, घौटवानी, धूमा, अछोली और हिरेतरा, बिरेभाठ को शामिल किया गया है। इसके उपरांत 20 मई 2026 बुधवार को नारधा में शिविर का आयोजन होगा, जहाँ खेरधा, नारधा, मोंहदी, रिंगनी, नंदौरी, मुडपार, ओखरा, मुरमुदा, चेटुवा, लिमतरा, मलपुरीखुर्द, सण्डी, लहंगा, ढौर, खेरधी, बागडूमर, सेमरिया, अहेरी और बिरेभाठ ग्राम शामिल होंगी। 25 मई 2026 सोमवार को दारगांव में शिविर संपन्न होगा, जिसमें बिरौदा, दारगांव, मोहलई, टठिया, ठेंगाभाट, धौराभाट, छिराही, तरकोरी, मोहरेंगा, खजरी, कंदई, पेंड्रीतराई, कोकड़ी, हरदी, माटरा और गोता ग्राम जुड़ेंगे। 28 मई 2026 गुरुवार को कन्हारपुरी में आयोजित शिविर में परोड़ा, बसनी, दानीकोकडी, करेली, खिलौराकला, खिलौरा, कन्हारपुरी, जातार्घारा, डगनिया, सिरनाभाठा, नंदवाय, भरनी, नंदेली, देवरी, भिभौरी, रूहा, पेन्ड्री, सुखरीखु, गाड़ाघाट, घसरा, सिल्ली, परसुली, बोरी, परसदाखुर्द, दनिया, टेकापार, तुमाखुर्द, तुमाकला, पेंड्री गो, रहटादाह, मोतिनपुर, गोबरा, नवागांव, सोनेसरार, तितुरघाट, महराजपुर ग्राम शामिल होंगे। धमधा जनपद का अंतिम शिविर 03 जून 2026 बुधवार को मेड़ेसरा में आयोजित होगा, जिसमें सगनी, परसदा, कोडिया, मेडेसरा और पोटिया, देवरझाल, पिटौरा, धिकोडिया, गिरहोला, खपरी, घटियाखुर्द, पाहरा, डुमर, करहीडीह, नंदनीखुंदनी, पथरिया, सहगांव, सेमरिया (गि) ग्रामों के ग्रामीण शामिल हो सकेंगे।इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के लिए भी शिविरों की सूची तैयार है। जिसके अनुरूप जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पहला शिविर 07 मई 2026 गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुघवा (क) में लगेगा, जहाँ पचपेडी, खम्हरिया (कु), कोपेडीह, आँधी, सांकरा, उफरा, नारधी, पाहदा (अ), झीट, बटंग और घुघवा (ज) की पंचायतें शामिल होंगी। इसके बाद शिविर 11 मई 2026 सोमवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढौर में होगा। जिसमें ग्राम पंचायत पहंडोर, ढौर, सावनी, करसा, महकाखुर्द, अचाकनपुर, खुडमुडी, घुघवा (क), महकाकला, रवेली, तुलसी, मुडपार, राखी, चंगोरी, पतोरा, लोहरसी, चीचा, चुनकट्टा, तर्रा, अरसनारा, देवादा, फुण्डा, छाटा को सम्मिलित किया गया है। इसके पश्चात 14 मई 2026 गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मर्रा में शिविर संपन्न होगा, जिसमें गोडपेन्ड्री, कानाकोट, सोरम, मानिकचौरी, गुढियारी, दैमार, सेलूद, गाडाडीह, बठेनौ, धौराभांठा, मर्रा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, कौही, सेमरी, द. मोखली की पंचायतें जुड़ेंगी। 21 मई 2026 गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौही में शिविर आयोजित होगा। जहाँ सिकोला, खम्हरिया (ड), कुर्मीगुण्डरा, बेलौदी, सिपकोन्हा, तेलीगुण्डरा, बोरीद, कुम्हली, सोनपुर, बेलौदी, खर्रा, तरीघाट, कुम्हली, जरवाय, केसरा, पौधा, बोरेंदा, भनसुली (क), गब्दी, कौही, असोगा पंचायतें शामिल होंगी। 01 जून 2026 सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव (आर) में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें पाहंदा (झा), भनसुली (आर), गातापार, रानीतराई, औसर, नवागांव बी, बटरेल, डिड़गा, करेला, टेमरी, अरमरीखुर्द, रेंगाकठेरा, बीजाभांठा, बोरवाय, किकिरमेटटा, भरर, धमना, आगोरसरा, जामगांव आर, खोला, बेल्हारी, सुरपा, मुलगहन, निवानी, ओदर्रागहन और अकतई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।सुशासन तिहार-2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए संपूर्ण जिले के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे। शिविरों के व्यवस्थित संचालन के लिए नोडल अधिकारियों को मंच, पंडाल और छाया-पानी जैसी मूलभूत बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिविर स्थल पर मेडिकल टीम की तैनाती आवश्यक दवाइयों के साथ रहेगी और सुरक्षा व पार्किंग की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम को सौंपी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार शिविर स्थलों पर हेलीपैड का चिन्हांकन और निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पुलिस और आबकारी विभाग के समन्वय से किया जाएगा। शिविरों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा की जाएगी, जबकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और जनरेटर की व्यवस्था विद्युत विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम) सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त, दूर-दराज के क्षेत्रों तक सूचना पहुंचाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र, कूलर और पंखों की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला स्तरीय एवं विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने खंड और जोन स्तरीय अधिकारियों के साथ मैदानी स्तर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता लाना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
- 0- मिट्टी के हुनर से हर दिन कमा रहे 2 से ढाई हजार रुपयेदुर्ग. एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी में ठंडक का सुकून भी दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ऐसे ही मेहनतकश कारीगरों को सम्मान देते हुए मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए, जिससे उनके काम को नई रफ्तार मिलेगी। इसी कड़ी में दुर्ग निवासी 27 वर्षीय धन्नू राम चक्रधारी एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। वे उन हजारों कुम्हारों में से एक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर और मेहनत से जीवन की राह बना रहे हैं। कम उम्र में ही पिता का साया उठ जाने के बाद धन्नू राम ने हार नहीं मानी। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने अपने पुश्तैनी कुम्हार काम को आगे बढ़ाया।पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से मिट्टी के बर्तन बनाने को अपना व्यवसाय बना लिया और आज इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। श्री धन्नू ने बताया कि वे सिरसा से मिट्टी लाते हैं, उसे अच्छी तरह तैयार कर पारंपरिक बर्तन जैसे गुल्लक, मटका और सुराही बनाते हैं। उनके बनाए बर्तन दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बिकते हैं, जहां से उन्हें रोजाना लगभग 2 से ढाई हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। सालाना उनकी कमाई करीब 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंचती है, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है।गर्मी के मौसम में मटका और सुराही की मांग बढ़ने से उनका काम और बेहतर चल रहा है। इस कार्य में उनके परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है। उनके परिवार में उनकी मां और एक बेटा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को रोजगार मिल रहा है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे हैं।--
- दुर्ग. नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निगम दुर्ग में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अक्ष्यता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम, पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला उद्योग केंद्र, शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर और नगर निगम भिलाई के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्ययोजना पर जल के पुनः उपयोग के संबंध में रायसुमारी की।अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्लांट नवंबर 2027 तक बन कर तैयार हो जाएगी। एसटीपी के पानी के पुनः उपयोग एसीसी सीमेंट जामुल, छावनी औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योग, सिंचाई, रेल्वे सर्विस यार्ड व मेडिकल कॉलेज कचांदुर और आईटीआई भिलाई में गार्डनिंग, वाहन सफाई और सिंचाई आदि के उपयोग में लाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित संस्थानों से अधिकारियों को पानी की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा करने के निर्देश दिए है।
- दुर्ग. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने ’सुशासन तिहार-2026’ को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि 1 मई 2026 से ’सुशासन तिहार-2026’ का आगाज हो गया है। यह विशेष अभियान और जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 10 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 10 जून तक की अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान करेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।--
- बिलासपुर. मॉ शारदा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित इन्दिरानगर, विकासखण्ड बिल्हा के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 6 मई 2026 तक सोसाइटी कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती खुशी अग्रवाल समक्ष लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 7 मई को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।--
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत मस्तुरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र ओखर 01, हरदी 01, मानिकचौरी 01 एवं कोकड़ी 01 में सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर 4 मई से 18 मई तक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।--
- 0- हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभारबिलासपुर. श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई उन्होंने इस योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ग्राम रहंगी की कविता ध्रुव को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। राशि प्राप्त होते ही कविता भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपनी पढ़ाई में करेंगी। वर्तमान में वह 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और यह सहयोग उनके भविष्य को सशक्त बनाने में सहायक होगा। इसी प्रकार ग्राम तेलसरा की प्रीति बंजारे को मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया प्रीति के पति सूरज बंजारे ने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा में किया जाएगा। हितग्राहियों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
- 0- जनरल स्टोर्स से हो रही 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय0- संजना ने बनाया अपना नया घर, खेती किसानी के लिए खरीदा ट्रेक्टरराजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खुली है। ऐसी ही एक बानगी पेश की है, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की लखपति दीदी श्रीमती संजना निर्मलकर ने। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूत किया और उनकी जिंदगी बदल गई है। श्रीमती संजना निर्मलकर ने बताया कि वे माँ भवानी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रूपए का ऋण लिया तथा 2 लाख रूपए का मुद्रा लोन जनरल स्टोर्स प्रारंभ करने के लिए लिया। अब यह जनरल स्टोर्स अच्छा चल रहा है, जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने 30 डिसमिल के तालाब में समूह के साथ मिकर मछली पालन प्रारंभ किया। जिसके लिए 60 हजार रूपए का अनुदान मिला है, जिससे फायदा मिल रहा है। वे बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। समूह से जुडऩे के बाद बैंक लिंकेज से आजीविका में परिवर्तन आया।लखपति दीदी श्रीमती संजना निर्मलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपना नया घर बनावा लिया है और खेती-किसानी के लिए ट्रेक्टर खरीदा है। जिससे परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के सहयोग से अच्छी तरह कार्य कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शासन की अन्य योजनाओं जिसमें महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि का भी लाभ ले रही है। श्रीमती संजना निर्मलकर ने शासन की लाभप्रद योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती है और कपड़े का दुकान खोलना चाहती है।
- 0- आत्मनिर्भरता अभियान को मिली नई गतिबिलासपुर. जिला प्रशासन द्वारा संचालित “आत्मनिर्भर युवा – आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ अभियान” के अंतर्गत सीएमटीसी (कोनी) में जिला समन्वय केंद्र (DCC) का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।अभियान के प्रथम चरण में आईयूथ स्टोर मॉडल लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 55 ग्राम पंचायतों की चयनित महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंक ऋण, प्रशिक्षण एवं संचालन सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला समन्वय केंद्र इस पहल का प्रमुख संचालन केंद्र होगा, जहां से उद्यमियों, बैंकों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही स्टोर स्थापना, प्रशिक्षण, ऋण स्वीकृति और व्यवसाय संचालन की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस अभियान को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर ऋण प्रकरणों के त्वरित निपटान और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। यह पहल वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है, जिसे सफल होने पर पूरे राज्य में विस्तार देने की योजना है।--
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर का ऑफलाइन मोड पर शुभारंभ शुक्रवार, एक मई को हो रहा है। चौबे कॉलोनी स्थित मंडल में शुरू हो रहे इस शिविर में बच्चों के लिए विभिन्न मंत्रोच्चार, व्यायाम, माइंड गेम सहित अनेक गतिविधियां होंगी। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था अभय काले ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर होने वाले एक महीने के शिविर में अब तक बड़ी संख्या में बच्चों ने गूगल फार्म भरे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर सहित पुणे, सोलापुर सहित अनेक शहरों के बच्चे शामिल हैं। रायपुर से बाहर के बच्चों के लिए शुक्रवार और शनिवार को भी ऑनलाइन शिविर की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रतिदिन की तरह ही सभी सेगमेंट की गतिविधियां होंगी। आस्था ने कहा कि अभी तक जिन बच्चों ने महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे बच्चे तत्काल अपने अभिभावकों के माध्यम से पंजीयन करवा लें। यह सुविधा रविवार, तीन मई तक ही जारी रहेगी।--
- 0 महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का 30 दिवसीय ऑन- ऑफलाइन मोड पर हो रहा है शिविररायपुर। ‘कराग्रे वस्ते समुद्र वसने देवी, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु' जैसे मंत्रोच्चार व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ महाराष्ट्र मंडल का बाल संस्कार शिविर शुक्रवार को भरपूर जोश और मस्ती के साथ शुरू हो गया। मंडल की आध्यात्मिक समिति के 30 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। बच्चों ने हर सेगमेंट में खूब एंजॉय किया।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंजुषा वैशंपायन और नमिता शेष ने बच्चों को विभिन्न मंत्रों का सस्वर पाठ कराने के बाद उसके अर्थ से भी अवगत कराया और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। आस्था काले और वर्षा चोपकर ने खेल- खेल में बच्चों से योग कराया। उसमें सभी ने एनिमल वॉक खूब मजे से किया। इस बीच रुमाल झपट्टा खेल भी खेला गया। सुमीता रायजादा और रचना ठेंगड़ी ने माइंड गेम एंड ब्रेन एक्टिविटीज से बच्चों की मजेदार तरीके से बौद्धिक परीक्षा ली।शिविर में बच्चों की सर्वाधिक दिलचस्पी फायरलैस कुकिंग में देखी गई। अक्षता पंडित और आराधना शेष ने बच्चों को फायरलैस सिस्टम से केक, बिस्कुट सेंडविच सहित अनेक स्वादिष्ट आइटम बनाना सिखाया। शिविर की शुरुआत में आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते, आकांक्षा गद्रे, संध्या खंगन ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और प्रतिदिन शिविर में आने के लिए प्रोत्साहित किया।मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने भी बच्चों के अभिभावकों को शिविर में प्रतिदिन बच्चों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। बताते चलें की बाल संस्कार शिविर प्रति शुक्रवार और शनिवार को ऑफलाइन मोड पर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में लगाया जाएगा, जबकि सोमवार से गुरुवार को यह शिविर ऑनलाइन मोड पर रहेगा। पहले दिन शिविर में आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्ला, युक्ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्वरी, श्रावणी महेश्वरी सहित अनेक बच्चे शामिल हुए।
- 0- इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी, अभिभावकों में खासा उत्साहरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतरीन और विद्यार्थियों- अभिभावकों व शिक्षक स्टाफ को प्रोत्साहित करने वाले हैं। एक ओर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 83.04 रहा, वहीं एसडीवी का 12वीं का परिणाम 9.29 फीसदी अधिक यानी 92.33 प्रतिशत रहा। इसी तरह सीजी बोर्ड में 10वीं बोर्ड में 77.15 फीसद बच्चे सफल रहे, वहीं एसडीवी में इसके परिणाम 94.50 प्रतिशत रहे। एक बार फिर एसडीवी की छात्राओं की सफलता के आंकड़े छात्रों से कही आगे हैं।प्राचार्य मनीष गोवर्धन से मिली जानकारी के अनुसार एसडीवी में 12वीं विज्ञान का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। इसमें 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कामयाबी हासिल की है। मात्र चार विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी में संतोष करना पड़ा। विज्ञान संकाय में प्रथम इफत बानो पटेल (92.4%), द्वितीय वैभवी साहू (92%), तृतीय अदिति पांडे (81%) रहीं। गणित में 22 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसका परीक्षा परिणाम 82% रहा। आदर्श कुमार गजीर 92 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे। अक्षय द्विवेदी दूसरे स्थान रहे और उन्हें 90 प्रतिशत रहा। 89.2 फीसदी अंकों के साथ श्रुति बंजारे रहीं। कॉमर्स में 78 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बाकी विद्यार्थियों ने वित्तीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस तरह 12वीं बोर्ड में वाणिज्य संकाय के परिणाम लगभग 90% रहे। वाणिज्य संकाय में श्रद्धा इस्सर (92.6%) अव्वल रहीं। दूसरे स्थान पर जिया रमानी (91%) और तीसरे स्थान पर संजीवनी सोनी (90.4%) रहीं।एसडीवी की 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिली जबर्दस्त सफलता पर प्राचार्य गोवर्धन ने पूरे सत्र में हुई तैयारी का जिक्र करते हुए बताया की तीन स्तर पर हमारे विद्यालय में जो प्री बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं। इसमें तीन अलग-अलग पेपर एक भी प्रश्न दोबारा नहीं पूछा जाता व इससे न सिर्फ प्रश्नों के पाठ्यक्रम की तैयारी होती है, अपितु बच्चों का लिखने का भी अभ्यास होता है। यह अभ्यास उनके परीक्षा परिणाम में शत- प्रतिशत सफलता दिलाता है।दसवीं में 90 फीसदी रहे सफलदसवीं में भी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ टीना साहू प्रथम रहीं। टीना से गणित में पूरे सौ में सौ अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान विश्वजीत परीदा (91%) का रहा। यशिका साहू (90.5%) तीसरे स्थान रहीं। एसडीवी में एक बार फिर छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। बेहतरीन परिणाम के कारण छात्र- छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी उत्साहित रहे और उन्होंने शिक्षकों के साथ प्राचार्य को उन्होंने धन्यवाद प्रेषित किया। इधर प्राचार्य गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार सहित तमाम शिक्षक स्टाफ में छात्र- छात्राओं को इस अविस्मरणीय शैक्षणिक सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।--




.jpg)
.jpg)





















